logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन बाराबंकी *बाराबंकी में अज्ञात वाहन ने शिवभक्तों को रौंदा, चार घायल महाशिवरात्रि पर जल चढ़ाने जा रहे थे, दो की हालत गंभीर* बाराबंकी में देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से आकर ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में चार शिवभक्त गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना रात करीब 1:30 बजे बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर मसौली थाना क्षेत्र के भूलभुलैया गांव के पास हुई। सभी श्रद्धालु ऑटो रिक्शा संख्या UP 32 UN 9132 से भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने रामनगर स्थित पौराणिक तीर्थ महादेवा जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मसौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान जितेंद्र जोशी पुत्र राम चौधरी (निवासी भवानीगंज गांधी चबूतरा, लखनऊ), अंकित जोशी पुत्र शिवकुमार (निवासी भवानीगंज गांधी चबूतरा, लखनऊ), आनंद शर्मा पुत्र लाल जी शर्मा (निवासी हैदरगंज खाला बाजार, लखनऊ) और विकास निगम पुत्र भागवत पाल निगम (निवासी असन कुचलाई, जनपद सीतापुर) के रूप में हुई है।

5 hrs ago
user_रवि रावत
रवि रावत
पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन बाराबंकी *बाराबंकी में अज्ञात वाहन ने शिवभक्तों को रौंदा, चार घायल महाशिवरात्रि पर जल चढ़ाने जा रहे थे, दो की हालत गंभीर* बाराबंकी में देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से आकर ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में चार शिवभक्त गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना रात करीब 1:30 बजे बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर मसौली थाना क्षेत्र के भूलभुलैया गांव के पास हुई। सभी श्रद्धालु ऑटो रिक्शा संख्या UP 32 UN 9132 से भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने रामनगर स्थित पौराणिक तीर्थ महादेवा जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मसौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान जितेंद्र जोशी पुत्र राम चौधरी (निवासी भवानीगंज गांधी चबूतरा, लखनऊ), अंकित जोशी पुत्र शिवकुमार (निवासी भवानीगंज गांधी चबूतरा, लखनऊ), आनंद शर्मा पुत्र लाल जी शर्मा (निवासी हैदरगंज खाला बाजार, लखनऊ) और विकास निगम पुत्र भागवत पाल निगम (निवासी असन कुचलाई, जनपद सीतापुर) के रूप में हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by शहनवाज असलम
    1
    Post by शहनवाज असलम
    user_शहनवाज असलम
    शहनवाज असलम
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • महाशिवरात्रि की रात कहर: जल चढ़ाने जा रहे शिवभक्तों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, चार घायल—दो जिंदगी और मौत से जूझ रहे बाराबंकी। आस्था की राह पर निकले शिवभक्तों पर महाशिवरात्रि की रात कहर बनकर टूटा एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन। मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराबंकी–बहराइच हाईवे पर भूलभुलैया गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में ऑटो रिक्शा सवार चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और श्रद्धालु सड़क पर लहूलुहान पड़े तड़पते रहे। जानकारी के अनुसार सभी शिवभक्त ऑटो रिक्शा संख्या UP 32 UN 9132 से भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने जा रहे थे। देर रात हाईवे पर अचानक पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी यात्री सड़क पर जा गिरे। सूचना मिलते ही मसौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में दोनों जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। घायलों की पहचान: जितेंद्र जोशी पुत्र राम चौधरी, निवासी भवानीगंज गांधी चबूतरा, लखनऊ अंकित जोशी पुत्र शिवकुमार, निवासी भवानीगंज गांधी चबूतरा, लखनऊ आनंद शर्मा पुत्र लाल जी शर्मा, निवासी हैदरगंज खाला बाजार, लखनऊ विकास निगम पुत्र भागवत पाल निगम, निवासी असन कुचलाई, जनपद सीतापुर थाना अध्यक्ष मसौली अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के साथ हुई इस दर्दनाक घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर अंकुश न लग पाने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। फिलहाल पूरा इलाका इस घटना से स्तब्ध है और परिजन अस्पताल में अपनों की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
    1
    महाशिवरात्रि की रात कहर: जल चढ़ाने जा रहे शिवभक्तों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, चार घायल—दो जिंदगी और मौत से जूझ रहे
बाराबंकी। आस्था की राह पर निकले शिवभक्तों पर महाशिवरात्रि की रात कहर बनकर टूटा एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन। मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराबंकी–बहराइच हाईवे पर भूलभुलैया गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में ऑटो रिक्शा सवार चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और श्रद्धालु सड़क पर लहूलुहान पड़े तड़पते रहे।
जानकारी के अनुसार सभी शिवभक्त ऑटो रिक्शा संख्या UP 32 UN 9132 से भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने जा रहे थे। देर रात हाईवे पर अचानक पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी यात्री सड़क पर जा गिरे।
सूचना मिलते ही मसौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में दोनों जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।
घायलों की पहचान:
जितेंद्र जोशी पुत्र राम चौधरी, निवासी भवानीगंज गांधी चबूतरा, लखनऊ
अंकित जोशी पुत्र शिवकुमार, निवासी भवानीगंज गांधी चबूतरा, लखनऊ
आनंद शर्मा पुत्र लाल जी शर्मा, निवासी हैदरगंज खाला बाजार, लखनऊ
विकास निगम पुत्र भागवत पाल निगम, निवासी असन कुचलाई, जनपद सीतापुर
थाना अध्यक्ष मसौली अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के साथ हुई इस दर्दनाक घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर अंकुश न लग पाने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। फिलहाल पूरा इलाका इस घटना से स्तब्ध है और परिजन अस्पताल में अपनों की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बाराबंकी जिलाधिकारी बाराबंकी श्री शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा महाशिवरात्रि के दृष्टिगत थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत श्री लोधेश्वर महादेव परिसर का भ्रमण किया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं/कावंड़ियों की सुरक्षा-व्यवस्था हेतु यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाले पुल/रास्तों, बैरिकेटिंग, वाहनों के रूट डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों/पार्किंग की व्यवस्था व राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनवरत प्रकाश की व्यवस्था, पुलिस पिकेट एवं पेट्रोलिंग के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री अनिल कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    1
    बाराबंकी
जिलाधिकारी बाराबंकी श्री शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा महाशिवरात्रि के दृष्टिगत थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत श्री लोधेश्वर महादेव परिसर का भ्रमण किया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं/कावंड़ियों की सुरक्षा-व्यवस्था हेतु यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाले पुल/रास्तों, बैरिकेटिंग, वाहनों के रूट डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों/पार्किंग की व्यवस्था व राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनवरत प्रकाश की व्यवस्था, पुलिस पिकेट एवं पेट्रोलिंग के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री अनिल कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भाजपा सरकार में बच्चों को मिल रहा है ‘पौष्टिक पानी’। बच्चों के माता-पिता पूछ रहे हैं कि हजारों करोड़ के बजट में दूध शामिल है या पानी? ‘वन-टू का फोर’ तो सुना था यहाँ तो ‘वन-टू का एट’ टाइपवाला ‘महा-मिलावट घोटाला’ चल रहा है। मिलावट के ख़िलाफ़ भाजपा सरकार का ऐलान क्या कमीशन की रेट बढ़ाने का दवाब मात्र तो नहीं। जो बच्चों के मुँह से दूध छीन रहे हैं, उनका पाप ही उनको ले डूबेगा। बच्चों का मोल परिवारवाले ही जानते हैं। भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार, उनके हर काम को कुकर्म में बदल देता है। बेहद शर्मनाक और घोर निंदनीय!
    1
    भाजपा सरकार में बच्चों को मिल रहा है ‘पौष्टिक पानी’। बच्चों के माता-पिता पूछ रहे हैं कि हजारों करोड़ के बजट में दूध शामिल है या पानी?
‘वन-टू का फोर’ तो सुना था यहाँ तो ‘वन-टू का एट’ टाइपवाला ‘महा-मिलावट घोटाला’ चल रहा है। मिलावट के ख़िलाफ़ भाजपा सरकार का ऐलान क्या कमीशन की रेट बढ़ाने का दवाब मात्र तो नहीं। जो बच्चों के मुँह से दूध छीन रहे हैं, उनका पाप ही उनको ले डूबेगा। 
बच्चों का मोल परिवारवाले ही जानते हैं।
भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार, उनके हर काम को कुकर्म में बदल देता है।
बेहद शर्मनाक और घोर निंदनीय!
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    23 hrs ago
  • महाशिवरात्रि पर कैसरगंज में हाई अलर्ट, पुलिस का सख़्त पहरा कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कस्बा कैसरगंज में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में भारी पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च (पैदल गश्त) किया गया।फ्लैग मार्च कस्बे के मुख्य बाजार, प्रमुख धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों से होकर गुज़रा। इस दौरान पुलिस बल द्वारा सघन निगरानी रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। साथ ही आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा ड्रोन निगरानी एवं अतिरिक्त गश्त के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क निगाह रखी जा रही है। पुलिस की सख़्त मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में हड़कंप रहा, वहीं श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाया।कैसरगंज पुलिस का स्पष्ट संदेश शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    3
    महाशिवरात्रि पर कैसरगंज में हाई अलर्ट, पुलिस का सख़्त पहरा
कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कस्बा कैसरगंज में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में भारी पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च (पैदल गश्त) किया गया।फ्लैग मार्च कस्बे के मुख्य बाजार, प्रमुख धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों से होकर गुज़रा। इस दौरान पुलिस बल द्वारा सघन निगरानी रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। साथ ही आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा ड्रोन निगरानी एवं अतिरिक्त गश्त के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क निगाह रखी जा रही है।
पुलिस की सख़्त मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में हड़कंप रहा, वहीं श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाया।कैसरगंज पुलिस का स्पष्ट संदेश शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हजरतगंज में मोती महल लॉन के पास लगी आग ⏩पटाखों की चिंगारी से गमलों की दुकान में लगी आग ⏩देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप ⏩दुकान का सामान जलकर हुआ खाक ⏩दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू ⏩हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई
    1
    हजरतगंज में मोती महल लॉन के पास लगी आग
⏩पटाखों की चिंगारी से गमलों की दुकान में लगी आग
⏩देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
⏩दुकान का सामान जलकर हुआ खाक
⏩दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
⏩हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई
    user_Shadab ansari
    Shadab ansari
    समाचारों और जानकारी को संवादित करना बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन बाराबंकी *बाराबंकी में अज्ञात वाहन ने शिवभक्तों को रौंदा, चार घायल महाशिवरात्रि पर जल चढ़ाने जा रहे थे, दो की हालत गंभीर* बाराबंकी में शनिवार रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से आकर ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में चार शिवभक्त गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना रात करीब 1:30 बजे बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर मसौली थाना क्षेत्र के भूलभुलैया गांव के पास हुई। सभी श्रद्धालु ऑटो रिक्शा संख्या UP 32 UN 9132 से भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने रामनगर स्थित पौराणिक तीर्थ महादेवा जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मसौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान जितेंद्र जोशी पुत्र राम चौधरी (निवासी भवानीगंज गांधी चबूतरा, लखनऊ), अंकित जोशी पुत्र शिवकुमार (निवासी भवानीगंज गांधी चबूतरा, लखनऊ), आनंद शर्मा पुत्र लाल जी शर्मा (निवासी हैदरगंज खाला बाजार, लखनऊ) और विकास निगम पुत्र भागवत पाल निगम (निवासी असन कुचलाई, जनपद सीतापुर) के रूप में हुई है।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन बाराबंकी
*बाराबंकी में अज्ञात वाहन ने शिवभक्तों को रौंदा, चार घायल महाशिवरात्रि पर जल चढ़ाने जा रहे थे, दो की हालत गंभीर*
बाराबंकी में शनिवार रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से आकर ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में चार शिवभक्त गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना रात करीब 1:30 बजे बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर मसौली थाना क्षेत्र के भूलभुलैया गांव के पास हुई।
सभी श्रद्धालु ऑटो रिक्शा संख्या UP 32 UN 9132 से भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने रामनगर स्थित पौराणिक तीर्थ महादेवा जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मसौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घायलों की पहचान जितेंद्र जोशी पुत्र राम चौधरी (निवासी भवानीगंज गांधी चबूतरा, लखनऊ), अंकित जोशी पुत्र शिवकुमार (निवासी भवानीगंज गांधी चबूतरा, लखनऊ), आनंद शर्मा पुत्र लाल जी शर्मा (निवासी हैदरगंज खाला बाजार, लखनऊ) और विकास निगम पुत्र भागवत पाल निगम (निवासी असन कुचलाई, जनपद सीतापुर) के रूप में हुई है।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अब ‘पीडीए सरकार’ आएगी और समाजवादी पेंशन से भी आगे जाकर ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ लाएगी, हर नारी के सिर से बोझ हटाएगी, तरक़्क़ी के नये रास्ते बनाएगी, हर घर को ख़ुशहाली से भरकर दिखाएगी।
    1
    अब ‘पीडीए सरकार’ आएगी और समाजवादी पेंशन से भी आगे जाकर ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ लाएगी, हर नारी के सिर से बोझ हटाएगी, तरक़्क़ी के नये रास्ते बनाएगी, हर घर को ख़ुशहाली से भरकर दिखाएगी।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    23 hrs ago
  • Post by Vinod Kumar singh
    1
    Post by Vinod Kumar singh
    user_Vinod Kumar singh
    Vinod Kumar singh
    बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.