कुशीनगर में 100 एकड़ सरकारी जमीन वापस लेने की तैयारी, डीएम ने दिए फर्जी इंद्राज निरस्त करने के निर्देश हाटा तहसील के पट्टन और सोनबरसा में डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, विकास परियोजनाओं के लिए भूमि चिन्हित कुशीनगर। सरकारी भूमि को अतिक्रमण और फर्जी अभिलेखों से मुक्त कर विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। शनिवार को जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक एवं राजस्व विभाग की टीम के साथ तहसील हाटा के ग्राम पट्टन और सोनबरसा में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखों में अनियमितताएं मिलने पर फर्जी इंद्राजों को निरस्त कर भूमि को पुनः सरकारी अभिलेखों में दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने ग्राम पट्टन स्थित गाटा संख्या 59मि एवं 8 की लगभग 78 एकड़ ग्राम सभा भूमि तथा ग्राम सोनबरसा के गाटा संख्या 156 की करीब 21 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि वर्ष 1323 फसली बंदोबस्त के अनुसार यह भूमि सरकारी (धूस) के नाम दर्ज थी, लेकिन वर्तमान में पट्टन की अधिकांश भूमि भूमिधरी के रूप में प्रयोग की जा रही है। वहीं सोनबरसा की भूमि अब भी सरकारी अभिलेखों में दर्ज है और मौके पर खाली पाई गई। डीएम ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित अभिलेखों की गहन जांच कर फर्जी इंद्राजों को तत्काल निरस्त कराया जाए। साथ ही ड्रोन सर्वे, सीमांकन और राजस्व अभिलेखों के सत्यापन के बाद विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार भूमि उपलब्ध होने पर इसका उपयोग जनहित एवं बड़े विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि यह भूमि विकास परियोजनाओं के लिए उपयुक्त पाई जाती है तो हाटा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का डीआईजी ने किया निरीक्षण । महराजगंज। श्रावण मास के दौरान शिव भक्तों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए शनिवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चन्नप्पा ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के साथ पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग तथा यातायात प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया। डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित पुलिस गश्त, प्रभावी निगरानी, भीड़ नियंत्रण एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान क्षेत्राधिकारी (सीओ) निचलौल, अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल, ठूठीबारी थाना पुलिस सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।1
- चोरी की चार मोटरसाइकिल व एक अवैध पिस्टल के साथ चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरया सुजान पुलिस की टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना तरयासुजान क्षेत्र से 04 नफर वाहन चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार अदद चोरी की मोटरसाइकिल व एक अदद अवैध पिस्टल मय 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- फरेन्दा:कलयुगी बहु ने ससुर के आंख में डाली लाल मिर्च,फिर डंडे से मार मारकर कर दी हत्या..1
- इटहिया मंदिर पहुंच सुरक्षा का लिया पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चन्नप्पा और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सुरक्षा का जायजा सुनाया क्या बोले -पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र, गोरखपुर एस. चन्नप्पा* एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन* अवस्थी द्वारा आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़, CCTV निगरानी, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत नियमित गश्त एवं सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।1
- फरेंदा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! अवैध लकड़ी से लदी पिकअप और ई-रिक्शा जब्त फरेंदा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! अवैध लकड़ी से लदी पिकअप और ई-रिक्शा जब्त महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से लदी एक पिकअप और एक ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग को अवैध लकड़ी परिवहन की सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। मौके से बरामद वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार लकड़ी के स्रोत, परिवहन से संबंधित दस्तावेजों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। वन विभाग ने साफ किया है कि जंगलों की अवैध कटान और लकड़ी तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- *थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश, चोरी की चार मोटरसाइकिल व एक अदद अवैध पिस्टल के साथ 04 नफर शातिर वाहन चोर गिरफ्तार-* कुशीनगर*थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश, चोरी की चार मोटरसाइकिल व एक अदद अवैध पिस्टल के साथ 04 नफर शातिर वाहन चोर गिरफ्तार-* जनपद कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 01.08.2026 को थाना तरया सुजान पुलिस की टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना तरयासुजान क्षेत्र से 04 नफर वाहन चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार अदद चोरी की मोटरसाइकिल व एक अदद अवैध पिस्टल मय 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पंजीकृत अभियोग–* मु0अ0सं0-226/2026 धारा 303(2)/317(2)/346/3(5) भा0न्या0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तरयासुजान *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. भोला यादव उम्र 31 वर्ष पुत्र जगत यादव निवासी सिसवा अव्वल थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर 2. गाम्हा यादव पुत्र रघुनाथ यादव उर्फ भिन्डी यादव निवासी बेदूपार खलवा टोला थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर 3. नितीश यादव उम्र 20 वर्ष पुत्र जितेन्द्र यादव निवासी भगवानपुर थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर 4. जिलेस सिंह उम्र 29 वर्ष पुत्र नागेन्द्र सिंह निवासी बिरवट कोन्हवलिया थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर *बरामदगी का विवरण-* 1- चोरी की 04 अदद मोटरसाइकिल 2- एक अदद अवैध पिस्टल 7.65MM मय एक अदद जिन्दा कारतूस *गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* *1. अभियुक्त भोला यादव का आपराधिक इतिहास-* i) मु0अ0सं0 178/24 धारा 323,427,504,506 भादवि थाना तरयासुजान ii) मु0अ0सं0 393/23 धारा 323,504,506 भादवि थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर iii) मु0अ0सं0 418/19 धारा 272 भादवि व 60 आबकारी अधि0 थाना तरयासुजान कुशीनगर iv) मु0अ0सं0 460/20 धारा 41,414,419,420,441,467,468 भादवि थाना तरयासुजान v) मु0अ0सं0 461/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर vi) कांड संख्या 38/18 धारा 272/273/34 भादवि व 35(1बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट व 30ए/38 बिहार मद्द निषेध एवं उत्पाद अधि0 थाना विशम्भरपुर जनपद गोपालगंज बिहार *2. अभियुक्त गाम्हा यादव का आपराधिक इतिहास-* i) मु0अ0स0 188/25 धारा 2(30)/317(2)/341(1),303(2) बीएनएस थाना तरयासुजान ii) मु0अ0सं0 409/2024 धारा 115(2)/351(2) बीएनएस, थाना तरयासुजान iii) मु0अ0सं0 230/2024 धारा 115(2),352,351(2),118(1),324(4),110बीएनएस थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर iv) मु0अ0सं0 116/2025 धारा 115(2)/352/351(2) बी0एन0एस0 थाना तरयासुजान कुशीनगर v) मु0अ0सं0 167/2026 धारा 191(2),115(2), 352, 351(3),110 बीएनएस थाना तरयासुजान *3. अभियुक्त जिलेस सिंह का आपराधिक इतिहास-* i) मु0अ0सं0 80/2018 धारा 147/148/323/504/506/115/341/472/307/379 भा0द0वि0 व 7 CLA Act ii) कांड संख्या 38/18 धारा 272/273/34 भादवि व 35(1बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट व 30ए/38 बिहार मद्द निषेध एवं उत्पाद अधि0 थाना विशम्भरपुर जनपद गोपालगंज बिहार iii) कांड संख्या 139/18 धारा 414/420/467/468/471 भादवि थाना ठकरहा बिहार *बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-* 1-थानाध्यक्ष श्री नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव थाना तरयासुजान कुशीनगर 2- उ0नि0 भुपेन्द्र प्रसाद थाना तरयासुजान कुशीनगर 3- उ0नि0 मुकेश कुमार थाना तरयासुजान कुशीनगर 4- हे0का0 अरबिन्द यादव थाना तरयासुजान कुशीनगर 5- हे0का0 विपिन पाण्डेय थाना तरयासुजान कुशीनगर 6- का0 गिरिश कुमार थाना तरयासुजान कुशीनगर 7- का0 रामनिवास यादव थाना तरयासुजान कुशीनगर 8- रि0का0 रुपेश यादव थाना तरयासुजान कुशीनगर 9- रि0का0 राहुल यादव प्रथम थाना तरयासुजान कुशीनगर 10- रि0का0 पंकज शर्मा थाना तरयासुजान कुशीनगर 11- का0 अजीत यादव थाना तरयासुजान कुशीनगर 12- रि0का0 विपिन राजभर थाना तरयासुजान कुशीनगर2