Shuru
Apke Nagar Ki App…
3, 4 और 5 तारीख को राजस्थान में मौसम अपना रौद्र रूप दिखा सकता है इन दिनों तेज बदलाव के आसार हैं, जिसके चलते कई इलाकों में तेज आंधी, धूलभरी हवाएं और ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना बन रही है। किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि यह मौसम फसलों और जनजीवन पर असर डाल सकता है। 🌩️🌪️ 👉 सावधान रहें, सुरक्षित रहें!
Deepak Sharma
3, 4 और 5 तारीख को राजस्थान में मौसम अपना रौद्र रूप दिखा सकता है इन दिनों तेज बदलाव के आसार हैं, जिसके चलते कई इलाकों में तेज आंधी, धूलभरी हवाएं और ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना बन रही है। किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि यह मौसम फसलों और जनजीवन पर असर डाल सकता है। 🌩️🌪️ 👉 सावधान रहें, सुरक्षित रहें!
More news from राजस्थान and nearby areas
- झालावाड़-श्री पीपाधाम पर सन्त पीपाजी महाराज की जयन्ती समारोह में वृन्दावन की सुप्रसिद्ध रासलीला मण्डली ने रासलीला प्रारम्भ करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र को संगीतमय स्वर में बखान किया। रासलीला में श्रीकृष्ण-राधा का प्रथम मिलन होने पर भगवान श्रीकृष्ण ने राधारानी को अपने नन्दगांव में खेलने के लिए बुलाया, नन्दगांव में राधारानी का भव्य स्वागत किया गया। बृज की प्रसिद्ध माखन चोरी लीला को भगवान ने ग्वाल बालों के साथ टोली बनाकर माखन चोरी का दृश्य बताया गया। नन्दगांव में माखन की मटकी फोड़ने का भाव भी दर्शाया गया। भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर भक्तजन व साधु सन्त भाव विभोर हो गये। दूर-दराज से आये साधु सन्तों तथा भक्तजनों ने भी रासलीला का भरपूर आनन्द उठाया। सन्त श्री पीपा जी महाराज की पूजा अर्चना करके संगीतमय भक्तमाल का पाठ किया गया तथा कई धार्मिक संगठनों ने पीपाधाम पर पहुंचकर भक्तमाल का पाठ करने वाले साधु सन्तों का स्वागत किया। दोपहर बाद साधु सन्तों के प्रवचन हुये जिसमें साधु सन्तो ने कहा कि सब को मिलकर भक्ति की अलख जगानी है, भक्ति से ही प्रभु की प्राप्ति होती है। श्री पीपाधाम भक्ति के लिए आलौकिक स्थल है, यहां आने से आत्म शान्ति मिलती है तथा यहां की प्राकृतिक सौन्दर्यता व श्री पीपाजी महाराज की असीम कृपा से हमें यह स्थल स्वर्ग जैसी अनुभूति प्रदान करता है। पीपाधाम के व्यवस्थापक दासानुदास झन्कारेश्वर दास त्यागी जी महाराज ने बताया कि श्री पीपाजी महाराज का जीवन दिव्य और त्रिगुणातीत है। विशेष कार्यक्रम श्री पीपा जी की बधाई और कल शाम झिरी चौक महादेव जी का मन्दिर तांगा अड्डा झालावाड़ से विशाल भव्य शोभायात्रा झालावाड़ शहर के मुख्य मार्गो से निकाली जायेगी जिसमें कई सामाजिक संगठन जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत करेगे तथा शोभयात्रा में बाहर से आये सभी साधु सन्त, भक्तजन सहित झालावाड़ व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के श्रदालु व भक्तजन उपस्थित रहेगे।2
- कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने चेचट थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की विभिन्न शाखाओं का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन, विशेषकर थाने पर आने वाले परिवादियों के साथ शिष्ट और संवेदनशील व्यवहार करने के लिए कहा।1
- छीपाबड़ौद में ताले में बंद पड़ा है आंबेडकर सामुदायिक भवन छीपाबड़ौद - लाखों रुपये की लागत से निर्मित आंबेडकर सामुदायिक भवन छीपाबड़ौद अनुपयोगी साबित हो रहा है। इस भवन पर लंबे समय से ताला लगा हुआ है लेकिन प्रशासन और पंचायत का कोई भी अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं है कि आखिर इस भवन पर किसका कब्ज़ा है और इसकी चाबियाँ किसके पास हैं। प्रशासनिक अनदेखी और सार्वजनिक चिंता बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले इस भवन के पास अवेध पार्किंग कर कुछ लोगों ने अवैध कब्ज़ा कर लिया था और अब यहाँ अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारियाँ की जा रही हैं। जब पूर्व सरपंच अर्जुन सोनी ने इस संबंध में विकास अधिकारी से बात की तो सभी एक-दूसरे के पाले में गेंद फेंकते नज़र आए। मुख्य सवाल जो उठाए गए हैं: * यदि भवन ग्राम पंचायत का है, तो इस पर ताला क्यों लगा है? * इस सरकारी संपत्ति की चाबियाँ वर्तमान में किसके पास हैं? * किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को भवन की स्थिति के बारे में पता क्यों नहीं है? पूर्व सरपंच अर्जुन सोनी ने एसडीएम (SDM) से मांग की है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर भवन की चाबी ग्राम विकास अधिकारी को सुपुर्द करनी चाहिए। Jitendra Kushwah Mob. 89699996272
- high quality and the best kam dj and event management ke liye contect kre 78520533391
- ईरान युद्ध की वजह से सोमवार तक फारस की खाड़ी में भारत आ रहे जहाज लंगर डाल कर जस के तस खड़े थे. इनमें से 18 जहाजों पर भारतीय झंडा लगा है और 10 विदेशी टैंकर हैं जो तेल और गैस लेकर भारत आ रहे हैं. फारस की खाड़ी में भारत आने वाले 28 जहाजों का इस तरह से लगातार फंसे रहना होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की ईरान की ओर से दिए जा रहे भरोसे पर सवाल उठा रहा है.1
- छापीहेड़ा नगर में साफ सफाई का नजारा रस्ते हुए नाले में तब्दील वार्ड नंबर 7 का मंजर नगरपरिषद का कोई ध्यान नहीं छापीहेड़ा में सफाई व्यवस्था बदहाल — वार्ड नंबर 7 की सड़कें बनी नाले छापीहेड़ा नगर में साफ-सफाई की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। वार्ड नंबर 7 में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सड़कों ने नालों का रूप ले लिया है। जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे आम लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि लंबे समय से न तो नालियों की सफाई हो रही है और न ही पानी निकासी की कोई व्यवस्था की गई है। बारिश या रोजमर्रा के पानी के बहाव से सड़कों पर कीचड़ और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे बदबू और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को इन गंदे रास्तों से गुजरने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर परिषद का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। नगरवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई करवाई जाए और पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि वार्ड नंबर 7 के लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।1
- व्यापारी ने बताया कि युवक नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। महिलाओं की मौजूदगी देख उन्हें मना किया तो बदमाश भड़क गए। बदमाशों की धमकी: “तू हमें नहीं जानता… हम 12 शहर के शूटर हैं” इसके बाद शुरू हुई मारपीट चाकू निकालकर जान से मारने की कोशिश पूरी घटना CCTV में कैद पीड़ित ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश, सुरक्षा बढ़ाने की मांग1
- झालावाड़ शहर मे पानी कि समस्या को देखते हुए महिलाओ ने भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह राजावत के नेतृत्व मे जलदाय विभाग पर जाकर प्रदर्शन किया, शहर मे अधिकांश वार्डो मे पानी कि समस्या बनी हुई है 20 मिनट से ज्यादा नलो मे पानी नहीं आ रहा है जबकि नदियों मे पानी भरपूर मात्रा मे है, राज्य सरकार घर घर पर्याप्त मात्रा मे पानी पहुंचाने के लिए तत्पर है लेकिन जलदाय विभाग के उदासीन रवैये कि वजह से आमजन परेशान होने को मजबूर है जगह जगह जलदाय विभाग ने गड्डे किये हुए है जिनको भरा भी नहीं गया, इसी समस्या के समाधान के लिए महिलाओ ने मोके पर मिले अधिकारियो को जम कर खरी खोटी सुनाई, अधिकारियो का समय पर फोन नही उठाने पर भी नाराज़गी जाहिर कि व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए सम्बंदित अधिकारी को कहाँ गया, अधिकारियो के नहीं होने से महिलाओ का गुस्सा फुट पड़ा और जलदाय बिभाग के अधिकारी जो मोके पर मिले उनको खूब सुनाया गया, शहर में ख़राब पड़े 25 हैंडपम्प ख़राब है जिसको लेकर मंडल अध्यक्ष्य प्रदीप सिंह राजावत द्वारा लगातार जलदाय विभाग कि सहायक अभियंता भावना मेहरा को ठीक करने के लिए निवेदन किया जा रहा है उसके बाद भी डेढ़ माह गुजर जाने के बाद भी हैंड पम्प खराब ही पड़े है, इस मोके पर ये मण्डल महामंत्री अनिल सुमन, पूर्व पार्षद इनाम जफर।2