logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रीमद्भागवत कथा में वामन अवतार व श्रीराम जन्म प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु अनूपशहर, संवाददाता दाऊजी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में वामन भगवान और श्रीराम जन्म का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। दाऊजी मंदिर में बरसाना धाम से पधारे कथा व्यास डॉ. रामजीलाल शास्त्री ने भगवान के विभिन्न अवतारों की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथा व्यास ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान भक्तों के कल्याण और धर्म की स्थापना के लिए अवतार धारण करते हैं। उन्होंने वामन भगवान के अवतार तथा श्रीराम जन्म का प्रसंग सुनाया, जिस पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कथा का रसपान किया। कथा के मुख्य यजमान कविता गुप्ता एवं अनिल कुमार गुप्ता रहे। इस अवसर पर डॉ. नितिन गुप्ता, मधु गुप्ता, मणि गुप्ता, विमलेश गुप्ता, नेहा गुप्ता, श्रीकृष्ण अग्रवाल, अशोक गोयल, डॉ. ऋषि अग्रवाल, शंकर लाल बंसल, डॉ. मुकेश गुप्ता, इंद्रमणि वार्ष्णेय, हरिओम वार्ष्णेय, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

11 hrs ago
user_समाचार थर्टी लाईव
समाचार थर्टी लाईव
Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

श्रीमद्भागवत कथा में वामन अवतार व श्रीराम जन्म प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु अनूपशहर, संवाददाता दाऊजी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में वामन भगवान और श्रीराम जन्म का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। दाऊजी मंदिर में बरसाना धाम से पधारे कथा व्यास डॉ. रामजीलाल शास्त्री ने भगवान के विभिन्न अवतारों की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथा व्यास ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान भक्तों के कल्याण और धर्म की स्थापना के लिए अवतार धारण करते हैं। उन्होंने वामन भगवान के अवतार तथा श्रीराम जन्म का प्रसंग सुनाया, जिस पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कथा का रसपान किया। कथा के मुख्य यजमान कविता गुप्ता एवं अनिल कुमार गुप्ता रहे। इस अवसर पर डॉ. नितिन गुप्ता, मधु गुप्ता, मणि गुप्ता, विमलेश गुप्ता, नेहा गुप्ता, श्रीकृष्ण अग्रवाल, अशोक गोयल, डॉ. ऋषि अग्रवाल, शंकर लाल बंसल, डॉ. मुकेश गुप्ता, इंद्रमणि वार्ष्णेय, हरिओम वार्ष्णेय, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बारिश में भी जोश हाई! ☔🔥 रेखा वर्मा के स्वागत में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम खैराबाद टोल प्लाजा पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा के स्वागत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह बना रहा।
    1
    बारिश में भी जोश हाई! ☔🔥 रेखा वर्मा के स्वागत में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम
खैराबाद टोल प्लाजा पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा के स्वागत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह बना रहा।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🚨 जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा: CNG भरवाते समय पाइप गाड़ी से निकला, एक व्यक्ति की मौत
    1
    🚨 जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा: CNG भरवाते समय पाइप गाड़ी से निकला, एक व्यक्ति की मौत
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • नैनीताल में भी बाढ़ आ चुकी है कैंची धाम यात्रा नीम करौली यात्रा अभी बिल्कुल त्याग दें… नैनीताल में भी बाढ़ आ चुकी है कैंची धाम यात्रा नीम करौली यात्रा अभी बिल्कुल त्याग दें…
    1
    नैनीताल में भी बाढ़ आ चुकी है कैंची धाम यात्रा नीम करौली यात्रा अभी बिल्कुल त्याग दें…
नैनीताल में भी बाढ़ आ चुकी है कैंची धाम यात्रा नीम करौली यात्रा अभी बिल्कुल त्याग दें…
    user_Alok Kumar Srivastava
    Alok Kumar Srivastava
    Social worker नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मुरादनगर थाना परिसर को अपना घर मानने वाले पत्रकार उनका कहना है थाना इंचार्ज जेब में 9:00 बजे से शुरू होती है पूरी रात। सभी का मामला पत्रकार अपने स्तर से निपट आते हैं मुरादनगर थाना इंचार्ज पत्रकारों के आगे मून। पालिका को लेकर कथित “गोदी मीडिया” की भूमिका पर उठे सवाल, पत्रकारिता के नाम पर पक्षपात के आरोप मुरादनगर। मुरादनगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों कथित तौर पर कुछ ऐसे लोगों की गतिविधियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जो स्वयं को पत्रकार बताते हैं। स्थानीय स्तर पर लियाकत बोस नामक व्यक्ति की भूमिका को लेकर भी विवाद सामने आया है। आरोप है कि लियाकत बोस नगरपालिका से जुड़े मामलों में निष्पक्ष पत्रकारिता करने के बजाय कथित रूप से एकतरफा तरीके से खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य जनता की समस्याओं और सरकारी व्यवस्था से जुड़े तथ्यों को निष्पक्ष रूप से सामने रखना है, न कि किसी संस्था या व्यक्ति के पक्ष में प्रचार करना। इसी को लेकर सवाल उठ रहा है कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं को पत्रकार बताता है तो क्या उसके पास पत्रकारिता से संबंधित आवश्यक पहचान, संस्थान से अधिकृत नियुक्ति अथवा अन्य वैध प्रमाण मौजूद हैं? यदि नहीं, तो उसके द्वारा पत्रकारिता के नाम पर की जा रही गतिविधियों की जांच आवश्यक है। हालांकि, लियाकत बोस के संबंध में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए संबंधित व्यक्ति का पक्ष सामने आना भी आवश्यक है। यदि उनके पास पत्रकारिता से संबंधित वैध दस्तावेज अथवा आरोपों के संबंध में कोई स्पष्टीकरण है, तो उसे भी निष्पक्ष रूप से प्रकाशित किया जाना चाहिए। पत्रकारिता की आड़ में किसी भी प्रकार की मनमानी पर रोक जरूरी स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। ऐसे में पत्रकारिता के नाम पर यदि कोई व्यक्ति नियमों की अनदेखी करता है या किसी सरकारी संस्था के पक्ष में लगातार एकतरफा प्रचार करता है, तो संबंधित अधिकारियों और पत्रकार संगठनों को मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। अब देखना यह है कि मुरादनगर पालिका और संबंधित प्रशासन ऐसे मामलों में कोई जांच करता है या नहीं, और यह भी कि स्वयं को पत्रकार बताने वाले व्यक्तियों की पत्रकारिता संबंधी वैधता की जांच किस स्तर पर की जाती है।
    1
    मुरादनगर थाना परिसर को अपना घर मानने वाले पत्रकार 
उनका कहना है थाना इंचार्ज जेब में 9:00 बजे से शुरू होती है पूरी रात। सभी का मामला पत्रकार अपने स्तर से निपट आते हैं मुरादनगर थाना इंचार्ज पत्रकारों के आगे मून।
पालिका को लेकर कथित “गोदी मीडिया” की भूमिका पर उठे सवाल, पत्रकारिता के नाम पर पक्षपात के आरोप
मुरादनगर। मुरादनगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों कथित तौर पर कुछ ऐसे लोगों की गतिविधियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जो स्वयं को पत्रकार बताते हैं। स्थानीय स्तर पर लियाकत बोस नामक व्यक्ति की भूमिका को लेकर भी विवाद सामने आया है।
आरोप है कि लियाकत बोस नगरपालिका से जुड़े मामलों में निष्पक्ष पत्रकारिता करने के बजाय कथित रूप से एकतरफा तरीके से खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य जनता की समस्याओं और सरकारी व्यवस्था से जुड़े तथ्यों को निष्पक्ष रूप से सामने रखना है, न कि किसी संस्था या व्यक्ति के पक्ष में प्रचार करना।
इसी को लेकर सवाल उठ रहा है कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं को पत्रकार बताता है तो क्या उसके पास पत्रकारिता से संबंधित आवश्यक पहचान, संस्थान से अधिकृत नियुक्ति अथवा अन्य वैध प्रमाण मौजूद हैं? यदि नहीं, तो उसके द्वारा पत्रकारिता के नाम पर की जा रही गतिविधियों की जांच आवश्यक है।
हालांकि, लियाकत बोस के संबंध में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए संबंधित व्यक्ति का पक्ष सामने आना भी आवश्यक है। यदि उनके पास पत्रकारिता से संबंधित वैध दस्तावेज अथवा आरोपों के संबंध में कोई स्पष्टीकरण है, तो उसे भी निष्पक्ष रूप से प्रकाशित किया जाना चाहिए।
पत्रकारिता की आड़ में किसी भी प्रकार की मनमानी पर रोक जरूरी
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। ऐसे में पत्रकारिता के नाम पर यदि कोई व्यक्ति नियमों की अनदेखी करता है या किसी सरकारी संस्था के पक्ष में लगातार एकतरफा प्रचार करता है, तो संबंधित अधिकारियों और पत्रकार संगठनों को मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
अब देखना यह है कि मुरादनगर पालिका और संबंधित प्रशासन ऐसे मामलों में कोई जांच करता है या नहीं, और यह भी कि स्वयं को पत्रकार बताने वाले व्यक्तियों की पत्रकारिता संबंधी वैधता की जांच किस स्तर पर की जाती है।
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • अलीगढ़ :- सड़कों के जाम में बेबस पिता,बीमार बेटी ने पिता की गोद में ही ली अंतिम सांस! बेटी की तबीयत बिगड़ी तो पिता उसे गोद में लेकर अस्पताल के लिए दौड़ा, लेकिन रास्ते में 2 KM लंबा जाम मिल गया। पिता जाम खुलने का इंतजार करता रहा… मगर जाम नहीं खुला। आखिरकार बीमार बेटी ने पिता की गोद में ही दम तोड़ दिया।
    1
    अलीगढ़ :- सड़कों के जाम में बेबस पिता,बीमार बेटी ने पिता की गोद में ही ली अंतिम सांस!
बेटी की तबीयत बिगड़ी तो पिता उसे गोद में लेकर अस्पताल के लिए दौड़ा, लेकिन रास्ते में 2 KM लंबा जाम मिल गया। पिता जाम खुलने का इंतजार करता रहा… मगर जाम नहीं खुला।
आखिरकार बीमार बेटी ने पिता की गोद में ही दम तोड़ दिया।
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • धौलाना 58 में जनसंपर्क अभियान तेज 🔴 गांव-गांव पहुंच रहे दिग्विजय शिशोदिया नाहल से गालंद तक जनसंपर्क… दिग्विजय शिशोदिया लगातार धौलाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। क्षेत्र के विकास और स्थानीय समस्याओं को लेकर ग्रामीणों से बातचीत का सिलसिला जारी है। जनसंपर्क की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आ रहे हैं।
    1
    धौलाना 58 में जनसंपर्क अभियान तेज 🔴
गांव-गांव पहुंच रहे दिग्विजय शिशोदिया
नाहल से गालंद तक जनसंपर्क…
दिग्विजय शिशोदिया लगातार धौलाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। क्षेत्र के विकास और स्थानीय समस्याओं को लेकर ग्रामीणों से बातचीत का सिलसिला जारी है।
जनसंपर्क की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आ रहे हैं।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनपद गाजियाबाद में आज दिनांक 02.09.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद महोदय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। आज दिनांक 02.09.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद महोदय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था/यातायात), पुलिस उपायुक्त (यातायात), अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), समस्त सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) तथा समस्त यातायात निरीक्षक उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछले महीने की प्रवर्तन कार्यवाहियों की समीक्षा करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले जाम से आम जनता को निजात दिलाना था। इसके साथ ही पुलिस प्रबंधन और अन्य कार्यदायी संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा निम्न बिन्दुओं पर कार्ययोजना के तहत निम्न कार्यों को पूर्ण कराने हेतु निर्णय लिया गयाः- साप्ताहिक विशेष ड्रंक एण्ड ड्राइव अभियानः प्रत्येक सप्ताह के अंत में सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए, प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार की शाम को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की कड़ी चेकिंग की जाएगी तथा शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने वाले चालको के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके। जैब्रा लाइन नियमों का पालनः शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर जहां जैब्रा लाइनें बनी हैं, वहां वाहन चालकों को पी.ए. (पब्लिक एड्रेस) सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों के जरिए सचेत किया जाएगा कि रेड लाईट होने पर अपने वाहन को जैब्रा लाइन के पीछे ही रोकें और यातायात नियमों का पालन करें। Ø आईटीएमएस के माध्यम से चालानः शहर में बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और रेड लाइट उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध आईटीएमएस (ITMS) के द्वारा कुल 1,26,105 चालान किए गए हैं। भविष्य में भी यातायात पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी विशेष सतर्कता बरतेगी। इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकलः प्रत्येक सबजोन में यातायात व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने के लिए एक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल की तैनाती की जाएगी। जैसे ही सबजोन के किसी भी हिस्से में जाम लगने की सूचना मिलेगी, यह टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू और सामान्य कराएगी। सोशल मीडिया पर लाइव अपडेटः आम नागरिकों के दैनिक आवागमन को सुगम बनाने के लिए नगर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति की जानकारी यातायात पुलिस के सोशल मीडिया X हैंडल Gzbtrafficpol के माध्यम से नियमित रूप से अपडेट की जायेगी।
    1
    जनपद गाजियाबाद में आज दिनांक 02.09.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद महोदय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।
आज दिनांक 02.09.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद महोदय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था/यातायात), पुलिस उपायुक्त (यातायात), अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), समस्त सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) तथा समस्त यातायात निरीक्षक उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछले महीने की प्रवर्तन कार्यवाहियों की समीक्षा करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले जाम से आम जनता को निजात दिलाना था। इसके साथ ही पुलिस प्रबंधन और अन्य कार्यदायी संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा निम्न बिन्दुओं पर कार्ययोजना के तहत निम्न कार्यों को पूर्ण कराने हेतु निर्णय लिया गयाः-
साप्ताहिक विशेष ड्रंक एण्ड ड्राइव अभियानः प्रत्येक सप्ताह के अंत में सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए, प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार की शाम को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की कड़ी चेकिंग की जाएगी तथा शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने वाले चालको के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।
जैब्रा लाइन नियमों का पालनः शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर जहां जैब्रा लाइनें बनी हैं, वहां वाहन चालकों को पी.ए. (पब्लिक एड्रेस) सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों के जरिए सचेत किया जाएगा कि रेड लाईट होने पर अपने वाहन को जैब्रा लाइन के पीछे ही रोकें और यातायात नियमों का पालन करें। Ø आईटीएमएस के माध्यम से चालानः शहर में बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और रेड लाइट उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध आईटीएमएस (ITMS) के द्वारा कुल 1,26,105 चालान किए गए हैं। भविष्य में भी यातायात पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी विशेष सतर्कता बरतेगी।
इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकलः प्रत्येक सबजोन में यातायात व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने के लिए एक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल की तैनाती की जाएगी। जैसे ही सबजोन के किसी भी हिस्से में जाम लगने की सूचना मिलेगी, यह टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू और सामान्य कराएगी।
सोशल मीडिया पर लाइव अपडेटः आम नागरिकों के दैनिक आवागमन को सुगम बनाने के लिए नगर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति की जानकारी यातायात पुलिस के सोशल मीडिया X हैंडल Gzbtrafficpol के माध्यम से नियमित रूप से अपडेट की जायेगी।
    user_Patrkar Harish Kumar Media
    Patrkar Harish Kumar Media
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गाजियाबाद के मसूरी में किराए के कमरे पर मिला यातायात सिपाही का शव, पुलिस जांच में जुटी। गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र से एक दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है। मसूरी स्थित आकाश नगर में यातायात पुलिस में तैनात एक पुलिसकर्मी अपने किराए के कमरे में मृत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ​मृतक पुलिसकर्मी की पहचान योगेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद यातायात पुलिस में कार्यरत थे। वह अपने किराए के मकान में बेड पर मृत पड़े मिले। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट या हिंसा के जाहिरा निशान नहीं मिले हैं। ​पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। ​बाइट- सुनील कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) मसूरी
    1
    गाजियाबाद के मसूरी में किराए के कमरे पर मिला यातायात सिपाही का शव, पुलिस जांच में जुटी। 
गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र से एक दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है। मसूरी स्थित आकाश नगर में यातायात पुलिस में तैनात एक पुलिसकर्मी अपने किराए के कमरे में मृत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
​मृतक पुलिसकर्मी की पहचान योगेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद यातायात पुलिस में कार्यरत थे। वह अपने किराए के मकान में बेड पर मृत पड़े मिले। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट या हिंसा के जाहिरा निशान नहीं मिले हैं।
​पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
​बाइट- सुनील कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) मसूरी
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दबंग ने नाबालिग पर चाकू से किया जानलेवा हमला पुलिस पर रिश्वतखोरी और लापरवाही का आरोप शिकारपुर : नगर के मौहल्ला गंज सादात में एक दबंग युवक द्वारा नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने का मामला सामने आया है हमले में गम्भीर रूप से घायल किशोर की हालत नाजुक बनी हुई है वहीं पीड़ित परिवार ने स्थानीय शिकारपुर पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है ​प्राप्त जानकारी के अनुसार मौहल्ला गंज सादात निवासी शाहिद पुत्र शकूर अहमद का 17 वर्षीय पुत्र समीर उर्फ अजीम 23 अगस्त 2026 की रात लगभग 10:30 बजे घर से दवा लेने निकला था जैसे ही वह मलुआ की चक्की के पास पहुंचा पीछे से आए मौहल्ले के ही शोएब पुत्र मजाहिर हुसैन ने उसे रोक लिया आरोप है कि शोएब जो क्षेत्र में कट्टा-चाकू लेकर घूमने और आए दिन मारपीट करने के लिए कुख्यात है ने समीर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी ​समीर द्वारा विरोध करने पर शोएब ने जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से कई वार कर दिए हमले में समीर की बांह पर गम्भीर चोटें आई चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परवेज पुत्र हामिद और अन्य स्थानीय लोगों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया ​घायल समीर को परिजन पहले कोतवाली और फिर सरकारी अस्पताल ले गए जहां से अत्यधिक खून बहने के कारण डॉक्टरों ने उसे बुलन्दशहर रेफर कर दिया फिलहाल एक निजी अस्पताल में समीर का इलाज जारी है जहां उसकी बांह में लगभग बीस टांके आए है और हालत गम्भीर बनी हुई है पीड़ित पिता शाहिद ने शिकारपुर पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस दूसरी पार्टी से साठगांठ रुपये लेकर कर मामले को दबा रही है घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है न्याय के लिए पीड़ित परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है जब इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया की में अभी आया हूँ मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है कस्बा इंचार्ज से बोल देता हूँ की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्यवाही करें और दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी ।
    1
    दबंग ने नाबालिग पर चाकू से किया जानलेवा हमला पुलिस पर रिश्वतखोरी और लापरवाही का आरोप
शिकारपुर : नगर के मौहल्ला गंज सादात में एक दबंग युवक द्वारा नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने का मामला सामने आया है हमले में गम्भीर रूप से घायल किशोर की हालत नाजुक बनी हुई है वहीं पीड़ित परिवार ने स्थानीय शिकारपुर पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है ​प्राप्त जानकारी के अनुसार मौहल्ला गंज सादात निवासी शाहिद पुत्र शकूर अहमद का 17 वर्षीय पुत्र समीर उर्फ अजीम 23 अगस्त 2026 की रात लगभग 10:30 बजे घर से दवा लेने निकला था जैसे ही वह मलुआ की चक्की के पास पहुंचा पीछे से आए मौहल्ले के ही शोएब पुत्र मजाहिर हुसैन ने उसे रोक लिया आरोप है कि शोएब जो क्षेत्र में कट्टा-चाकू लेकर घूमने और आए दिन मारपीट करने के लिए कुख्यात है ने समीर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी ​समीर द्वारा विरोध करने पर शोएब ने जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से कई वार कर दिए हमले में समीर की बांह पर गम्भीर चोटें आई चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परवेज पुत्र हामिद और अन्य स्थानीय लोगों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया ​घायल समीर को परिजन पहले कोतवाली और फिर सरकारी अस्पताल ले गए जहां से अत्यधिक खून बहने के कारण डॉक्टरों ने उसे बुलन्दशहर रेफर कर दिया फिलहाल एक निजी अस्पताल में समीर का इलाज जारी है जहां उसकी बांह में लगभग बीस टांके आए है और हालत गम्भीर बनी हुई है पीड़ित पिता शाहिद ने शिकारपुर पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस दूसरी पार्टी से साठगांठ रुपये लेकर कर मामले को दबा रही है घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है न्याय के लिए पीड़ित परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है जब इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया की में अभी आया हूँ मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है कस्बा इंचार्ज से बोल देता हूँ की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्यवाही करें और दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.