Shuru
Apke Nagar Ki App…
कहां है UPSC में कथित 440 रैंक वाला रंजीत? सम्मानित करने वाले पूर्व विधायक ने कहा जेल हो, SHO साहब भी तलाश में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में फर्जी रैंक का दावा करने वाले बिहार के रंजीत कुमार का सच सामने आ गया है. 440वीं रैंक का झूठा दावा कर उसने पूर्व विधायक और थाना प्रभारी से सम्मान भी पाया, लेकिन दस्तावेजों की जांच से उसका झूठ पकड़ा गया. अब पूर्व विधायक विजय सम्राट उसके खिलाफ कार्रवाई और जेल की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस उसकी तलाश में है.
Sumit yadav
कहां है UPSC में कथित 440 रैंक वाला रंजीत? सम्मानित करने वाले पूर्व विधायक ने कहा जेल हो, SHO साहब भी तलाश में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में फर्जी रैंक का दावा करने वाले बिहार के रंजीत कुमार का सच सामने आ गया है. 440वीं रैंक का झूठा दावा कर उसने पूर्व विधायक और थाना प्रभारी से सम्मान भी पाया, लेकिन दस्तावेजों की जांच से उसका झूठ पकड़ा गया. अब पूर्व विधायक विजय सम्राट उसके खिलाफ कार्रवाई और जेल की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस उसकी तलाश में है.
- Uttar Pradeshबदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश🥰🌹👍24 min ago
- Anuj KashyapAtarra, Banda🙏1 min ago
- Devraj SinghKanpur, Kanpur Nagar💣14 min ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बड्डूपुर। गैस एजेंसी पर शुक्रवार सुबह उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। लोग सुबह करीब 6 बजे से ही सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर पहुंचने लगे। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, वैसे-वैसे लाइन और लंबी होती गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलिंडर लेने के लिए उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई लोग सुबह से लाइन में खड़े रहे। भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने व्यवस्था बेहतर करने और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उन्हें घंटों लाइन में न लगना पड़े।1
- बाराबंकी जिले की रामनगर तहसील स्थित भारत गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी संजय यादव की सूझबूझ से भीड़ को नियंत्रित किया गया। एजेंसी प्रबंधन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए गैस की पर्याप्त उपलब्धता का आश्वासन दिया है। एजेंसी संचालक अरुण रावत ने बताया कि भारत गैस एजेंसी त्रिलोकपुर में प्रतिदिन सिलेंडर की बुकिंग कर गैस का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अत्यधिक भीड़ के कारण वितरण में थोड़ा समय लग सकता है। भारत गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी, त्रिलोकपुर के मैनेजर ने पुष्टि की कि गैस का वितरण बुकिंग के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि 200 उपभोक्ताओं को गैस वितरित की जा चुकी है और लगभग 250 सिलेंडर अभी भी उपलब्ध हैं। उन्होंने दोहराया कि गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को अफवाहों से बचना चाहिए। त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी संजय यादव और हेड कांस्टेबल अब्दुल कयूम गैस एजेंसी स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहे। उनकी देखरेख में गैस वितरण सुचारु रूप से जारी रहा।1
- उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली बाराबंकी में शनिवार करीब 12 बजे संपन्न हो गई।इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया।परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था।किसी भी अप्रिय घटना या गड़बड़ी को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस तैनात की गई थी।परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र का स्तर मध्यम था और यह संतुलित था। उन्होंने परीक्षा के आयोजन प्रक्रिया की सराहना की।अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की और इस परीक्षा को अपने करियर में आगे बढ़ने का अवसर बताया।1
- दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर “यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है” लिखने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में हिंदू रक्षा दल की कार्यकर्ता सुलेखा और शारदा के साथ उनके साथी जितेंद्र राघव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तीनों ने नेशनल हाईवे पर धर्म विशेष को निशाना बनाते हुए यह वाक्य लिखा था और बाद में कैमरे के सामने अपने इस कृत्य को जायज ठहराने की कोशिश भी की थी।1
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा में गैस खत्म होने से बंद हुई प्रेरणा कैंटीन1
- जनपद बाराबंकी स्वाट व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आज दिनांक- 14.03.2026 की रात्रि को स्वाट व थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु गश्त/चेकिंग की जा रही थी कि कन्धवापुर मोड़ के पास सिद्धौर से रामसनेहीघाट हाइवे की ओर मोटर साइकिल से एक संदिग्ध आता दिखायी दिया, इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई जिससे प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 श्री अंकित त्रिपाठी के कान के पास से गोली सनसनाती निकल गयी जिससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में संदिग्ध अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल सीएचसी सिद्धौर भेजा गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान *रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह पुत्र पुत्तन सिंह निवासी देवरी रुखारा थाना बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ* के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। *अभियुक्त रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह उपरोक्त थाना जहांगीराबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0-20/2026 धारा 310(2)/317(3) बीएनएस में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।* अभियुक्त के विरुद्ध जनपद बाराबंकी, लखनऊ, में डकैती/चोरी/अवैध शस्त्र बरामदगी/गैंगस्टर एक्ट आदि से सम्बन्धित कुल 11 अभियोग पंजीकृत हैं। *नाम पता घायल/गिरफ्तार अभियुक्त-* रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह पुत्र पुत्तन सिंह निवासी देवरी रुखारा थाना बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ *बरामदगी* 1. 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर 2. 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर 3. एक अदद मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स यूपी 34 बीए 6918 *आपराधिक इतिहास-* *अभियुक्त रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह पुत्र पुत्तन सिंह निवासी देवरी रुखारा थाना बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ* 1.मु0अ0सं0-20/2026 धारा 310(2)/317(3) बीएनएस थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी 2.मु0अ0सं0-1395/2019 धारा 406/419/420 भादिव थाना गोमती नगर जनपद लखनऊ 3.मु0अ0सं0-188/2022 धारा 380/411/457 भादवि थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ 4.मु0अ0सं0-29/2023 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना जानकीपुरम जनपद लखऩऊ 5.मु0अ0सं0-319/2022 धारा 380/411/457 भादवि थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ 6.मु0अ0सं0-320/2022 धारा 380/411/457 भादवि थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ 7.मु0अ0सं0-333/2022 धारा 380/411/457 भादवि थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ 8.मु0अ0सं0-346/2022 धारा 380/411 भादवि थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ 9.मु0अ0सं0-373/2023 धारा 395/397/412/419/468/471 भादवि 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी 10.मु0अ0सं0-79/2024 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी 11. मु0अ0सं0-659/2009 थाना बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ1
- भाजपाई कह रहे हैं कोई कमी-किल्लत नहीं है, ये जो वीडियो है वो AI से बनाया गया है। झूठ के सैकड़ों सिलेंडर खाली हुए होंगे तब एक भाजपाई…1
- जनपद बाराबंकी स्वाट व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री रितेश कुमार सिंह की बाइट1
- बीकेटी महोना इटौंजा में अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न | 25 मस्जिदों में अदा हुई नमाज | हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का संदेश1