शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस गंजबासौदा। आज नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, में शिक्षक दिवस समारोह वडे हर्षोल्लास वं उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप चौरसिया जी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं सम्मानात्मक गतिविधियों में सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आर. के. चौगांवकर जी (पूर्व प्राचार्य एवं प्रोफेसर) तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री एस. पी. सिंह जादौन जी (पूर्व प्राचार्य) एवं श्री जय नारायण मेहता जी (पूर्व प्राचार्य) ने गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व एवं गुरु-शिष्य परंपरा के संबंध में प्रेरणादायी विचारों से अवगत कराया।
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस गंजबासौदा। आज नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, में शिक्षक दिवस समारोह वडे हर्षोल्लास वं उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप चौरसिया जी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं सम्मानात्मक गतिविधियों में सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आर. के. चौगांवकर जी (पूर्व प्राचार्य एवं प्रोफेसर) तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री एस. पी. सिंह जादौन जी (पूर्व प्राचार्य) एवं श्री जय नारायण मेहता जी (पूर्व प्राचार्य) ने गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व एवं गुरु-शिष्य परंपरा के संबंध में प्रेरणादायी विचारों से अवगत कराया।
- *कृष्ण भक्ति में झूमा शमशाबाद, यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा* लटेरी जोड़ से शुरू हुई शोभायात्रा, द्वारकाधीश रामदेव मंदिर पर हुआ समापन विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने की पुष्पवर्षा, 85 किलो की नाल उठाकर पहलवान ने दिखाया दमखम शमशाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को यादव समाज के तत्वावधान में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा लटेरी जोड़ से शुरू हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबा रामदेव मंदिर पहुंची। यहां शोभायात्रा का समापन हुआ। आयोजन में शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी आकर्षक झांकियां शामिल थीं। झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर श्रद्धालु पूरे रास्ते नाचते-झूमते नजर आए। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा। नगर परिषद द्वारा मंच लगाया जिससे विधायक सूर्यप्रकाश मीणा एवं नगर परिषद पार्षदों द्वारा पुष्पवर्षा, पूजा-अर्चना कर उतारी आरती शोभायात्रा के दौरान विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने पुराने बस स्टैंड पर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। 85 किलो की नाल उठाकर दिखाया दमखम शोभायात्रा के दौरान ग्रामीण पहलवानों ने भी अपने पारंपरिक हुनर का प्रदर्शन किया। पहलवानों ने दांव-पेंच और ताकत का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान एक पहलवान ने 85 किलो की नाल उठाकर अपना दमखम दिखाया। पहलवानों के प्रदर्शन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। नगर में जगह-जगह सभी समाजों द्वारा स्वागत किया गया लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। कई स्थानों पर प्रसाद और पेयजल की व्यवस्था भी की गई थी। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया। समाजजनों और श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह रहा। लटेरी जोड़ से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबा रामदेव मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक कार्यक्रम के साथ इसका समापन हुआ इस मौके पर समाजवादी प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव नगर पालिका अध्यक्ष बासौदा शशि यादव राजेश यादव वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर सिंह यादव सुधीर यादव निरंजन सिंह यादव चेतन विक्रम सिंह मोहित रघुवंशी जिला अध्यक्ष कांग्रेस सोनू यादव संजय यादव आदि मौजूद रहे।1
- बलराम जयंती के अवसर पर धाकड़ समाज ने निकाली शोभा यात्रा भगवान बलराम के जन्म उत्सव के अवसर पर शमशाबाद जिला विदिशा के महानीम चौराहा धर्मशाला से शमशाबाद द्वारकाधीश मंदिर पर जाकर यात्रा का समापन हुआ इस अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठ नेता आसपास के ग्रामीणों से आए सभी ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में युवा उपवस्थित रहे भगवान कृष्ण बलराम की झांकी हलदर भगवान का रथ शिव पार्वती की झांकी एवं राधा कृष्ण की झांकी दर्शन का केंद्र रही2
- *नरेला रक्षाबंधन महोत्सव 2026: पांचवे दिन 24 हज़ार 604 बहनों ने मंत्री श्री विश्वास सारंग को बांधे रक्षासूत्र* *वार्ड क्र. 36, 37 एवं 70 में हुआ रक्षाबंधन का आयोजन* भोपाल | 06 सितंबर 2026 सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग को रविवार को वार्ड क्रमांक 36, 37 एवं 70 में आयोजित विश्व के सबसे बड़े नरेला रक्षाबंधन महोत्सव के पांचवे दिन 24 हज़ार 604 बहनों ने राखी बांधकर अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम स्थल आगमन पर स्थानीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत किया। मंत्री श्री सारंग ने भी कार्यक्रम में पधारीं बहनों का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि हर वर्ष मुझे लाखों की संख्या में बहनों का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिलता आ रहा है। मंत्री श्री सारंग ने कार्यक्रम में आईं प्रत्येक बहन से राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद लिया। *हर वर्ष लाखों बहनों का मिलता है आशीर्वाद* वार्ड क्रमांक 36, 37 एवं 70 में आयोजित विश्व के सबसे बड़े नरेला रक्षाबंधन महोत्सव में मंत्री श्री सारंग ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि हर वर्ष मुझे लाखों की संख्या में बहनों का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिलता आ रहा है। उन्होंने कहा कि लाखों बहनों का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। *चौथे दिन 31 हज़ार 117 बहनों ने बांधे रक्षासूत्र* मंत्री श्री सारंग को नरेला रक्षाबंधन महोत्सव-2026 के चौथे दिन 31 हज़ार 117 बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद प्रदान किया। पिछले वर्ष 1 लाख 84 हजार 632 बहनों ने मंत्री श्री सारंग को रक्षासूत्र बांधा था। इस वर्ष भी बहनों के उत्साह और सहभागिता को देखते हुए पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूटने की संभावना है। *रहवासियों ने किया भव्य स्वागत* नरेला रक्षाबंधन महोत्सव स्थल पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत किया। यहां मंत्री श्री सारंग को बग्गी से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक डीजे और ढोल-ताशो के साथ मंच तक ले जाया गया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। मुख्य कार्यक्रम स्थल आगमन पर मंत्री श्री सारंग ने बहनों पर पुष्पवर्षा कर स्नेहिल स्वागत किया। *7 सितंबर को यहां होंगे कार्यक्रम* दिनांक 7 सितंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 41 (दोप. 02:00 बजे) एवं वार्ड क्रमांक 58 (शाम 04:00 बजे) में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां भी हजारों की संख्या में बहनें मंत्री श्री विश्वास सारंग को रक्षासूत्र बांधेंगी।1
- *दुष्यंत संग्रहालय में शिक्षक दिवस पर सुर शंकरा की 9वीं वर्षगांठ में 183वीं प्रस्तुति हुई सम्पन्न* मध्य प्रदेश में गरिमामय एवं अनुशासित तरीके से संगीतमय कार्यक्रम करते रहने में प्रसिद्ध सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप की 183वीं प्रस्तुति 05 सितंबर 2026 को दुष्यंत कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई l सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप के कार्य. अध्यक्ष/मैनेजर इंजी. प्रतीक गर्ग एवं प्रेरणास्रोत सीए. निहारिका गर्ग ने ग्रुप की स्थापना के 9वीं वर्षगांठ एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्पन्न हुए इस शानदार संगीतमय कार्यक्रम की एंकरिंग हमेशा की तरह ग्रुप की संभागीय अध्यक्ष आयशा खान, लेपटॉप ऑपरेटिंग परि अलीज़ा खान, ग्राफिक्स डिजाईनर शोएब अली, वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी जावेद खान व नवेद सौदागर तथा साउंड ऑपरेटिंग आसिफ खान व राजा भाई द्वारा की गई जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत अलीज़ा खान व आयशा खान की आवाज़ में नमो नमो है शंकरा से हुई, उसके बाद लगातार गीतों की हुई बौछार में परि अलीज़ा खान ने ये मेरा दिल यार का दीवाना, आयशा खान ने सारे रिश्ते नाते तोड़ के आ गई, शशिलता ने कहीं दीप जले कहीं दिल, अमिता बोरसे ने ले तो आये हो हमें सपनों, बसंत बाथरे ने दिल का आलम मैं क्या बताऊं, दिलिप बोरसे ने गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा, जावेद खान ने आजा तुझको पुकारे मेरे गीत रे, नवेद सौदागर ने आसमान से आया फरिश्ता, ग्रुप क़े अध्यक्ष सुरेश गर्ग ने याद तेरी आएगी मुझको बड़ा सतायेगी सहित युगल गीतों की श्रंखला में अलीज़ा खान व आयशा खान ने छोड़ दो आँचल ज़माना क्या कहेगा, अलीज़ा खान व सुरेश गर्ग ने इतना न मुझसे तू प्यार बढ़ा, आयशा खान व सुरेश गर्ग ने ओढ़नी ओढ़ के नाचूं ओढ़नी, अमिता बोरसे व दिलिप बोरसे ने दिल तेरा आशिक़, शशिलता व सुरेश गर्ग ने तुमसे मिलके न जाने क्यूँ, जावेद खान व नवेद सौदागर ने ऐ यार सुन यारी तेरी, अमिता बोरसे व सुरेश गर्ग ने सैंया निकस गये मैं न लड़ी थी, ग्रुप के संरक्षक की पत्नि साधना गर्ग की विशेष फरमाइश पर आयशा खान, शशिलता व अमिता बोरसे ने थारे वास्ते रे डोला नैन म्हारे जागे रे जब गाया तो तालियों की गड़गड़ाहट से दुष्यंत संग्रहालय गुंजायमान हो गया वहीं दूसरी तरफ़ दर्शकदीर्घा से पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह "राजा साहब" के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी भूपेश गुप्ता ने पल पल दिल के पास तुम रहती हो तथा आकाशवाणी के पूर्व आर्टिष्ट संजय खरे ने किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार गाया, कार्यक्रम का टाइटल गीत *दिल के आसमान पे, ग़म की घटा छाई आई आई आई तेरी याद आई* ग्रुप की संभागीय अध्यक्ष व कार्यक्रम की एंकर आयशा खान एवं ग्रुप के अध्यक्ष सुरेश गर्ग ने गाया तथा कार्यक्रम का समापन आयशा खान व सुरेश गर्ग की जबरदस्त आवाज़ में *ओ मेरे राजा ख़फ़ा न होना* गीत से हुआ l ग्रुप की जिला सचिव अमिता बोरसे ने उपस्थित संगीत प्रेमियों एवं दुष्यंत संग्रहालय के संचालक मंडल का इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया l *दुष्यंत संग्रहालय में शिक्षक दिवस पर सुर शंकरा की 9वीं वर्षगांठ में 183वीं प्रस्तुति हुई सम्पन्न* मध्य प्रदेश में गरिमामय एवं अनुशासित तरीके से संगीतमय कार्यक्रम करते रहने में प्रसिद्ध सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप की 183वीं प्रस्तुति 05 सितंबर 2026 को दुष्यंत कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई l सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप के कार्य. अध्यक्ष/मैनेजर इंजी. प्रतीक गर्ग एवं प्रेरणास्रोत सीए. निहारिका गर्ग ने ग्रुप की स्थापना के 9वीं वर्षगांठ एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्पन्न हुए इस शानदार संगीतमय कार्यक्रम की एंकरिंग हमेशा की तरह ग्रुप की संभागीय अध्यक्ष आयशा खान, लेपटॉप ऑपरेटिंग परि अलीज़ा खान, ग्राफिक्स डिजाईनर शोएब अली, वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी जावेद खान व नवेद सौदागर तथा साउंड ऑपरेटिंग आसिफ खान व राजा भाई द्वारा की गई जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत अलीज़ा खान व आयशा खान की आवाज़ में नमो नमो है शंकरा से हुई, उसके बाद लगातार गीतों की हुई बौछार में परि अलीज़ा खान ने ये मेरा दिल यार का दीवाना, आयशा खान ने सारे रिश्ते नाते तोड़ के आ गई, शशिलता ने कहीं दीप जले कहीं दिल, अमिता बोरसे ने ले तो आये हो हमें सपनों, बसंत बाथरे ने दिल का आलम मैं क्या बताऊं, दिलिप बोरसे ने गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा, जावेद खान ने आजा तुझको पुकारे मेरे गीत रे, नवेद सौदागर ने आसमान से आया फरिश्ता, ग्रुप क़े अध्यक्ष सुरेश गर्ग ने याद तेरी आएगी मुझको बड़ा सतायेगी सहित युगल गीतों की श्रंखला में अलीज़ा खान व आयशा खान ने छोड़ दो आँचल ज़माना क्या कहेगा, अलीज़ा खान व सुरेश गर्ग ने इतना न मुझसे तू प्यार बढ़ा, आयशा खान व सुरेश गर्ग ने ओढ़नी ओढ़ के नाचूं ओढ़नी, अमिता बोरसे व दिलिप बोरसे ने दिल तेरा आशिक़, शशिलता व सुरेश गर्ग ने तुमसे मिलके न जाने क्यूँ, जावेद खान व नवेद सौदागर ने ऐ यार सुन यारी तेरी, अमिता बोरसे व सुरेश गर्ग ने सैंया निकस गये मैं न लड़ी थी, ग्रुप के संरक्षक की पत्नि साधना गर्ग की विशेष फरमाइश पर आयशा खान, शशिलता व अमिता बोरसे ने थारे वास्ते रे डोला नैन म्हारे जागे रे जब गाया तो तालियों की गड़गड़ाहट से दुष्यंत संग्रहालय गुंजायमान हो गया वहीं दूसरी तरफ़ दर्शकदीर्घा से पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह "राजा साहब" के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी भूपेश गुप्ता ने पल पल दिल के पास तुम रहती हो तथा आकाशवाणी के पूर्व आर्टिष्ट संजय खरे ने किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार गाया, कार्यक्रम का टाइटल गीत *दिल के आसमान पे, ग़म की घटा छाई आई आई आई तेरी याद आई* ग्रुप की संभागीय अध्यक्ष व कार्यक्रम की एंकर आयशा खान एवं ग्रुप के अध्यक्ष सुरेश गर्ग ने गाया तथा कार्यक्रम का समापन आयशा खान व सुरेश गर्ग की जबरदस्त आवाज़ में *ओ मेरे राजा ख़फ़ा न होना* गीत से हुआ l ग्रुप की जिला सचिव अमिता बोरसे ने उपस्थित संगीत प्रेमियों एवं दुष्यंत संग्रहालय के संचालक मंडल का इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया l4
- 2600 करोड़ रुपए के उज्जैन-गरोठ ग्रीनफील्ड हाईवे का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ और इसकी इंजीनियरिंग पर सवाल खड़े होने लगे हैं। हाईवे के रेलवे ओवरब्रिज (ROB) की एप्रोच रोड बार-बार धंस रही है। सात महीने पहले जिस हिस्से में सड़क ढही थी, अब उसी एप्रोच रोड का बड़ा हिस्सा दोबारा क्षतिग्रस्त हो गया है। देखें पूरी रिपोर्ट... 2600 करोड़ रुपए के उज्जैन-गरोठ ग्रीनफील्ड हाईवे का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ और इसकी इंजीनियरिंग पर सवाल खड़े होने लगे हैं। हाईवे के रेलवे ओवरब्रिज (ROB) की एप्रोच रोड बार-बार धंस रही है। सात महीने पहले जिस हिस्से में सड़क ढही थी, अब उसी एप्रोच रोड का बड़ा हिस्सा दोबारा क्षतिग्रस्त हो गया है। देखें पूरी रिपोर्ट...1
- *प्रेस नोट* *दिनांक : 05 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *सेंट्रल टेबल के अंदर छिपाकर रखा 480 ग्राम गांजा बरामद, शमशाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ की विधिवत कार्रवाई* दिनांक 04.09.2026 को थाना शमशाबाद पुलिस को मानस हेल्पलाइन के माध्यम से पूर्व में प्राप्त सूचना मिली थी कि मेला ग्राउंड रोड, शमशाबाद स्थित एक मकान के अंदर से अवैध मादक पदार्थ गांजा का विक्रय किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मकान की तलाशी ली गई। *सेंट्रल टेबल के अंदर छिपाकर रखा था गांजा:* तलाशी के दौरान मकान के अंदर कमरे में रखी सेंट्रल टेबल के अंदर छिपाकर रखा कुल 480 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹20,000 है, बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। *आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज:* मामले में थाना शमशाबाद पर अपराध क्रमांक 338/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गई। *आरोपी का नाम:* जितेंद्र उर्फ निरपाल सिंह तोमर, पिता भगवान सिंह तोमर, उम्र 53 वर्ष, निवासी मेला ग्राउंड रोड, शमशाबाद, जिला विदिशा। *वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन/मार्गदर्शन में कार्रवाई:* विदिशा पुलिस अधीक्षक श्री रोहित केशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में थाना शमशाबाद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई। *पुलिस टीम की भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शमशाबाद निरीक्षक आशुतोष सिंह, उपनिरीक्षक पिंकी खींची, उपनिरीक्षक रमन भिलाला, प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा, राजेंद्र आर्य, नंदराम चौधरी, आरक्षक दीपक पाल, दिलीप ठाकुर, सुमेर सिंह, वीरेंद्र दांगी, रामदीन रावत, सोमेश शुक्ला एवं कपिल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना शमशाबाद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं सेवन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों के संबंध में जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।2
- उत्कृष्ट विद्यालय में श्री कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गंजबासौदा नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के स्वामी विवेकानंद हाल में भगवान श्री कृष्णा जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रदीप चौरसिया ने बताया लोक शिक्षण संचनालय के आदेश अनुसार उक्त आयोजन प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने भगवान श्री कृष्णा का अभिनय किया और भगवान श्री कृष्णा बाल लीला की झांकियां लगाई गई छात्राओं ने भगवान के जन्म होने पर बधाइयां गई और नृत्य किया इस उत्सव में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका छात्राएं सम्मिलित हुई कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए गए1
- एमपी में जहरीली शराब का कहर.. सागर में अब तक 11 मौतें, करीब 35 लोग अस्पताल पहुंचे चार गांवों में मातम, कई मरीज गंभीर; छह शराब दुकानें सील, ललितपुर तक पहुंची जांच सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत की सूचना है। करीब 35 लोगों को अस्पताल लाया गया है। इनमें कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में चार गांवों के लोग शामिल हैं। मौतों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। शरीर नीले पड़े, अकड़न की शिकायत डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल लाए गए कुछ मरीजों के शरीर नीले पड़ गए थे और उन्हें अकड़न महसूस हो रही थी। घटना के बाद प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। शराब पीने वाले लोगों को चेकअप के लिए अस्पताल लाया जा रहा है। गंभीर मरीजों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। छह शराब दुकानें सील, सैंपलिंग के निर्देश घटना के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है। सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी प्रभावित गांवों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। क्षेत्र की छह शराब दुकानों को एहतियातन सील कर सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ललितपुर तक पहुंची जांच एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में शराब की सप्लाई उत्तर प्रदेश के ललितपुर से होने की बात सामने आई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ललितपुर में भी नेटवर्क की जांच की जा रही है। सरकार ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि हादसे के पीछे जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार से सवाल उठाए हैं। एमपी में जहरीली शराब का कहर.. सागर में अब तक 11 मौतें, करीब 35 लोग अस्पताल पहुंचे चार गांवों में मातम, कई मरीज गंभीर; छह शराब दुकानें सील, ललितपुर तक पहुंची जांच सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत की सूचना है। करीब 35 लोगों को अस्पताल लाया गया है। इनमें कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में चार गांवों के लोग शामिल हैं। मौतों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। शरीर नीले पड़े, अकड़न की शिकायत डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल लाए गए कुछ मरीजों के शरीर नीले पड़ गए थे और उन्हें अकड़न महसूस हो रही थी। घटना के बाद प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। शराब पीने वाले लोगों को चेकअप के लिए अस्पताल लाया जा रहा है। गंभीर मरीजों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। छह शराब दुकानें सील, सैंपलिंग के निर्देश घटना के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है। सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी प्रभावित गांवों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। क्षेत्र की छह शराब दुकानों को एहतियातन सील कर सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ललितपुर तक पहुंची जांच एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में शराब की सप्लाई उत्तर प्रदेश के ललितपुर से होने की बात सामने आई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ललितपुर में भी नेटवर्क की जांच की जा रही है। सरकार ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि हादसे के पीछे जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार से सवाल उठाए हैं।3