बरखेड़ा के शिवानी मैरिज लान में गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा का चौथे दिन हुआ समापन चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल व उनकी धर्मपत्नी ममता बनर्जी ने की सहभागिता। बरखेड़ा (पीलीभीत), नगर के शिवानी मैरिज लॉन, दौलतपुर रोड पर आयोजित नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आज चौथे दिन पूर्ण आहुति के साथ भव्य समापन हो गया। चार दिनों तक चले इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में नगर व क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। समापन दिवस पर विशेष रूप से नारी उत्कर्ष समारोह (पुंसवन संस्कार) एवं दीपयज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की गरिमा, संस्कार और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। दीपयज्ञ के दौरान वातावरण भक्तिमय एवं ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे मुख्य वक्ता जयप्रकाश वर्मा जी ने अपनी पूरी टोली के साथ उपस्थित जनसमूह को गायत्री माता के दिव्य स्वरूप एवं जीवन में उसके महत्व का विस्तृत वर्णन किया। उनके ओजस्वी प्रवचनों ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी ने अपनी धर्मपत्नी ममता भोजवाल सहित सहभागिता कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। समापन अवसर पर आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर कराने का संकल्प लिया गया।
बरखेड़ा के शिवानी मैरिज लान में गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा का चौथे दिन हुआ समापन चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल व उनकी धर्मपत्नी ममता बनर्जी ने की सहभागिता। बरखेड़ा (पीलीभीत), नगर के शिवानी मैरिज लॉन, दौलतपुर रोड पर आयोजित नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आज चौथे दिन पूर्ण आहुति के साथ भव्य समापन हो गया। चार दिनों तक चले
इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में नगर व क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। समापन दिवस पर विशेष रूप से नारी उत्कर्ष समारोह (पुंसवन संस्कार) एवं दीपयज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की गरिमा, संस्कार और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। दीपयज्ञ के दौरान वातावरण भक्तिमय एवं ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। इस
अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे मुख्य वक्ता जयप्रकाश वर्मा जी ने अपनी पूरी टोली के साथ उपस्थित जनसमूह को गायत्री माता के दिव्य स्वरूप एवं जीवन में उसके महत्व का विस्तृत वर्णन किया। उनके ओजस्वी प्रवचनों ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी ने अपनी धर्मपत्नी ममता भोजवाल सहित
सहभागिता कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। समापन अवसर पर आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर कराने का संकल्प लिया गया।
- गया रजौली मार्ग कमलकुरहा के पास दर्दनाक हादसा में दो युवक घायल परनाडाबर थाना क्षेत्र के गया-रजौली मार्ग पर कमलकुरहा के पास तेज रफ्तार राइडर बाइक से दो युवकों का भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवीयता दिखाते हुए डायल 112 की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सुरक्षित उठाकर इलाज के लिए सिरदला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान एक युवक ने अपना नाम मनीष चौधरी बताया, जो मनपुर का रहने वाला है। दूसरे युवक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी1
- पीलीभीत जनता से मारपीट पर दरोगा निलंबित। एसपी सुकीर्ति माधव ने आसाम चौकी इंचार्ज रविंद्र बालियान को किया निलंबित1
- Post by बबलू2
- बरखेड़ा (पीलीभीत), हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत बरखेड़ा में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धाव, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस भव्य आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी की मुख्य भूमिका रही। उनके नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया, जिससे आयोजन और भी आकर्षक एवं अनुशासित बना रहा। शोभा यात्रा में नगर के युवाओं का उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला। इस दौरान परविंदर सिंह, अमन भोजवाल, सनी गोपाल, प्रदीप सक्सेना, शिवम गंगवार, नंदकिशोर गंगवार, नीरज भोजवाल, खुशबू मिश्रा सहित अनेक युवा सक्रिय रूप से शामिल रहे। इनके साथ ही नगर एवं क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा ने नगर में धार्मिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने हनुमान जी से सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना4
- 82 साल के बुजुर्ग व्यक्ति पर नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोप प्राथमिकी दर्ज भुता । क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां एक सेवानिवृत शिक्षक 82 साल की उम्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म । मासूम ठीक से बोल भी नहीं पाती है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्र के एक गांव में एक सेवा निर्बित 82 वर्षीय शिक्षक जयदेव ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की वीडियो वायरल हो रही है वीडियो वायरल होते ही परिजनों ने वीडियो डिलीट करने के लिए जयदेव के भाई मुन्नू से कहा तभी मुन्नू पीड़ित के परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर 82 वर्षीय सेवा सेवानिवृत्ति शिक्षक जयदेव को जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी शिक्षक ने बताया उसने चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ अपने बने हुए खंडहर मकान में ले गया। जहां पर उसने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।जिसकी वीडियो किसी अज्ञात व्यक्ति ने बना बनाकर वायरल कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। इधर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया की पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है और मामले की गहन जांच जारी है।1
- 7 मार्च को गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश उत्सव है इसी उपलक्ष्य में आज सिख समाज ने नगर कीर्तन निकाला व तलवारबाजी का भी प्रदर्शन किया नगर कीर्तन जुलूस का जगह-जगह स्वागत हुआ1
- Post by Pankaj gupta1
- Post by Raunak Ali Ansari1