श्री श्री नव दुर्गा पूजा एवं प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन, कलश यात्रा संपन्न। श्री श्री नव दुर्गा पूजा एवं प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन, कलश यात्रा संपन्न। पटना (फतुहा क्षेत्र) के अंतर्गत बिक्रमपुर गांव में आयोजित श्री श्री नव दुर्गा पूजा एवं प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव के तहत रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों मौजीपुर से महारानी चौक, गोविंदपुर होते हुए त्रिवेणी घाट पहुँची, जहाँ कलश में जल भरकर विक्रमपुर देवी स्थान तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। यात्रा के दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया, जबकि पुरुष एवं युवा वर्ग भी बढ़-चढ़कर शामिल हुए। इस भव्य शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र सजे-धजे घोड़े और ऊँट भी रहे, जिन पर पारंपरिक वेशभूषा में लोग सवार होकर चल रहे थे। इनकी उपस्थिति से यात्रा और भी मनमोहक एवं आकर्षक बन गई, जिसे देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शरबत और पानी की व्यवस्था (सेवा) की गई। साथ ही, कई स्थानों पर लोगों ने अपने-अपने घरों से मोटर के माध्यम से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया, जिससे धूल कम हुई और यात्रियों को गर्मी से भी राहत मिली। इस सेवा भाव ने पूरे आयोजन को और भी सराहनीय बना दिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत 30 मार्च 2026 (सोमवार) को अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जो 24 घंटे तक चलेगा। इसके पश्चात 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को अखंड हरिकीर्तन का समापन, हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। यह आयोजन देवी स्थान, बिक्रमपुर (फतुहा, पटना) में संपन्न हो रहा है, जिसमें आचार्य पंकज पांडेय की विशेष भूमिका है। पूरे कार्यक्रम का आयोजन बिक्रमपुर गांव के समस्त ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक रूप से किया जा रहा है। आयोजकों की ओर से क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।

- पटना की शाहजहांपुर पुलिस ने ग्रामीणों की गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के छोटी केवई गांव में छापेमारी करके शराब धंधेबाज को एक अपाचे मोटरसाइकिल और दस लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार शराब धंधेबाज फतुहा थाना क्षेत्र के गौरीपुंदाह गांव निवासी राकेश कुमार है जो शनिवार को छोटी केवई गांव राधिका देवी के यहां शराब अपने बाइक से पहुंचाने आया था। इस क्रम गुप्त सूचना पर सादे लिवास में आई शाहजहांपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।साथ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।2
- हर हरमहादेव2
- आज डॉनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाऊस की बालकनी पर खड़े होकर भाषण दिया और फिर डांस किया,, यक़ीन नहीं होता कि दुनिया को विश्वयुद्ध के मुहाने पर खड़ा करके कोई शख़्स ऐसे पेश आ सकता है??????1
- नौबतपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमगंज गांव में अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर घर के सदस्य को हथियार के बल पर बंधक बना कर लगभग 6लाख कि संपत्ति को किया चोरी। घटना कि जानकारी मिलते ही नौबतपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले कि जांच किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्षय मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि एफ एस एल कि टीम को बुला कर साक्ष्य संकलन किया गया है।पुलिस मामले कि छानबीन करने में जुटी हुई है1
- आदरा घाट मारूफगंज पाटन सिटी माँ बड़ी दुर्गा जी विसर्जन शोभायात्रा मिलन समारोह हुआ डलहटता बड़ी माँ से पटना सिटी #ApnaCityTakNews #PatnaCity #Marufganj #Adraghat #PatnaCity1
- महनार अनुमंडल के बासुदेवपुर चंदेल स्थित हाई स्कूल की छात्रा गुड़िया कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 500 में से 471 अंक प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गुड़िया कुमारी, जो रणधीर कुमार की पुत्री हैं, ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।1
- फतुहा। रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को पूरा फतुहा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। शहर की सड़कों से लेकर घाटों तक सजावट और रोशनी ने ऐसा दृश्य प्रस्तुत किया मानो पूरा नगर अयोध्या का रूप धारण कर चुका हो। इस अवसर पर गोविंदपुर से भव्य झांकी निकाली गई, जो गोविंदपुर से होते हुए महारानी चौक, फतुहा चौराहा और स्टेशन रोड तक पहुंची। झांकी में भगवान राम से जुड़े विभिन्न प्रसंगों की सुंदर कलाकृतियां प्रस्तुत की गईं। दो ट्रॉलियों पर सजी झांकियों के साथ भक्तजन भजन-कीर्तन और डी जे गीत-संगीत पर झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही, वहीं जगह-जगह घाटों की आकर्षक सजावट ने माहौल को और भी खास बना दिया। दीप प्रज्वलन और जयकारों के बीच शहर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे आयोजन में शांति और व्यवस्था बनी रही। झांकी स्टेशन रोड से पुनः गोविंदपुर लौटकर संपन्न हुई। इस भव्य आयोजन ने श्रद्धालुओं के मन में गहरी आस्था और उत्साह का संचार किया, जिससे रामनवमी का यह पर्व यादगार बन गया।1
- दनियावां - प्रखंड के बांकीपुर मच्छरियावां देवी स्थान के प्रांगण में आयोजित 24घंटे के अखंड कीर्तन और यज्ञ को ले शनिवार की कलश यात्रा निकाली गई.यह कलश यात्रा फतुहा के त्रिवेणी गंगा घटपर पूजा अर्चना कर कलश में जल भरकर सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु तीन किमी की पैदल यात्रा कर अखण्ड कीर्तन और यज्ञ स्थल तक पहुंचे.1
- Post by महेश प्रसाद सोनी1