Shuru
Apke Nagar Ki App…
बछ बारस पर शास्त्री नगर में माताओं-बहनों ने की गोवंश की पूजा, बच्चों की लंबी उम्र की कामना बछ बारस व्रत पर चित्तौड़गढ़ के शास्त्री नगर में दिखी आस्था की अनूठी तस्वीर, माताओं-बहनों ने विधि-विधान से गोवंश की पूजा-अर्चना कर बच्चों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की
Hello Chittorgarh News
बछ बारस पर शास्त्री नगर में माताओं-बहनों ने की गोवंश की पूजा, बच्चों की लंबी उम्र की कामना बछ बारस व्रत पर चित्तौड़गढ़ के शास्त्री नगर में दिखी आस्था की अनूठी तस्वीर, माताओं-बहनों ने विधि-विधान से गोवंश की पूजा-अर्चना कर बच्चों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की
More news from राजस्थान and nearby areas
- 17 साल की छात्रा की मौत… एक महीने बाद भी क्यों नहीं हुई FIR? पहले बुखार… फिर बिगड़ी हालत… उदयपुर में 8 दिन वेंटिलेटर पर रही 17 वर्षीय छात्रा, मौत के बाद भी न्याय का इंतजार! आखिर उस दिन गांव के कथित क्लिनिक में हुआ क्या था?1
- निम्बाहेड़ा में गरमाई सियासत! उदयलाल आंजना जमकर बरसे, श्रीचंद कृपलानी पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप1
- बेज़ुबान को भी आस सावलिया सेठ के दर्शन की देखिये खबर इंडिया अहेड न्यूज़ चैनल पर चित्तौड़गढ़ जिला ब्यूरो चीफ घनश्याम लोहार के साथ प्रमोद बैरवा बेज़ुबान को भी आस सावलिया सेठ के दर्शन की1
- उज्जैन में कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्य के तहत नगर निगम और प्रशासन की टीम करीब 170 साल पुराने प्राचीन 'खड़े हनुमान मंदिर' के ढांचे को हटाने पहुँची थी।1
- उदलियास के जंगल में 12 फीट का अजगर को रेस्क्यू टिम ने रेस्क्यू किया उदलियास | उदलियास में बाग़ के बालाजी मंदिर के पीछे जंगल में रात करीब 8: 30 बज्जे 12 फीट का अजगर दिखा ग्रामीणों ने रेस्क्यू टिम को फोन किया ओर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टिम साफ़ रेस्क्यू किया मुकेश जांगिड़ ने बताया कि बीती रात करीब 8 : 30 बजे बाग के बालाजी मंदिर के पीछे जंगल में झाड़ियों के बीच बने गड्ढे में यह विशाल अजगर दिखा। अजगर को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब 2 घंटे की काफी कोशिश के बाद गड्ढे व झाड़ियों में से 12 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला और वन विभाग को दे दिया। रेस्क्यू टिम राजू बैरवा ने बताया कि यह गंगा किनारे पाया जाने वाला पाइथन प्रजाति का अजगर है। इसमें कोई जहर नहीं होता है, लेकिन अपनी मजबूत पकड़ और नुकीले दांतों से यह किसी पर भी हमला कर उसे मार या निगल सकता है। इस मौके पर रेस्क्यू राजू बैरवा इरास टिम ओर ग्रामीण पिंटू सिंह भरू सिंह देवी सिंह मुकेश सुथार राजू शर्मा रायमल भील और अन्य ग्रामीण मौजूद थे2
- रामपुरा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आमलिया गांव में 1000 लीटर लहान नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब जप्त, आरोपी फ़रार नीमच जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थाना प्रभारी श्री सोलंकी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर रामपुरा पुलिस टीम ने सोमवार को क्षेत्रीय ग्राम आमलिया में दबिश दी, मौके पर अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाने का कारोबार चलना पाया। कार्यवाही दौरान पुलिस ने मौके से कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किया गया 1000 लीटर लहान (वाश) बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया तथा बनी हुई 20 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब जप्त की। साथ ही शराब बनाने की भट्टियों को भी तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जविवेचना शुरू कर दी।1
- बेटी के जन्मदिन पर 65 किमी दूर से पहुंचे भामाशाह, 40 महिलाओं को साड़ियां ओढ़ाकर किया सम्मान राम रसोड़े में सेवा का अनूठा उदाहरण : भोजन व्यवस्था में भी दिया आर्थिक सहयोग, साथ आए अन्य दानदाताओं ने भी सामग्री भेंट की पवन अग्रवाल चिकारड़ा चिकारड़ा। सेवा का भाव दूरी का मोहताज नहीं होता। इसका उदाहरण रविवार को राती मंगरी मंगलवाड़ में श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में संचालित राम रसोड़े में देखने को मिला। उदयपुर से करीब 65 किलोमीटर की दूरी तय कर केएल मोगरा एवं उषा मोगरा अपनी बेटी अनीता के जन्मदिन पर राम रसोड़ा पहुंचे और रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग किया। उन्होंने राम रसोड़े में आने वाली 40 महिलाओं को साड़ियां ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही यात्रियों के भोजन की व्यवस्था के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। उषा मोगरा ने बताया कि उनकी बेटी अनीता बेंगलुरु में रहती है और रविवार को उसका जन्मदिन था। जन्मदिन को विशेष बनाने के उद्देश्य से उन्होंने यात्रियों की सेवा में छोटी-सी भेंट देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव के यात्रियों की सेवा करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मोगरा परिवार के साथ आए त्रिलोकनाथ, कौशल्या कुंवर, नरेश मेघवाल व पल कुमार ने भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार राम रसोड़े में सामग्री भेंट कर सहयोग किया। त्रिलोकनाथ ने कहा कि मानव सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म माना गया है। बाबा रामदेव के यात्रियों की सेवा के लिए 65 किलोमीटर दूर से यहां पहुंचना भी सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसा अवसर हर किसी के नसीब में नहीं आता, बाबा ने स्वयं सेवा का अवसर देकर पुण्य का भागीदार बनाया है। सेवा के लिए लगातार बढ़ रहे सहयोग के हाथ राम रसोड़े में इन दिनों रामदेवरा जाने और वहां से लौटने वाले श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ पहुंच रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए समिति की ओर से भोजन, नाश्ता, ठहरने और चिकित्सा सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं क्षेत्र के भामाशाह और दानदाता भी धन, सामग्री और श्रमदान के माध्यम से सहयोग कर रहे हैं। श्री राम सेवा समिति के डॉ. ताराचंद ने बताया कि राम रसोड़ा शुरू होने के बाद लगातार ग्रामीण और समाजसेवी इससे जुड़ रहे हैं। एक के सहयोग से दूसरे और दूसरे के सहयोग से ग्यारह की भावना के साथ सेवा का कारवां आगे बढ़ रहा है। समिति के सदस्य दिन-रात जुटकर श्रद्धालुओं की जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं और सेवा में कोई कमी नहीं आने दे रहे हैं।3
- सरकारी गाड़ी से चित्तौड़ की तस्वीर नहीं दिखती? मोबाइल में देखिए शहर का हाल! कमिश्नर साहब, जरा मोबाइल में देखिए चित्तौड़गढ़ की ये तस्वीरें! निकाय चुनाव में वोट से पहले शहरवासियों को भी जरूर देखना चाहिए ये वीडियो4