वार्ड सदस्य ने मनाया अपने पिता का 71 वा जन्मदिन, शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी है अति अनिवार्य ।। विशाल मातृ सेवा सदन संस्थान बैठनिया की सौजन्य से पंचायत में सफल मैट्रिक और इंटर के छात्रों को अंग वस्त्र देकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में छोटू कुमार मनमीत कुमार दिनेश कुमार विजय कुमार ललिता कुमारी रिंकू कुमारी जुली कुमारी स्नेहा कुमारी आदित्य कुमार साक्षी प्रिया शामिल है। आगत अतिथियों द्वारा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई तथा सफलता के लिए बधाई दिया गया। तदुपरांत वार्ड सदस्य संतोष कुमार तिवारी ने अपने पिता पंडित कौशल्या नंद तिवारी का 71 वा जन्मदिन के पावन अवसर पर सुंदर कांड का पाठ कराया गया। उसके बाद सम्मान समारोह में विधिवत वैदिक मंत्रों च्चारण के बीच जन्मदिन का केक काटा गया। ग्रामीणों और अतिथियों द्वारा पंडित कौशल्यानंद तिवारी को अंग वस्त्र देकर फूल माला पहनाकर तथा उपहार देते हुए जन्मदिन की बधाई दी गई और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। वार्ड सदस्य संतोष कुमार तिवारी ने भाव विह्वल शब्दों में कहा कि आधुनिक युग में माता-पिता मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन के समान जरूरी है। पालन पोषण करते हुए जीवन निर्माण करना और उचित संस्कार देते हुए अबोध बच्चे को समाज के लिए खड़ा करते हैं। सभी को अपने माता-पिता का आदर और सेवा करना चाहिए। मुखिया प्रतिनिधि दीनानाथ साह ने कहा कि आज के सफल छात्र भारत के भविष्य हैं। आधुनिक युग में पुत्र द्वारा अपने पिता का जन्मदिन मनाना अत्यंत ही पावन और अनुकरणीय कार्य है। माता-पिता देवी देवता के रूप होते हैं। मानव जीवन में माता-पिता का सदैव आदर और सेवा करनी चाहिए। समाजसेवी शिव शंकर सिंह और शिक्षक अशरफ अली ने शिक्षा और संस्कार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव जीवन में संस्कार का होना अति अनिवार्य है। समाज शिक्षित होते चला जा रहा है लेकिन आज वृद्ध माता-पिता को वृद्ध आश्रम में शरण लेनी पड़ रही है जो पढ़े-लिखे समाज के नाम पर कलंक है। पंचायत सचिव चंद्रमणि शुक्ला ने सफल छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दी और कहा कि आधुनिक और पश्चिमी सभ्यता वाले युग में मानव तरक्की तो खूब कर रहा है लेकिन माता-पिता जिन्होंने जन्म दिया उनको वृद्ध आश्रम में भेजते हुए शिक्षित समाज को शर्म नहीं आ रही है। उन्होंने उपस्थित छात्रों ग्रामीणों और नौजवानों को अपने माता-पिता बड़े बुजुर्गों का आदर करना और संस्कार युक्त विचार रखने की सलाह दी। विशाल मातृ सेवा सदन संस्थान बैठनिया की सौजन्य से पंचायत के ग्रामीणों को अंग वस्त्र और फूल माला से भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य मनोज पांडे संदीप कुमार तिवारी सरोज देवी मौसम कुमार तिवारी मोहित कुमार तिवारी सिद्धि कुमारी दिव्या कुमारी चंदन तिवारी चंद्र मोहन सिंह शिक्षक इंद्रासन भगत नथुनी तिवारी चंद्रशेखर पांडे सुदामा ठाकुर मुक्तिनाथ ठाकुर महेंद्र ठाकुर रामचंद्र ठाकुर साहित्य अन्य ग्रामीण और शिक्षा प्रेमी उपस्थित थे। ग्रामीणो और उपस्थित अतिथियों ने वार्ड सदस्य संतोष कुमार तिवारी द्वारा अपने पिता का जन्मदिन मनाने की जमकर प्रशंसा की और समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

- सोच, नए सपने: सृष्टि और दृष्टि की प्रेरणादायक कहानी...... सोच, नए सपने: सृष्टि और दृष्टि की प्रेरणादायक कहानी1
- बगहा में अजगर और सियार का खौफनाक संघर्ष, लोगों की सूझबूझ से बची सियार की जान | VTR से सटे इलाके में वायरल हुआ रोमांचक वीडियो बगहा के शहरी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्र में एक विशालकाय अजगर और सियार के बीच खौफनाक संघर्ष देखने को मिला। मामला तिरहुत नहर पुल स्थित विकास वैभव चौक के पास का है, जहां शनिवार को अजगर ने सियार को अपने चंगुल में जकड़ लिया था। सियार खुद को बचाने के लिए लगातार छटपटाता रहा, लेकिन अजगर की पकड़ इतनी मजबूत थी कि उसकी हालत बिगड़ने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफी देर तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा। इसी दौरान सुरेंद्र यादव की नजर इस घटना पर पड़ी और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव को दी। सूचना मिलते ही गजेंद्र यादव कुछ ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और सियार की जान बचाने के लिए प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने जोर-जोर से शोर मचाया और मिट्टी व डेली फेंककर अजगर का ध्यान भटकाने की कोशिश की। लोगों की हिम्मत और सूझबूझ का असर हुआ और अजगर की पकड़ धीरे-धीरे ढीली पड़ गई। मौका मिलते ही सियार वहां से भाग निकला और अपनी जान बचाने में सफल रहा। वहीं लोगों की भीड़ और शोर से घबराकर अजगर झाड़ियों के रास्ते नहर की ओर निकल गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में अक्सर जंगली जानवर भोजन की तलाश में रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना रहता है। वन विभाग को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंचकर जानवरों का रेस्क्यू कर उन्हें वापस जंगल में छोड़ देती है। ग्रामीणों ने बताया कि अजगर और सियार के बीच हुआ यह संघर्ष बेहद डरावना और रोमांच से भरपूर था, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग सहम गए।1
- पश्चिमी चंपारण के बेतिया में एक नई सड़क बनने के तुरंत बाद ही खराब हो गई। इस घटिया निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और वे जवाब मांग रहे हैं।2
- सुगौली के बंगरा में राष्ट्रीय उच्च पथ पर पिछले दो दिनों से नही जल रही है लाइट। छाया रह रहा है अंधेरा। अनहोनी की आशंका।1
- पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल में सफाईकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। समय पर वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों ने नेहरू चौक पर प्रदर्शन कर नगर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा सकती है।1
- पश्चिम चंपारण के नौतन में एक सरकारी हैंडपंप कई सालों से बंद पड़ा है। इसके कारण गाँव में पीने के पानी की भारी किल्लत है, खासकर बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय वार्ड सदस्य और मुखिया भी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।1
- बिहार विधान परिषद सचिवालय द्वारा आज पटना के विभिन्न केंद्रों पर डाटा एंट्री ऑपरेटर और एलडीसी सहित 64 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। सुबह से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखी गई, जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम और सीसीटीवी निगरानी की गई है। सफल उम्मीदवार 2 जून को टाइपिंग और स्किल टेस्ट की मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।1
- सुखपुरा में रविवार को शहीद स्मारक परिसर में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में सपा नेता दया यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि सुखपुरा में रविवार को शहीद स्मारक परिसर में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में सपा नेता दया यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि1