logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सडक़ें विकास की धूरी:-रामकुमार कश्यप विधायक रामकुमार कश्यप ने 5 सडक़ो के नवीनीकरण कार्य का किया शिलान्यास इंद्री विजय कांबोज।। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप ने बुधवार को हल्के के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए 20.50 किलोमीटर लम्बे राज्य राजमार्ग नंबर 7 (करनाल-रम्बा-इन्द्री-लाड़वा रोड़) के नवीनीकरण के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस राज्य राजमार्ग के नवीनीकरण पर 2794.14 लाख (लगभग 28 करोड़) रुपये की राशि खर्च होगी। इसके अलावा विधायक राम कुमार कश्यप  ने 237.34 लाख रुपये से कुंजपुरा से मुगलमाजरा तक बनने वाली लगभग 3.50 किलोमीटर लम्बी सडक़ के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने 153 लाख रुपये की लागत से गोरगढ़ से अमरगढ़ तक, 361.39 लाख रुपये की लागत से सलारु से टपराना तक तथा 109.44 लाख रुपये से संगोहा से कमालपुर तक बनने वाली सडक़ का भी शिलान्यास किया। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप ने इन विकास कार्यों को करवाने के लिये मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि सडक़ें किसी भी क्षेत्र के विकास की धूरी होती हैं। बेहतर कनेक्टिविटी से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास के नए मार्ग भी खुलते हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य गांवों में भी शहरों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करना है। जिस पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन्द्री विधानसभा क्षेत्र की लगभग 70  सडक़ों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण व मरम्मत का कार्य चल रहा है तथा जल्द ही सभी सडक़ें बनकर तैयार हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार हरियाणा को देश में अग्रणी राज्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्प है और इसी संकल्प को पूरा करने के लिए बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सडक़ों का निर्माण समयबद्घ तरीके से पूरा करने के साथ उनकी गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि आमजन को इनका लाभ समय पर मिल सके । विधायक रामकुमार कश्यप ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर नागरिक सशक्त हो और उसे मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि सरकार केवल शहरी क्षेत्रों पर ही नहीं, बल्कि गांवों में भी समान रूप से विकास के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। प्रदेश सरकार की विकास नीति का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास है और इसी विजन पर कार्य करते हुए बिना किसी भेदभाव के  हर क्षेत्र में समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। इस मौके पर मार्किट कमेटी चेयरमैन महिन्द्र सिंह पंजोखरा, मार्किट कमेटी चेयरमैन दीपक सैनी, नगरपालिका चेयरमैन राकेश पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, मंडल अध्यक्ष राम मेहर शर्मा, पार्षद सेठपाल वर्मा, मनोनीत पार्षद राजिन्द्र मिड्ढा,पार्षद वीना, पार्षद जितेन्द्र, महामंत्री नरेश प्रजापत, महामंत्री सुमित सैनी, सरपंच जसप्रीत, सरपंच रविन्द्र, सरपंच रणधीर काम्बोज, सरपंच जसविन्द्र, जगदीश गोयल, जोनी शर्मा, संजीव सैनी, सुनील खेड़ा, पिंका काम्बोज सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व  बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Vijay kamboj
Vijay kamboj
पत्रकार इंद्री, करनाल, हरियाणा•
2 hrs ago
54c5300f-ebd5-491c-b877-6dd1543d2a4d

सडक़ें विकास की धूरी:-रामकुमार कश्यप विधायक रामकुमार कश्यप ने 5 सडक़ो के नवीनीकरण कार्य का किया शिलान्यास इंद्री विजय कांबोज।। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप ने बुधवार को हल्के के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए 20.50 किलोमीटर लम्बे राज्य राजमार्ग नंबर 7 (करनाल-रम्बा-इन्द्री-लाड़वा रोड़) के नवीनीकरण के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस राज्य राजमार्ग के नवीनीकरण पर 2794.14 लाख (लगभग 28 करोड़) रुपये की राशि खर्च होगी। इसके अलावा विधायक राम कुमार कश्यप  ने 237.34 लाख रुपये से कुंजपुरा से मुगलमाजरा तक बनने वाली लगभग 3.50 किलोमीटर लम्बी सडक़ के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने 153 लाख रुपये की लागत से गोरगढ़ से अमरगढ़ तक, 361.39 लाख रुपये की लागत से सलारु से टपराना तक तथा 109.44 लाख रुपये से संगोहा से कमालपुर तक बनने वाली सडक़ का भी शिलान्यास किया। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप ने इन विकास कार्यों को करवाने के लिये मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि सडक़ें किसी भी क्षेत्र के विकास की धूरी होती हैं। बेहतर कनेक्टिविटी से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास के नए मार्ग भी खुलते हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य गांवों में भी शहरों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करना है। जिस पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन्द्री विधानसभा क्षेत्र की लगभग 70  सडक़ों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण व मरम्मत का कार्य चल रहा है तथा जल्द ही सभी सडक़ें बनकर तैयार हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में

cc7cc396-8216-4d96-a3dd-44dfb173b022

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार हरियाणा को देश में अग्रणी राज्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्प है और इसी संकल्प को पूरा करने के लिए बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सडक़ों का निर्माण समयबद्घ तरीके से पूरा करने के साथ उनकी गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि आमजन को इनका लाभ समय पर मिल सके । विधायक रामकुमार कश्यप ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर नागरिक सशक्त हो और उसे मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि सरकार केवल शहरी क्षेत्रों पर ही नहीं, बल्कि गांवों में भी समान रूप से विकास के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। प्रदेश सरकार की विकास नीति का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास है और इसी विजन पर कार्य करते हुए बिना किसी भेदभाव के  हर क्षेत्र में समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। इस मौके पर मार्किट कमेटी चेयरमैन महिन्द्र सिंह पंजोखरा, मार्किट कमेटी चेयरमैन दीपक सैनी, नगरपालिका चेयरमैन राकेश पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, मंडल अध्यक्ष राम मेहर शर्मा, पार्षद सेठपाल वर्मा, मनोनीत पार्षद राजिन्द्र मिड्ढा,पार्षद वीना, पार्षद जितेन्द्र, महामंत्री नरेश प्रजापत, महामंत्री सुमित सैनी, सरपंच जसप्रीत, सरपंच रविन्द्र, सरपंच रणधीर काम्बोज, सरपंच जसविन्द्र, जगदीश गोयल, जोनी शर्मा, संजीव सैनी, सुनील खेड़ा, पिंका काम्बोज सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व  बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • देश की बेटियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया आह्वान।
    1
    देश की बेटियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया आह्वान।
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • बिलासपुर न्यू हैप्पी स्कूल के आगे बनाया स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टी न होने के कारण हो रहे लागतार हादसे ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर बच्चा हो गया बुरी तरह से घायल
    1
    बिलासपुर न्यू हैप्पी स्कूल के आगे बनाया स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टी न होने के कारण हो रहे लागतार हादसे ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर बच्चा हो गया बुरी तरह से घायल
    user_Karan singh Aima Media news
    Karan singh Aima Media news
    Newspaper advertising department जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • दुकान लूटने आए थे,खुद ही पिंजरे में बंद हो गए |
    1
    दुकान लूटने आए थे,खुद ही पिंजरे में बंद हो गए |
    user_Raman Bhardwaj
    Raman Bhardwaj
    Local News Reporter सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Jassi Bhai
    3
    Post by Jassi Bhai
    user_Jassi Bhai
    Jassi Bhai
    Voice of people सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • इन सभी राज्यों में गैस सिलेंडर की डिलीवरी बंद मिडिल ईस्ट जंग के बीच हॉर्मुज जलमार्ग के रास्ते गैस सप्लाई ठप हो गई है। इससे देश में LPG की किल्लत हो रही है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों ने कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पर रोक लगा दी है। बैंगलुरू में भी कॉमर्शियल गैस सप्लाई पर रोक है। गैस सप्लाई बंद होने की वजह से कई शहरों में रेस्टोरेंट्स और होटल बंद होने की नौबत आ गई है।
    1
    इन सभी राज्यों में गैस सिलेंडर की डिलीवरी बंद
मिडिल ईस्ट जंग के बीच हॉर्मुज जलमार्ग के रास्ते गैस सप्लाई ठप हो गई है। इससे देश में LPG की किल्लत हो रही है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों ने कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पर रोक लगा दी है। बैंगलुरू में भी कॉमर्शियल गैस सप्लाई पर रोक है। गैस सप्लाई बंद होने की वजह से कई शहरों में रेस्टोरेंट्स और होटल बंद होने की नौबत आ गई है।
    user_Sunita Jain
    Sunita Jain
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • Post by Saleem Khan gujjar
    1
    Post by Saleem Khan gujjar
    user_Saleem Khan gujjar
    Saleem Khan gujjar
    Taxi Driver बापोली, पानीपत, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • Post by IndiaNews 9Live
    1
    Post by IndiaNews 9Live
    user_IndiaNews 9Live
    IndiaNews 9Live
    Thanesar, Kurukshetra•
    16 hrs ago
  • Boom Boom Boom Bumrah
    1
    Boom Boom Boom Bumrah
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • Post by Raman Bhardwaj
    1
    Post by Raman Bhardwaj
    user_Raman Bhardwaj
    Raman Bhardwaj
    Local News Reporter सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.