logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आनंदपुर थाना कांड संख्या 22/24 में अभियुक्त लाडली खातून के घर कुर्की, दंडाधिकारी बांका/आनंदपुर। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के आदेशानुसार एवं बेलहर एसडीपीओ सुमित शेखर के नेतृत्व में बुधवार, 16 सितंबर को आनंदपुर थाना कांड संख्या-22/24 के प्राथमिकी अभियुक्त लाडली खातून पति महताब अंसारी, ग्राम असोढ़ा, थाना आनंदपुर, जिला बांका के घर कुर्की की कार्रवाई की गई।कुर्की की कार्रवाई दंडाधिकारी की उपस्थिति में नियमानुसार संपन्न कराई गई। इस दौरान चांदन के बीपीआरओ अवनीश कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। वहीं आनंदपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार एवं थाना के एएसआई रविशंकर कुमार के साथ पुलिस बल तथा सुइया थाना की क्यूआरटी टीम भी कार्रवाई में शामिल रही।पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर पहुंचकर न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में कुर्की की प्रक्रिया पूरी की गई। कार्रवाई के दौरान घर में मौजूद सामान एवं अन्य चल संपत्ति को नियमानुसार कुर्क किया गया। पुलिस के अनुसार, आनंदपुर थाना कांड संख्या-22/24 में प्राथमिकी अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर फरार एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।बताया गया कि संबंधित कांड का अनुसंधान पुलिस द्वारा अपने स्तर से जारी है तथा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांड से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।कुर्की की कार्रवाई के दौरान आनंदपुर थाना पुलिस, सुइया थाना की क्यूआरटी टीम एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। रिपोर्ट उमाकांत पोद्दार

4 hrs ago
user_Umakant poddar 9709500512
Umakant poddar 9709500512
Software Developer बांका, बांका, बिहार•
4 hrs ago
cc0bc3cc-278c-43a5-b3c1-414c124ff96d

आनंदपुर थाना कांड संख्या 22/24 में अभियुक्त लाडली खातून के घर कुर्की, दंडाधिकारी बांका/आनंदपुर। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के आदेशानुसार एवं बेलहर एसडीपीओ सुमित शेखर के नेतृत्व में बुधवार, 16 सितंबर को आनंदपुर थाना कांड संख्या-22/24 के प्राथमिकी अभियुक्त लाडली खातून पति महताब अंसारी, ग्राम असोढ़ा, थाना आनंदपुर, जिला बांका के घर कुर्की की कार्रवाई की गई।कुर्की की कार्रवाई दंडाधिकारी की उपस्थिति में नियमानुसार संपन्न कराई गई। इस दौरान चांदन के बीपीआरओ अवनीश कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। वहीं आनंदपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार एवं थाना के एएसआई रविशंकर कुमार के साथ पुलिस बल तथा सुइया थाना की क्यूआरटी टीम भी कार्रवाई में शामिल रही।पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर पहुंचकर न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में कुर्की की प्रक्रिया पूरी की गई। कार्रवाई के दौरान घर में मौजूद सामान एवं अन्य चल संपत्ति को नियमानुसार कुर्क किया गया। पुलिस के अनुसार, आनंदपुर थाना कांड संख्या-22/24 में प्राथमिकी अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर फरार एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।बताया गया कि संबंधित कांड का अनुसंधान पुलिस द्वारा अपने स्तर से जारी है तथा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांड से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।कुर्की की कार्रवाई के दौरान आनंदपुर थाना पुलिस, सुइया थाना की क्यूआरटी टीम एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। रिपोर्ट उमाकांत पोद्दार

More news from बिहार and nearby areas
  • 🚨 सरकारी जमीन पर घर बना, अब रसीद को लेकर बड़ा सवाल! आखिर कैसे? 📍 धोरैया, बांका: ग्राम तेवाचक, पोस्ट जोठा में सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण कर बाउंड्री और घर बनाए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर 20 अगस्त 2026 को अंचल कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी और निर्माण से संबंधित वीडियो भी उपलब्ध कराया गया था। 🏠 आरोप है कि शिकायत के बावजूद 15 सितंबर को संबंधित लोगों द्वारा घर का निर्माण कर दिया गया। वहीं, एक रसीद दिखाकर जमीन को निजी बताया जा रहा है। ❓ सबसे बड़ा सवाल: अगर जमीन की जमाबंदी नहीं है, तो आखिर किस आधार पर उसकी रसीद काटी गई? रसीद जारी करने की प्रक्रिया और संबंधित राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग की जा रही है। 🔎 साथ ही अजीत सिंह नामक कर्मचारी की भूमिका की भी जांच की मांग उठाई गई है। आवेदक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सरकारी भूमि की स्थिति स्पष्ट करने और अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग की है। ⚠️ आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। संबंधित अधिकारियों और आरोपित पक्ष का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। 📲 ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहें—बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल।
    1
    🚨 सरकारी जमीन पर घर बना, अब रसीद को लेकर बड़ा सवाल! आखिर कैसे?
📍 धोरैया, बांका: ग्राम तेवाचक, पोस्ट जोठा में सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण कर बाउंड्री और घर बनाए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर 20 अगस्त 2026 को अंचल कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी और निर्माण से संबंधित वीडियो भी उपलब्ध कराया गया था।
🏠 आरोप है कि शिकायत के बावजूद 15 सितंबर को संबंधित लोगों द्वारा घर का निर्माण कर दिया गया। वहीं, एक रसीद दिखाकर जमीन को निजी बताया जा रहा है।
❓ सबसे बड़ा सवाल: अगर जमीन की जमाबंदी नहीं है, तो आखिर किस आधार पर उसकी रसीद काटी गई? रसीद जारी करने की प्रक्रिया और संबंधित राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग की जा रही है।
🔎 साथ ही अजीत सिंह नामक कर्मचारी की भूमिका की भी जांच की मांग उठाई गई है। आवेदक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सरकारी भूमि की स्थिति स्पष्ट करने और अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग की है।
⚠️ आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। संबंधित अधिकारियों और आरोपित पक्ष का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
📲 ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहें—बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा से हुआ प्रेम, साथ पकड़े जाने के बाद मंदिर में हुई शादी।
    1
    ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा से हुआ प्रेम, साथ पकड़े जाने के बाद मंदिर में हुई शादी।
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    11 hrs ago
  • प्रमुख द्वारा के-मेगामार्ट माॅल का उद्घाटन प्रसन्नता पूर्वक किया गया
    1
    प्रमुख द्वारा के-मेगामार्ट माॅल का उद्घाटन प्रसन्नता पूर्वक किया गया
    user_Srikant Yadav
    Srikant Yadav
    कटोरिया, बांका, बिहार•
    15 hrs ago
  • चांदन-शांतिपूर्ण एवं आस-पास के क्षेत्रों में गणेश पूजा शांतिपूर्ण संपन्न चांदन (बांका)आज बुधवार को चांदन मुख्यालय स्थित हेडटोला एवं इसके आसपास तीन दिवसीय गणेश पूजा का धूमधाम से प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया।चांदन नदी तट एवं पुर्णाबांध में प्रतिस्थापित गणपति प्रतिमा का आज बुधवार रात्रि को ग्रामीणों द्वारा पूजा पाठ के बाद देर रात को चांदन नदी में जल प्रवाह कर दिया गया। इन सभी गणपति पुजा पंडालों में श्रद्धालुओं द्वारा कीर्तन भजन एवं भंडारे के साथ ही रात्रि जागरण का भी आयोजन किया गया था। गणपति विसर्जन में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे।
    1
    चांदन-शांतिपूर्ण एवं आस-पास के क्षेत्रों में गणेश पूजा शांतिपूर्ण संपन्न 
चांदन (बांका)आज बुधवार को चांदन मुख्यालय स्थित हेडटोला एवं इसके आसपास तीन दिवसीय गणेश पूजा का धूमधाम से प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया।चांदन नदी तट एवं पुर्णाबांध में प्रतिस्थापित गणपति प्रतिमा का आज बुधवार रात्रि को ग्रामीणों द्वारा पूजा पाठ के बाद देर रात को चांदन नदी में जल प्रवाह कर दिया गया।
इन सभी गणपति पुजा पंडालों में श्रद्धालुओं द्वारा कीर्तन भजन एवं भंडारे के साथ ही रात्रि जागरण का भी आयोजन किया गया था। गणपति विसर्जन में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे।
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • तारापुर में अचानक तेज बारिश से बाजार की रफ्तार थमी, किसानों को राहत बुधवार को सुबह करीब 11 बजे कड़कड़ाती धूप के बीच अचानक कड़कती बिजली के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन तारापुर बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश इतनी अचानक हुई कि लोगों को दुकानों में छिपने तक का मौका नहीं मिला। लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। गुरुवार को होने वाली विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजार में बड़ी संख्या में लोग पूजा सामग्री और वाहनों को सजाने का सामान खरीदने पहुंचे थे। बारिश से बाजार की रफ्तार कुछ देर प्रभावित रही। वहीं, बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। नहर में पानी नहीं आने से किसान मोटर और बारिश के भरोसे खेती कर रहे हैं। किसान मनोरंजन चौधरी, सुधीर चौधरी, आशुतोष सिंह और शंभू शरण चौधरी ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी आई है, जिससे धान की फसल को फायदा होगा और सिंचाई का खर्च भी कम होगा।
    1
    तारापुर में अचानक तेज बारिश से बाजार की रफ्तार थमी, किसानों को राहत
बुधवार को सुबह करीब 11 बजे कड़कड़ाती धूप के बीच अचानक कड़कती बिजली के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन तारापुर बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश इतनी अचानक हुई कि लोगों को दुकानों में छिपने तक का मौका नहीं मिला। लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। गुरुवार को होने वाली विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजार में बड़ी संख्या में लोग पूजा सामग्री और वाहनों को सजाने का सामान खरीदने पहुंचे थे। बारिश से बाजार की रफ्तार कुछ देर प्रभावित रही।
वहीं, बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। नहर में पानी नहीं आने से किसान मोटर और बारिश के भरोसे खेती कर रहे हैं। किसान मनोरंजन चौधरी, सुधीर चौधरी, आशुतोष सिंह और शंभू शरण चौधरी ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी आई है, जिससे धान की फसल को फायदा होगा और सिंचाई का खर्च भी कम होगा।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • मिनी ग्रैंड फैक्ट्री का गुड्डा में चल रहा था मुंगेर से भी बड़ा खेल पूरा खेल का हुआ पर्दाफाश मिर्जापुर से भी ज्यादा मात्रा में झारखंड के गोड्डा जिला में क**ट्टा का निर्माण हो का खेल चल रहा था झारखंड और बिहार के पुलिस सुबह से कर रही है छापेमारी बहुत जल्द होगा बड़ा खुलासा #वायरल
    1
    मिनी ग्रैंड फैक्ट्री का गुड्डा में चल रहा था मुंगेर से भी बड़ा खेल पूरा खेल का हुआ पर्दाफाश
मिर्जापुर से भी ज्यादा मात्रा में झारखंड के गोड्डा जिला में क**ट्टा का निर्माण हो का खेल चल रहा था झारखंड और बिहार के पुलिस सुबह से कर रही है छापेमारी बहुत जल्द होगा बड़ा खुलासा  #वायरल
    user_User10408
    User10408
    पत्रकार Godda, Jharkhand•
    3 hrs ago
  • िग्ध शव मिलने से हङकम संग्रामपुर मुंगेर बिहार देख Samrat Choudhary
    1
    िग्ध शव मिलने से हङकम संग्रामपुर मुंगेर बिहार देख Samrat Choudhary
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    22 hrs ago
  • 🔱 श्लोक के जन्मदिन पर बाबा गोपेश्वर बमफोड़ महादेव का हुआ भव्य श्रृंगार, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे! 🙏🚩 📍 बांका: बुधवार को राहुल सिन्हा के पुत्र श्लोक सिन्हा के जन्मदिन की खुशी में बाबा गोपेश्वर बमफोड़ महादेव का विधिवत रुद्राभिषेक एवं श्रृंगार पूजा आयोजित की गई। 🕉️ 🙏 इस धार्मिक आयोजन में वार्ड नंबर 14 की पार्षद सुनीता गुप्ता पूरे परिवार के साथ शामिल हुईं और बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। वहीं समाजसेवी एवं शिव भक्त ओमप्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे। 🌺 रुद्राभिषेक और श्रृंगार पूजा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिभाव से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से श्लोक सिन्हा के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। 🔱 📲 बांका की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ।
    1
    🔱 श्लोक के जन्मदिन पर बाबा गोपेश्वर बमफोड़ महादेव का हुआ भव्य श्रृंगार, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे! 🙏🚩
📍 बांका: बुधवार को राहुल सिन्हा के पुत्र श्लोक सिन्हा के जन्मदिन की खुशी में बाबा गोपेश्वर बमफोड़ महादेव का विधिवत रुद्राभिषेक एवं श्रृंगार पूजा आयोजित की गई। 🕉️
🙏 इस धार्मिक आयोजन में वार्ड नंबर 14 की पार्षद सुनीता गुप्ता पूरे परिवार के साथ शामिल हुईं और बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। वहीं समाजसेवी एवं शिव भक्त ओमप्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे।
🌺 रुद्राभिषेक और श्रृंगार पूजा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिभाव से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से श्लोक सिन्हा के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। 🔱
📲 बांका की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.