धर्म, आस्था और जनहित की हर बड़ी खबर सबसे पहले। 🔴 सीहोर में सावन की धूम | 3, 10, 17 और 25 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा | 11 किमी पैदल चलकर कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु | जगह-जगह लगेंगे सेवा शिविर सावन में शिवभक्ति की धूम: 3, 10, 17 और 25 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, तैयारियों में जुटा सीहोर सीहोर। सावन माह में इस बार सीहोर शहर शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगने जा रहा है। 3, 10, 17 और 25 अगस्त को शहर में चार भव्य कांवड़ यात्राओं का आयोजन होगा, जिनमें मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे। विटलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित के अनुसार, पहली कांवड़ यात्रा 3 अगस्त को शाम 4 बजे सीवन नदी तट से प्रारंभ होगी। इसके बाद 10, 17 और 25 अगस्त को भी इसी तरह भव्य यात्राएं निकाली जाएंगी। श्रद्धालु सीवन नदी से पवित्र जल भरकर करीब 11 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्राओं से पहले ही सीवन नदी तट पर मेले जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। पूजा सामग्री, कांवड़ और धार्मिक वस्तुओं की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर-हर महादेव और शिवाय नमस्तुभ्यं के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा है। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विटलेश सेवा समिति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में चाय, ठंडा पानी, फलाहार, खिचड़ी और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। वहीं कुबेरेश्वर धाम पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सम्मान भी किया जाएगा।

- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा निवेश को लेकर क्या कहा पूरी खबर अवश्य देखे1
- भोपाल के 10 नंबर मार्केट में व्यापारियों का प्रदर्शन नगर निगम के खिलाफ3
- इछावर में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में योजनाओं, अभियानों और सामुदायिक नेतृत्व पर हुआ मंथन जन अभियान परिषद की 25 प्रस्फुटन समितियों का शक्ति संचय प्रशिक्षण संपन्न। इछावर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड इछावर द्वारा 25 ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन नेताजी सुभाषचंद्र बोस शासकीय स्नातक महाविद्यालय, इछावर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक वरुण आचार्य रहे। प्रशिक्षण में जिला समन्वयक पारुल उपाध्याय एवं विकासखंड समन्वयक बीलू भीलवारे ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। संभाग समन्वयक वरुण आचार्य ने परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों की विस्तृत जानकारी देते हुए आगामी कार्यक्रमों—तिरंगा यात्रा, नवांकुर सखी यात्रा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षाओं एवं प्रवेश प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। जिला समन्वयक पारुल उपाध्याय ने परिचय सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों से संवाद किया, विगत माह के कार्यों की समीक्षा की तथा आगामी गतिविधियों के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं विकासखंड समन्वयक बीलू भीलवारे ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की और विकासखंड में परिषद द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी साझा की। प्रशिक्षण में नवांकुर संस्था के प्रभारी संतोष परमार, धर्मेंद्र राठौर, विष्णु वर्मा, राजपाल परमार एवं रघुवीर परमार सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता राकेश चंद, विष्णु सेन, क्षमा परमार, बबीता नागर और श्रवण नागर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सेक्टर प्रभारी राजपाल परमार ने किया, जबकि अंत में परामर्शदाता विष्णु सेन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।1
- भोपाल नगर निगम द्वारा भोपाल की जनता को दूषित पानी दिया जा रहा है । पानी दूषित है ये जांच का विषय है पर नगर निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है पूरी खबर अवश्य देखे4
- भोपाल के चौक बाजार में साड़ी की दुकान में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, आधा दर्जन दमकल की कई गाड़ियों आग पर पाया काबू पुराने भोपाल के व्यस्तम चौक बाजार में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब नेमा साड़ी की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप ले लिया और दुकान से ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठने लगा। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मोके पर फायर बिग्रेड की. आधा दर्जन दमकलो ने बड़ी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. भोपाल के चौक बाजार में उस समय अफरा तफरी मच गयी ज़ब एक नेमा साड़ी की दुकान मे आग लग गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही दुकान में मौजूद लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया और आसपास की दुकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. चौक बाजार मे संकरी गलियां होने के कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.वही कोतवाली थाना पुलिस भी मोके पर पहुंच गई है और भीड़ को वहाँ से अलग करते हुए राहत और बचाव कार्य में जुट गयी.वही आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दी गई, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।व्यापारी अभिषेक जैन ने बताया कि रास्ता सकरा होने से आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बड़ी माशाक्क्त के बाद मौके पर पहुंची उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई बार अतिक्रमण को लेकर शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई इब्राहिमपुर चौक बाजार में अक्सर ऐसे हालात बनते रहते हैं इधर फायर ऑफिसर इफ़्तीखार अहमद ने बताया की आग लगने की सुचना मिलते ही तुरंत दमकलो को मोके पर रवाना कर दिया था आग कैसे लगी इसकी जाँच करवाई जाएगी. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक ही गया.2