logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रक्षाबंधन पर औरैया सदर में सजी मिठाइयों की दुकानें, महंगाई ने फीकी की त्योहार की मिठास औरैया रक्षाबंधन के पर्व को लेकर औरैया सदर क्षेत्र में मिठाइयों की दुकानों पर रौनक दिखाई देने लगी है। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक इस पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। शहर की विभिन्न मिठाई की दुकानों पर कई प्रकार की मिठाइयां सजी हुई हैं। बहनें अपने भाइयों के लिए मिठाइयां खरीदती नजर आ रही हैं, तो वहीं कई भाई भी अपनी बहनों के लिए मिठाई और अन्य सामान खरीदते दिखाई दे रहे हैं।

7 hrs ago
user_Jahid Akhter
Jahid Akhter
Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

रक्षाबंधन पर औरैया सदर में सजी मिठाइयों की दुकानें, महंगाई ने फीकी की त्योहार की मिठास औरैया रक्षाबंधन के पर्व को लेकर औरैया सदर क्षेत्र में मिठाइयों की दुकानों पर रौनक दिखाई देने लगी है। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक इस पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। शहर की विभिन्न मिठाई की दुकानों पर कई प्रकार की मिठाइयां सजी हुई हैं। बहनें अपने भाइयों के लिए मिठाइयां खरीदती नजर आ रही हैं, तो वहीं कई भाई भी अपनी बहनों के लिए मिठाई और अन्य सामान खरीदते दिखाई दे रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डीएम बृजेश कुमार ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। औरैया डीएम बृजेश कुमार ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। डीएम ने रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व बताते हुए कहा कि यह त्योहार हमारी प्राचीन परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करता है। उन्होंने लोगों से समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और मिलजुलकर रहने की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से रक्षाबंधन मनाने की अपील की।
    1
    डीएम बृजेश कुमार ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
औरैया डीएम बृजेश कुमार ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। डीएम ने रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व बताते हुए कहा कि यह त्योहार हमारी प्राचीन परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करता है।
उन्होंने लोगों से समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और मिलजुलकर रहने की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
साथ ही जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से रक्षाबंधन मनाने की अपील की।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर प्रियांशी सिंह ने प्रैग्नेंसी के दौरान 80,km सिंहीरामपुर से अपने गांव टेढ़ी चढ़ाई डाक कांवड़ .. औरैया बात करते है सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शिवानी एंड प्रियांशी सिंह चौहान जी की जो कि मूल रूप से औरैया जिला के बिधूना के पास टेढ़ी की रहने वाली है प्रियांशी सिंह जी प्रेग्नेंसी की हालत में 80km दौड़ के डाक कावड़ श्रंगीरामपुर से अपने गांव नगला टेढ़ी में चढ़ाई भगवान के प्रति उनकी ऐसी भावना देख कर लोगो ने उनको बहुत बधाई दी को उन्होंने प्रेग्नेसी की हालत में 80km का सफर पूरा कर भोले नाथ की कांवड़ उठाई ऐसा हौसला हर किसी के नहीं होता है । बता दे कि प्रियांशी सिंह जी तिर्वा में रह कर वीडियो बनाती है हाला की अभी वो ज्यादा विडियो नहीं डाल रही है लेकिन बो किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है सोशल मीडिया पर उनको अच्छी खासी फ्रेंड फ़ॉलोइंग है लाखों में और उनकी कावड़ वाली विडियो उनकी तेजी से वायरल हो रही है और वह सोशल मीडिया से अच्छा खासा पैसा भी कमा रही है ऐसे में उनको कावड़ लाते हुए देख लोग उनकी बहुत प्रशंसा के रहे है कि क्या कोई ऐसा भी शिव भक्त हो सोता है कि आराम करने के समय में बह भगवान की भागती में अपना सब कुछ भुला हो हम सभी की तरफ से प्रियांशी सिंह जी को बहुत बहुत बधाई हो बह नरी शक्ति का एक खास प्रतीक है उनको देख कर काफी महिलाओं को हौसला मिलता है आपकी क्या राय है उनके लिए ..आपको आपके हौसले के लिय दिल से सैल्यूट करते है सभी ..
    1
    सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर प्रियांशी सिंह ने प्रैग्नेंसी के दौरान 80,km सिंहीरामपुर से अपने गांव टेढ़ी चढ़ाई डाक कांवड़
.. औरैया 
बात करते है सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शिवानी एंड प्रियांशी सिंह चौहान जी की जो कि मूल रूप से औरैया जिला के बिधूना के पास टेढ़ी की रहने वाली है प्रियांशी सिंह जी प्रेग्नेंसी की हालत में 80km दौड़ के डाक कावड़ श्रंगीरामपुर से अपने गांव नगला टेढ़ी में चढ़ाई भगवान के प्रति उनकी ऐसी भावना देख कर लोगो ने उनको बहुत बधाई दी को उन्होंने प्रेग्नेसी की हालत में 80km का सफर पूरा कर भोले नाथ की कांवड़ उठाई ऐसा हौसला हर किसी के नहीं होता है । बता दे कि प्रियांशी सिंह जी तिर्वा में रह कर वीडियो बनाती है हाला की अभी वो ज्यादा विडियो नहीं डाल रही है लेकिन बो किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है सोशल मीडिया पर उनको अच्छी खासी फ्रेंड फ़ॉलोइंग है लाखों में और उनकी कावड़ वाली विडियो उनकी तेजी से वायरल हो रही है और वह सोशल मीडिया से अच्छा खासा पैसा भी कमा रही है ऐसे में उनको कावड़ लाते हुए देख लोग उनकी बहुत प्रशंसा के रहे है कि क्या कोई ऐसा भी शिव भक्त हो सोता है कि आराम करने के समय में बह भगवान की भागती में अपना सब कुछ भुला हो हम सभी की तरफ से प्रियांशी सिंह जी को बहुत बहुत बधाई हो बह नरी शक्ति का एक खास प्रतीक है उनको देख कर काफी महिलाओं को हौसला मिलता है आपकी क्या राय है उनके लिए ..आपको आपके हौसले के लिय दिल से सैल्यूट करते है सभी ..
    user_Gurdeep  Singh
    Gurdeep Singh
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर भावुक हुआ औरैया कोतवाली का माहौल, पुलिसकर्मियों ने कोतवाल राजकुमार को बांधी राखी औरैया: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सदर कोतवाली में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी पारिवारिक भावनाओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी पूजा सिंह राठौड़ के साथ महिला पुलिस कर्मियों सहित कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टरों ने कोतवाल राजकुमार को अपना बड़ा भाई मानते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस कर्मियों ने कोतवाल राजकुमार के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। इस दौरान कोतवाल राजकुमार ने भी पुलिस कर्मियों को भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें हर संभव सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उपहार स्वरुप भेंट दी। कोतवाली परिसर में कुछ समय के लिए पुलिस की रोजमर्रा की सख्त ड्यूटी के बीच पारिवारिक माहौल नजर आया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि त्योहार पर भले ही वे अपने परिवार से दूर रहकर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे हों, लेकिन पुलिस विभाग भी एक परिवार की तरह है। इसी भावना के साथ उन्होंने कोतवाल राजकुमार को अपना बड़ा भाई मानकर राखी बांधी। इस अवसर पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। पुलिसकर्मी भी समाज की सुरक्षा के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। रक्षाबंधन के इस भावुक अवसर ने औरैया कोतवाली के माहौल को खुशनुमा बना दिया। पुलिस कर्मियों द्वारा कोतवाल को राखी बांधने का दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा और इस पहल ने पुलिस परिवार के बीच आपसी लगाव और पारिवारिक रिश्तों की भावना को भी सामने रखा। रक्षाबंधन पर भावुक हुआ औरैया कोतवाली का माहौल, पुलिसकर्मियों ने कोतवाल राजकुमार को बांधी राखी औरैया: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सदर कोतवाली में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी पारिवारिक भावनाओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी पूजा सिंह राठौड़ के साथ महिला पुलिस कर्मियों सहित कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टरों ने कोतवाल राजकुमार को अपना बड़ा भाई मानते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस कर्मियों ने कोतवाल राजकुमार के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। इस दौरान कोतवाल राजकुमार ने भी पुलिस कर्मियों को भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें हर संभव सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उपहार स्वरुप भेंट दी। कोतवाली परिसर में कुछ समय के लिए पुलिस की रोजमर्रा की सख्त ड्यूटी के बीच पारिवारिक माहौल नजर आया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि त्योहार पर भले ही वे अपने परिवार से दूर रहकर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे हों, लेकिन पुलिस विभाग भी एक परिवार की तरह है। इसी भावना के साथ उन्होंने कोतवाल राजकुमार को अपना बड़ा भाई मानकर राखी बांधी। इस अवसर पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। पुलिसकर्मी भी समाज की सुरक्षा के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। रक्षाबंधन के इस भावुक अवसर ने औरैया कोतवाली के माहौल को खुशनुमा बना दिया। पुलिस कर्मियों द्वारा कोतवाल को राखी बांधने का दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा और इस पहल ने पुलिस परिवार के बीच आपसी लगाव और पारिवारिक रिश्तों की भावना को भी सामने रखा।
    1
    रक्षाबंधन पर भावुक हुआ औरैया कोतवाली का माहौल, पुलिसकर्मियों ने कोतवाल राजकुमार को बांधी राखी

औरैया: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सदर कोतवाली में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी पारिवारिक भावनाओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी पूजा सिंह राठौड़ के साथ महिला पुलिस कर्मियों सहित कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टरों ने कोतवाल राजकुमार को अपना बड़ा भाई मानते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी।

रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस कर्मियों ने कोतवाल राजकुमार के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। इस दौरान कोतवाल राजकुमार ने भी पुलिस कर्मियों को भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें हर संभव सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उपहार स्वरुप भेंट दी।

कोतवाली परिसर में कुछ समय के लिए पुलिस की रोजमर्रा की सख्त ड्यूटी के बीच पारिवारिक माहौल नजर आया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि त्योहार पर भले ही वे अपने परिवार से दूर रहकर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे हों, लेकिन पुलिस विभाग भी एक परिवार की तरह है। इसी भावना के साथ उन्होंने कोतवाल राजकुमार को अपना बड़ा भाई मानकर राखी बांधी।

इस अवसर पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। पुलिसकर्मी भी समाज की सुरक्षा के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं।

रक्षाबंधन के इस भावुक अवसर ने औरैया कोतवाली के माहौल को खुशनुमा बना दिया। पुलिस कर्मियों द्वारा कोतवाल को राखी बांधने का दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा और इस पहल ने पुलिस परिवार के बीच आपसी लगाव और पारिवारिक रिश्तों की भावना को भी सामने रखा।
रक्षाबंधन पर भावुक हुआ औरैया कोतवाली का माहौल, पुलिसकर्मियों ने कोतवाल राजकुमार को बांधी राखी
औरैया: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सदर कोतवाली में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी पारिवारिक भावनाओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी पूजा सिंह राठौड़ के साथ महिला पुलिस कर्मियों सहित कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टरों ने कोतवाल राजकुमार को अपना बड़ा भाई मानते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी।
रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस कर्मियों ने कोतवाल राजकुमार के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। इस दौरान कोतवाल राजकुमार ने भी पुलिस कर्मियों को भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें हर संभव सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उपहार स्वरुप भेंट दी।
कोतवाली परिसर में कुछ समय के लिए पुलिस की रोजमर्रा की सख्त ड्यूटी के बीच पारिवारिक माहौल नजर आया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि त्योहार पर भले ही वे अपने परिवार से दूर रहकर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे हों, लेकिन पुलिस विभाग भी एक परिवार की तरह है। इसी भावना के साथ उन्होंने कोतवाल राजकुमार को अपना बड़ा भाई मानकर राखी बांधी।
इस अवसर पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। पुलिसकर्मी भी समाज की सुरक्षा के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं।
रक्षाबंधन के इस भावुक अवसर ने औरैया कोतवाली के माहौल को खुशनुमा बना दिया। पुलिस कर्मियों द्वारा कोतवाल को राखी बांधने का दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा और इस पहल ने पुलिस परिवार के बीच आपसी लगाव और पारिवारिक रिश्तों की भावना को भी सामने रखा।
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने रक्षाबंधन के पर्व को लेकर समस्त जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी औरैया जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने रक्षाबंधन के पर्व को लेकर समस्त जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस पर्व को बड़े ही सौहार्द एवं आपसी भाईचारा तथा शांतपूर्ण से मनाये। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक यह रक्षाबंधन का त्यौहार है।
    1
    जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने रक्षाबंधन के पर्व को लेकर समस्त जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी
औरैया जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने रक्षाबंधन के पर्व को लेकर समस्त जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस पर्व को बड़े ही सौहार्द एवं आपसी भाईचारा तथा शांतपूर्ण से मनाये। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक यह रक्षाबंधन का त्यौहार है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज औरैया* *ग्राम प्रधान की मनमानी से दलित बस्ती में जलभराव, ग्रामीण परेशान,कीचड़ और गंदगी से बीमारी का खतरा, मच्छरों के आतंक से ग्रामीण बेहाल।* *औरैया*। ग्राम पंचायत दहगांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण दलित बस्ती के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस्ती में जगह-जगह जलभराव, कीचड़ और गंदगी जमा होने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। वहीं गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे गंभीर बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलभराव की समस्या की जानकारी ग्राम प्रधान को दी गई, लेकिन समस्या का समाधान कराने के बजाय कथित तौर पर यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि “मेरे पास सब कुछ नहीं है, सचिव करवा सकते हैं तो करवा दें।” ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जल निकासी की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गंदगी और दूषित पानी के बीच रहने को मजबूर ग्रामीणों में जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कराकर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए तथा सफाई एवं कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जाए, ताकि बस्ती में बीमारी फैलने की आशंका को रोका जा सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे।
    3
    *ब्रेकिंग न्यूज औरैया*
*ग्राम प्रधान की मनमानी से दलित बस्ती में जलभराव, ग्रामीण परेशान,कीचड़ और गंदगी से बीमारी का खतरा, मच्छरों के आतंक से ग्रामीण बेहाल।*
*औरैया*। ग्राम पंचायत दहगांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण दलित बस्ती के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस्ती में जगह-जगह जलभराव, कीचड़ और गंदगी जमा होने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। वहीं गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे गंभीर बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जलभराव की समस्या की जानकारी ग्राम प्रधान को दी गई, लेकिन समस्या का समाधान कराने के बजाय कथित तौर पर यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि “मेरे पास सब कुछ नहीं है, सचिव करवा सकते हैं तो करवा दें।”
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जल निकासी की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गंदगी और दूषित पानी के बीच रहने को मजबूर ग्रामीणों में जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कराकर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए तथा सफाई एवं कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जाए, ताकि बस्ती में बीमारी फैलने की आशंका को रोका जा सके।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे।
    user_Sompal gautam SSVA TV NEWS
    Sompal gautam SSVA TV NEWS
    Media and information sciences faculty Auraiya, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • मकान बैठने से सरकारी भवन में रहने को मजबूर परिवार, 10 साल से जर्जर सड़क बनी मुसीबत औरैया। लगातार हो रही बारिश के बीच सदर विधानसभा क्षेत्र के सोनासी गांव में एक मकान अचानक बैठ गया। मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद पीड़ित परिवार गांव की सरकारी इमारत में रहने को मजबूर है। वहीं कई अन्य मकानों में भी दरारें आने और उनके बैठने की शिकायत ग्रामीणों ने की है। सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम गुरुवार शाम गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर समस्या की जानकारी ली। ग्रामीणों ने मकानों के बैठने के कारणों की जांच कराने की मांग की। इस पर सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह उच्च अधिकारियों से वार्ता कर मामले की जांच कराने का प्रयास करेंगे, ताकि मकानों के अचानक बैठने का कारण सामने आ सके और किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने अनंतराम से सोनासी समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाली का मुद्दा भी उठाया। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 10 वर्षों से सड़क जर्जर है और जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। हालत यह है कि बारिश में मार्ग पर आवागमन और मुश्किल हो जाता है। आए दिन राहगीर और बाइक सवार गिरकर घायल होते हैं। गांव के युवाओं ने बताया कि सड़क की बदहाली का असर शादी-विवाह के रिश्तों पर भी पड़ रहा है। युवाओं के अनुसार कई बार शादी के लिए लोग गांव आए, लेकिन सड़क की खराब हालत देखकर वापस लौट गए। उन्होंने कहा कि गांव तक पहुंचने वाला रास्ता ही खराब हो तो बाहर के लोग यहां रिश्ता करने से भी कतराते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मार्ग का निर्माण मंडी समिति से कराया जाना था, लेकिन अब तक सड़क नहीं बन सकी। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह जिला प्रशासन को पूरे मामले से अवगत कराएंगे। जरूरत पड़ी तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के माध्यम से विधानसभा में भी सड़क का मुद्दा उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण गांव के युवाओं के विवाह संबंध प्रभावित होना गंभीर विषय है। इस दौरान सपा के कई नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
    2
    मकान बैठने से सरकारी भवन में रहने को मजबूर परिवार, 10 साल से जर्जर सड़क बनी मुसीबत
औरैया। लगातार हो रही बारिश के बीच सदर विधानसभा क्षेत्र के सोनासी गांव में एक मकान अचानक बैठ गया। मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद पीड़ित परिवार गांव की सरकारी इमारत में रहने को मजबूर है। वहीं कई अन्य मकानों में भी दरारें आने और उनके बैठने की शिकायत ग्रामीणों ने की है। सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम गुरुवार शाम गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर समस्या की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने मकानों के बैठने के कारणों की जांच कराने की मांग की। इस पर सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह उच्च अधिकारियों से वार्ता कर मामले की जांच कराने का प्रयास करेंगे, ताकि मकानों के अचानक बैठने का कारण सामने आ सके और किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने अनंतराम से सोनासी समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाली का मुद्दा भी उठाया। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 10 वर्षों से सड़क जर्जर है और जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। हालत यह है कि बारिश में मार्ग पर आवागमन और मुश्किल हो जाता है। आए दिन राहगीर और बाइक सवार गिरकर घायल होते हैं।
गांव के युवाओं ने बताया कि सड़क की बदहाली का असर शादी-विवाह के रिश्तों पर भी पड़ रहा है। युवाओं के अनुसार कई बार शादी के लिए लोग गांव आए, लेकिन सड़क की खराब हालत देखकर वापस लौट गए। उन्होंने कहा कि गांव तक पहुंचने वाला रास्ता ही खराब हो तो बाहर के लोग यहां रिश्ता करने से भी कतराते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मार्ग का निर्माण मंडी समिति से कराया जाना था, लेकिन अब तक सड़क नहीं बन सकी। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह जिला प्रशासन को पूरे मामले से अवगत कराएंगे। जरूरत पड़ी तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के माध्यम से विधानसभा में भी सड़क का मुद्दा उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण गांव के युवाओं के विवाह संबंध प्रभावित होना गंभीर विषय है।
इस दौरान सपा के कई नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया,रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, तीन दिन मुफ्त रोडवेज बस सेवा; बहनों के साथ भाई भी कर सकेंगे नि:शुल्क यात्रा औरैया रक्षाबंधन के पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बहनों और भाइयों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में 27, 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। सरकार की इस पहल को लेकर यात्रियों में खुशी का माहौल है। यात्रियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए इस योजना को रक्षाबंधन पर परिवारों के लिए राहत भरा कदम बताया।
    1
    औरैया,रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, तीन दिन मुफ्त रोडवेज बस सेवा; बहनों के साथ भाई भी कर सकेंगे नि:शुल्क यात्रा
औरैया रक्षाबंधन के पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बहनों और भाइयों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में 27, 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। सरकार की इस पहल को लेकर यात्रियों में खुशी का माहौल है। यात्रियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए इस योजना को रक्षाबंधन पर परिवारों के लिए राहत भरा कदम बताया।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद, युवक पर लाठी-डंडों से हमला जातिसूचक गाली देने और जान से मारने की धमकी का आरोप, औरैया,थाना अजीतमल क्षेत्र के ग्राम पदेवरा में रास्ते में खड़े ट्रैक्टर को हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। मामले में एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने, जातिसूचक गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार, पदेवरा निवासी लालता प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे उनका पुत्र तेज प्रताप घर से बाजार जा रहा था। रास्ते में सुरेश का ट्रैक्टर खड़ा था। ट्रैक्टर हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान सुरेश सिंह ने तेज प्रताप पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर पर चोटें आईं। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि पीड़ित को गले में फांसी लगाने का प्रयास किया गया तथा जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मामले में सुरेश सिंह, आनंद कुमार और उचित कुमार को नामजद किया गया है। तीनों के पते पदेवरा, अजीतमल, औरैया दर्ज हैं। थाना अजीतमल में 23 अगस्त 2026 को शाम 5:39 बजे एफआईआर दर्ज की गई। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी अजीतमल को सौंपी गई है। मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2), 352, 351(2) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।
    1
    ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद, युवक पर लाठी-डंडों से हमला
जातिसूचक गाली देने और जान से मारने की धमकी का आरोप,
औरैया,थाना अजीतमल क्षेत्र के ग्राम पदेवरा में रास्ते में खड़े ट्रैक्टर को हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। मामले में एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने, जातिसूचक गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार, पदेवरा निवासी लालता प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे उनका पुत्र तेज प्रताप घर से बाजार जा रहा था। रास्ते में सुरेश का ट्रैक्टर खड़ा था। ट्रैक्टर हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान सुरेश सिंह ने तेज प्रताप पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर पर चोटें आईं।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि पीड़ित को गले में फांसी लगाने का प्रयास किया गया तथा जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मामले में सुरेश सिंह, आनंद कुमार और उचित कुमार को नामजद किया गया है। तीनों के पते पदेवरा, अजीतमल, औरैया दर्ज हैं।
थाना अजीतमल में 23 अगस्त 2026 को शाम 5:39 बजे एफआईआर दर्ज की गई। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी अजीतमल को सौंपी गई है। मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2), 352, 351(2) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.