logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीमा सुरक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रही एसएसबी। फुलकाहा में स्वच्छता एवं नशामुक्ति अभियान, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को दिलाई गई शपथ। रंजीत ठाकुर, नरपतगंज। सीमा की सुरक्षा में तैनात 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने शुक्रवार को सुरक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया। आई समवाय फुलकाहा के प्रभारी सहायक कमांडेंट राणा कुमार के निर्देशन में एसएसबी जवानों ने फुलकाहा में स्वच्छता एवं नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। अभियान की शुरुआत फुलकाहा स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर से हुई। इसके बाद एसएसबी जवान गांधी चौक होते हुए शुक्रवार हाट तक पहुंचे। जवानों ने लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाजसेवी सह जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास, मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार यादव, उपमुखिया प्रतिनिधि हशिब अंसारी, उजयेन्द्र गौस्वामी, रूपचंद गौस्वामी, मुरली मेहता, प्रकाश साह, राजेश मालाकार, राजेश पोद्दार, रंजीत दास, वीरेंद्र रजक, चंद्रशेखर दत्त सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान एसएसबी जवानों ने उपस्थित लोगों को नशा नहीं करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रखने की शपथ दिलाई। जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार, खेलकूद एवं समाज निर्माण की दिशा में अपनी ऊर्जा लगाने की अपील की। समाजसेवी सह जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास ने कहा कि युवाओं में मादक पदार्थों के सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए चिंता का विषय है। ऐसे समय में एसएसबी द्वारा नशामुक्ति एवं स्वच्छता को लेकर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि एसएसबी जवान सीमा पर सुरक्षा का दायित्व निभाने के साथ-साथ समाज को जागरूक करने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहे हैं। जवानों ने दिखाई जिम्मेदारी, अब पंचायत प्रशासन की बारी जागरूकता अभियान के दौरान गांधी चौक एवं आसपास की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में नियमित सफाई एवं कचरा उठाव की व्यवस्था प्रभावी नहीं होने के कारण सड़क किनारे कई स्थानों पर कचरे का ढेर दिखाई देता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवान स्वच्छता का संदेश देने के लिए सड़क पर उतर सकते हैं, तो पंचायत की स्वच्छता व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी एवं कर्मियों को भी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी चाहिए। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांधी चौक एवं बाजार क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण कर नियमित सफाई और कचरा उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार कर्मियों की जवाबदेही तय करने की भी मांग की गई। लोगों का कहना है कि केवल कागजों पर स्वच्छता अभियान चलाने से बदलाव संभव नहीं है। इसके लिए धरातल पर नियमित सफाई, कचरा उठाव और प्रभावी निगरानी व्यवस्था जरूरी है। ग्रामीणों ने कहा कि स्वच्छता और नशामुक्ति दोनों ही समाज के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषय हैं। प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों के सामूहिक प्रयास से ही फुलकाहा को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में एसएसबी की ओर से एसआई रतन वर्मा, एएसआई अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल पी. राजेश, कांस्टेबल सुधीर सिंह, अरविंद सिंह, मदन कुमार सहित अन्य जवान मौजूद रहे। अभियान के दौरान जवानों ने लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाने का आह्वान किया।

22 hrs ago
user_Ranjit thakur
Ranjit thakur
Local News Reporter नरपतगंज, अररिया, बिहार•

More news from Araria and nearby areas
  • मांस फैक्ट्री विवाद में नया मोड़! ग्रामीणों की बैठक में प्रदर्शन का विरोध, 10 हजार परिवारों की आजीविका का मुद्दा,पैसे की उगाही के लिए होता है प्रदर्शन । मांस फैक्ट्री विवाद में नया मोड़! ग्रामीणों की बैठक में प्रदर्शन का विरोध, 10 हजार परिवारों की आजीविका का मुद्दा,पैसे की उगाही के लिए होता है प्रदर्शन । देखें वीडियो।
    1
    मांस फैक्ट्री विवाद में नया मोड़! ग्रामीणों की बैठक में प्रदर्शन का विरोध, 10 हजार परिवारों की आजीविका का मुद्दा,पैसे की उगाही के लिए होता है प्रदर्शन । 
मांस फैक्ट्री विवाद में नया मोड़! ग्रामीणों की बैठक में प्रदर्शन का विरोध, 10 हजार परिवारों की आजीविका का मुद्दा,पैसे की उगाही के लिए होता है प्रदर्शन । देखें वीडियो।
    user_India News Live
    India News Live
    Local News Reporter Forbesganj, Araria•
    18 hrs ago
  • अररिया में शिक्षा पर डीएम सख्त, वेतन-मिड-डे मील पर बड़ा एक्शन अररिया में जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान, मॉडल स्कूलों के संचालन और मिड-डे मील योजना की मौजूदा स्थिति पर विशेष रूप से बात हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिक्षकों के वेतन से जुड़े मामलों को नियमानुसार शीघ्र सुलझाया जाए। मॉडल स्कूलों को बेहतर शिक्षा केंद्र बनाने के लिए पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा भी की गई। मिड-डे मील योजना को लेकर उन्होंने नियमित निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया। साथ ही स्कूलों की स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित शिक्षण माहौल से कोई समझौता नहीं होगा।
    1
    अररिया में शिक्षा पर डीएम सख्त, वेतन-मिड-डे मील पर बड़ा एक्शन
अररिया में जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान, मॉडल स्कूलों के संचालन और मिड-डे मील योजना की मौजूदा स्थिति पर विशेष रूप से बात हुई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिक्षकों के वेतन से जुड़े मामलों को नियमानुसार शीघ्र सुलझाया जाए। मॉडल स्कूलों को बेहतर शिक्षा केंद्र बनाने के लिए पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा भी की गई।
मिड-डे मील योजना को लेकर उन्होंने नियमित निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया। साथ ही स्कूलों की स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित शिक्षण माहौल से कोई समझौता नहीं होगा।
    user_VIBHASH KUMAR
    VIBHASH KUMAR
    Local News Reporter कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    7 hrs ago
  • अररिया शहर होगा अतिक्रमण मुक्त, लोगों को मिलेगी जाम से निजात; सुनिए अररिया के डीएम विनोद दूहन
    1
    अररिया शहर होगा अतिक्रमण मुक्त, लोगों को मिलेगी जाम से निजात; सुनिए अररिया के डीएम विनोद दूहन
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    15 hrs ago
  • संत रामपाल जी गुरु महाराज कि जय हो शिष्य शंभू ऋषिदेव गुरु जी को प्रणाम करता हूं
    1
    संत रामपाल जी गुरु महाराज कि जय हो
शिष्य शंभू ऋषिदेव गुरु जी को प्रणाम करता हूं
    user_शंभू ऋषिदेव
    शंभू ऋषिदेव
    Academy गमहरिया, मधेपुरा, बिहार•
    18 hrs ago
  • ₹90 में 3 Piece Suit | Kolkata Wholsale Market | Suit Business Idea | Biggest Profit #viral ₹90 में 3 Piece Suit | Kolkata Wholsale Market | Suit Business Idea | Biggest Profit #viral
    1
    ₹90 में 3 Piece Suit | Kolkata Wholsale Market | Suit Business Idea | Biggest Profit #viral 
₹90 में 3 Piece Suit | Kolkata Wholsale Market | Suit Business Idea | Biggest Profit #viral
    user_Reporter Ravinder
    Reporter Ravinder
    Business management consultant Gamharia, Madhepura•
    19 hrs ago
  • मांस फैक्ट्री के समर्थन में ग्रामीणों की बैठक, प्रदर्शन का विरोध; क्या दुर्गंध की समस्या आंदोलन से सुलझेगी या बातचीत से? रोजगार से जुड़े हजारों परिवारों की चिंता के बीच उठे सवाल—आखिर फैक्ट्री विवाद का स्थायी और निष्पक्ष समाधान कब निकलेगा? मांस फैक्ट्री के समर्थन में ग्रामीणों की बैठक, प्रदर्शन का विरोध; क्या दुर्गंध की समस्या आंदोलन से सुलझेगी या बातचीत से? रोजगार से जुड़े हजारों परिवारों की चिंता के बीच उठे सवाल—आखिर फैक्ट्री विवाद का स्थायी और निष्पक्ष समाधान कब निकलेगा?
    1
    मांस फैक्ट्री के समर्थन में ग्रामीणों की बैठक, प्रदर्शन का विरोध; क्या दुर्गंध की समस्या आंदोलन से सुलझेगी या बातचीत से? रोजगार से जुड़े हजारों परिवारों की चिंता के बीच उठे सवाल—आखिर फैक्ट्री विवाद का स्थायी और निष्पक्ष समाधान कब निकलेगा?

    user_Crime Darpan News
    Crime Darpan News
    Social Media Manager Araria, Bihar•
    20 hrs ago
  • अररिया के चांदनी चौक से हटा अतिक्रमण, अब सख्ती की तैयारी! अररिया से बड़ी खबर। शहर में बढ़ती जाम की समस्या को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। चांदनी चौक सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दुकानदारों को 20 सितंबर तक खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। एसडीओ दीक्षित श्वेतम के मुताबिक, तय समयसीमा के बाद बड़े स्तर पर सख्त कार्रवाई होगी। अभियान काली मंदिर से जीरो माइल तक चलेगा। प्रशासन का लक्ष्य — बाज़ार को जाम-मुक्त बनाना और जनता को राहत देना।
    1
    अररिया के चांदनी चौक से हटा अतिक्रमण, अब सख्ती की तैयारी!
अररिया से बड़ी खबर। शहर में बढ़ती जाम की समस्या को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। चांदनी चौक सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दुकानदारों को 20 सितंबर तक खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। एसडीओ दीक्षित श्वेतम के मुताबिक, तय समयसीमा के बाद बड़े स्तर पर सख्त कार्रवाई होगी। अभियान काली मंदिर से जीरो माइल तक चलेगा। प्रशासन का लक्ष्य — बाज़ार को जाम-मुक्त बनाना और जनता को राहत देना।
    user_VIBHASH KUMAR
    VIBHASH KUMAR
    Local News Reporter कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    18 hrs ago
  • Sushant Singh Rajput ka case khul gaya ab dekhiae mamla mein sangan kya hone wala hai
    1
    Sushant Singh Rajput ka case khul gaya ab dekhiae mamla mein sangan kya hone wala hai
    user_Md Numan
    Md Numan
    पलासी, अररिया, बिहार•
    21 hrs ago
  • मुरलीगंज में निकली भगवान श्रीगणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा लोगों का मन मधेपुरा जिले के मुरलीगंज शहर में शनिवार को भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा विसर्जन को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के गोलबाजार स्थित श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी परिसर से गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान श्रीगणेश की विशाल प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए देर शाम बलुआहा नदी पहुंचा जहाँ प्रतिमा विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में कोलकाता से पहुंची त्रिकाल झांकी टीम ने भगवान भोलेनाथ, बजरंगबली तथा दैत्य-भूत के विभिन्न रूपों की आकर्षक प्रस्तुति दी। झांकी में कलाकारों के प्रदर्शन को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु लगातार ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए,वही विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मुरलीगंज थानाध्यक्ष अकमल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की तैनाती की गई थी। पुलिस टीम शोभायात्रा के साथ चलती रही और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी। श्रीगणेश महोत्सव पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष मुरलीगंज में 23वां गणेश महोत्सव आयोजित किया गया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुरू हुए पांच दिवसीय महोत्सव का आज शनिवार को प्रतिमा विसर्जन एवं भव्य शोभायात्रा के साथ समापन हुआ।
    2
    मुरलीगंज में निकली भगवान श्रीगणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा लोगों का मन
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज शहर में शनिवार को भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा विसर्जन को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के गोलबाजार स्थित श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी परिसर से गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान श्रीगणेश की विशाल प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए देर शाम बलुआहा नदी पहुंचा जहाँ प्रतिमा विसर्जन किया गया।
शोभायात्रा में कोलकाता से पहुंची त्रिकाल झांकी टीम ने भगवान भोलेनाथ, बजरंगबली तथा दैत्य-भूत के विभिन्न रूपों की आकर्षक प्रस्तुति दी। झांकी में कलाकारों के प्रदर्शन को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु लगातार ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए,वही विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मुरलीगंज थानाध्यक्ष अकमल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की तैनाती की गई थी। पुलिस टीम शोभायात्रा के साथ चलती रही और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी। श्रीगणेश महोत्सव पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष मुरलीगंज में 23वां गणेश महोत्सव आयोजित किया गया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुरू हुए पांच दिवसीय महोत्सव का आज शनिवार को प्रतिमा विसर्जन एवं भव्य शोभायात्रा के साथ समापन हुआ।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.