Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज दिनांक 20 अप्रैल सोमवार को राजकुमार जसूजा ने गृह प्रवेश और जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें 11 दोहे रामायण और हनुमान चालीसा पाठ समिति के सदस्यों को सम्मान के साथ आमंत्रित कर सभी सदस्यों का आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर वृंदावन लॉन में 11 दोहे रामायण पाठ समिति ने सपरिवार उपस्थित होकर जसूजा परिवार को बधाई दी।
Sohan Lal Rathor
आज दिनांक 20 अप्रैल सोमवार को राजकुमार जसूजा ने गृह प्रवेश और जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें 11 दोहे रामायण और हनुमान चालीसा पाठ समिति के सदस्यों को सम्मान के साथ आमंत्रित कर सभी सदस्यों का आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर वृंदावन लॉन में 11 दोहे रामायण पाठ समिति ने सपरिवार उपस्थित होकर जसूजा परिवार को बधाई दी।
- Sohan Lal Rathorबैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेशजय श्री राम10 hrs ago
More news from Betul and nearby areas
- नीतू सिंह परमार ने लिया तीसरी बार नपा अध्यक्ष का प्रभार नपा अध्यक्ष नीतू सिंह परमार ने कहा अब सब मिलकर करेंगे नगर का विकास मुलताई। नपा अध्यक्ष पद कों लेकर चल रहे मामले मे आज विराम लग गया,अदालत मे चली लम्बी लड़ाई के बाद माननीय उच्च न्यायालय ने नीतू सिंह परमार कों अध्यक्ष बनाएं जाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद मनोनीत नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर सुप्रीम कोर्ट चले गई जहाँ वर्षा गढ़ेकर की अपील ख़ारिज होने से नीतू सिंह परमार कों अध्यक्ष बनाएं जाने का रास्ता साफ हो गया। आज पद भार ग्रहण करते ही नीतू सिंह परमार तीसरी बार नपा अध्यक्ष बन गई,नपा सभा कक्ष मे आयोजित पद भार ग्रहण समारोह मे कांग्रेसी पार्षदों सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक डॉ पी आर बोडखे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित शिवहरे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार, कमल सोनी,विनोद बेले, शेख जाकिर,पूर्व पार्षदों सहित नपा cmo वीरेंद्र तिवारी एवं नपा अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। जहां नपा अध्यक्ष नीतू सिंह परमार ने कहा कि सब मिलकर करेंगे नगर का विकास।1
- गोदड़ी में हुआ यदुवंशी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन1
- नाहरकोला में शादी समारोह बना खूनखराबे का मैदान: चाकूबाजी में 1 की मौत, 6 घायल, पुलिस पर भी हमला नर्मदापुरम जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरकोला में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चाकूबाजी की इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो उन पर भी हमला कर दिया गया, जिसमें एक आरक्षक बुरी तरह घायल हो गया। शराब के नशे में शुरू हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, रामनारायण के भतीजे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आरोपी अमर सिंह कीर शराब के नशे में समारोह में पहुंचा। रामनारायण ने उसे खाना खाने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने नशे में अपमानजनक बातें करना शुरू कर दीं। भीड़ अधिक होने के कारण उसे वहां से भेज दिया गया। कुछ देर बाद आरोपी अमर सिंह अपने बेटे लोकेश कीर के साथ वापस लौटा। इस बार अमर सिंह के हाथ में डंडा और लोकेश के पास चाकू था। दोनों ने आते ही विवाद शुरू कर दिया। समझाने आए लोगों पर हमला जब दूल्हे के चाचा हरिनारायण ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो लोकेश ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए दौलत कीर, रामनारायण कीर, जय नारायण कीर और महिला क्षमा बाई सहित अन्य लोगों पर भी आरोपियों ने ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। इस हमले में दौलत कीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं रामनारायण और जय नारायण सहित अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर किया गया है। पुलिस पर भी किया हमला घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी केएन रजक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों को पकड़ने के दौरान जब पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने आरक्षक ओम जाट पर भी चाकू से हमला कर दिया। आरक्षक ओम जाट के पेट, हाथ और पैर में कुल 9 जगह चाकू के वार लगे। गंभीर हालत में उन्हें सिवनी मालवा से नर्मदापुरम रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। आधी रात को मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस थोटा, एएसपी और एसडीओपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी ने अस्पताल जाकर घायल आरक्षक की स्थिति का जायजा लिया। आरोपियों की तलाश जारी एसपी सांई कृष्णा एस थोटा ने बताया कि बाप-बेटे के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और उनकी तलाश जारी है। घटना में घायल महिला क्षमा बाई ने बताया कि डीजे बजने को लेकर आरोपी अमर सिंह गाली-गलौज कर रहा था। समझाने पर वह चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने बेटे के साथ लौटकर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में उनके भाई की मौत हो गई।1
- पांढुर्णा:-आक्रोशित नागरिकों का विरोध प्रदर्शन, स्थिति संभालने पुलिस पहुंची। मोहगांव स्थित इंडियन गैस एजेंसी में आज उस समय हंगामा मच गया, जब समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से स्थानीय नागरिकों का आक्रोश फूट पड़ा। गैस वितरण में लगातार हो रही देरी और अव्यवस्था से परेशान लोगों ने एजेंसी के खिलाफ हल्ला बोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नागरिकों का आरोप है कि उन्हें समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन नागरिकों में एजेंसी के प्रति नाराजगी बनी हुई है।1
- ग्राम गुंदरई में 34 वर्षीय व्यक्ति के साथ दो आरोपियों ने की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुंदरई में विवाद के चलते 34 वर्षीय जगदीश पिता प्रहलाद सिंह अहिरवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है फरियादी जगदीश अहिरवार ने मामले को लेकर सोहागपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है फरियादी ने पुलिस को बताया कि विवाद के चलते आरोपी उतरी अहिरवार पिता रमेश अहिरवार और गंगा अहिरवार पति जगदीश अहिरवार ने मिलकर उसके साथ गली-गलौच की व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है फरियादी की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सोमवार दोपहर 12:00 के लगभग प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- नर्मदा पुरम में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है भगवान श्री परशुराम रिकार्ड्स ऑफ़ समिति राजा मोहल्ला नर्मदापुरम के सौरभ तिवारी ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को सायं 7ः30 बजे राजा मोहल्ले में भगवान परशुराम चालीसा का पाठ और 56 भोग दर्शन के पश्चात सूजी के हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र समाज के पुरुष एवं महिला सदस्य शामिल रहे। विप्र बंधुओ का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा पांचवी, कक्षा आठवीं, कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 80 % से अधिक अंक लाने वाले समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अधिवक्ता संघ सचिव मनोज जराठे, अधिवक्ता दिनेश दुबे विक्रम परते,अनुराग दुबे, संजीव शर्मा आनंद थापक, केंएन त्रिपाठी, मोनिका दुबे, सरला दुबे, एकता दूबे ज्योति तिवारी अभिषेक दुबे हरिनारायण दुबे आदि मौजूद रही बाक्स कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं की परीक्षा 93.4% अंक लाकर उत्तीर्ण करने वाले समाज की प्रतिभा छात्र हर्षवर्धन तिवारी, कक्षा दसवीं की परीक्षा 98% अंक से उत्तीर्ण करने और प्रदेश की मैरिट सूची में स्थान बनाने वाली छात्रा दिशा तिवारी और कक्षा दसवीं की परीक्षा 90% अंक से पास करने वाले जयंत तिवारी के अलावा कक्षा आठवीं की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण करने वाली छात्रा निशि तिवारी, दिव्यांशु तिवारी तथा कक्षा पांचवी की बोर्ड परीक्षा अच्छे अंको से पास करने वाले वैदिक तिवारी, मृदुल तिवारी और रिद्धिमा शर्मा को सम्मानित किया गया।1
- सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने ग्राम माछा में दी श्रद्धांजलि सोहागपुर। क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह ने ग्राम माछा पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती चंद्रप्रभा ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।1
- ghyuuuuuuuuuggggyuuu1
- सिंगोड़ी 52 वर्षीय व्यक्ति का पेड़ में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस,सिंगोड़ी/अमरवाड़ा, 19 अप्रैल दौ हजार 26 अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम बांका मुकासा में शनिवार को 52 वर्षीय 3 बजे लगभग एक व्यक्ति का शव खेत के पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनुराजा चिंता चंद्रवंशी पिता लाल बहादुर चंद्रवंशी, उम्र 52 वर्ष, निवासी बांका मुकासा के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर खेत की ओर गए लोगों ने शव को झाड़ी से लटका देखा और तुरंत सिंगोड़ी चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सिंगोड़ी पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।1