logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्रीन कॉरिडोर-2 कार्य के चलते विद्युत उपकेंद्र ककरवई की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित ककरवई। गरौठा क्षेत्र के ककरबई विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी दो दिनों तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारत सरकार की महत्वपूर्ण ग्रीन कॉरिडोर-2 परियोजना के अंतर्गत 400 केवी उरई–गरौठा लाइन पर टावर स्ट्रिंगिंग का कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ककरबई से पोषित 11 केवी धनौरा ग्रामीण फीडर से जुड़े सभी गांवों में 22 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अवर अभियंता राम भवन चौहान ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि कार्य अवधि के दौरान सहयोग बनाए रखें, जिससे कार्य समय पर पूरा किया जा सके।

2 hrs ago
user_Hemant Yadav
Hemant Yadav
Voice of people गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
102e6ef8-ec18-47d5-acfd-513b711b1ae7

ग्रीन कॉरिडोर-2 कार्य के चलते विद्युत उपकेंद्र ककरवई की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित ककरवई। गरौठा क्षेत्र के ककरबई विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी दो दिनों तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारत सरकार की महत्वपूर्ण ग्रीन कॉरिडोर-2 परियोजना के अंतर्गत 400 केवी उरई–गरौठा लाइन पर टावर स्ट्रिंगिंग का कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ककरबई से पोषित 11 केवी धनौरा ग्रामीण फीडर से जुड़े सभी गांवों में 22 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अवर अभियंता राम भवन चौहान ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि कार्य अवधि के दौरान सहयोग बनाए रखें, जिससे कार्य समय पर पूरा किया जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तुर्का लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर प्रधान प्रदीप कुमार दीक्षित लहचूरा
    1
    तुर्का लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर प्रधान प्रदीप कुमार दीक्षित लहचूरा
    user_Rinkuu lakshkar
    Rinkuu lakshkar
    Security Guard गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हमीरपुर के पनवाड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें उल्टी साइड ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिकअप ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पिकअप में ऑयल ड्रम थे, जिससे हादसा और भी भयानक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई, और घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आखिर क्यों नहीं थम रहा रॉन्ग साइड से आना जाना? इन हादसों का जिम्मेदार कौन है? प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या प्रशासन को इस पर कुछ करना चाहिए या फिर ऐसे ही चलता रहेगा? 😠 रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    1
    हमीरपुर के पनवाड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें उल्टी साइड ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिकअप ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पिकअप में ऑयल ड्रम थे, जिससे हादसा और भी भयानक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई, और घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आखिर क्यों नहीं थम रहा रॉन्ग साइड से आना जाना? इन हादसों का जिम्मेदार कौन है? प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या प्रशासन को इस पर कुछ करना चाहिए या फिर ऐसे ही चलता रहेगा? 😠
रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Ankit Gotam
    1
    Post by Ankit Gotam
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Kshatr Pal shivhare
    1
    Post by Kshatr Pal shivhare
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Actor मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बंगरा बंगरी में कार ने एक बैल को मारी जोरदार टक्कर, बाल बाल बचे कार सवार आज सोमवार को समय रात्रि के 9 बजे एक कार के सामने अचानक काला बैल आ जाने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई एवं कार में सवार लोग बाल बच गए वही बैल चोटिल होकर गहरी खाई में जा गिरा मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने लेकर बैल का उपचार कराया गया गाड़ी चालक ने कहा कि बैल के सही होने तक उसका उपचार कराया जाएगा गाड़ी चालक ने कहा कि रास्ते भर आवारा घूम रहे जानवरों के कारण आने जाने राहगीर हादसे का शिकार हो रहे हैं
    1
    बंगरा बंगरी में कार ने एक बैल को मारी जोरदार टक्कर, बाल बाल बचे कार सवार 
आज सोमवार को समय रात्रि के 9 बजे एक कार के सामने अचानक काला बैल आ जाने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई एवं कार में सवार लोग बाल बच गए वही बैल चोटिल होकर गहरी खाई में जा गिरा मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने लेकर बैल का उपचार कराया गया गाड़ी चालक ने कहा कि बैल के सही होने तक उसका उपचार कराया जाएगा गाड़ी चालक ने कहा कि रास्ते भर आवारा घूम रहे जानवरों के कारण आने जाने राहगीर हादसे का शिकार हो रहे हैं
    user_Sanjay kushwaha
    Sanjay kushwaha
    Local News Reporter टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जालौन में दबंगों का कहर : घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और 50 हजार रुपये महीना देने की धमकी, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता सीमा देवी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक जालौन को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो भी पीड़िता द्वारा बनाए जाने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कालपी कस्बे की काशीराम कॉलोनी निवासी सीमा देवी पत्नी रामसिंह ने आरोप लगाया है कि 19 अप्रैल 2026 की रात लगभग 8:30 बजे कृष्णपाल सिंह उर्फ बबलू राणा अपने 8-10 साथियों के साथ उनके घर पर पहुंचा। सभी आरोपी गाली-गलौज करते हुए जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों के हाथों में कट्टा, रायफल और लाठी-डंडे थे। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने घर में घुसते ही उनके पति रामसिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी और धमकी देते हुए कहा कि यदि उन्हें हर महीने 50,000 रुपये नहीं दिए गए तो उन्हें काशीराम कॉलोनी में रहने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान आरोपियों ने मारपीट करते हुए रामसिंह के गले में पड़ी करीब एक तोला सोने की चेन और जेब में रखे तीन हजार रुपये भी छीन लिए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि यदि मामले की शिकायत की गई तो उन्हें और उनके पुत्र को जान से मार दिया जाएगा। सीमा देवी ने अपने शिकायती पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उनके अनुसार, आरोपियों को पूर्व में चौरा-बकरी लूटकांड में आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है। साथ ही हाल ही में तरीबुल्दा खदान पर गुंडा टैक्स वसूली के मामले में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी जुआ और सट्टे के कारोबार से जुड़े हैं और अवैध गतिविधियों के माध्यम से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर चुके हैं। घटना के दौरान पीड़िता ने अपने कमरे की खिड़की से पूरी वारदात का वीडियो बनाने का भी दावा किया है, जिसे पुलिस को साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराने की बात कही गई है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक जालौन से मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जालौन में दबंगों का कहर : घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और 50 हजार रुपये महीना देने की धमकी, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता सीमा देवी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक जालौन को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो भी पीड़िता द्वारा बनाए जाने की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, कालपी कस्बे की काशीराम कॉलोनी निवासी सीमा देवी पत्नी रामसिंह ने आरोप लगाया है कि 19 अप्रैल 2026 की रात लगभग 8:30 बजे कृष्णपाल सिंह उर्फ बबलू राणा अपने 8-10 साथियों के साथ उनके घर पर पहुंचा। सभी आरोपी गाली-गलौज करते हुए जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों के हाथों में कट्टा, रायफल और लाठी-डंडे थे। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने घर में घुसते ही उनके पति रामसिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी और धमकी देते हुए कहा कि यदि उन्हें हर महीने 50,000 रुपये नहीं दिए गए तो उन्हें काशीराम कॉलोनी में रहने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान आरोपियों ने मारपीट करते हुए रामसिंह के गले में पड़ी करीब एक तोला सोने की चेन और जेब में रखे तीन हजार रुपये भी छीन लिए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि यदि मामले की शिकायत की गई तो उन्हें और उनके पुत्र को जान से मार दिया जाएगा। सीमा देवी ने अपने शिकायती पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उनके अनुसार, आरोपियों को पूर्व में चौरा-बकरी लूटकांड में आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है। साथ ही हाल ही में तरीबुल्दा खदान पर गुंडा टैक्स वसूली के मामले में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी जुआ और सट्टे के कारोबार से जुड़े हैं और अवैध गतिविधियों के माध्यम से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर चुके हैं। घटना के दौरान पीड़िता ने अपने कमरे की खिड़की से पूरी वारदात का वीडियो बनाने का भी दावा किया है, जिसे पुलिस को साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराने की बात कही गई है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक जालौन से मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • गुरसरांय। नगर के मोदी चौराहे से एरच रोड की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर-ट्राली उस समय लोगों के लिए खतरे का कारण बन गया, जब उसमें अत्यधिक सामान लदा होने के कारण ट्रैक्टर के आगे के दोनों पहिए हवा में उठ गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के आगे के पहिए लगभग 4 फीट तक जमीन से ऊपर उठे हुए थे, जिससे संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया था। इस खतरनाक स्थिति के बावजूद चालक लापरवाही से ट्रैक्टर को सड़क पर दौड़ाता रहा। राहगीरों और आसपास के लोगों में इस दृश्य को देखकर डर और दहशत का माहौल बन गया। लोगों को किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका सताने लगी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह ओवरलोड वाहन न केवल चालक के लिए बल्कि आम जनता के लिए भी गंभीर खतरा साबित हो सकते हैं। प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों में सख्ती बरतने की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह एक बड़ा हादसा टलने जैसा मामला माना जा रहा है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसरांय। नगर के मोदी चौराहे से एरच रोड की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर-ट्राली उस समय लोगों के लिए खतरे का कारण बन गया, जब उसमें अत्यधिक सामान लदा होने के कारण ट्रैक्टर के आगे के दोनों पहिए हवा में उठ गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के आगे के पहिए लगभग 4 फीट तक जमीन से ऊपर उठे हुए थे, जिससे संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया था।
इस खतरनाक स्थिति के बावजूद चालक लापरवाही से ट्रैक्टर को सड़क पर दौड़ाता रहा। राहगीरों और आसपास के लोगों में इस दृश्य को देखकर डर और दहशत का माहौल बन गया। लोगों को किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका सताने लगी थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह ओवरलोड वाहन न केवल चालक के लिए बल्कि आम जनता के लिए भी गंभीर खतरा साबित हो सकते हैं। प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों में सख्ती बरतने की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
फिलहाल, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह एक बड़ा हादसा टलने जैसा मामला माना जा रहा है।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Kshatr Pal shivhare
    1
    Post by Kshatr Pal shivhare
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Actor मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 👉 जालौन नगर के लोना रोड स्थित “खुशी जनरल स्टोर” पर हुआ हादसा 👉 अचानक हुए हादसे से इलाके में मची अफरा-तफरी 👉 दुकान में मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल और भी आशंका 👉 स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालकर दी मदद 👉 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा प्रशासन और राहत कार्य शुरू 👉 घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, इलाज जारी 👉 ट्रैक्टर के टक्कर से दुकान का सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त 👉 दुकानदार को हुआ भारी आर्थिक नुकसान 👉 हादसे के बाद इलाके में सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर उठे सवाल व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    1
    👉 जालौन नगर के लोना रोड स्थित “खुशी जनरल स्टोर” पर हुआ हादसा
👉 अचानक हुए हादसे से इलाके में मची अफरा-तफरी
👉 दुकान में मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल और भी आशंका 
👉 स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालकर दी मदद
👉 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा प्रशासन और राहत कार्य शुरू
👉 घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, इलाज जारी
👉 ट्रैक्टर के टक्कर से दुकान का सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त
👉 दुकानदार को हुआ भारी आर्थिक नुकसान
👉 हादसे के बाद इलाके में सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर उठे सवाल
व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.