मोहन बड़ोदिया में मंदिरों में किया आकर्षक श्रृंगार, ग्राम मोहना में हुआ सुंदरकांड का आयोजन मोहन बड़ोदिया। श्री रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्री राम की जयकारे और भजनों की गूंज सुनाई दी,सभी मंदिरों में पूजा की विशेष तैयारी की। मंदिरों को सजाया गया और पुष्प व प्रसाद की व्यवस्था की गई। दोपहर 12:00 श्री रामलला के जन्म के समय सभी मंदिरों में एक साथ महा आरती की गई, भक्तों के जयकारों के बीच शंख ध्वनि और घंटे घंटो की आवाज से पूरा वातावरण भक्तिमाय हो गया।सुबह से ही मंदिरों में सुंदरकाण्ड और रामायण पाठ का आयोजन किया गया। श्री राम मंदिरों के साथ-साथ हनुमान मंदिरों में भी विशेष पूजा अर्चना की गई, दिनभर मंदिरों में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। बड़ी संख्या में भक्तों ने इन आयोजनों में शामिल होकर धार्मिक लाभ प्राप्त किया। एवं ग्राम मोहना में स्थानीय सुंदरकांड समिति ने अंबिका चौक स्थित मंदिर पर सुंदरकांड पाठ किया एवं महा आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।

- मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर जनपद पंचायत कार्यालय के मीटिंग हॉल में जनपद सीईओ अमृतराज सिसोदिया की अध्यक्षता में सरपंच संघ की बैठक हुई बैठक में जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सभापति, जनपद सदस्य, जनपद उपाध्यक्ष,एवं राष्ट्रीय सरपंच संघ जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित कई ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे वही आपको बता दे राष्ट्रीय सरपंच संघ जिला अध्यक्ष ग्राम पंचायत दुधाना के सरपंच राकेश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमन कामनेश्वर कुमारिया खास में होने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन में सरपंच संघ की ओर से 200 कन्याओं को उपहार दिया जाएगा. इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सभापति, जनपद सदस्य, सरपंच, जनप्रतिनिधि, सहित जनपद स्टाफ मौजूद रहे.1
- भारतीय किसान संघ ब्लॉक इकाई किसानों की मांग को मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन सुसनेर। भारतीय किसान संघ द्वारा कल दिनांक 06 अप्रैल को सोयत रोड स्थित किसान संघ कार्यालय से बड़ी संख्या में एकत्रित होकर तहसील कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपेंगे जिसमें सरकार द्वारा किसानों की फसल खरीदने की तारीखें लगातार बढ़ा रही है जिससे किसान बुरी तरह परेशान है आखिर किसान को मजबूरी में अपनी फसल व्यापारियों को 1800, 2000 रुपए कुंटल बेचनी पढ़ रही है, वही सोसाइटी में केसीसी के पलटे तारीख बढ़ाई जाए ऐसी अनेक किसान हितैषी मांग को किसानों के अनेक संगठन ओर विपक्ष भी सरकार को गेहूं खरीदी के मुद्दे पर सड़क से विधानसभा तक घेर चुका है अब सरकार अगर 10 तारीख को गेहूं खरीदी नहीं करती है या ओर तारीख बढ़ाती है तो सरकार को सड़कों पर किसानों ओर संगठन, विपक्ष का जोरदार विरोध देखने को मिल सकता है। भारतीय किसान संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह परमार, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह, सदस्य बालूसिंह पटेल द्वारा सोशल मीडिया ओर मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों के पहुंचने की अपील की है।।1
- Post by Manoj Kumar1
- Post by Jagdish nagar1
- Post by Kulkarni jyotish News channel1
- अभियान के दौरान तालाब के किनारों से लगभग 1 टन प्लास्टिक वेस्ट निकालकर उचित निस्तारण किया। इस अवसर पर नगर पालिका द्वारा आम नागरिकों एवं तालाब पर भ्रमण करने वाले लोगों से अपील की कि वे फूल-माला एवं अन्य पूजन सामग्री तालाब में विसर्जित न करें, जिससे जल स्रोत स्वच्छ एवं सुरक्षित बने रहें। जनजागरूकता के उद्देश्य से स्थल पर “जल गंगा संवर्धन अभियान 2026” की रंगोली भी बनाई गई। यह अभियान नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुंवर रायसिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनोद कुमार प्रजापति के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सेनेटरी इंस्पेक्टर विनोद सांगते, आउटसोर्स ठेकेदार प्रतिनिधि अनिल परमार, जन जागरूकता टीम से राजकुमार अकेला सहित बड़ी संख्या में सफाई मित्र, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- Post by Sanju Seth1
- Post by Manoj Kumar1