Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेवर में दर्दनाक सड़क हादसा, डीसीएम से टकराया टेंपो, चालक की मौत, एक घायल मैनपुरी जनपद के थाना बेवर क्षेत्र मेंएक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेवर–कुसमरा मार्ग पर मामा ट्रांसपोर्ट के निकट अनियंत्रित टेंपो सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बेवर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कराया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Mohit Tiwari
बेवर में दर्दनाक सड़क हादसा, डीसीएम से टकराया टेंपो, चालक की मौत, एक घायल मैनपुरी जनपद के थाना बेवर क्षेत्र मेंएक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेवर–कुसमरा मार्ग पर मामा ट्रांसपोर्ट के निकट अनियंत्रित टेंपो सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बेवर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कराया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- “साहब चले गए… PA का रो-रोकर बुरा हाल!” “साहब के जाने का सदमा… रो पड़ा PA!” 💔 उमाशंकर सिंह के निधन पर PA का रो-रोकर बुरा हाल, हर आंख हुई नम उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक रहे उमाशंकर सिंह के निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। विधायक उमाशंकर सिंह के निधन की खबर से उनके करीबियों का दर्द सामने आ रहा है। उनका PA अपने भावनाओं पर काबू नहीं रख सका और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। इस भावुक पल को देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। उमाशंकर सिंह को उनके समर्थक एक जनप्रिय नेता और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में याद कर रहे हैं। उनके निधन से बसपा ने अपना एक महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधि खो दिया है। 🕯️ ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें। 🙏 भावपूर्ण श्रद्धांजलि। #UmashankarSingh #UmasankarSingh #BSP #Mayawati #BahujanSamajParty #उमाशंकरसिंह #बसपा #मायावती #श्रद्धांजलि #HindNews2471
- छिबरामऊ: पंचायत घर में बार बालाओं के रंगारंग डांस का वीडियो वायरल। विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध सोशल मीडिया पर ग्राम पंचायत घर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल। जनपद कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम पंचायत अल्हनापुर चठिया स्थित पंचायत घर में गुरुवार रात बार बालाओं के रंगारंग डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया जा रहा है बच्चे की छठी पर इस कार्यक्रम का आयोजन पंचायत घर में किया गया था। भारी भीड़ ने बार बालाओं के डांस पर जमकर नोट उड़ाएं। विकास कार्यों और योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने वाले भवन में बार बालाओं का डांस सरकारी योजनाओं की धज्जियां उड़ा रहा है।1
- *उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता के जन्मदिवस को भाजपाइयों ने सेवा कार्य के रूप में मनाया* - *सीएचसी सौरिख में मरीजों को वितरित किए गए फल* *सौरिख कन्नौज* उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं क्षेत्रीय प्रभारी कानपुर बुंदेलखंड अनूप गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सौरिख में भाजपायों द्वारा सेवा कार्य के रूप में मनाते हुए फल वितरित किए। कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय महामंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, एवं नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल गुप्ता तथा मंडल अध्यक्ष मंजेश पाल, विजय राजपूत उर्फ लालू, दीपू गुप्ता, सुमित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि जन्मदिवस जैसे विशेष अवसरों को सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ना भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ परंपरा है। जरूरतमंदों की सहायता करना और मरीजों का मनोबल बढ़ाना सबसे बड़ी सामाजिक सेवा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं कन्नौज प्रभारी अनूप गुप्ता के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगलकामना भी की।कार्यक्रम के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद कुमार, डॉ. राजीव त्रिपाठी, डॉ. सहदेव यादव, फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह सहित अस्पताल का समस्त चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य स्टाफ मौजूद रहा। मरीजों एवं उनके तीमारदारों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम पूरे समय सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना के साथ संपन्न हुआ। *उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता के जन्मदिवस को भाजपाइयों ने सेवा कार्य के रूप में मनाया* - *सीएचसी सौरिख में मरीजों को वितरित किए गए फल* *सौरिख कन्नौज* उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं क्षेत्रीय प्रभारी कानपुर बुंदेलखंड अनूप गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सौरिख में भाजपायों द्वारा सेवा कार्य के रूप में मनाते हुए फल वितरित किए। कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय महामंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, एवं नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल गुप्ता तथा मंडल अध्यक्ष मंजेश पाल, विजय राजपूत उर्फ लालू, दीपू गुप्ता, सुमित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि जन्मदिवस जैसे विशेष अवसरों को सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ना भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ परंपरा है। जरूरतमंदों की सहायता करना और मरीजों का मनोबल बढ़ाना सबसे बड़ी सामाजिक सेवा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं कन्नौज प्रभारी अनूप गुप्ता के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगलकामना भी की।कार्यक्रम के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद कुमार, डॉ. राजीव त्रिपाठी, डॉ. सहदेव यादव, फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह सहित अस्पताल का समस्त चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य स्टाफ मौजूद रहा। मरीजों एवं उनके तीमारदारों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम पूरे समय सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना के साथ संपन्न हुआ।2
- 🚨 क्राइम पेट्रोल स्टाइल ओपनिंग (आपदा स्पेशल) 🎬 "एक तरफ उफनती गंगा... दूसरी तरफ जिंदगी बचाने की जंग!" 🚨 फर्रुखाबाद में बाढ़ ने मचाई तबाही... गांव पानी में घिरे, लोगों की सांसें अटकीं... लेकिन इसी बीच प्रशासन पहुंचा सबसे मुश्किल इलाके तक! 🚤 डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह नाव से पहुंचे बाढ़ प्रभावित गांव... राहत शिविरों, खाने-पीने, इलाज और बच्चों की पढ़ाई तक का लिया जायजा। ⚠️ क्या प्रशासन समय रहते हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचा पाएगा? देखिए फर्रुखाबाद से ये ग्राउंड रिपोर्ट... सिर्फ INDIA18NEWSXYZ पर।1
- मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है गर्भवती महिला पर जानलेवा हमला मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी: गर्भवती महिला पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर मारपीट और दबंगई का आरोप मैनपुरी (एलाऊ): जिले के थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम रतनपुरबरा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों द्वारा एक घर में घुसकर तांडव करने और 8 महीने की गर्भवती महिला के पेट पर लातों से प्रहार कर जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला अर्चना (पत्नी शिशांत) ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय और कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। घटना: 4 अगस्त 2026 को शाम करीब 8 बजे सुनील, विकास उर्फ सोनू, अविनाश उर्फ छोटे (पुत्रगण अटल बिहारी), शालिनी उर्फ कीर्ति और सुधा पत्नी सुनील ने योजनाबद्ध तरीके से प्रार्थी के घर में घुसकर जेठानी प्रीति के साथ मारपीट की। गर्भवती पर हमला: बीच-बचाव करने आई करीब 8 माह की गर्भवती अर्चना के साथ भी मारपीट की गई तथा उसके पेट पर लातों से प्रहार कर जान से मारने का प्रयास किया गया। असले का प्रदर्शन व धमकी: बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने गैर-लाइसेंस धारी असलहा तानकर खुलेआम जान से मारने की धमकी दी। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप: पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत करने के बावजूद थाने में अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं और परिवार को जान-माल का भारी खतरा बना हुआ है।2