logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, वेतन 100 प्रतिशत बढ़ा *नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी और पालिका कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद* *अनुपम ब्यूरो* मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बुधवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ के अवसर पर कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। नई व्यवस्था के तहत अब आउटसोर्स कर्मचारियों को मनमाने तरीके से नौकरी से नहीं हटाया जा सकेगा। किसी भी कर्मचारी को हटाने से पहले सरकार की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत मिलती है तो उसकी निष्पक्ष जांच की जाएगी और शिकायत गलत पाए जाने पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। सरकार का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मियों को सम्मान, सुरक्षा और पारदर्शी सेवा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री द्वारा वेतन में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा से प्रदेश भर के साथ-साथ मीरजापुर नगर पालिका परिषद में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में खुशी की लहर है। पालिका के सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने प्रदेश के मुखिया को बधाई दी है। कर्मचारियों का कहना है कि इस फैसले से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आएगा, अब उन्हें आर्थिक तंगी से नहीं जूझना पड़ेगा और विभागों में होने वाले शोषण पर लगाम लगेगी। नई व्यवस्था में कर्मचारियों को बढ़ा हुआ पीएफ और ईएसआईसी का लाभ मिलेगा। साथ ही दुर्घटना या आपदा का शिकार होने पर परिवार को 20 लाख से 50 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर, आगजनी की स्थिति में 10 लाख रुपये तक की सहायता, आकस्मिक चिकित्सा के लिए 5 लाख रुपये और एयर एम्बुलेंस के लिए 10 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा बेटे की शिक्षा के लिए 8 लाख रुपये, बेटी की शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये और बेटी की शादी के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। कर्मचारियों के लिए जीरो बैलेंस खाते और परिवार के चार सदस्यों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की व्यवस्था भी की गई है। नई भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसमें आरक्षण का लाभ भी मिलेगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का खुले दिल से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों को एक पोर्टल के माध्यम से संगठित कर न्याय देने का काम किया है। जीरो टॉलरेंस की नीति वाली सरकार ने वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान करते हुए ऐतिहासिक कदम उठाया है। कर्मचारियों का वेतन दोगुना कर उन्हें आयुष्मान जैसी सामाजिक और स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ा गया है। इस पोर्टल से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। प्रदेश भर के साढ़े तीन लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। नपाध्यक्ष ने कहा कि जैसे ही शासनादेश प्राप्त होगा, कर्मचारियों को बढ़े हुए वेतन का भुगतान किया जाएगा। अब नई भर्ती पोर्टल के माध्यम से साक्षात्कार के बाद ही हो सकेगी। इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ और भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध नगर पालिका कर्मचारी संघ ने भी मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत किया। कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया।

6 hrs ago
user_Anupam Newspaper
Anupam Newspaper
Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मिर्जापुर: खराब सड़कों को लेकर विधायक पर भड़का युवक, मौके पर जमकर सुनाई खरी-खोटी दिव्या मित्तल के जीतने का किया दावा सड़क की बदहाली देख युवक का फूटा गुस्सा, विधायक से सीधे पूछे सवाल—वीडियो हुआ वायरल मिर्जापुर: खराब सड़कों को लेकर विधायक पर भड़का युवक, मौके पर जमकर सुनाई खरी-खोटी दिव्या मित्तल के जीतने का किया दावा सड़क की बदहाली देख युवक का फूटा गुस्सा, विधायक से सीधे पूछे सवाल—वीडियो हुआ वायरल
    1
    मिर्जापुर: खराब सड़कों को लेकर विधायक पर भड़का युवक, मौके पर जमकर सुनाई खरी-खोटी
दिव्या मित्तल के जीतने का किया दावा
सड़क की बदहाली देख युवक का फूटा गुस्सा, विधायक से सीधे पूछे सवाल—वीडियो हुआ वायरल
मिर्जापुर: खराब सड़कों को लेकर विधायक पर भड़का युवक, मौके पर जमकर सुनाई खरी-खोटी
दिव्या मित्तल के जीतने का किया दावा
सड़क की बदहाली देख युवक का फूटा गुस्सा, विधायक से सीधे पूछे सवाल—वीडियो हुआ वायरल
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Mahadev chilam ke ta krishna, maakhan ke Deewana Have .जन्माष्टमी #song#कृष्ण लीला जय श्री राधे कृष्णा जन्माष्टमी stetus
    1
    Mahadev chilam ke ta krishna, maakhan ke Deewana Have .जन्माष्टमी  #song#कृष्ण  लीला जय श्री  राधे कृष्णा  जन्माष्टमी stetus
    user_Satish pal
    Satish pal
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • थाना प्रभारी अनिल शर्मा का सख्त रुख, अवैध खनन में पांच पर केस
    1
    थाना प्रभारी अनिल शर्मा का सख्त रुख, अवैध खनन में पांच पर केस
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पकड़ी महुअरीया गाँव में मार्ग पर घुसा पानी फोटो नंबर -पकड़ी महुअरीया गांव के लोग बाढ़ के पानी से आते जाते न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चन्दौली क्षेत्र चहनिया पकड़ी महुअरियां गांव में मार्ग पर बाढ़ का पानी घुसने से लोगो को दुश्वारियों का दंश झेलना पड़ रहा हैं l इस गांव को जाने वाला एक मात्र मुख्य मार्ग अत्यन्त जर्जर और बदहाल स्थिति में हैं ऊपर से बाढ़ का पानी घुस गया हैं पकड़ी महुअरियां ग्राम सभा हैं l दोनों गांवों के बीच में एक नाला है जिससे क्षेत्र के कई गांवों के बरसात का अतिरिक्त पानी बाढ़ आ जाने से इसी नाले के माध्यम से गंगा नदी तक जाता है। लेकिन जब गंगा नदी में बाढ़ की स्थिति बनती है तब पानी ओवर फ्लो होकर नाले में भर जाता है जिससे पकड़ी गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह पानी में डूब जाता है। जिससे पकड़ी गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट जाता है। ग्रामीणों को आने जाने के लिए शासन द्वारा नाव की व्यवस्था किया जाता है। ग्रामीण रामदयाल निषाद, मंटू यादव, संजय निषाद आदि लोग ने बताया कि नाले में पानी भर जाने के बाद 100 मीटर की दूरी के लिए हम लोगों को 5 किलोमीटर कांवर पक्खोपुर से घूम कर आना जाना पड़ता है। बच्चों का विद्यालय आना जाना बंद हो जाता है। कोई बीमार हो गया तो उसको खटिया के सहारे हम लोग अस्पताल तक ले जाते हैं। इसलिए हम लोग सरकार और क्षेत्रीय सांसद, विधायक और अधिकारीयो से इस रोड पर टूटे हुए पुल का पुनर्निर्माण कराते हुए रोड को और ऊंचा बनवाने की मांग करते हैं। किन्तु कोई सुनवाई नहीं होती हैं l
    1
    पकड़ी महुअरीया गाँव में मार्ग पर घुसा पानी फोटो नंबर -पकड़ी महुअरीया गांव के लोग बाढ़ के पानी से आते जाते 
न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट 
चन्दौली क्षेत्र चहनिया पकड़ी महुअरियां गांव में मार्ग पर बाढ़ का पानी घुसने से लोगो को दुश्वारियों का दंश झेलना पड़ रहा हैं l इस गांव को जाने वाला एक मात्र मुख्य मार्ग अत्यन्त जर्जर और बदहाल स्थिति में हैं ऊपर से बाढ़ का पानी घुस गया हैं पकड़ी महुअरियां ग्राम सभा हैं l दोनों गांवों के बीच में एक नाला है जिससे क्षेत्र के कई गांवों के बरसात का अतिरिक्त पानी बाढ़ आ जाने से इसी नाले के माध्यम से गंगा नदी तक जाता है। लेकिन जब गंगा नदी में बाढ़ की स्थिति बनती है तब पानी ओवर फ्लो होकर नाले में भर जाता है जिससे पकड़ी गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह पानी में डूब जाता है। जिससे पकड़ी गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट जाता है। ग्रामीणों को आने जाने के लिए शासन द्वारा नाव की व्यवस्था किया जाता है। ग्रामीण रामदयाल निषाद, मंटू यादव, संजय निषाद आदि लोग ने बताया कि नाले में पानी भर जाने के बाद 100 मीटर की दूरी के लिए हम लोगों को 5 किलोमीटर कांवर पक्खोपुर से घूम कर आना जाना पड़ता है। बच्चों का विद्यालय आना जाना बंद हो जाता है। कोई बीमार हो गया तो उसको खटिया के सहारे हम लोग अस्पताल तक ले जाते हैं। इसलिए हम लोग सरकार और क्षेत्रीय सांसद, विधायक और अधिकारीयो से इस रोड पर टूटे हुए पुल का पुनर्निर्माण कराते हुए रोड को और ऊंचा बनवाने की मांग करते हैं। किन्तु कोई सुनवाई नहीं होती हैं l
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर: चील्ह गांव में मूसलाधार बारिश से गिरा कच्चा मकान, सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हुआ।
    1
    मिर्ज़ापुर: चील्ह गांव में मूसलाधार बारिश से गिरा कच्चा मकान, सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हुआ।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 🌳 गणेशगंज में अचानक गिरा नीम का पेड़, बिजली के तार क्षतिग्रस्त 🌳 गणेशगंज में अचानक गिरा नीम का पेड़, बिजली के तार क्षतिग्रस्त मीरजापुर। गणेशगंज क्षेत्र के मुकेरी बाजार सब्जी मंडी के पास बुधवार को अचानक एक नीम का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने या किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। पेड़ गिरने की वजह से आसपास से गुजर रहे कुछ बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे विद्युत व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। सूचना के बाद संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई। पेड़ हटाने और क्षतिग्रस्त बिजली के तारों को दुरुस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ अचानक सड़क की ओर गिरा, लेकिन उस समय आसपास कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
    1
    🌳 गणेशगंज में अचानक गिरा नीम का पेड़, बिजली के तार क्षतिग्रस्त
🌳 गणेशगंज में अचानक गिरा नीम का पेड़, बिजली के तार क्षतिग्रस्त
मीरजापुर। गणेशगंज क्षेत्र के मुकेरी बाजार सब्जी मंडी के पास बुधवार को अचानक एक नीम का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने या किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
पेड़ गिरने की वजह से आसपास से गुजर रहे कुछ बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे विद्युत व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। सूचना के बाद संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई। पेड़ हटाने और क्षतिग्रस्त बिजली के तारों को दुरुस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ अचानक सड़क की ओर गिरा, लेकिन उस समय आसपास कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • भदोही में चल रहा है मजदूरों को फुसलाकर खून निकलवाने का काला धंधा... *सावधान !* *भदोही में चल रहा है मजदूरों को फुसलाकर खून निकलवाने का काला धंधा...* *अस्पताल से भागे मजदूर ने बताई हैरतअंगेज आपबीती...* *हैरान कर देगी हमारी यह EXCLUSIVE NEWS* *निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच हुई तो हो सकते हैं बड़े खुलासे, नप सकते हैं कई अस्पताल और ब्लड बैंक...* *भदोही जनपद से अब तक की सबसे बड़ी और धमाकेदार खबर सिर्फ आपके अपने चैनल पर...*
    1
    भदोही में चल रहा है मजदूरों को फुसलाकर खून निकलवाने का काला धंधा...
*सावधान !*
*भदोही में चल रहा है मजदूरों को फुसलाकर खून निकलवाने का काला धंधा...*
*अस्पताल से भागे मजदूर ने बताई हैरतअंगेज आपबीती...*
*हैरान कर देगी हमारी यह EXCLUSIVE NEWS*
*निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच हुई तो हो सकते हैं बड़े खुलासे, नप सकते हैं कई अस्पताल और ब्लड बैंक...*
*भदोही जनपद से अब तक की सबसे बड़ी और धमाकेदार खबर सिर्फ आपके अपने चैनल पर...*
    user_VARTAMAN KRANTI news 24
    VARTAMAN KRANTI news 24
    News Anchor भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.