धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह मेधावी छात्र-छात्राओं स्मृति चिन्ह व उपहार देकर किया गया सम्मानित सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भावुक विदाई के बीच प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, सर्वांगीण विकास पर जोर हरदोई। ब्लॉक बावन के उच्च प्राथमिक विद्यालय तौकलपुर में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के मेधावी छात्र- छात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों,योग व खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। सोमवार को वार्षिकोत्सव, विदाई समारोह, व परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। उसके उपरांत स्वागत गीत, देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये। इसके बाद नैंसी, प्रिया, मानसी, गुंजन ने शिक्षा के महत्व से संबंधित दो लघु नाटिका प्रस्तुत कर समाज को जागरूक किया। मेनका ,अनामिका , नभ्या, पलक ने भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कक्षा 8 में शोभित मिश्रा ने सर्वाधिक 778 अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया। गुंजन मिश्रा ने 751 , दुर्गेश शुक्ला ने 735, अनिकेत ने 734, पिंकी ने 733 और नैंसी ने 723 अंक हासिल कर दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवां और छठा स्थान हासिल किया। कक्षा 7 में अंशव यादव प्रथम, मानसी द्वितीय और एकता तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 6 में अभिनव शुक्ला प्रथम, प्रिया शुक्ला द्वितीय और गौरी तृतीय स्थान पर रहीं। सभी को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने पुरस्कृत किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों, वॉलीबॉल, योग और खेल प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को भी प्रधानाध्यापक राजकिशोर व समाजसेवी आशाराम यादव, सुनील शुक्ला, राहुल आदि ने सम्मानित किया। कक्षा 8 के सभी छात्राओं के माथे पर तिलक लगाया गया प्रधानाध्यापक ने उन्हें आगे अच्छी पढ़ाई कर स्कूल का नाम रोशन करें ऐसे वचनों से उन्हें आशीर्वाद दिया। शिक्षक दीपक सिंह ने स्कूल के पूर्व होनहार छात्र प्रांकुल मिश्रा को कलम भेंट कर बेहतर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

- लखनऊ आप बीती जग बीती न्यूज़ की पत्रकार अंबिका तिवारी की रिंग सेरेमनी बड़े ही धूमधाम से ठाकुरगंज स्थित होटल में संपन्न हुई1
- प्रतापगढ़ - कुंडा में एक युवती प्रेमी से मिलने की जिद में 70 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, प्रेमी को बुलाने के बाद ही नीचे उतरी शादी से इनकार के बाद युवती ने यह कदम उठाया, पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की1
- लखनऊ में रंगे हाथों पकड़ी गई LPG की कालाबाजारी . राजाजीपुरम, लखनऊ Burger Point, Meena Bakery Road, राजाजीपुरम में गुप्ता जी इंडियन गैस से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं) गैस कटिंग करते हुए पकड़ा गया। उनके पास से गैस कटिंग का औजार भी बरामद हुआ। यही लोग आपके घर में सिलेंडर 2 किलो 3 किलो कम पहुंचाते हैं आप लोग जब घर में सिलेंडर ले तो इनसे वेट जरूर करवा ले सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो हो रहा है वायरल.. 10 गैस को 11 गैस सिलेंडर बना देते हैं कुछ हॉकर..1
- मुजफ्फरनगर के NH-58 पर बागोवाली चौकी के पास गणपति ढाबा के निकट एक खौफनाक हादसा सामने आया है, जो वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। घटना में बाइक सवार भाई-बहन की जान बाल-बाल बच गई। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन वीडियो ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो 4 दिन पुराना बताया जा रहा है।1
- *विष्णुगढ़ के निर्भया के हत्यारे को फांसी के लिए टाटीझरिया के भाजपाई डटे हुए हैं। तथा खुलें दुकान को बंद कराते हुए...*1
- रेलवे ट्रैक को तोड़ने वाले लाखो लोगो के जान को खतरे में डाल रहा है ,उसको पहचानें पुलिस प्रशासन आम जनता ,जिंसके भी हाथ लगे ये राक्षस, तुरंत उपचार चालू कर ले बिना पूछ1
- #दिल को धड़कना तुमने सिखाया मेरी चाहत को पागल बना1
- मौत के मुंह में जिंदगी! मुजफ्फरनगर में आज एक लड़का, लड़की बाइक पर बैठकर कर सड़क किनारे जा रहे थे. ओवरलोडेड डंफर ने तेजी से पीछे आकर टक्कर मारी. किस्मत अच्छी थी कि सड़क की ओर दोनों गिरे और सड़क उस वक्त खाली थी. बाइक का कचूमर निकल गया डंफर किस कदर यमराज बनकर आया,इस वीडियो में देखिए1