logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 29 लाख की ठगी, शिक्षिका गिरफ्तार जबलपुर। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगारों से लाखों रुपये की ठगी के मामले में घमापुर पुलिस ने एक शिक्षिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घमापुर निवासी राखी बंशकार और विदिशा में पदस्थ सहायक शिक्षक गिरजेश सिंह राजपूत कथित तौर पर मिलकर बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का भरोसा देते थे और उनसे मोटी रकम लेते थे।पुलिस के मुताबिक, सिद्धबाबा शिवशक्ति मंदिर क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय अभिनव सेन बीएड का छात्र है और राखी के बच्चों को घर जाकर ट्यूशन पढ़ाता था। इसी दौरान राखी ने उसकी मुलाकात गिरजेश से कराई। आरोप है कि गिरजेश ने नेताओं और अधिकारियों से अपनी पहचान होने तथा पहले भी कई लोगों की नौकरी लगवाने का दावा किया।इसके बाद गिरजेश ने अभिनव को जबलपुर कलेक्ट्रेट में ग्रेड-1 पद पर भर्ती निकलने की जानकारी देकर नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। पुलिस के अनुसार, इस नाम पर अभिनव से 3 लाख 52 हजार रुपये लिए गए, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी।जांच में पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपितों ने अन्य लोगों से भी नौकरी के नाम पर रकम ली थी। पुलिस के अनुसार, अस्मिता बंसल, मोहनीश बंसल, रजनीश बंसल सहित अन्य लोगों से कुल करीब 29 लाख रुपये लिए जाने की जानकारी सामने आई है। आरोप है कि रकम दोनों के बीच बांट ली जाती थी।पुलिस ने पहले गिरजेश सिंह राजपूत को विदिशा से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान राखी बंशकार की भूमिका सामने आने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब दोनों आरोपितों से जुड़े अन्य लोगों, ठगी के शिकार हुए लोगों और रकम के लेन-देन की जानकारी जुटा रही है।पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद मंगलवार को दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया

48 min ago
user_Vikram Singh thakur
Vikram Singh thakur
Local News Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
48 min ago
2d047b8a-d3ad-43bd-8905-e9be6100c103

सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 29 लाख की ठगी, शिक्षिका गिरफ्तार जबलपुर। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगारों से लाखों रुपये की ठगी के मामले में घमापुर पुलिस ने एक शिक्षिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घमापुर निवासी राखी बंशकार और विदिशा में पदस्थ सहायक शिक्षक गिरजेश सिंह राजपूत कथित तौर पर मिलकर बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का भरोसा देते थे और उनसे मोटी रकम लेते थे।पुलिस के मुताबिक, सिद्धबाबा शिवशक्ति मंदिर क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय अभिनव सेन बीएड का छात्र है और राखी के बच्चों को घर जाकर ट्यूशन पढ़ाता था। इसी दौरान राखी ने उसकी मुलाकात गिरजेश से कराई। आरोप है कि गिरजेश ने नेताओं और अधिकारियों से अपनी पहचान होने तथा पहले भी कई लोगों की नौकरी लगवाने का दावा किया।इसके बाद गिरजेश ने अभिनव को जबलपुर कलेक्ट्रेट में ग्रेड-1 पद पर भर्ती निकलने की जानकारी देकर नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। पुलिस के अनुसार, इस नाम पर अभिनव से 3 लाख 52 हजार रुपये लिए गए, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी।जांच में पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपितों ने अन्य लोगों से भी नौकरी के नाम पर रकम ली थी। पुलिस के अनुसार, अस्मिता बंसल, मोहनीश बंसल, रजनीश बंसल सहित अन्य लोगों से कुल करीब 29 लाख रुपये लिए जाने की जानकारी सामने आई है। आरोप है कि रकम दोनों के बीच बांट ली जाती थी।पुलिस ने पहले गिरजेश सिंह राजपूत को विदिशा से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान राखी बंशकार की भूमिका सामने आने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब दोनों आरोपितों से जुड़े अन्य लोगों, ठगी के शिकार हुए लोगों और रकम के लेन-देन की जानकारी जुटा रही है।पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद मंगलवार को दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Jabalpur dindayal chauk tyohar ke baje se traffic jaam
    1
    Jabalpur dindayal chauk tyohar ke baje se traffic jaam
    user_Goldy Rajput
    Goldy Rajput
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अंतस संस्था द्वारा आयोजित अंतस सावन महोत्सव का आयोजन नूतन मराठी स्कूल प्रेक्षागृह, गोलबाजार, जबलपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रेस विज्ञप्ति अंतस संस्था द्वारा आयोजित अंतस सावन महोत्सव का आयोजन नूतन मराठी स्कूल प्रेक्षागृह, गोलबाजार, जबलपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंतस संस्था का यह अंतस महोत्सव बुन्देली मर्मज्ञ विद्वान शिक्षाविद स्मृतिशेष डॉ पूरनचंद श्रीवास्तव जी को समर्पित किया गया जो कि अत्यंत प्रभावशाली और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाला आयोजन रहा। इस आयोजन में जबलपुर शहर साहित्यकारों के द्वारा काव्य, गीत, ग़ज़लों का मंचीय पाठ किया गया जो बेहद सराहनीय रहा। संस्था की निर्देशिका विनीता पैगवार 'विधि' के संयोजन, श्री राजेश पाठक प्रवीण, श्रीमती रचना श्रीवास्तव के कुशल संचालन, डॉ मंजू गोरे, श्रीमती ज्योति मिश्रा के समन्वयन एवं संस्थापक डॉ अनिल कुमार कोरी के निर्देशन से कार्यक्रम गरिमामय, भावपूर्ण एवं बेहद सफ़ल रहा। आयोजन में डॉ अनामिका तिवारी जी मुख्य अतिथि, महामहोपाध्याय आचार्य डॉ हरिशंकर दुबे जी अध्यक्ष एवं श्री प्रतुल श्रीवास्तव जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विशेष सहयोग श्री यूनुस अदीब, श्री अभय नायक, श्रीमती अनुकंपा नायक, श्री राकेश पैगवार, श्रीमती रजनी कोठारी, श्री आर के पासी, श्री अनुराग कोरी सांई, श्रीमती अनुराधा शुक्ला का रहा। आमंत्रित कवि/शायर श्रीमती छाया सिंह, श्री अमर सिंह वर्मा, श्रीमती प्रतिमा अखिलेश, श्रीमती तरुणा खरे, श्रीमती प्रीति नामदेव भूमिजा, श्रीमती प्रतीक्षा सेठी ने शानदार रचना पाठ किया। कार्यक्रम को श्री शेखर शर्मा, श्री सुभाष जैन शलभ, श्री विजय जायसवाल, श्री मुकेश कोठारी ने उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। संस्था की ओर आभार श्री अनुराग कोरी सांई ने प्रकट किया। आज चैनो करार सावन में इतना बरसाओ प्यार सावन में डॉ मंजू गोरे कमाने जब निकलती है तो बस चेहरा संवरता है,किसी औरत से पूछो दिल के अंदर क्या क्या बिखरता है ....प्रतिक्षा सेठी उस वक्त बच न पाऊंगी नज़र के कहर से, वो आयेगा नज़र,नज़र मिले जो नज़र से। रजनी कोठारी "रजनी" 🙏🙏🙏🙏 डॉ अनिल कुमार कोरी अंतस संस्था संस्थापक
    4
    अंतस संस्था द्वारा आयोजित अंतस सावन महोत्सव का आयोजन नूतन मराठी स्कूल प्रेक्षागृह, गोलबाजार, जबलपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रेस विज्ञप्ति
अंतस संस्था द्वारा आयोजित अंतस सावन महोत्सव का आयोजन नूतन मराठी स्कूल प्रेक्षागृह, गोलबाजार, जबलपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंतस संस्था का यह अंतस महोत्सव बुन्देली मर्मज्ञ विद्वान शिक्षाविद स्मृतिशेष डॉ पूरनचंद श्रीवास्तव जी को समर्पित किया गया जो कि अत्यंत प्रभावशाली और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाला आयोजन रहा। 
इस आयोजन में जबलपुर शहर साहित्यकारों के द्वारा काव्य, गीत, ग़ज़लों का मंचीय पाठ किया गया  जो बेहद सराहनीय रहा।
संस्था की निर्देशिका विनीता पैगवार 'विधि' के संयोजन, श्री राजेश पाठक प्रवीण, श्रीमती रचना श्रीवास्तव के कुशल संचालन, डॉ मंजू गोरे, श्रीमती ज्योति मिश्रा के समन्वयन एवं संस्थापक डॉ अनिल कुमार कोरी के निर्देशन से कार्यक्रम गरिमामय, भावपूर्ण एवं बेहद सफ़ल रहा।
आयोजन में डॉ अनामिका तिवारी जी मुख्य अतिथि, महामहोपाध्याय आचार्य डॉ हरिशंकर दुबे जी अध्यक्ष एवं श्री प्रतुल श्रीवास्तव जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। 
विशेष सहयोग श्री यूनुस अदीब, श्री अभय नायक, श्रीमती अनुकंपा नायक, श्री राकेश पैगवार, श्रीमती रजनी कोठारी, श्री आर के पासी, श्री अनुराग कोरी सांई, श्रीमती अनुराधा शुक्ला का रहा। 
आमंत्रित कवि/शायर श्रीमती छाया सिंह, श्री अमर सिंह वर्मा, श्रीमती प्रतिमा अखिलेश, श्रीमती तरुणा खरे, श्रीमती प्रीति नामदेव भूमिजा, श्रीमती प्रतीक्षा सेठी ने शानदार रचना पाठ किया।
कार्यक्रम को श्री शेखर शर्मा, श्री सुभाष जैन शलभ, श्री विजय जायसवाल, श्री मुकेश कोठारी ने उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। 
संस्था की ओर आभार श्री अनुराग कोरी सांई ने प्रकट किया।
आज चैनो करार सावन में 
इतना बरसाओ प्यार सावन में
डॉ मंजू गोरे
कमाने जब निकलती है तो बस चेहरा संवरता है,किसी औरत से पूछो
दिल के अंदर क्या क्या बिखरता है 
....प्रतिक्षा सेठी
उस वक्त बच न पाऊंगी नज़र के कहर से,
वो आयेगा नज़र,नज़र मिले जो नज़र से।
रजनी कोठारी "रजनी"
🙏🙏🙏🙏
डॉ अनिल कुमार कोरी 
अंतस संस्था संस्थापक
    user_Saksham Rajpoot
    Saksham Rajpoot
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जबलपुर: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, भारी बारिश में प्याज-सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
    1
    जबलपुर: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, भारी बारिश में प्याज-सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
    user_Rishi Rajak
    Rishi Rajak
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जश्ने ईद मिलादुन्नबी नश सिहोरा खितौला में धूमधाम से बनाया गया आमना के लाल आ गए 'सरकार की आमद मरहबा, मेरे सरकार  आए हैं' जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आजाद चौक से शुरू हुआ जुलूस-ए-मोहम्मदी, जमकर हुई आतिशबाजी, बस स्टैंड सहित जगह-जगह तकसीम हुआ लंगर सिहोरा खितौला में विशाल वाहन रैली मुस्लिम समाज ने निकाली है हजारों की तादाद थी सिहोरा/खितौला पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैव वसल्लम की यौमे पैदाईश के मौके पर सिहोरा में बुधवार  को जश्न का माहौल रहा। सिहोरा और खितौला में भव्य जुलूस निकाला गया।    'सरकार की आमद मरहबा'की गूंज के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में खासी भीड़ रही। मुस्लिम समाज के लोग हाथों में झंडे लिए नात और दुरूद शरीफ पढ़ते हुए चले। जगह जगह जुलूस का  स्वागत भी किया गया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सिहोरा में सुबह मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे। दोपहर 4 बजे आजाद चौक से जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत आजाद चौक से हुई। जुलूस-ए-मोहम्मदी कटरा मोहल्ला, झंडा बाजार, काल भैरव चौक, सरावगी मोहल्ला, मैना कुआं, बाबाताल, सिविल कोर्ट होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचा। खितौला मैं भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया गया अली नगर इमाम चौक से प्रारंभ होकर सकरी मोहल्ला अमन चौक खितौला फाटक खितौला बाजार खितौला मस्जिद रोड खितौला बस स्टैंड से होते हुए इमामबाड़ा में समाप्त हो गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी में मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर के व्यापारी वर्ग हिंदू भाइयों के साथ साथ  सिहोरा की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। जगह-जगह तक्सीम हुआ लंगर, जमकर हुई आतिशबाजी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए -मोहम्मदी के बस स्टैंड पहुंचने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। साथ ही अलग-अलग कमेटियों के लोगों ने जुलूस में शामिल और ऐसे देखने आने वाले लोगों को लंगर तकसीम किया। बस स्टैंड के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी गौरी तिराहा होते हुए आजाद चौक पर समाप्त हुआ। शासन प्रशासन रहा चौकन्ना रहा प्रशासन की तरफ से एसडीएम ज्योति परस्ते तहसीलदार सुरेश कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एसडीओपी आदित्य सिंघारिया थाना प्रभारी सिहोरा प्रतीक्षा मार्को क्विक रिस्पांस फोर्स का अमला मौजूद रहा पप्पू बाबा  इसराइल फल वाले एहसान अंसारी रिजवान मंसूरी पार्षद अरशद खान  अकरम अंसारी फ़ैज़ आलम साबिर मंसूरी  कादेर मंसूरी पप्पू बाबा   एम मंसूर मंसूरी आदि लोग  मुस्लिम उपस्थित थे
    4
    जश्ने ईद मिलादुन्नबी नश सिहोरा खितौला  में धूमधाम से बनाया गया
आमना के लाल आ गए 'सरकार की आमद मरहबा, मेरे सरकार  आए हैं'
जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आजाद चौक से शुरू हुआ जुलूस-ए-मोहम्मदी, जमकर हुई आतिशबाजी, बस स्टैंड सहित जगह-जगह तकसीम हुआ लंगर
सिहोरा खितौला में विशाल वाहन रैली मुस्लिम समाज ने निकाली है हजारों की तादाद थी
सिहोरा/खितौला
पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैव वसल्लम की यौमे पैदाईश के मौके पर सिहोरा में बुधवार  को जश्न का माहौल रहा। सिहोरा और खितौला में भव्य जुलूस निकाला गया।    'सरकार की आमद मरहबा'की गूंज के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में खासी भीड़ रही। मुस्लिम समाज के लोग हाथों में झंडे लिए नात और दुरूद शरीफ पढ़ते हुए चले। जगह जगह जुलूस का  स्वागत भी किया गया।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सिहोरा में सुबह मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे। दोपहर 4 बजे आजाद चौक से जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत आजाद चौक से हुई। जुलूस-ए-मोहम्मदी कटरा मोहल्ला, झंडा बाजार, काल भैरव चौक, सरावगी मोहल्ला, मैना कुआं, बाबाताल, सिविल कोर्ट होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचा।
खितौला मैं भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया गया
अली नगर इमाम चौक से प्रारंभ होकर सकरी मोहल्ला अमन चौक खितौला फाटक खितौला बाजार खितौला मस्जिद रोड खितौला बस स्टैंड से होते हुए इमामबाड़ा में समाप्त हो गया 
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी में मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर के व्यापारी वर्ग हिंदू भाइयों के साथ साथ  सिहोरा की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।
जगह-जगह तक्सीम हुआ लंगर, जमकर हुई आतिशबाजी
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए -मोहम्मदी के बस स्टैंड पहुंचने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। साथ ही अलग-अलग कमेटियों के लोगों ने जुलूस में शामिल और ऐसे देखने आने वाले लोगों को लंगर तकसीम किया। बस स्टैंड के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी गौरी तिराहा होते हुए आजाद चौक पर समाप्त हुआ। 
शासन प्रशासन रहा चौकन्ना रहा
प्रशासन की तरफ से एसडीएम ज्योति परस्ते तहसीलदार सुरेश कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एसडीओपी आदित्य सिंघारिया थाना प्रभारी सिहोरा प्रतीक्षा मार्को क्विक रिस्पांस फोर्स का अमला मौजूद रहा
पप्पू बाबा  इसराइल फल वाले एहसान अंसारी  रिजवान मंसूरी  पार्षद अरशद खान  अकरम अंसारी फ़ैज़ आलम साबिर मंसूरी  कादेर मंसूरी पप्पू बाबा   एम मंसूर मंसूरी आदि लोग  मुस्लिम उपस्थित थे
    user_मोहम्मद रिजवान मंसूरी
    मोहम्मद रिजवान मंसूरी
    सिहोरा, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सुनार नदी में युवक ने लगाई छलांग, बेटे को बचाने पिता भी कूदा; माझी समाज के पदाधिकारी ने बचाई दोनों की जान दमोह। मोबाइल दिलाने की जिद को लेकर एक युवक ने सुनार नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बेटे को नदी में डूबता देख पिता ने भी उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। दोनों को डूबते देख मौके पर मौजूद माझी समाज के नरसिंहगढ़ मंडल अध्यक्ष डालचंद रायकवार ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और पिता-पुत्र दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। समय रहते मदद मिलने से पिता-पुत्र की जान बच गई। डालचंद रायकवार की तत्परता और साहस की लोगों ने सराहना की।
    1
    सुनार नदी में युवक ने लगाई छलांग, बेटे को बचाने पिता भी कूदा; माझी समाज के पदाधिकारी ने बचाई दोनों की जान
दमोह। मोबाइल दिलाने की जिद को लेकर एक युवक ने सुनार नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बेटे को नदी में डूबता देख पिता ने भी उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। दोनों को डूबते देख मौके पर मौजूद माझी समाज के नरसिंहगढ़ मंडल अध्यक्ष डालचंद रायकवार ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और पिता-पुत्र दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। समय रहते मदद मिलने से पिता-पुत्र की जान बच गई। डालचंद रायकवार की तत्परता और साहस की लोगों ने सराहना की।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुस्लिम जुलूस में दिखा हिंदू-मुस्लिम भाईचारा। मझगुआ ने दिया एकता और विकास का संदेश। ❤️🇮🇳 मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मुस्लिम समाज ने नकारा जुलूस और हिंदू मुस्लिम सभी जात धर्म को लोगों की एकता का दिया संदेश
    1
    मुस्लिम जुलूस में दिखा हिंदू-मुस्लिम भाईचारा। मझगुआ ने दिया एकता और विकास का संदेश। ❤️🇮🇳
मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मुस्लिम समाज ने नकारा जुलूस और हिंदू मुस्लिम सभी जात धर्म को लोगों की एकता का दिया संदेश
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बालपुर के पास मारुति वैन से टकराई बाइक, दो गंभीर. जबलपुर रेफर बालपुर के पास मारुति वैन से टकराई बाइक, दो गंभीर घंसौर। घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम बालपुर के पास बुधवार, 26 अगस्त 2026 की देर रात मोटरसाइकिल और मारुति वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार आनंद उईक पिता श्यामलाल उईक और मारुति वैन में सवार प्रतीक अवधिया निवासी घंसौर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए 27 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे जबलपुर रेफर किया गया। सूचना पर घंसौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
    1
    बालपुर के पास मारुति वैन से टकराई बाइक, दो गंभीर. जबलपुर रेफर
बालपुर के पास मारुति वैन से टकराई बाइक, दो गंभीर
घंसौर। घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम बालपुर के पास बुधवार, 26 अगस्त 2026 की देर रात मोटरसाइकिल और मारुति वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार आनंद उईक पिता श्यामलाल उईक  और मारुति वैन में सवार प्रतीक अवधिया निवासी घंसौर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए 27 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे जबलपुर रेफर किया गया। सूचना पर घंसौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Jabalpur bargi Dam Tera gate khole Gauri Ghat ki dukanen Pani Se Bhari
    1
    Jabalpur bargi Dam Tera gate khole Gauri Ghat ki dukanen Pani Se Bhari
    user_Goldy Rajput
    Goldy Rajput
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.