बारावफात को लेकर कोतवाल और पुलिस का फ्लैग मार्च बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में बारावफात त्योहार को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए थाना बांगरमऊ पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा का जायजा लिया और लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की सिफारिश की गई। बारावफात त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार शाम 6 बजे थाना बांगरमऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इसके साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस बल ने नानामऊ तिराहा,लखनऊ रोड चौराहा, तिकोनिया पार्क, कस्बा, हरदोई उन्नाव रोड, तहसील रोड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई।
बारावफात को लेकर कोतवाल और पुलिस का फ्लैग मार्च बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में बारावफात त्योहार को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए थाना बांगरमऊ पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा का जायजा लिया और लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की सिफारिश की गई। बारावफात त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार शाम 6 बजे थाना बांगरमऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में
फ्लैग मार्च किया। इसके साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस बल ने नानामऊ तिराहा,लखनऊ रोड चौराहा, तिकोनिया पार्क, कस्बा, हरदोई उन्नाव रोड, तहसील रोड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई।
- डीएम की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी, उपहार के साथ मिला सफलता का मंत्र ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने कलेक्ट्रेट में मनाया रक्षाबंधन, डीएम ने उपहार देकर बढ़ाया उत्साह रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी कानपुर रक्षाबंधन के अवसर पर मंगलवार को ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं और शिक्षिकाएं कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचीं और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को राखी बांधी। छात्राओं ने आरती उतारकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जिलाधिकारी ने छात्राओं को उपहार दिए और उनसे संवाद करते हुए पढ़ाई, संस्कार और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया इल्तिज़ाअपूर्वा सानियाअवनी अन्वी अवनी सहित अन्य छात्राओं ने एक-एक कर जिलाधिकारी को राखी बांधी। विद्यालय की शिक्षिका अनुराधा, रीना और सुनीता सहित अन्य शिक्षिकाओं ने भी राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डीएम ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और भविष्य को लेकर बातचीत की और लक्ष्य तय कर पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने वाला पर्व है। ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय परंपराओं को समझने और उनसे जुड़े रहने का अवसर देते हैं। हमारी सांस्कृतिक परंपराएं पीढ़ी दर पीढ़ी इसी तरह आगे बढ़ती हैं। छात्राओं से संवाद में डीएम ने कहा कि वे अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करें और मेहनत व लगन से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। सफलता के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और संवेदनशीलता भी जरूरी है। अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के साथ समाज को साथ लेकर आगे बढ़ने की सोच भी विकसित करें जिलाधिकारी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करते हुए उन्हें अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने भी रक्षाबंधन के इस आयोजन को लेकर प्रसन्नता जताई।3
- Jab Khuda gaon ke andar Ho to Kuda Ghar ki kya jarurat महसोना। गाँव में गंदगी के कारण आए दिन लोग हो रहे बीमार3
- Heavy Structure Chair Bar Bending Machine Se Kaise Bend Kare? | Chair Bar Bending | Civil Engineering Description: Aap is video mein dekhenge ki heavy structure ka Chair Bar, Bar Bending Machine se kaise bend kiya jata hai. Site par heavy reinforcement ke liye chair bar bending ka practical process is video mein dikhaya gaya hai. Ye video Civil Engineer, Site Engineer, Supervisor aur Civil Engineering students ke liye useful hai. Hashtags: #ChairBar #ChairBarBending #BarBendingMachine #RebarBending #HeavyStructure #ReinforcementWork #CivilEngineering #CivilEngineer #SiteEngineer #ConstructionWork #RCCWork #SteelReinforcement #RebarWork #CivilEngineeringPractical #ConstructionSite1
- बिहार। पटना प्रदर्शनकियों ने एसएसपी की नाक तोड़ दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है1
- साइबर धोखाधड़ी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 51,500 रुपये नकद समेत 20 एटीएम कार्ड बरामद साइबर धोखाधड़ी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 51,500 रुपये नकद समेत 20 एटीएम कार्ड बरामद कन्नौज। साइबर धोखाधड़ी के मामले में कन्नौज साइबर क्राइम पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 51 हजार 500 रुपये नकद, 20 एटीएम कार्ड, 12 यूनियन बैंक की पासबुक, 3 बायोमैट्रिक डिवाइस और क्लोन किए गए अंगूठे के निशान समेत साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अंशू पुत्र गजेन्द्र सिंह, निवासी उमगरा, थाना ठठिया, कन्नौज के रूप में हुई है। आरोप है कि हाईवे निर्माण में अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की रकम निकालने और खाते में जमा कराने के लिए पीड़िता आरोपी के यूनियन बैंक वीसी प्वाइंट पर जाती थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता के अंगूठे का क्लोन तैयार कर उसके बैंक खाते में जमा करीब 44 लाख 92 हजार 250 रुपये की रकम धोखाधड़ी से निकाल ली। साथ ही खाते में जमा कराने के लिए दी गई रकम को भी जमा न कर फर्जी रसीद देने और रकम अपने खाते में ट्रांसफर करने का आरोप है। मामले में साइबर क्राइम थाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी अंशू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का एक अन्य आपराधिक मामला भी थाना ठठिया में दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम मंयक मिश्रा के नेतृत्व में की गई।1
- हरदोई में रक्षाबंधन पर चीनी का तोहफा या सियासत,सपा ने शुरू किया सस्ती चीनी मिशन,गले में प्याज की माला,हाथ में चीनी के पैकेट... हरदोई में सपा का मिठास युद्ध,रामज्ञान गुप्ता बोले रक्षाबंधन तक हर मोहल्ले में बेचेंगे 20 रुपये किलो चीनी,आज 250 पैकेट बेंचे.........गले में प्याज टांगकर किया अनोखा प्रदर्शन! हरदोई में रक्षाबंधन के त्योहार से पहले महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है।हरदोई में सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने दो गलियों गुप्ता कालोनी और नई कालोनी की सड़कों पर ई-रिक्शा से बकायदा अनाउंसमेंट करवाकर महज 20 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी बेची।सपा नेताओं ने अपनी रसोई का बजट बिगड़ने का आरोप लगाते हुए, गले में प्याज की माला पहनकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।सपा नेता रामज्ञान गुप्ता का कहना है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और मिठास का त्योहार है, लेकिन कमरतोड़ महंगाई के कारण गरीब परिवारों की थाली से मिठास गायब हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आज बाजार में चीनी 70 रुपये किलो और महज आठ दिन पहले बेहद सस्ती बिकने वाली प्याज अब 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है।सपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान करीब 250 पैकेट चीनी जनता को बेचने का दावा किया और एलान किया कि रक्षाबंधन तक हरदोई के अलग-अलग मोहल्लों में इसी रियायती दर पर चीनी बेची जाएगी। इसके साथ ही सपा नेताओं ने किसानों के हक में आवाज उठाते हुए गन्ने का सरकारी दाम 1000 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग भी दोहराई है। #HardoiNews #SamajwadiParty #RamgyanGupta #InflationProtest #UPPolitics #AkhileshYadav #महंगाई_पर_हल्लाबोल #सस्ती_चीनी #RakshaBandhan2026 #FarmersProtest #UPNews #ViralPost #SocialMediaWar #KitchenBudget #SpTradeUnion1
- पटना में 6 साल के आदित्य ने छात्रों के मुद्दे पर SP से की बहस, सम्राट चौधरी को लेकर कही बड़ी बात पटना में 6 साल के आदित्य ने छात्रों के मुद्दे पर SP से की बहस, सम्राट चौधरी को लेकर कही बड़ी बात पटना: छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर पटना में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में करीब 6 साल के आदित्य (Zen Alpha) को एक पुलिस अधिकारी (SP) से छात्रों के मुद्दे पर बहस करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में आदित्य बेबाक अंदाज में अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भी जिक्र किया। छोटे बच्चे के आत्मविश्वास और छात्रों से जुड़े सवाल उठाने के अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो के दावों और बातचीत के पूरे संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है। #ZenAlpha #SamratChaudhary #BiharPolice #BiharNews #LocalNews #FBViral #ViralVideo #PatnaNews #Protest #BPSC #BiharEducation #JantarMantar #Bihar1
- कानपुर के पनकी में सड़क किनारे फेंकी गई एक्सपायरी चाकलेट और टाफी उठाते नजर आए पढ़ें लिखे लोग । वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1