logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिजली बिल बकायेदार समय पर करें भुगतान, कुर्की जैसी कार्रवाई से बचें: मुख्य अभियंता येमड़े टीकमगढ़/जिले में विद्युत बिलों की बकाया राशि की वसूली के लिए विद्युत विभाग द्वारा अभियान तेज कर दिया गया है। मुख्य अभियंता येमड़े के निर्देशन में अधीक्षण अभियंता अजमेर सिंह एवं कार्यपालन अभियंता एस.के. सोनी के नेतृत्व में बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत टीकमगढ़ वृत्त के आरईएस विद्युत विभाग क्षेत्र में अब तक 10 बकायेदार उपभोक्ताओं की मोटरसाइकिलें जब्त की जा चुकी हैं। मुख्य अभियंता येमड़े ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में विद्युत बिलों की लगभग 15 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूल की जाना है। बकाया राशि की वसूली के लिए अब तक 1200 से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा करने के लिए पर्याप्त अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुर्की की कार्रवाई से पूर्व नियमानुसार बकायेदार उपभोक्ताओं को फॉर्म-वी एवं फॉर्म-सी के माध्यम से नोटिस जारी किए गए थे, ताकि उपभोक्ता समय रहते अपने बकाया विद्युत बिल का भुगतान कर सकें। नोटिस के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के संबंध में संबंधित थाने को भी सूचना दी जा रही है। गांव-गांव पहुंचकर उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक बकाया वसूली अभियान के अंतर्गत सहायक अभियंता शुभम त्यागी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय लाइनमैन टीम गठित की गई है। टीम द्वारा गांव-गांव पहुंचकर बकायेदार उपभोक्ताओं को विद्युत बिल समय पर जमा करने के लिए समझाइश दी जा रही है तथा बकाया राशि एवं विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी जा रही है। बकाया राशि नहीं चुकाने पर मोटरसाइकिलें जब्त की जाएगी अभियान के दौरान अब तक की गई कार्रवाई में ग्राम अनंतपुरा निवासी हरपा पुत्र परम गड़रिया के विरुद्ध 17,716 रुपये की बकाया राशि होने पर मोटरसाइकिल जब्त की गई। इसी प्रकार ग्राम नयाखेरा निवासी नारायण पिता छट्टू अहिरवार की 28,111 रुपये तथा ग्राम मौघाट निवासी नंदलाल पिता गोविंद दास राय की 25,149 रुपये की बकाया राशि के चलते मोटरसाइकिल जब्त की गई है। संबंधित उपभोक्ताओं के सर्विस नंबर क्रमशः 1188005186, 1188019393 एवं 1188007421 हैं। मुख्य अभियंता येमड़े ने जिले के सभी बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बकाया बिजली बिल का समय पर भुगतान करें और कुर्की जैसी कार्रवाई से बचें। उन्होंने कहा कि बकाया राशि की वसूली का अभियान लगातार जारी रहेगा। निर्धारित प्रक्रिया के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध कुर्की सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

4 hrs ago
user_रिपोर्टर –अजय कुमार 6387476912
रिपोर्टर –अजय कुमार 6387476912
Media Consultant टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
5a1ec1cb-1659-4157-bdb6-456184adcbd6

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। @drmohanyadav51 #CMMadhya Pradesh #Cabinet Decisions #Cabinet Decisions MP
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
@drmohanyadav51
#CMMadhya Pradesh #Cabinet Decisions
#Cabinet Decisions MP
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • टीकमगढ़ में आज पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर स्वामित्व योजना अंतर्गत पंजीयन कार्य में निष्पादक बनाए जाने के विरोध में पटवारी संघ जिला इकाई टीकमगढ़ द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
    1
    टीकमगढ़ में आज पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर स्वामित्व योजना अंतर्गत पंजीयन कार्य में निष्पादक बनाए जाने के विरोध में पटवारी संघ जिला इकाई टीकमगढ़ द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
    user_Digoda News
    Digoda News
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *लिधौरा में भूराबाई मछुआरा समिति पर विवाद, अध्यक्ष-सचिव पर मनमानी का आरोप* खरो ग्राम की महिलाओं ने एएस आई‌ पर घर मे घुसकर मारपीट के लगाए आरोप अतिरिक्त पुलिस को एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन *लिधौरा में भूराबाई मछुआरा समिति पर विवाद, अध्यक्ष-सचिव पर मनमानी का आरोप* *टीकमगढ़।* लिधौरा थाना क्षेत्र की खरो ग्राम भूराबाई मछुआरा समिति के अध्यक्ष-सचिव की मनमानी को लेकर विवाद गहरा गया है। समिति सदस्यों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि अध्यक्ष नवलकिशोर और सचिव ने बिना कारण 60-70 पुराने सदस्यों को बाहर कर अपने परिवार के लोगों को सदस्य बना लिया। विरोध करने पर झूठी रिपोर्ट कर पुलिस से परेशान कराया जा रहा है। महिलाओं ने लिधौरा थाने के खरो ग्राम बीट‌‌प्रभारी ए एस आई सुहाग चंद पर घर आकर मारपीट का भी आरोप लगाया। इसे लेकर पीड़ित सदस्य और महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंचीं और शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जांच कराकर न्याय का आश्वासन दिया है।
    1
    *लिधौरा में भूराबाई मछुआरा समिति पर विवाद, अध्यक्ष-सचिव पर मनमानी का आरोप*
खरो ग्राम की महिलाओं ने एएस आई‌ पर घर मे घुसकर मारपीट के लगाए आरोप  अतिरिक्त पुलिस को एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन 
*लिधौरा में भूराबाई मछुआरा समिति पर विवाद, अध्यक्ष-सचिव पर मनमानी का आरोप*
*टीकमगढ़।* लिधौरा थाना क्षेत्र की खरो ग्राम भूराबाई मछुआरा समिति के अध्यक्ष-सचिव की मनमानी को लेकर विवाद गहरा गया है।
समिति सदस्यों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि अध्यक्ष नवलकिशोर और सचिव ने बिना कारण 60-70 पुराने सदस्यों को बाहर कर अपने परिवार के लोगों को सदस्य बना लिया। विरोध करने पर झूठी रिपोर्ट कर पुलिस से परेशान कराया जा रहा है। महिलाओं ने लिधौरा थाने के खरो ग्राम बीट‌‌प्रभारी ए एस आई सुहाग चंद  
पर घर आकर मारपीट का भी आरोप लगाया।
इसे लेकर पीड़ित सदस्य और महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंचीं और शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जांच कराकर न्याय का आश्वासन दिया है।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बार थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव में 12 सितंबर को हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बार थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव में 12 सितंबर को हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि गढ़िया गांव निवासी तोरण सिंह के बेटे सत्यपाल उर्फ सोनू की बातचीत बस्तगुवां गांव की एक युवती से होती थी। इसी बात को लेकर मुख्य आरोपी यशप्रताप परमार नाराज था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोनू को पहले भी युवती से बातचीत बंद करने की धमकी दी थी। 12 सितंबर की शाम करीब चार बजे यशप्रताप अपने 5-6 साथियों के साथ गढ़िया गांव पहुंचा। आरोप है कि हमलावरों ने तोरण सिंह के पैतृक मकान पर सोनू को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। सोनू किसी तरह मौके से बचकर निकल गया। इसके बाद हमलावरों ने खाली और सूने मकान पर कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशप्रताप परमार निवासी जिगना, दतिया, शिवम रावत, अजमेर रावत उर्फ नन्ना और सुरेंद्र रावत निवासीगण शिवपुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देशी तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, एक 12 बोर की अदिया और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, अशोक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    1
    बार थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव में 12 सितंबर को हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि गढ़िया गांव निवासी तोरण सिंह के बेटे सत्यपाल उर्फ सोनू की बातचीत बस्तगुवां गांव की एक युवती से होती थी। इसी बात को लेकर मुख्य आरोपी यशप्रताप परमार नाराज था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोनू को पहले भी युवती से बातचीत बंद करने की धमकी दी थी।
12 सितंबर की शाम करीब चार बजे यशप्रताप अपने 5-6 साथियों के साथ गढ़िया गांव पहुंचा। आरोप है कि हमलावरों ने तोरण सिंह के पैतृक मकान पर सोनू को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। सोनू किसी तरह मौके से बचकर निकल गया। इसके बाद हमलावरों ने खाली और सूने मकान पर कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशप्रताप परमार निवासी जिगना, दतिया, शिवम रावत, अजमेर रावत उर्फ नन्ना और सुरेंद्र रावत निवासीगण शिवपुरी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देशी तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, एक 12 बोर की अदिया और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, अशोक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • टीकमगढ़ के चंद्रपुरा गांव से शुरू हुई भूमिगत जल निकासी व्यवस्था को जिला प्रशासन ने मॉडल के तौर पर दूसरे गांवों में भी लागू किया। टीकमगढ़ टीकमगढ़ की ग्राम पंचायतों का कमाल, ग्रे वॉटर प्रबंधन में राष्ट्रीय पुरस्कार गंदे पानी से मुक्ति का टीकमगढ़ मॉडल, देश में मिला पहला स्थान एंकर: कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की मुहिम को मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान टीकमगढ़ की ग्राम पंचायतों के प्रयासों को अब राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। गांवों की गलियों में बहते गंदे पानी, कीचड़ और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए किए गए अभिनव प्रयोग को आईएससी-फिक्की स्वच्छता पुरस्कार में ग्रे वॉटर प्रबंधन श्रेणी में राष्ट्रीय विजेता चुना गया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय तत्कालीन जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे और जिला समन्वयक मनीष जैन ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। खास बात ये है कि जिस प्रयोग की शुरुआत एक गांव से हुई थी, वो महज दो साल में 225 गांवों तक पहुंच गया। टीकमगढ़ के चंद्रपुरा गांव से शुरू हुई भूमिगत जल निकासी व्यवस्था को जिला प्रशासन ने मॉडल के तौर पर दूसरे गांवों में भी लागू किया। इस व्यवस्था में घरों से निकलने वाले स्नान, कपड़े धोने और रसोई के पानी को खुले में बहने से रोकने के लिए घरों के बाहर सिल्ट चैम्बर बनाए जाते हैं। इन चैम्बरों को करीब 8 इंच के पाइप से जोड़ा जाता है और पानी को भूमिगत पाइपलाइन के जरिए गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाया जाता है। जहां सोख्ता गड्ढे के जरिए पानी का निस्तारण किया जाता है। यानी जिस गंदे पानी की वजह से कभी गांव की गलियां कीचड़ से सराबोर रहती थीं, उसी समस्या का समाधान अब जमीन के नीचे पाइपलाइन बिछाकर किया जा रहा है। इसका असर गांवों की तस्वीर पर भी दिखाई दे रहा है। गलियों में गंदा पानी कम हुआ... कीचड़ और जलभराव से राहत मिली... और ग्रामीणों का आवागमन भी आसान हुआ। ग्रामीण इस बदलाव को कुछ यूं बयां कर रहे हैं— हमारे गांव की गलियां अब आंगन में बदल गई हैं। इस पूरे मॉडल में जिला प्रशासन की योजना, तकनीकी मार्गदर्शन और ग्राम पंचायतों की भागीदारी के साथ उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का उपयोग किया गया। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने इस उपलब्धि को ग्राम पंचायतों के संकल्प, विश्वास और प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि चंद्रपुरा से शुरू हुई यह पहल अब 225 गांवों तक पहुंच चुकी है और इसका उद्देश्य सिर्फ भूमिगत पाइपलाइन बिछाना नहीं, बल्कि गांवों की जीवन गुणवत्ता और ग्रामीण परिवेश को बदलना है। एक गांव से शुरू हुआ प्रयोग... 225 गांवों तक पहुंचा... और अब राष्ट्रीय पुरस्कार तक। टीकमगढ़ का ये मॉडल बताता है कि अगर स्थानीय समस्या का स्थानीय समाधान, प्रशासनिक इच्छाशक्ति और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी एक साथ आए... तो गांव की तस्वीर बदली जा सकती है।
    1
    टीकमगढ़ के चंद्रपुरा गांव से शुरू हुई भूमिगत जल निकासी व्यवस्था को जिला प्रशासन ने मॉडल के तौर पर दूसरे गांवों में भी लागू किया।
टीकमगढ़ 
टीकमगढ़ की ग्राम पंचायतों का कमाल, ग्रे वॉटर प्रबंधन में राष्ट्रीय पुरस्कार
गंदे पानी से मुक्ति का टीकमगढ़ मॉडल, देश में मिला पहला स्थान
एंकर:
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की मुहिम को मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान 
टीकमगढ़ की ग्राम पंचायतों के प्रयासों को अब राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है।
गांवों की गलियों में बहते गंदे पानी, कीचड़ और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए किए गए अभिनव प्रयोग को आईएससी-फिक्की स्वच्छता पुरस्कार में ग्रे वॉटर प्रबंधन श्रेणी में राष्ट्रीय विजेता चुना गया है।
नई दिल्ली में आयोजित समारोह में टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय तत्कालीन जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे और जिला समन्वयक मनीष जैन ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
खास बात ये है कि जिस प्रयोग की शुरुआत एक गांव से हुई थी, वो महज दो साल में 225 गांवों तक पहुंच गया।
टीकमगढ़ के चंद्रपुरा गांव से शुरू हुई भूमिगत जल निकासी व्यवस्था को जिला प्रशासन ने मॉडल के तौर पर दूसरे गांवों में भी लागू किया।
इस व्यवस्था में घरों से निकलने वाले स्नान, कपड़े धोने और रसोई के पानी को खुले में बहने से रोकने के लिए घरों के बाहर सिल्ट चैम्बर बनाए जाते हैं।
इन चैम्बरों को करीब 8 इंच के पाइप से जोड़ा जाता है और पानी को भूमिगत पाइपलाइन के जरिए गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाया जाता है।
जहां सोख्ता गड्ढे के जरिए पानी का निस्तारण किया जाता है।
यानी जिस गंदे पानी की वजह से कभी गांव की गलियां कीचड़ से सराबोर रहती थीं, उसी समस्या का समाधान अब जमीन के नीचे पाइपलाइन बिछाकर किया जा रहा है।
इसका असर गांवों की तस्वीर पर भी दिखाई दे रहा है।
गलियों में गंदा पानी कम हुआ... कीचड़ और जलभराव से राहत मिली... और ग्रामीणों का आवागमन भी आसान हुआ।
ग्रामीण इस बदलाव को कुछ यूं बयां कर रहे हैं—
हमारे गांव की गलियां अब आंगन में बदल गई हैं।
इस पूरे मॉडल में जिला प्रशासन की योजना, तकनीकी मार्गदर्शन और ग्राम पंचायतों की भागीदारी के साथ उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का उपयोग किया गया।
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने इस उपलब्धि को ग्राम पंचायतों के संकल्प, विश्वास और प्रयासों का परिणाम बताया।
उन्होंने कहा कि चंद्रपुरा से शुरू हुई यह पहल अब 225 गांवों तक पहुंच चुकी है और इसका उद्देश्य सिर्फ भूमिगत पाइपलाइन बिछाना नहीं, बल्कि गांवों की जीवन गुणवत्ता और ग्रामीण परिवेश को बदलना है।
एक गांव से शुरू हुआ प्रयोग... 225 गांवों तक पहुंचा... और अब राष्ट्रीय पुरस्कार तक।
टीकमगढ़ का ये मॉडल बताता है कि अगर स्थानीय समस्या का स्थानीय समाधान, प्रशासनिक इच्छाशक्ति और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी एक साथ आए... तो गांव की तस्वीर बदली जा सकती है।
    user_Mahendra Kumar Dubey
    Mahendra Kumar Dubey
    Voice of people जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • राजापुर में धूमधाम से मनाया गया बालक का जन्मदिन समाजसेवी वृंदावन राजपूत हुए शामिल, शुभकामनाएं दी राजापुर/बड़ामलहरा।* राजापुर गांव में वृंदावन राजपूत जी के बालक का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वृंदावन राजपूत विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने केक काटकर बालक को आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वृंदावन राजपूत ने कहा कि _"बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। हमें उन्हें अच्छी शिक्षा और संस्कार देने चाहिए।"_ इस दौरान आए हुए सभी मेहमानों ने बालक को ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए। कार्यक्रम में भोजन, गीत-संगीत और हंसी-खुशी का माहौल रहा। पूरे गांव में खुशी की लहर देखी गई। --- 🎂 राजापुर में धूमधाम से मनाया गया बालक का जन्मदिन समाजसेवी वृंदावन राजपूत हुए शामिल, शुभकामनाएं दी राजापुर/बड़ामलहरा।* राजापुर गांव में वृंदावन राजपूत जी के बालक का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वृंदावन राजपूत विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने केक काटकर बालक को आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वृंदावन राजपूत ने कहा कि _"बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। हमें उन्हें अच्छी शिक्षा और संस्कार देने चाहिए।"_ इस दौरान आए हुए सभी मेहमानों ने बालक को ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए। कार्यक्रम में भोजन, गीत-संगीत और हंसी-खुशी का माहौल रहा। पूरे गांव में खुशी की लहर देखी गई। --- 🎂
    1
    राजापुर में धूमधाम से मनाया गया बालक का जन्मदिन 
समाजसेवी वृंदावन राजपूत हुए शामिल, शुभकामनाएं दी

राजापुर/बड़ामलहरा।* राजापुर गांव में वृंदावन राजपूत जी के बालक का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और परिजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वृंदावन राजपूत विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने केक काटकर बालक को आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वृंदावन राजपूत ने कहा कि _"बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। हमें उन्हें अच्छी शिक्षा और संस्कार देने चाहिए।"_ इस दौरान आए हुए सभी मेहमानों ने बालक को ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए।

कार्यक्रम में भोजन, गीत-संगीत और हंसी-खुशी का माहौल रहा। पूरे गांव में खुशी की लहर देखी गई।

--- 🎂

    user_चंद्रकांत भोले लोधी
    चंद्रकांत भोले लोधी
    Social Media Manager घुवारा, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दबंग सरपंच ने पुलिस के सामने खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की मारपीट सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल दबंग सरपंच ने पुलिस के सामने खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की मारपीट सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
    1
    दबंग सरपंच ने पुलिस के सामने खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की मारपीट सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
दबंग सरपंच ने पुलिस के सामने खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की मारपीट सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
    user_बुंदेली संवाद न्यूज
    बुंदेली संवाद न्यूज
    Local News Reporter खरगापुर, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ नाराज़ फूफा आपसे नाराज़ होकर आपके टैक्स लगा दिया है। फूफा चालाक भी है इसलिये कहेगा “व्यापारी पर टैक्स लगेगा" अब व्यापारी आपका रिश्तेदार तो है नही वो आपको मँहगा सामान बेचेगा। ये टैक्स अमेरिका के दबाव में लाया गया है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
नाराज़ फूफा आपसे नाराज़ होकर आपके टैक्स लगा दिया है।
फूफा चालाक भी है इसलिये कहेगा “व्यापारी पर टैक्स लगेगा"
अब व्यापारी आपका रिश्तेदार तो है नही वो आपको मँहगा सामान बेचेगा।
ये टैक्स अमेरिका के दबाव में लाया गया है।
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.