Shuru
Apke Nagar Ki App…
लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल द्वारा 10 जरूरतमंदों के स्वास्थ्य की जांच बाघमारा. (प्रेम कुमार). लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल द्वारा संचालित परमानेंट प्रोजेक्ट के तहत साप्ताहिक कैंप में लाइफ़ लाइन लैब के प्रोपराइटर पूर्व अध्यक्ष लायन लक्ष्मण रवानी के देख- रेख में उनके लेब में 10 जरूरतमंदों को फ्री डायबिटीज चेकअप के साथ साथ दो जरूरतमंद महिला को थायराइड और एक महिला को किडनी प्रोफाइल चेकअप निःशुल्क क्लब के द्वारा करवाया गया. ज्ञात हो कि क्लब द्वारा वर्तमान समय में तीन सेंटर संचालित हो रहे हैं इस महीने से दो सेंटर ओर क्लब की तरफ से संचालित किया जाएगा. यह जानकारी लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के अध्यक्ष दीपक प्रसाद ने दी.
प्रेम कुमार *पत्रकार*
लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल द्वारा 10 जरूरतमंदों के स्वास्थ्य की जांच बाघमारा. (प्रेम कुमार). लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल द्वारा संचालित परमानेंट प्रोजेक्ट के तहत साप्ताहिक कैंप में लाइफ़ लाइन लैब के प्रोपराइटर पूर्व अध्यक्ष लायन लक्ष्मण रवानी के देख- रेख में उनके लेब में 10 जरूरतमंदों को फ्री डायबिटीज चेकअप के साथ साथ दो जरूरतमंद महिला को थायराइड और एक महिला को किडनी प्रोफाइल चेकअप निःशुल्क क्लब के द्वारा करवाया गया. ज्ञात हो कि क्लब द्वारा वर्तमान समय में तीन सेंटर संचालित हो रहे हैं इस महीने से दो सेंटर ओर क्लब की तरफ से संचालित किया जाएगा. यह जानकारी लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के अध्यक्ष दीपक प्रसाद ने दी.
More news from झारखंड and nearby areas
- धनबाद के बहुचर्चित के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईडी की टीम लोयाबाद तीन नंबर स्थित पंकज चौहान के आवास पर पहुंची और छापेमारी की।1
- 👉 “ED की कार्रवाई से खुलेंगे सट्टेबाजों का राज?” 👉 “पंकज–बाघमारा का पप्पू और राका का खेल!” #लोयाबाद #बाघमारा #धनबाद #EDRaid #EDAction #ईडी #पंकजचौहान #सट्टेबाजी #सट्टाकनेक्शन #BreakingNews #DhanbadNews #Loyabad #Baghmara #BulandSandesh #बुलंदसंदेश #बेबाकखबरें1
- झारखण्ड नौकरी या व्यापार झारखण्ड सरकार,JPSC/JSSC नौकरी नियुक्ती निकाल कर व्यापार कर रही है #jpsc #jssc #jharkhand #dhanbad #paperleak1
- धनबाद में सखियाम फाउंडेशन का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मना : राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जहीरूद्दीन खान को किया गया सम्मानित1
- तेलो में पूर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो की जयंती मनायी गया, 1 सौ साड़ी एवं 50 किलो दूध का खीर का वितरण किया गया। पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो की 59वीं जयंती समारोह तेलो के शंकर चौक में झारखंड नव निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश वर्णवाल के नेतृत्व में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महतो मार्केट से गाजे बाजे के साथ जगरनाथ बाबू अमर, जबतक सूरज चांद रहेगा टाइगर जगरनाथ बाबू तेरा नाम अमर रहेगा के नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुँचकर कर जगरनाथ महतो के चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए सभी लोगो ने नमन किया। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष गणेश वर्णवाल के द्वारा 1सौ गरीब महिलाओं के बीच साड़ी वितरण एवं 50 किलो दूध का खीर वितरण किया। गणेश वर्णवाल ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो किसी एक पार्टी के नेता नहीं थे, बल्कि पूरे जनमानस के नेता थे। वे हर आदमी के दुख-सुख में खड़े रहते थे। गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों की आवाज बनकर उन्होंने हमेशा संघर्ष किया। शिक्षा और रोजगार के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। स्व. जगरनाथ महतो का जन्म 4 जनवरी 1967 को बोकारो के डुमरी में हुआ था। वे "टाइगर" के नाम से प्रसिद्ध थे। डुमरी से 4 बार विधायक और झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री रहे। शिक्षा, रोजगार और आदिवासी-मूलवासी के हक की लड़ाई में उनकी अहम भूमिका रही। साथ ही कहा कि मंत्री के छोटे से कार्याकाल मे शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किए है वो आज भी असमरणीय है। आज उनकी कमी पूरे झारखंड को खल रही है। ऐसे जननेता को हमारा शत-शत नमन। जयंती समारोह में अजीत सोनी, शक्ति ठाकुर, राजन कुमार, जगदीश रजक, पूर्व शिक्षक कुंज बिहारी महतो, लोकनाथ गोप, शंकर कुमार, सुनील कुमार, महेश बरनवाल, सुल्तान अंसारी, सबा खान, मोहम्मद इजहार समेत सैकड़ो की संख्या में लोग स्व जगन्नाथ बाबू की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।1
- भाजपा गोविंदपुर पूर्वी मंडल ने निकाला मशाल जुलूस, युवाओं के हक और पारदर्शी भर्ती की उठाई आवाज झारखंड सरकार में JPSC, JSSC एवं SSC की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में भारतीय जनता पार्टी, धनबाद ग्रामीण जिला के आह्वान पर गोविंदपुर पूर्वी मंडल द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। मंडल अध्यक्ष गोविंद राय की अध्यक्षता में आयोजित इस मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने मशाल लेकर युवाओं के अधिकार, निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तथा रोजगार के अवसरों की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। इस अवसर पर गोविंद राय ने कहा कि झारखंड के युवाओं ने मेहनत और लगन से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की है। भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। भाजपा युवाओं के अधिकार और उनके उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह आंदोलन युवाओं के हक, अधिकार, पारदर्शिता और न्याय की मांग को लेकर आगे भी जारी रहेगा।1
- झारखंड की सियासत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले डुमरी विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो शुक्रवार को धनबाद व्यवहार न्यायालय पहुंचे।1
- Slug:- मिड डे मील बनाते समय स्कूल में गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला बलियापुर के हरिबोल थान प्राथमिक विद्यालय में मची अफरातफरी............ पंचायत समिति सदस्य और ग्रामीणों की सूझबूझ से बच्चों की जान बची............... Anchor:- धनबाद के बलियापुर प्रखंड स्थित नया प्राथमिक विद्यालय हरिबोल थान (मुकुंदा) में शुक्रवार को मिड डे मील तैयार करने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडर से तेज लपटें उठने लगीं और पूरे विद्यालय में अफरातफरी मच गई। बच्चों की चीख-पुकार के बीच प्रधानाध्यापक, पंचायत समिति सदस्य और ग्रामीणों की सूझबूझ से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जलते सिलेंडर को विद्यालय परिसर से बाहर कर आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार को हरिबोल थान स्थित नया प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही विद्यालय परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बच्चे डरकर कक्षाओं से बाहर निकलने लगे। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। प्रधानाध्यापक गिरधारी महतो ने तत्काल सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया। इसी बीच मुकुंदा पंचायत समिति सदस्य हीरालाल मोदक मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए डंडे की सहायता से जलते गैस सिलेंडर को विद्यालय परिसर से बाहर कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पानी, बालू और भीगे हुए बोरे की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। एहतियात के तौर पर बिना मध्याह्न भोजन कराए ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई। हीरालाल मोदक ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली, मैं तुरंत विद्यालय पहुंचा। वहां देखा कि एमडीएम बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगी हुई थी और बच्चे डरे हुए थे। सबसे पहले सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद जलते सिलेंडर को बाहर कर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। यह सिलेंडर आज ही मंगाया गया था। आग लगने के कारणों की जांच होनी चाहिए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। Byte:- हीरालाल मोदक – पंचायत समिति सदस्य, मुकुंदा। V/O-Final:- विद्यालय में समय रहते आग पर काबू पा लेने से सभी बच्चों की जान सुरक्षित बच गई। हालांकि इस घटना ने स्कूलों में गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।2