37 ग्रामीण सड़कों के नवनिर्माण से पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सुधरेगी कनेक्टिविटी, सांसद राजकुमार चाहर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार फतेहाबाद : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र की पांचों विधानसभा फतेहपुर सीकरी, बाह, खेरागढ़, फतेहाबाद और आगरा ग्रामीण में करीब 47 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से 56 किलोमीटर लंबी 37 ग्रामीण सड़कों के नवनिर्माण को स्वीकृति दी गई है। सड़कों के निर्माण से गांवों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़कें विकास की आधारभूत जरूरत हैं। सड़क संपर्क मजबूत होने से किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक आने-जाने और व्यापारियों समेत आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं भी खुलेंगी। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ग्रामीण सड़कों के निर्माण से हजारों परिवार सीधे लाभान्वित होंगे। उन्होंने परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। फतेहपुर सीकरी विधानसभा बैमन से टीकरी, कचौरा मार्ग से बिजलीघर वाले रास्ते, कचौरा से अच्छनेरा-फरह, लोहकोरा से सिकंदरा रजवाह, रसूलपुर से सहता, सरसा से मलिकपुर, फतेहपुर सीकरी रजवाह से गढ़ीमा मंदिर तथा जोताना से मंदिर मार्ग का नवनिर्माण कराया जाएगा। बाह विधानसभा पिनाहट-विजयगढ़ी मार्ग से गोपालपुर दयाछापुरा, चौगांहदार से सार्वजनिक इंटर कॉलेज होते हुए बाह कैंजरा, केजेए मार्ग से करनपुरा होते हुए चौकीनपुरा, ग्राम पंचायत रेहा के चकोरई संख्या 780 जगतपुरा, बाह-आगरा एबीके मार्ग से प्राथमिक विद्यालय बुढ़ियापुरा तथा बिठौली से साइकिल ट्रैक होते हुए गुलाब की गढ़ी मार्ग का निर्माण होगा। खेरागढ़ विधानसभा अमरपुरा से राजस्थान बार्डर, खेरागढ़-लखनपुरा मार्ग से नगला संथाल, बुरेहरा से नगला उदैया, सीएटी मार्ग (मेवली बांध) से नगला खोखलिया व शाहपुर, खेरिया से भूमिया बाबा मंदिर होते हुए नयापुरा तथा कटरा से नगला हरलाल मार्ग का नवनिर्माण कराया जाएगा। फतेहाबाद विधानसभा भदोरा नगर मार्ग से चरणसिंह की गढ़ी व मेवाराम का पुरा, वरना माई मार्ग से शीतला माता मंदिर, मुसेपुरा से हीरालाल की गढ़ी रेपुरा, पिण्डशी नगला शादी रोड से गायत्री उच्च माध्यमिक विद्यालय होते हुए प्राचीन नगला मुक्का, पक्कापुरा दुहारी मार्ग से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, बड़ोबरा कला से कुकथपुर, रिहावली मार्ग से राजेंद्र बघेल की गढ़ी होते हुए जरारी, वरना तावली मार्ग से टिहावली तथा पल्टूपुरा से गढ़ बहादुर, गढ़ मानिकचंद, गढ़ गणपति, गढ़ मायाराम व गढ़ द्वारकाप्रसाद शिवदत्त की गढ़ी तक सड़क का निर्माण होगा। आगरा ग्रामीण विधानसभा भांडई से नगला दौलतिया, कुंडौल-कबीस मार्ग से गढ़ करूआ व गढ़ दुर्गा होते हुए ललवारा, अडूपुरा मोड़ से बतीसा होकर सबला समोगर, मिडाकुर से सकतपुर, गामरी सैयद पुलिया से चामुंडा देवी व कमल सिंह के मकान तक, कबीस तनौरा मार्ग से सुल्तानपुर होते हुए सबखेड़ा, बुदाना मार्ग से करमना तल्फी तथा अजीजपुर में सिरौली मार्ग स्थित रविराज जैन गौतम से श्मशान घाट होते हुए रूपा मार्ग और केदार सिंह लोधी के मकान तक सड़क का नवनिर्माण कराया जाएगा। इन सड़कों के पूरा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ गांवों में बुनियादी सुविधाओं की पहुंच बेहतर होगी। इससे स्थानीय व्यापार, कृषि गतिविधियों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

- आगरा में समाजवादी पार्टी ने जन समस्याओं को लेकर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया1
- फतेहाबाद कंस मेले में जलपरी का शुभारंभ, ₹50 में मिलेगा रोमांच का आनंद फतेहाबाद। शहर के लोहिया गार्डन में थाने के बगल और जूनियर हाई स्कूल के सामने लगा कंस मेला इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खाने-पीने की स्टॉल और खरीदारी के लिए अलग-अलग दुकानें सजाई गई हैं। मेले के मुख्य आकर्षणों में शामिल जलपरी शो का शुभारंभ हो चुका है। जलपरी देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। शाम होते ही मेले में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है और पूरा मेला परिसर रोशनी एवं मनोरंजन से गुलजार हो रहा है। मेला प्रबंधक सुमित कुमार गुप्ता ने बताया कि जलपरी शो की टिकट ₹50 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले लोगों के मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा गया है और अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध हैं। कंस मेले में विभिन्न प्रकार के बच्चों के झूले, बड़े झूले, खान-पान की स्टॉल और मनोरंजन के अन्य साधन लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। परिवार के साथ पहुंच रहे लोग मेले में खरीदारी और मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं। मेले में जलपरी के शुभारंभ के बाद लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। आयोजकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मेले में और अधिक संख्या में लोग पहुंचेंगे।2
- फतेहाबाद में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत फतेहाबाद। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर बुधवार को फतेहाबाद कस्बे में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस मदरसा रजा-ए-मुस्तफा से शुरू हुआ और कस्बे के विभिन्न मुस्लिम मोहल्लों व मस्जिदों से होकर वापस मदरसे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में कस्बे के बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए पानी, पेटीज, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट, समोसे सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। पूरे मार्ग पर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और धार्मिक माहौल बना रहा। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते रहे और मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभालते रहे। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान मखदूम मलिक एडवोकेट, मास्टर जाकिर अहमद, पत्रकार इमरान खान, इकरार मलिक, साकिब मलिक हिंदी,जफर खान मलिक कासिम मलिक आकिब मलिक सलमान खान मलिक साहिल खान, सोहेल, कामिल, अल्तमश, हाफिज मोमिन रजा, मौलाना रिहान रजा, हाफिज मुजम्मिल, हाफिज फरमान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।2
- पिनाहट चंबल घाट पर जिलाधिकारी मनीष बंसल जी का निरीक्षण पिनाहट चंबल घाट पर जिलाधिकारी का निरीक्षण पिनाहट: चंबल घाट पर बुधवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल निरीक्षण करने पहुंचे। जिलाधिकारी ने चंबल नदी क्षेत्र में खनन वाले स्थानों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद जिलाधिकारी ने पिनाहट पक्के पुल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। पुल पर बनाई जा रही सीढ़ियों के संबंध में उन्होंने निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों से जानकारी ली और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। वहीं, चंबल नदी पर स्टीमर संचालन को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि मध्य प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर स्टीमर संचालन शुरू कराने के संबंध में प्रयास किया जाएगा। #पिनाहट #चंबल_घाट #आगरा #जिलाधिकारी #मनीष_बंसल #पक्का_पुल #स्टीमर_सेवा #समाचार_नेशन1
- थाना फतेहाबाद में दारोगा पर तीस हजार रुपए मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है1
- जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर निकाले गए जुलूस में शामिल होकर अपनी खुशी और मोहब्बत का इज़हार किया। अल्लाह तआला हमारे मुल्क में अमन, भाईचारा और खुशहाली कायम फरमाए। आमीन। 🤲 मोहम्मद जावेद रहमी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन महानगर महासचिव #जश्न_ए_ईद_मिलादुन्नबी ﷺ #ईद_मिलादुन्नबी #AIMIM #मोहम्मद_जावेद_रहमी #फिरोजाबाद1
- Mithya Collection: Winged Man Unisex Acid Washed Tshirt Name: Mithya Collection: Winged Man Unisex Acid Washed Tshirt Fabric: Cotton Sleeve Length: Short Sleeves Pattern: Printed Net Quantity (N): 1 Sizes: S (Chest Size: 42 in, Length Size: 27.5 in) M (Chest Size: 44 in, Length Size: 28 in) L (Chest Size: 46 in, Length Size: 28.5 in) XL (Chest Size: 48 in, Length Size: 29 in) XXL (Chest Size: 50 in, Length Size: 29.5 in) Elevate your style with Arya's 240 GSM Premium Acid Wash Oversized T-Shirt, featuring a stunning Kundalini-inspired spiritual graphic. Crafted from 100% pure cotton, it offers exceptional comfort, durability, and a premium heavyweight feel. The unique acid-washed finish adds a vintage look, making it perfect for casual wear, streetwear, yoga, and spiritual fashion. A must-have oversized graphic tee for those who value style, comfort, and meaningful design. Country of Origin: India Mithya Collection: Winged Man Unisex Acid Washed Tshirt Name: Mithya Collection: Winged Man Unisex Acid Washed Tshirt Fabric: Cotton Sleeve Length: Short Sleeves Pattern: Printed Net Quantity (N): 1 Sizes: S (Chest Size: 42 in, Length Size: 27.5 in) M (Chest Size: 44 in, Length Size: 28 in) L (Chest Size: 46 in, Length Size: 28.5 in) XL (Chest Size: 48 in, Length Size: 29 in) XXL (Chest Size: 50 in, Length Size: 29.5 in) Elevate your style with Arya's 240 GSM Premium Acid Wash Oversized T-Shirt, featuring a stunning Kundalini-inspired spiritual graphic. Crafted from 100% pure cotton, it offers exceptional comfort, durability, and a premium heavyweight feel. The unique acid-washed finish adds a vintage look, making it perfect for casual wear, streetwear, yoga, and spiritual fashion. A must-have oversized graphic tee for those who value style, comfort, and meaningful design. Country of Origin: India1
- आगरा ब्रेकिंग न्यूज़ आगरा टेडी बगिया इस्लाम नगर में निकला जुलूसे मुहम्मदी आगरा में टेडी बगिया क्षेत्र में हर साल की तरह इस साल भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े हर्षोल्लाह के साथ क्षेत्रीय जनता द्वारा अकिदतमंद लोगों ने मुहम्मद मुस्तफा सलल्लाहु व अलेही व सल्लम का जुलूस टेडी बगिया इस्लाम नगर टीले वाले मदरसे से होते हुए रोड़ वाली मस्जिद टेडी बगिया शाह नगर बम्बा से होते हुए और भी कई जगहों से जुलूस टेडी बगिया चौराहे पर इकट्ठे हुए वहां से सभी अकिदतमंद लोग नाते शरीफ पढ़ते हुए जुलूस के साथ वीर अब्दुल हमीद पार्क तक पहुंचे थाना ट्रांस यमुना पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा जिससे यातायात वाहनों के निकलने में कोई समस्या नहीं आई जुलूस में शामिल समाजिक व्यक्ति क्षेत्रीय पार्षद सज्जन अली, शमशेर अब्बास,अवरार अब्बास,ईशाक मोहम्मद, आकिल अब्बास, कुर्बान, परवेस, शोनू भाई मेडिकल वाले, शाहिद अली शाह पत्रकार, मयूर खान पत्रकार, और क्षेत्रीय जिम्मेदार लोग भी शामिल रहे1