logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रिपेयरिंग सेंटर का ताला तोड़कर सामान चोरी, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी बिलासपुर में गांव करतारपुर स्थित एक रिपेयरिंग सेंटर का ताला तोड़कर चोर कीमती सामान और गाड़ियों के कागजात समेट ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर के मुहल्ला भदईपुरा निवासी आरिफ अली का क्षेत्र के गांव करतारपुर में रिपेयरिंग सेंटर है। आरिफ के अनुसार वह रोज की तरह दुकान में ताला लगाकर अपने घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह दुकान पहुंचा, तो अंदर का नजारा देख दंग रह गया। दुकान से एक जनरेटर का कापर वायर, दो कार बैट्रियां, वायरिंग, टूल किट और वहां खड़ी गाड़ियों के जरूरी कागजात गायब थे। बाद में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

1 hr ago
user_कामरान खांन कम्मु
कामरान खांन कम्मु
बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
2ee4c167-7941-4a79-9924-24e15fd8b7d5

रिपेयरिंग सेंटर का ताला तोड़कर सामान चोरी, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी बिलासपुर में गांव करतारपुर स्थित एक रिपेयरिंग सेंटर का ताला तोड़कर चोर कीमती सामान और गाड़ियों के कागजात समेट ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर के मुहल्ला भदईपुरा निवासी आरिफ अली का क्षेत्र के गांव करतारपुर में रिपेयरिंग सेंटर है। आरिफ के अनुसार वह रोज की तरह दुकान में ताला लगाकर अपने घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह दुकान पहुंचा, तो अंदर का नजारा देख दंग रह गया। दुकान से एक जनरेटर का कापर वायर, दो कार बैट्रियां, वायरिंग, टूल किट और वहां खड़ी गाड़ियों के जरूरी कागजात गायब थे। बाद में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • देवरिया, 10 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ मनचलों द्वारा की गई बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना का वीडियो इतना डरावना है कि इसे देखकर हर कोई सिहर उठा है। पीड़ित युवती खेत जाती हुई थी, जब कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और खुलेआम जबरदस्ती की। युवती की रो-रोकर गुहार के बावजूद मनचलों ने उसे पकड़कर खेतों में खींच लिया। पुलिस ने मामला दर्ज तो किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती बुरी तरह घिरी हुई है और बार-बार मनचलों से छूटने की विनती कर रही है। वह चिल्ला रही है, "छोड़ दो मुझे, प्लीज छोड़ दो," लेकिन युवक बिना किसी हिचकिचाहट के उसे खेत की ओर घसीटते नजर आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर हो रहा है, जिससे देवरिया पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं।
    1
    देवरिया, 10 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ मनचलों द्वारा की गई बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना का वीडियो इतना डरावना है कि इसे देखकर हर कोई सिहर उठा है। पीड़ित युवती खेत जाती हुई थी, जब कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और खुलेआम जबरदस्ती की। युवती की रो-रोकर गुहार के बावजूद मनचलों ने उसे पकड़कर खेतों में खींच लिया। पुलिस ने मामला दर्ज तो किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती बुरी तरह घिरी हुई है और बार-बार मनचलों से छूटने की विनती कर रही है। वह चिल्ला रही है, "छोड़ दो मुझे, प्लीज छोड़ दो," लेकिन युवक बिना किसी हिचकिचाहट के उसे खेत की ओर घसीटते नजर आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर हो रहा है, जिससे देवरिया पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • दिनांक 13.11.2025 को थाना नानौता क्षेत्रान्तर्गत ईदगाह पुल के पास नाले मे एक व्यक्ति का शव मिला था जिसकी पहचान आशु सैनी पुत्र सोरण सिह निवासी कस्बा व थाना गंगोह के रूप मे हुई थी दिनांक 08.03.2026 को मृतक के भाई द्वारा थाना नानौता पर एक हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया गया जिसकी विवेचना के क्रम मे दिनांक 09.03.2026 को 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर मानननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। विवेचना मे उक्त प्रकरण अवैध सम्बन्धो का पाया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    दिनांक 13.11.2025 को थाना नानौता क्षेत्रान्तर्गत ईदगाह पुल के पास नाले मे एक व्यक्ति का शव मिला था जिसकी पहचान आशु सैनी  पुत्र सोरण सिह निवासी कस्बा व थाना  गंगोह के रूप मे हुई थी दिनांक 08.03.2026 को मृतक के भाई द्वारा थाना नानौता पर एक हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया गया जिसकी विवेचना के क्रम मे दिनांक 09.03.2026 को 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर मानननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। विवेचना मे उक्त प्रकरण अवैध सम्बन्धो का पाया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर से आ रही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो है मस्जिद के इमाम की जाते हुए कुछ युवकों द्वारा मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है
    1
    मुजफ्फरनगर से आ रही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो है मस्जिद के इमाम की जाते हुए कुछ युवकों द्वारा मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है
    user_वसीम खान संपादक
    वसीम खान संपादक
    TV News Anchor मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • महोदय ये ग्राम करनपुर थाना सैफनी तहसील शाहबाद जनपद रामपुर गांव के बीच का सरकारी रास्ता है जो कि मैन रोड से जुड़ा हुआ है बबली पत्नी रनवीर श्यामकली पत्नी दिनेश जयश्री पत्नी संजीव खड़ंजा उखाड़ दिया और नालीपाट दी जिससे खड़ंजे पर गंदा पानी भरा हुआ है महोदय आपसे निवेदन है कि इसे अपने संज्ञान में लेते हुए संबंधित को समाधान हेतु आदेशित करने की कृपा करें। धन्यवाद
    2
    महोदय ये ग्राम करनपुर थाना सैफनी तहसील शाहबाद जनपद रामपुर गांव के बीच का सरकारी रास्ता है जो कि मैन रोड से जुड़ा हुआ है बबली पत्नी रनवीर श्यामकली पत्नी दिनेश जयश्री पत्नी संजीव खड़ंजा उखाड़ दिया और नालीपाट दी जिससे खड़ंजे पर गंदा पानी भरा हुआ है  महोदय आपसे निवेदन है कि इसे अपने संज्ञान में लेते हुए संबंधित को समाधान हेतु आदेशित करने की कृपा करें। धन्यवाद
    user_Ts dhoni
    Ts dhoni
    शाहबाद, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    1
    Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    user_न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    Court reporter मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मुस्लिम लड़की से प्यार, फिर ब्रेकअप... बहन को 40 बार चाकू मारने वाले हार्दिक के मामले में नया खुलासा मुरादाबाद की बुद्धि विहार कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां हार्दिक ने अपनी जुड़वां बहन दीप शिखा की चाकू से 40 से ज्यादा वार कर हत्या कर दी और मां नीलिमा पर भी हमला किया. नीलिमा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस जांच में सामने आया कि हार्दिक का सोशल मीडिया के जरिए पुणे की एक मुस्लिम युवती से प्रेम संबंध था, लेकिन ब्रेकअप के बाद वह तनाव में रहने लगा और मां-बहन को इसके लिए जिम्मेदार मानने लगा.
    1
    मुस्लिम लड़की से प्यार, फिर ब्रेकअप... बहन को 40 बार चाकू मारने वाले हार्दिक के मामले में नया खुलासा
मुरादाबाद की बुद्धि विहार कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां हार्दिक ने अपनी जुड़वां बहन दीप शिखा की चाकू से 40 से ज्यादा वार कर हत्या कर दी और मां नीलिमा पर भी हमला किया. नीलिमा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस जांच में सामने आया कि हार्दिक का सोशल मीडिया के जरिए पुणे की एक मुस्लिम युवती से प्रेम संबंध था, लेकिन ब्रेकअप के बाद वह तनाव में रहने लगा और मां-बहन को इसके लिए जिम्मेदार मानने लगा.
    user_Kedar mhapatra
    Kedar mhapatra
    Moradabad, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • श्रीलंका ने ईरानी जहाजों से बचाए गए नाविकों को एक महीने का मुफ्त वीजा देने और मानवीय सुरक्षा प्रदान करने की घोषणा की
    1
    श्रीलंका ने ईरानी जहाजों से बचाए गए नाविकों को एक महीने का मुफ्त वीजा देने और मानवीय सुरक्षा प्रदान करने की घोषणा की
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ मोहनलालगंज में डबल मर्डर से सनसनी सिसेंडी गांव में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या मां को पानी से भरे टब में डुबोकर मारा,तो वहीं दिव्यांग बेटे की भी हत्या डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हत्या के पीछे की वजह तलाश रही पुलिस, आसपास के लोगों से पूछताछ जारी
    2
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
लखनऊ 
मोहनलालगंज में डबल मर्डर से सनसनी
सिसेंडी गांव में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या
मां को पानी से भरे टब में डुबोकर मारा,तो वहीं दिव्यांग बेटे की भी हत्या
डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
हत्या के पीछे की वजह तलाश रही पुलिस, आसपास के लोगों से पूछताछ जारी
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • महोदय ये ग्राम करनपुर थाना सैफनी तहसील शाहबाद जनपद रामपुर गांव के बीच का सरकारी रास्ता है जो कि मैन रोड से जुड़ा हुआ है लोगो यहां घर के बाहर पशु बांधकर दिये प्रार्थी ने विरोध किया तो खड़ंजा उखाड़ दिया और नालीपाट दी जिससे खड़ंजे पर गंदा पानी भरा हुआ है और गंदगी फैला रहे है जिससे यहा लगातार गंदगी बढ़ रहती है और बदबू भी आती है और संक्रमण का खतरा भी बढ़ा हुआ है। महोदय आपसे निवेदन है कि इसे अपने संज्ञान में लेते हुए संबंधित को समाधान हेतु आदेशित करने की कृपा करें। धन्यवाद
    3
    महोदय ये ग्राम करनपुर थाना सैफनी तहसील शाहबाद जनपद रामपुर गांव के बीच का सरकारी रास्ता है जो कि मैन रोड से जुड़ा हुआ है लोगो यहां घर के बाहर पशु बांधकर दिये प्रार्थी ने विरोध किया तो खड़ंजा उखाड़ दिया और नालीपाट दी जिससे खड़ंजे पर गंदा पानी भरा हुआ है और गंदगी फैला रहे है जिससे यहा  लगातार गंदगी बढ़ रहती है और बदबू भी आती है और संक्रमण का खतरा भी बढ़ा हुआ है। महोदय आपसे निवेदन है कि इसे अपने संज्ञान में लेते हुए संबंधित को समाधान हेतु आदेशित करने की कृपा करें। धन्यवाद
    user_Ts dhoni
    Ts dhoni
    शाहबाद, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.