logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जागो जिला प्रशासन मैहर की करोड़ों की शासकीय संपत्ति पर काग्रेस नेता का कब्जा साथ होटल तैयार* मैहर:- शहर के देवी जी रोड में एक नहीं बल्कि तीन-तीन होटल सरकारी जमीन में कब्जा करने के बाद तैयार हो गई और प्रशासन को इतने बड़े घोटाले की भनक तक नहीं लगी, हालांकि यह बात कहना गलत होगा कि प्रशासन को जानकारी नहीं लगी जानकारी भी थी बल्कि इस मामले में मैहर के पूर्व राजस्व अधिकारी ने जमकर मलाई भी खाई थी। हनुमान टोला देवी जी रोड में स्थित होटल हंस वाहिनी के संचालक व कांग्रेस नेता चूड़ामणि बढोलिया होटल वासुकी के संचालक निल्लू पाठक होटल आशुतोष के संचालक प्रभाकर मिश्रा द्वारा सरकारी जमीन में कब्जा कर अवैध रूप से बिना अनुमति के गगनचुम्बी होटल तान दी गयी। बताया जाता है कि होटल बनने के पहले इस जगह झुग्गी झोपड़ी हुआ करती थी जिसका पीला पट्टा बना हुआ था जो सिर्फ 20 - 25 के लिए वैध था। मगर आज मौके पर जाकर देखा जाए तो वह झोपड़ी तोड़कर आलीशान होटल खड़ी हो चुकी है। अकेले होटल हंस वाहिनी के संचालक द्वारा रसूख के दम पर लगभग डेढ़ सौ से 200 फीट जमीन मे बाउंड्री वॉल करके कब्जा कर लिया गया, यही हाल जमीन माफिया व होटल वासुकी के संचालक निल्लू पाठक का है। यह आदमी सरकारी जमीन में कब्जा करने में माहिर है। कुछ इसे मिलती-जुलती कहानी होटल आशुतोष के संचालक प्रभाकर मिश्रा का भी यही हाल है। कुल मिलाकर नेतागिरी की आड़ में झाड़ काटने का काम तीनों मिलकर कर रहे हैं। और राजस्व को करोड़ों का चूना लगाने में पीछे नहीं हट रहे। इस मामले को मैहर अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। ताकि मामले की बारीकी से जांच कर इन होटलो को नेस्तनाबुत करने की कार्रवाई की जाए अगर स्थानीय जिला प्रशासन इन भू माफिया पर कार्यवाही नहीं करता तो, हाई कोर्ट में जाने की तैयारी कर ली गई है।

6 hrs ago
user_Naresh Bajaj
Naresh Bajaj
पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

*जागो जिला प्रशासन मैहर की करोड़ों की शासकीय संपत्ति पर काग्रेस नेता का कब्जा साथ होटल तैयार* मैहर:- शहर के देवी जी रोड में एक नहीं बल्कि तीन-तीन होटल सरकारी जमीन में कब्जा करने के बाद तैयार हो गई और प्रशासन को इतने बड़े घोटाले की भनक तक नहीं लगी, हालांकि यह बात कहना गलत होगा कि प्रशासन को जानकारी नहीं लगी जानकारी भी थी बल्कि इस मामले में मैहर के पूर्व राजस्व अधिकारी ने जमकर मलाई भी खाई थी। हनुमान टोला देवी जी रोड में स्थित होटल हंस वाहिनी के संचालक व कांग्रेस नेता चूड़ामणि बढोलिया होटल वासुकी के संचालक निल्लू पाठक होटल आशुतोष के संचालक प्रभाकर मिश्रा द्वारा सरकारी जमीन में कब्जा कर अवैध रूप से बिना अनुमति के गगनचुम्बी होटल तान दी गयी। बताया जाता है कि होटल बनने के पहले इस जगह झुग्गी झोपड़ी हुआ करती थी जिसका पीला पट्टा बना हुआ था जो सिर्फ 20 - 25 के लिए वैध था। मगर आज मौके पर जाकर देखा जाए तो वह झोपड़ी तोड़कर आलीशान होटल खड़ी हो चुकी है। अकेले होटल हंस वाहिनी के संचालक द्वारा रसूख के दम पर लगभग डेढ़ सौ से 200 फीट जमीन मे बाउंड्री वॉल करके कब्जा कर लिया गया, यही हाल जमीन माफिया व होटल वासुकी के संचालक निल्लू पाठक का है। यह आदमी सरकारी जमीन में कब्जा करने में माहिर है। कुछ इसे मिलती-जुलती कहानी होटल आशुतोष के संचालक प्रभाकर मिश्रा का भी यही हाल है। कुल मिलाकर नेतागिरी की आड़ में झाड़ काटने का काम तीनों मिलकर कर रहे हैं। और राजस्व को करोड़ों का चूना लगाने में पीछे नहीं हट रहे। इस मामले को मैहर अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। ताकि मामले की बारीकी से जांच कर इन होटलो को नेस्तनाबुत करने की कार्रवाई की जाए अगर स्थानीय जिला प्रशासन इन भू माफिया पर कार्यवाही नहीं करता तो, हाई कोर्ट में जाने की तैयारी कर ली गई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ​सतना (मध्य प्रदेश): जिले के नागौद थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक बेखौफ हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक किसान की निर्मम हत्या कर दी। हमलावरों ने किसान पर 5 गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ​प्रमुख बिंदु: ​स्थान: बारापत्थर गांव, नागौद थाना इलाका। ​समय: बुधवार शाम। ​मृतक: किसान अभय यादव। ​वजह: छोटे भाई को थप्पड़ मारने का बदला लेने की रंजिश। ​पूरी घटना: ​जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत आरोपी के छोटे भाई को थप्पड़ मारने से हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए हिस्ट्रीशीटर बदमाश अपने साथियों के साथ बारापत्थर गांव पहुंचा और किसान अभय यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। ​अभय यादव को कुल 5 गोलियां लगीं: ​2 गोलियां पीठ में। ​1 गोली पेट में। ​1 गोली गर्दन पर। ​1 गोली पसली में। ​अत्यधिक खून बह जाने के कारण अभय यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमलावरों ने मृतक के बेटे को भी निशाना बनाते हुए फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​पुलिस की कार्रवाई: ​घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। नागौद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी गई है। ​लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट्स के लिए हमारे ऐप के साथ जुड़े रहें।
    1
    ​सतना (मध्य प्रदेश): जिले के नागौद थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक बेखौफ हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक किसान की निर्मम हत्या कर दी। हमलावरों ने किसान पर 5 गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
​प्रमुख बिंदु:
​स्थान: बारापत्थर गांव, नागौद थाना इलाका।
​समय: बुधवार शाम।
​मृतक: किसान अभय यादव।
​वजह: छोटे भाई को थप्पड़ मारने का बदला लेने की रंजिश।
​पूरी घटना:
​जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत आरोपी के छोटे भाई को थप्पड़ मारने से हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए हिस्ट्रीशीटर बदमाश अपने साथियों के साथ बारापत्थर गांव पहुंचा और किसान अभय यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
​अभय यादव को कुल 5 गोलियां लगीं:
​2 गोलियां पीठ में।
​1 गोली पेट में।
​1 गोली गर्दन पर।
​1 गोली पसली में।
​अत्यधिक खून बह जाने के कारण अभय यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमलावरों ने मृतक के बेटे को भी निशाना बनाते हुए फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
​पुलिस की कार्रवाई:
​घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। नागौद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी गई है।
​लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट्स के लिए हमारे ऐप के साथ जुड़े रहें।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Deepak Tiwari (Sonu)
    1
    Post by Deepak Tiwari (Sonu)
    user_Deepak Tiwari (Sonu)
    Deepak Tiwari (Sonu)
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Unchehra news
    1
    Post by Unchehra news
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश के उमरिया के रणविजय चौक पर ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक पर युवकों ने हमला कर वर्दी फाड़ दी। घटना का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी पर शासकीय कार्य में बाधा व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी।
    1
    मध्य प्रदेश के उमरिया के रणविजय चौक पर ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक पर युवकों ने हमला कर वर्दी फाड़ दी। घटना का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी पर शासकीय कार्य में बाधा व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी।
    user_Arun Lodhi
    Arun Lodhi
    Media and information sciences faculty अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • न्याय मांगने पहुंचे फरियादी, बदेरा थाना में मिली लाठी! एक का पैर टूटा, मामला गरमाया, दूसरे का बयान आया सामने!
    1
    न्याय मांगने पहुंचे फरियादी, बदेरा थाना में मिली लाठी! एक का पैर टूटा, मामला गरमाया, दूसरे का बयान आया सामने!
    user_Ravi Shankar pathak
    Ravi Shankar pathak
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कक्षा दसवीं के छात्र पर चाकू से हमला...हालत गंभीर दमोह सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मलैया मील लोको के पास एक कक्षा दसवीं के छात्र पर चाकू से हमला होने पर गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसका उपचार जारी है, फिलहाल छात्र को आईसीयू वार्ड में इलाज रत है.घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीएसपी एचआर पांडे, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, देहात थाना प्रभारी अमित गौतम, चौकी प्रभारी विक्रम दांगी सहित पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायल छात्र ऋषि पिता कमलेश अहिरवार उम्र करीब 14 वर्ष निवासी इमलाई को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है. बताया गया है कि छात्र कक्षा दसवीं का परीक्षा का हल करने आया था, परीक्षा देकर घर वापस जा रहा था इस दौरान छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू किसने मारी है, क्या घटना की वजह है इसकी जांच पुलिस कर रही है।
    1
    कक्षा दसवीं के छात्र पर चाकू से हमला...हालत गंभीर
दमोह सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मलैया मील लोको के पास एक कक्षा दसवीं के छात्र पर चाकू से हमला होने पर गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसका उपचार जारी है, फिलहाल छात्र को आईसीयू वार्ड में इलाज रत है.घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीएसपी एचआर पांडे, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, देहात थाना प्रभारी अमित गौतम, चौकी प्रभारी विक्रम दांगी सहित पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायल छात्र ऋषि पिता कमलेश अहिरवार उम्र करीब 14 वर्ष निवासी इमलाई को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है. बताया गया है कि छात्र कक्षा दसवीं का परीक्षा का हल करने आया था, परीक्षा देकर घर वापस जा रहा था इस दौरान छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू किसने मारी है, क्या घटना की वजह है इसकी जांच पुलिस कर रही है।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Ravi Shankar pathak
    1
    Post by Ravi Shankar pathak
    user_Ravi Shankar pathak
    Ravi Shankar pathak
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Unchehra news
    1
    Post by Unchehra news
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दमोह पुलिस ने जमकर खेली होली लगाया रंग, गुलाल एसपी, एएसपी, सीएसपी, एसडीओपी, टीआई और सूबेदार सहित पुलिस परिवार के साथ अन्य अधिकारी भी हुए शामिल दमोह.पुलिस के द्वारा गुरुवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. जिसमें पुलिस के सभी अधिकारी और जवानों के द्वारा जमकर होली खेली गई. पुलिस लाइन ग्राउंड में यह होली मिलन आयोजित किया गया.बुधवार को पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी होली पर्व के मौके पर जिले भर में ड्यूटी पर तैनात थे. पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी को सम्मान से जिप्सी वाहन में पुलिस लाइन ले जाया गया। वहां गुलाल की बौछार फूलों की खुशबू से होली का पर्व शानदार तरीके से मनाया गया। इधर पुलिस अधीक्षक निवास पर भी पुलिस अधीक्षक श्रीमती ने सभी के साथ होली मनाई. ताकि आम जनमानस होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मना सके. बुधवार सुबह से ही देर रात तक पुलिस के जवान जिले व शहर के प्रमुख मार्गो पर तैनात रहे जिससे लोगों ने जमकर होली खेली और सुरक्षित रूप से आवागमन भी किया.आम लोगों के होली खेलने के बाद गुरुवार को पुलिस ने होली का त्योहार धूमधाम से मनाया. पुलिस लाइन ग्राउंड में डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी जमकर थिरके. फायर ब्रिगेड से हुई पानी की बौछार के बीच होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस होली मिलन समारोह में एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी, एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे, एसडीओपी अर्चना अहीर, एसडीओपी प्रिया सिंधी, टीआई मनीष कुमार, सुधीर कुमार, रावेंद्र बागरी, ब्रजेश पांडे, सौरभ शर्मा, प्रीती पांडे, नेहा गोस्वामी, अंजलि अग्निहोत्री, अभिषेक पटेल, मनीष यादव, अक्षेन्द्र नाथ, अमित मिश्रा, अभिनव साहू, अरूण गौतम, वीरेंद्र खरे के अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारी भी शामिल हुए.सुबह से लेकर दोपहर तक पुलिस के विभिन्न थानों में पदस्थ थाना प्रभारी और पुलिस लाइन में तैनात जवान इस होली मिलन समारोह में शामिल हुए. उन्होंने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर जमकर होली का त्यौहार मनाया.
    1
    दमोह पुलिस ने जमकर खेली होली लगाया रंग, गुलाल
एसपी, एएसपी, सीएसपी, एसडीओपी, टीआई और सूबेदार सहित पुलिस परिवार के साथ अन्य अधिकारी भी हुए शामिल 
दमोह.पुलिस के द्वारा गुरुवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. जिसमें पुलिस के सभी अधिकारी और जवानों के द्वारा जमकर होली खेली गई. पुलिस लाइन ग्राउंड में यह होली मिलन आयोजित किया गया.बुधवार को पुलिस के अधिकारी,  कर्मचारी होली पर्व के मौके पर जिले भर में ड्यूटी पर तैनात थे. पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी को सम्मान से जिप्सी वाहन में पुलिस लाइन ले जाया गया। वहां गुलाल की बौछार फूलों की खुशबू से होली का पर्व शानदार तरीके से मनाया गया। इधर पुलिस अधीक्षक निवास पर भी पुलिस अधीक्षक श्रीमती ने सभी के साथ होली मनाई.
ताकि आम जनमानस होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मना सके. बुधवार सुबह से ही देर रात तक पुलिस के जवान जिले व  शहर के प्रमुख मार्गो पर तैनात रहे जिससे  लोगों ने जमकर होली  खेली और सुरक्षित रूप से आवागमन भी किया.आम लोगों के होली खेलने के बाद गुरुवार को पुलिस ने होली का त्योहार धूमधाम से मनाया. पुलिस लाइन ग्राउंड में डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी जमकर थिरके. फायर ब्रिगेड से हुई पानी की बौछार के बीच होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस होली मिलन समारोह में एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी, एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे, एसडीओपी अर्चना अहीर, एसडीओपी प्रिया सिंधी, टीआई मनीष कुमार, सुधीर कुमार, रावेंद्र बागरी, ब्रजेश पांडे, सौरभ शर्मा, प्रीती पांडे, नेहा गोस्वामी, अंजलि अग्निहोत्री, अभिषेक पटेल, मनीष यादव, अक्षेन्द्र नाथ, अमित मिश्रा, अभिनव साहू, अरूण गौतम, वीरेंद्र खरे के अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारी भी शामिल हुए.सुबह से लेकर दोपहर तक पुलिस के विभिन्न थानों में पदस्थ थाना प्रभारी और पुलिस लाइन में तैनात जवान इस होली मिलन समारोह में शामिल हुए. उन्होंने एक दूसरे को रंग गुलाल  लगाकर जमकर होली का त्यौहार मनाया.
    user_Hakikat MP संवाद न्यूज
    Hakikat MP संवाद न्यूज
    Photographer पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.