Shuru
Apke Nagar Ki App…
#न्यूज तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी में बस स्टैंड गोंडा के नगला दरबर पर डॉक्टर दुर्गेश कुमार के आवास पर विधायक श्री राजकुमार सहयोगी जी के द्वारा प्रधान पति घूरे सिंह के नेतृत्व में मिष्ठान वितरित किया गया इस अवसर पर कोमल प्रसाद सुरेंद्र कुमार अटल जी ज्ञानेंद्र जी राम सिंह पंच शर्मा जी ललित कुमार लोकेश कुमार भोले शंकर आदि लोग मौजूद रहे
MD News ( पत्रकार )
#न्यूज तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी में बस स्टैंड गोंडा के नगला दरबर पर डॉक्टर दुर्गेश कुमार के आवास पर विधायक श्री राजकुमार सहयोगी जी के द्वारा प्रधान पति घूरे सिंह के नेतृत्व में मिष्ठान वितरित किया गया इस अवसर पर कोमल प्रसाद सुरेंद्र कुमार अटल जी ज्ञानेंद्र जी राम सिंह पंच शर्मा जी ललित कुमार लोकेश कुमार भोले शंकर आदि लोग मौजूद रहे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #सासनी नया नगला मै भागवत कथा का जिला पंचायत प्रत्याशी ➡️ देवेंद्र कुशवाहा प्रधान वार्ड नम्बर 8 बसपा ➡️ बसपा वरिष्ठ नेता विधानसभा प्रभारी संजय सिंह उर्फ़ संजू भैया के छोटे भैया बसपा वरिष्ठ नेता विनोद कुमार ने फीता काटकर किया शुभारम्भ मौजूद रहे पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा पूर्व जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव समस्त बसपा कार्यकर्त्ता वें ग्रामीणवासी एवं समस्त भक्तगड @awazcitizentv 1
- हाथरस। प्रेस क्लब ऑफ हाथरस द्वारा मातृछाया केंद्र में बच्चों को कॉपी, पेन-पेंसिल व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने बच्चों के साथ एक घंटे से अधिक समय बिताकर उनका उत्साह बढ़ाया। वहीँ क्लब के संरक्षकगण को पत्रकारिता के क्षेत्र में दिये गये योगदान के लिये एडीएम सदर द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे बच्चों के भविष्य को संवारने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मातृछाया के बच्चे अनुशासित व संस्कारित जीवन के साथ शिक्षा प्राप्त करते है। यहाँ रहने वाले बच्चों का समस्त समाज परिवार की तरह पालन करता है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये आशीष प्रदान किया। उन्होंने मातृछाया केंद्र पर बच्चों को दी जा रही शिक्षा और यहां की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर लिए गए संकल्प के तहत यह सामाजिक कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की व्यस्ततम जीवनशैली रहती है। 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर क्लब की चिंतन बैठक में सामाजिक क्षेत्र में भी क्लब की भागीदारी करने का निर्णय लिया गया था। आज मातृछाया के बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत कर बहुत सुखद महशूश किया है। प्रेस क्लब के संरक्षक सुनीत सजग , डॉ बीपी सिंह , रविकांत रवि को पत्रकारिता के क्षेत्र में दिये गये योगदान के लिये एसडीएम राजबहादुर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। मातृछाया केंद्र के केयरटेकर कल्याण सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व क्लब के पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों का फूलमाला एव पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार ,महामंत्री राजदीप तोमर , कोषाध्यक्ष ब्रजेश मिश्र ,मीडिया प्रभारी आशीष सेंगर ,जिला मंत्री राहुल शर्मा , ऑडिटर जिनेन्द्र जैन ,सदस्य उमाकांत बॉबी , शम्मी गौतम ,पुलकित जैन ,आयोग दीपक , गौरव भारद्वाज ,रंजीत बघेल , गोपाल वार्ष्णेय , शशिपाल सिंह , आविद हुसैन , अमित शर्मा ,पुनीत उपाध्याय ,मोनू आदि मौजूद रहे।4
- हाथरस। जनपद हाथरस की 29वीं वर्षगांठ रविवार शाम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम किला गेट स्थित दाऊजी महाराज मंदिर परिसर में आयोजित हुआ, जहां फूल बंगला सजावट और छप्पन भोग के भव्य आयोजन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर जनपद के जनक एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में रामवीर उपाध्याय के योगदान को विस्तार से याद करते हुए कहा कि उनका नाम हाथरस के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। वक्ताओं ने बताया कि हाथरस को जनपद का दर्जा दिलाने में उनकी निर्णायक भूमिका रही। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती के समक्ष स्पष्ट रूप से अपनी बात रखते हुए जनहित को सर्वोपरि रखा। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति के परिणामस्वरूप 3 मई 1997 को हाथरस को जिला घोषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आयोजकों ने जनपद की उन्नति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, चिराग उपाध्याय, निधि सारस्वत, के. के. दीक्षित, गिरीश पचौरी, मुकेश दीक्षित, चंद्रपाल गोला, नंदकिशोर, रामा पहलवान, ब्लॉक प्रमुख रामकिशन चौधरी, विशाल सारस्वत, आकाश दीक्षित, वीरेश शर्मा, दीपक सारस्वत, समर सिंह जाटव, संजय डीएम, हेमंत गौतम, मथुरा प्रसाद गौतम, भगवती श्रोती, दिनेश दीक्षित, सतीश शर्मा, सुभाष शर्मा, पूर्व प्रधान कुंवर पाल जाटव, अरुण शर्मा, मनोज सोनी, पुष्पेंद्र प्रधान, सुधीर पचौरी, रामकुमार गौतम, अजय पचौरी, रविकिरन, डॉ. गोपाल चौधरी, रामेश्वर सारस्वत, सत्यप्रिय आर्य, प्रभाकर शर्मा, सत्यपाल मदनावत, शिव सिंह लोधी, आरसी गोला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।1
- हाथरस 5 हजार की शर्त के लिए युवक ने लगाई दौड़ महिलाओं के सामने कपड़े उतारकर नंगा दौड़ा युवक गांव में दौड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मामला सामने आते ही पुलिस जांच में जुटी शर्त लगाने वाले लोग गांव से हुए फरार कोतवाली चंदपा क्षेत्र के चंदपा गांव का मामलाहाथरस 5 हजार की शर्त के लिए युवक ने लगाई दौड़ महिलाओं के सामने कपड़े उतारकर नंगा दौड़ा युवक गांव में दौड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मामला सामने आते ही पुलिस जांच में जुटी शर्त लगाने वाले लोग गांव से हुए फरार कोतवाली चंदपा क्षेत्र के चंदपा गांव का मामला1
- हाथरस के चंदपा गांव में 5 हजार रुपये की शर्त जीतने के लिए एक युवक नग्न होकर गांव में दौड़ता नजर आया। बताया जा रहा है कि शर्त के तहत युवक ने महिलाओं के सामने ही अपने कपड़े उतारकर दौड़ लगा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आते ही थाना कोतवाली चंदपा पुलिस हरकत में आई और शर्त लगाने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं।1
- Astro Vastu remedies1
- सासनी (हाथरस): सासनी के निकटवर्ती गांव खिटोली बंबा के पास सोमवार को एक बाइक और ईको वैन के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के थाना अकबराबाद अंतर्गत गांव नगला रंजिता निवासी सुमित पुत्र पुरानचंद अपने साथी नागेंद्र के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सासनी की ओर आ रहा था। इसी दौरान, विपरीत दिशा से आ रही एक ईको वैन, जिसमें विजयगढ़ निवासी विशाल और कांति प्रसाद (दोनों पुत्र मंशाराम) सवार थे, से बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा हो गए और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का उपचार शुरू किया, लेकिन सुमित की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, वैन सवार विशाल और कांति प्रसाद को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।3
- हाथरस। जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कोतवाली सदर क्षेत्र के खोड़ा हजारी के सैकड़ों महिला-पुरुष एकत्रित होकर मथुरा रोड स्थित ओढ़पुरा बिजली घर पहुंच गए, जहां उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोग अपने-अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर साथ ले आए और बिजली अधिकारियों के समक्ष रख दिए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिल में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। महिला-पुरुषों ने मांग की कि स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाकर प्रीपेड मीटर लगाए जाएं, ताकि उन्हें राहत मिल सके। उनका कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में बिना रिचार्ज के बिजली नहीं मिलती, और रिचार्ज कराने के बावजूद मात्र 10 दिन में ही बिजली कट जाती है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस समस्या का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है और घर की आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे1
- इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर… सिर्फ लड़की की सगाई तोड़ने पर माता-पिता के साथ ऐसी हैवानियत! जूते-चप्पल का हार पहनाकर घुमाया… वीडियो हुआ वायरल 🚨 पुलिस ने 4 आरोपियों पर केस दर्ज किया 👉 क्या ऐसी मानसिकता पर सख्त कार्रवाई जरूरी नहीं?1