Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला संवाददाता हरपाल यादव बी एन ए न्यूज़ डिजिटल चैनल लखनऊ से प्रकाशित
जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
जिला संवाददाता हरपाल यादव बी एन ए न्यूज़ डिजिटल चैनल लखनऊ से प्रकाशित
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड कानूनगो अपने ही बेटे-बहू के अत्याचार से परेशान होकर दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित ओमप्रकाश शर्मा का आरोप है कि उनका बड़ा बेटा यतेन्द्र कुमार शर्मा और बहू सोमवती मिलकर लगातार मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि ये सिलसिला कोई नया नहीं, बल्कि पिछले कई महीनों से जारी है। ताजा मामला 29 मार्च 2026 का है, जब छोटी बेटी की गोद भराई के कार्यक्रम में बेटे-बहू ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने रिश्तेदारों के सामने नाश्ते की टेबल पलट दी, मारपीट की और बुजुर्ग पिता की बेइज्जती कर दी। इतना ही नहीं, पीड़ित का कहना है कि आरोपी बेटे ने उनके तीन मकानों पर जबरन ताले डाल दिए हैं, जिससे वह डर के साए में इधर-उधर रात बिताने को मजबूर हैं। पीड़ित ने कई बार थाना बारादरी पुलिस को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें व उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए। पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग सुबह के 11:00 दी गई जानकारी1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्रान्तर्गत 01 युवक की चाकू मारकर हत्या कर देने की घटना में वाछिंत 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में जानकारी देते श्री पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय।1
- *यौमे रज़ा (यौमे पैदाइश) बहुत बहुत मुबारक हो। अब्दुल माजिद रज़ा क़ादरी टी टी एस की जानिब से* माशा अल्लाह आज सरकार आला हज़रत की यौमे। विलादत की खुशी में टी टी एस प्रदेश सचिव व सहारा सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर अब्दुल माजिद रज़ा क़ादरी ने । खुशी का इज़हार करते हुए अपने हॉस्पिटल से लेकर दरगाह आला हज़रत तक मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया और सभी को मुबारकबाद पेश की अब्दुल माजिद रज़ा क़ादरी टी टी एस व खादिम सरकार हुज़ूर अहसन मियां साहब क़िब्ला बदरूशरिया सज्जादा नशीन दरगाह आला हज़रत की जानिब से और दरगाह आला हज़रत की तंजीम टी टी एस की जानिब से देश, विदेश, पूरी दुनिया के मुसलमानो को मुबारक बाद पेश की। उन्होंने ने कहा आला हज़रत उस शख्सियत का नाम है जिन्होंने हमारे इमानों की हिफाज़त की और आज भी कर रहे हैं। आला हज़रत के । दामन को मजबूती से पकड़े रहना ही कामयाबी है ईमान की हिफाज़त है और हमें चाहिए कि हम आला हज़रत सरकार के बताए हुए रास्ते पर चले उनकी लिखी हुई किताबे पढ़ने की कोशिश करें इंशाल्लाह ताला यहां भी कामयाबी मिलेगी और मरने के बाद भी कामयाबी मिलेगी1
- अभियुक्त ऋषभ ठाकुर पुत्र गौतम सिंह नि० मकान सं० 841 डा० खण्डेलवाल वाली गलीथाना सुभाषनगर जनपद बरेली1
- Bareilly Ke Thana fatehganj paschimi ki khabar/ patni ki SSp Bareilly se Insaaf Ki Pukar/ kya rajniti ke liye Kisi Ki jindagi barbad karna sahi hai/ Priya Singh ki vitha/ jhuthi FIR ke khilaf patni ka Sangharsh/ patni ki Insaaf ke liye guhar/1
- बरेली। थाना भमोरा पुलिस एवं एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.750 किलोग्राम हेरोइन, स्मैक बनाने में प्रयुक्त 950 ग्राम रंग, 87,520 रुपये नकद तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, एएनटीएफ यूनिट में तैनात उपनिरीक्षक विकास यादव को 30 मार्च को मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना भमोरा पुलिस के साथ संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की गई। मुखबिर की निशानदेही पर परमानंद उर्फ पप्पू, उसके पुत्र रविंद्र और यशवीर, निवासी ग्राम भगवानपुर थाना बिनावर जनपद बदायूं, को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी परमानंद ने बताया कि वह कच्चे मादक पदार्थों को केमिकल की मदद से स्मैक और हेरोइन में बदलकर ऊंचे दामों पर बेचता था। इस अवैध कारोबार में उसके दोनों बेटे भी उसका साथ देते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- अहसन मियां की सरपरस्ती में आला हज़रत के 175 वे यौमे पैदाइश के मौके पर जश्न मनाया गया।1
- ऑपरेशन के बाद बिगड़ी महिला की हालत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप बरेली। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की हालत बिगड़ने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि गुर्दे की पथरी के ऑपरेशन के बाद चिकित्सकीय लापरवाही के कारण उसकी पत्नी की स्थिति गंभीर हो गई। शिकायत के अनुसार, प्रार्थी की पत्नी ज्योति रस्तोगी को गुर्दे में पथरी की समस्या थी, जिसके चलते 12 दिसंबर 2025 को खुशलोक अस्पताल में डॉ. प्रेमपाल गंगवार को दिखाया गया। डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह देते हुए 25 दिसंबर को भर्ती कर ऑपरेशन किया और 3 दिन में छुट्टी का आश्वासन दिया। ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के अगले ही दिन महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जांच में फेफड़ों में पानी भरने की बात सामने आई। पीड़ित के अनुसार डॉक्टर ने स्वयं गलती स्वीकार करते हुए पानी निकालने की बात कही, लेकिन फेफड़ा विशेषज्ञ को बुलाने की मांग को नजरअंदाज किया। बिना विशेषज्ञ के बार-बार प्रक्रिया का आरोप आरोप है कि डॉक्टर ने बिना फेफड़ा विशेषज्ञ की मौजूदगी के कई बार पानी निकालने की प्रक्रिया की, जिससे महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। लगातार बिगड़ती स्थिति के बाद परिजनों ने 29 दिसंबर 2025 को अस्पताल से छुट्टी कराकर अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाया, जहां हालत गंभीर बताई गई। अस्पताल पर अभद्रता का भी आरोप पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल से छुट्टी लेने के दौरान डॉक्टर द्वारा अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की गई। जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए अस्पताल और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 👉 प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।1