कुएं में मिले शव का चौथे दिन भी पोस्टमार्टम नहींः परिजनों की मांग, हत्यारों की गिरफ्तारी तक शव नहीं उठाएंगे बाली थाना क्षेत्र के सेवाड़ी गांव में सोमवार शाम एक कुएं में मिले शव का बुधवार सुबह तीसरे दिन भी पोस्टमार्टम शुरू नहीं हो पाया है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए बाली, नाणा, सादड़ी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। मृतक के परिजन और ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जाए। उनकी शर्त है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव उठाया जाएगा। लोगों ने डेढ़ घंटे का अल्टीमेटम देने के बाद स्टेट हाईवे 62 (सादड़ी-पिंडवाड़ा) पर जाम लगा दिया। बाली डीएसपी पारसराम चौधरी, तहसीलदार जितेन्द्र सिंह, बाली थानाधिकारी परबत सिंह, नाणा थानाधिकारी रतनसिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष यशपालसिंह शिवतलाव, शंकर देवासी कोलीवाड़ा मौके पर मौजूद है।

- Post by Champat kharadi2
- इस वीडियो को पूरा देखें दोस्तों है तो सही है लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं जैसे कि अब कोर्ट मैरिज भी खारिज हो गया है तो यदि कोई लड़की भाग जाए तो किसके पास जाएं क्या प्रूफ रहेगा अपने पास तुम ही बताओ क्या सही है1
- पाली से बड़ी खबर मनीष राठौड़ पाली में गरजा नगर निगम का पीला पंजा, अवैध मकान को किया जमींदोज! पूनायता इंडस्ट्रियल एरिया के सोनिया नगर में मकान ध्वस्त। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। दस्तावेज नहीं दिखाने पर निगम ने की सख्त कार्रवाई। पाली शहर में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पूनायता इंडस्ट्रियल एरिया के सोनिया नगर में एक अवैध रूप से निर्मित मकान पर निगम का 'पीला पंजा' जमकर गरजा। नगर निगम की टीम भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची और देखते ही देखते JCB की मदद से पूरे स्ट्रक्चर को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण स्थिति नियंत्रण में रही। इस पूरी कार्रवाई को लेकर डीएसओ प्रभारी बादलसिंह मेड़तिया ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई अचानक नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक को नियमानुसार पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। उनसे निर्माण से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन तय समय सीमा में कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। नियमों के उल्लंघन के चलते निगम ने मकान को ध्वस्त करने का निर्णय लिया। बाईट-बादल सिंह मेड़तिया डीएसओ प्रभारी नगर निगम पाली3
- *जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई — आरक्षित सरकारी भूमि से 350 बीघा अतिक्रमण हटाया* ब्यावर। जिला प्रशासन, नगर परिषद टीम एवं पुलिस जाप्ता की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को ब्यावर जिले में मिनी सचिवालय, सरकारी अधिकारियों के आवास एवं राजकीय कार्यालयों हेतु आरक्षित भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान ग्राम सेदरिया, बलाड एवं गढीथोरियान क्षेत्र की लगभग 350 बीघा भूमि से कच्चे-पक्के निर्माण, चारदीवारियां तथा कांटों की बाड़ हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई राजकीय उपयोग हेतु आरक्षित भूमि की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित विकास के उद्देश्य से की गई। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उपखण्ड अधिकारी श्री दिव्यांश सिंह, तहसीलदार श्री हनुत सिंह, नगर परिषद आयुक्त ब्यावर, पुलिस थाना सदर, साकेत नगर थाना, जवाजा थाना, टाडगढ़ थाना सहित संबंधित थाना अधिकारियों एवं पुलिस जाप्ता की उपस्थिति रही। जिला प्रशासन ने बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।4
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- उदयपुर जिले के खेजड़िया खेत गांव में देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक वृद्ध दंपति के घर धावा बोलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दरवाजा तोड़कर मकान में घुसे और वृद्धा मोहिनी बाई के गले पर चाकू रखकर नाक की नथनी, कान के टॉप्स और सिर का बोर (बर) लूट लिया। आभूषण खींचने के दौरान मोहिनी बाई लहूलुहान हो गईं। बदमाशों ने उनके पति कुशाल सिंह के साथ भी मारपीट की। दंपति के शोर मचाने पर पड़ोसी जाग गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- सभी से अंत निवेदन है1
- यह वीडियो उन मौलाना के ऊपर है जो मुसलमान को मजबूर करते पूरा देखें दोस्तों कमेंट में जरूर करें1
- आंगनवाड़ी के लिए बजट घोषणा1