चेहरे का निखार तो आया पर गले से गायब हो गए लाखों के गहने, ब्यूटी पार्लर जाने से पहले देख लें ये खबर हज़ारीबाग : शहर के एक चर्चित ब्यूटी पार्लर में डी-टैन कराने पहुंची महिला की करीब 15.5 ग्राम सोने की चेन और दुर्गा माता का लॉकेट रहस्यमय तरीके से गायब हो जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पार्लर संचालक और कर्मचारियों पर चेन वापस नहीं करने आरोप, CCTV फुटेज छिपाने, धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले की शिकायत सदर थाना में दर्ज कराई गई है. डी-टैन से पहले उतरवाई गई थी चेन ओरिया निवासी और वर्तमान में संप्रेक्षण गृह, हजारीबाग में प्रभारी गृह पिता के पद पर कार्यरत सोनी कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि कल देर शाम वह डी-टैन कराने जावेद हबीब अंडरलुक पार्लर गई थीं. प्रक्रिया शुरू होने से पहले पार्लर की कर्मचारी अनीता कुमारी ने उनसे सोने की चेन सुरक्षित रखने के लिए उतरवा ली. डी-टैन पूरा होने के बाद वह बिल भुगतान कर घर लौट गईं. अगले दिन चेन नहीं मिली, कर्मचारियों ने किया इनकार पीड़िता के अनुसार, दूसरे दिन जब उन्होंने चेन नहीं मिलने पर पार्लर पहुंचकर पूछताछ की तो कर्मचारियों ने चेन अपने पास रखने से ही इनकार कर दिया. इससे उन्हें पूरे मामले पर संदेह हुआ और उन्होंने पार्लर प्रबंधन से जवाब मांगा. CCTV फुटेज दिखाने की मांग पर कैमरा खराब होने की बात महिला का आरोप है कि उन्होंने घटना की सच्चाई जानने के लिए पार्लर का CCTV फुटेज दिखाने की मांग की, लेकिन उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि कैमरा खराब है. पीड़िता का कहना है कि इससे मामले को छिपाने की कोशिश की जा रही है. घटना के बाद पीड़िता ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पार्लर संचालक से जानकारी ली, जिस पर संचालक ने जांच के लिए कुछ समय मांगा. धमकी और समझौते का दबाव बनाने का आरोप सोनी कुमारी का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बाद पार्लर संचालक और उनके परिजनों की ओर से फोन पर धमकी दी गई. इतना ही नहीं, घर पर लोगों को भेजकर पैसे लेकर मामला रफा-दफा करने का भी दबाव बनाया गया. पीड़िता ने इसे गंभीर आपराधिक कृत्य बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है. बरामदगी और कार्रवाई की मांग पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से गायब हुई 15.5 ग्राम सोने की चेन और दुर्गा माता का लॉकेट बरामद कराने, CCTV फुटेज की जांच कराने और पूरे मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है.

- बीजेपी के द्वारा JPSC,JSSC पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर धरना और पैदल मार्च निकलकर धनबाद समाहरणालय तक विरोध प्रदर्शन किया गया धनबाद - भाजपा के द्वारा JPSC, JSSC पेपर लीक और भ्रष्टाचार के विरोध में धरना और पैदल मार्च निकला गया । यह धरना प्रदर्शन और पैदल मार्च मेमको मोड़ से धनबाद समाहरणालय तक निकाला गया । भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि नीट पेपर लीक होने पर जिस प्रकार केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया है उसी प्रकार jpsc के पेपर लीक होने पे झारखंड के शिक्षा मंत्री सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना चाहिए । वही युवा बीजेपी धनबाद के जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि झारखंड सरकार को बच्चों के भविष्य के साथ खेलना बंद करना चाहिए और राज्य के शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना चाहिए । भाजपा प्रदेश कार्यकारणी समिति के सदस्य संजीव अग्रवाल ने कहा कि जेपीएससी jssc का पेपर लीक होने के बावजूद मुख्यमंत्री चुप क्यों है ? जब केंद्र में नीट का पेपर लीक हुआ तो अकाउंटेबिलिटी की बात पर शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया, क्या झारखंड में पेपर लीक की अकाउंटेबिलिटी सीएम लेंगे उन्हें इस्तीफा देना चाहिए । बाइट - चंद्रशेखर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा बाइट - नित्यानंद मंडल अध्यक्ष युवा बीजेपी धनबाद बाइट - संजीव अग्रवाल, सदस्य, प्रदेश कार्यकारणी समिति बीजेपी4
- इटखोरी में देखिए अपने आप को न्यूज चैनल बताने मां अंबे न्यूज और जीवन दुनिया कैसे बिना पैसा का न्यूज चलाता नहीं है बिकाऊ मीडिया1
- sfhhhjnbbnjjkjkjnnhhjjjjuhhgcccfgggggghnbnnkiuuiokkjuytyu ghjii1
- सतगावां में प्रशासनिक बदलाव: बीडीओ मनोज कुमार रवि ने संभाला सीओ का अतिरिक्त प्रभार, सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी को भावभीनी विदाई सतगावां (कोडरमा)। सतगावां प्रखंड में शुक्रवार को प्रशासनिक बदलाव के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार रवि ने अंचल अधिकारी (सीओ) का अतिरिक्त प्रभार विधिवत ग्रहण किया, वहीं लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने उनकी प्रशासनिक सेवाओं की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद अगली व्यवस्था होने तक बीडीओ मनोज कुमार रवि को अंचल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी से विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने कहा कि वे दोनों विभागों के कार्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। इसी अवसर पर अंचल सभागार में सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व कोडरमा विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र शांडिल्य ने किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि केशव प्रसाद चौधरी ने अपने पूरे सरकारी सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया तथा अपनी कार्यशैली से प्रशासनिक सेवा में एक अलग पहचान बनाई। अपने संबोधन में केशव प्रसाद चौधरी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा का यह अध्याय उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण यात्रा रहा। अब वे जीवन के नए पड़ाव में परिवार और समाज के बीच अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी से मिले स्नेह और सम्मान को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया। समारोह के दौरान उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत प्रखंड मुख्यालय से उनके सम्मान में भव्य विदाई जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्ग में लोगों ने उनका स्वागत करते हुए उनके सफल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख ललिता देवी, थाना प्रभारी बबलू सिंह, अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू, जिला परिषद प्रतिनिधि धनंजय यादव, पंचायत समिति सदस्य नईमुद्दीन, रणधीर यादव, रामावतार चौधरी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष लालदेव यादव, प्रमोद कुमार, ललन सिंह, प्रफुल्ल सिंह, केदार यादव, अनिल कुमार, राकेश कुमार, मनोज कुमार चौधरी, अनुज यादव, सुनील सिंह, मंटू गुप्ता, उदय राम सहित अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के अधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सतगावां में प्रशासनिक बदलाव: बीडीओ मनोज कुमार रवि ने संभाला सीओ का अतिरिक्त प्रभार, सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी को भावभीनी विदाई सतगावां (कोडरमा)। सतगावां प्रखंड में शुक्रवार को प्रशासनिक बदलाव के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार रवि ने अंचल अधिकारी (सीओ) का अतिरिक्त प्रभार विधिवत ग्रहण किया, वहीं लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने उनकी प्रशासनिक सेवाओं की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद अगली व्यवस्था होने तक बीडीओ मनोज कुमार रवि को अंचल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी से विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने कहा कि वे दोनों विभागों के कार्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। इसी अवसर पर अंचल सभागार में सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व कोडरमा विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र शांडिल्य ने किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि केशव प्रसाद चौधरी ने अपने पूरे सरकारी सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया तथा अपनी कार्यशैली से प्रशासनिक सेवा में एक अलग पहचान बनाई। अपने संबोधन में केशव प्रसाद चौधरी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा का यह अध्याय उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण यात्रा रहा। अब वे जीवन के नए पड़ाव में परिवार और समाज के बीच अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी से मिले स्नेह और सम्मान को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया। समारोह के दौरान उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत प्रखंड मुख्यालय से उनके सम्मान में भव्य विदाई जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्ग में लोगों ने उनका स्वागत करते हुए उनके सफल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख ललिता देवी, थाना प्रभारी बबलूकुमार सिंह, अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू, जिला परिषद प्रतिनिधि धनंजय यादव, पंचायत समिति सदस्य नईमुद्दीन, रामावतार चौधरी, कांग्रेलाल सुनील सिंह, सहित अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के अधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- चंदवारा प्रखंड के पथलगड्डा पंचायत का मामला, उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग चंदवारा प्रखंड अंतर्गत पथलगड्डा पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हाल ही में बनी लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क पहली ही बारिश में कई स्थानों पर धंसने लगी है। सड़क के किनारे मिट्टी भराई और समतलीकरण ठीक से नहीं होने के कारण बरसात शुरू होते ही किनारे टूटने लगे, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।ग्रामीणों का शनिवार को 12 बजे कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई गई थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। अब सड़क के कई हिस्सों में किनारे धंसने और गड्ढे बनने से राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार ने भुगतान प्राप्त कर लिया, जबकि सड़क कुछ ही महीनों में क्षतिग्रस्त होने लगी। उन्होंने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच, दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तथा सड़क की शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है। चंदवारा प्रखंड के पथलगड्डा पंचायत का मामला, उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग चंदवारा प्रखंड अंतर्गत पथलगड्डा पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हाल ही में बनी लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क पहली ही बारिश में कई स्थानों पर धंसने लगी है। सड़क के किनारे मिट्टी भराई और समतलीकरण ठीक से नहीं होने के कारण बरसात शुरू होते ही किनारे टूटने लगे, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।ग्रामीणों का शनिवार को 12 बजे कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई गई थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। अब सड़क के कई हिस्सों में किनारे धंसने और गड्ढे बनने से राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार ने भुगतान प्राप्त कर लिया, जबकि सड़क कुछ ही महीनों में क्षतिग्रस्त होने लगी। उन्होंने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच, दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तथा सड़क की शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- Rahul Gandhi Ko uthakar Le Gaye police Narendra Modi house per baethe tha Rahul Gandhi ko road per gashit te huve le gaya police orr jel me bam kar diya1