Shuru
Apke Nagar Ki App…
ललितपुर जिले के तहसील महरौनी में लेखपाल संघ द्वारा सामूहिक हड़ताल शुरू और बड़ी संख्या में लेखपाल तहसील परिसर में धरने पर बैठे.
Manoj jain
ललितपुर जिले के तहसील महरौनी में लेखपाल संघ द्वारा सामूहिक हड़ताल शुरू और बड़ी संख्या में लेखपाल तहसील परिसर में धरने पर बैठे.
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ललितपुर पुलिस द्वारा 212 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 4000 लीटर लहन मौके पर नष्ट कर 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन मे एवं अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली, ललितपुर पुलिस द्वारा ग्राम मऊ में कच्ची शराब को नष्ट कर कच्ची शराब बनाने एवं बेचने वालों को किया गया गिरफ्तार! #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #lalitpurnews @jay_bajni_baba_khadowara subscribe/share करें1
- दिनांक 01.05.2026 को कोतवाली ललितपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पटसेमरा में एक बालिका के साथ दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर कोतवाली ललितपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है तथा पीड़िता को तत्काल डाक्टरी परीक्षण हेतु भेजा गया है, सम्बन्धित अभियुक्त जिसकी उम्र करीब 18 वर्ष है उसको नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है, जिसके सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा दी गयी बाइट ।1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- *चोरों ने नल-जल योजना की मोटर चलाने वाली डीपी (DP) से कीमती तेल चोरी किया।* ग्रामीणों की आहट पाकर चोर नीले रंग का कुप्पा (कैन) और कुछ सामान मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। इस चोरी की वजह से नल-जल योजना ठप पड़ गई है, जिससे ग्रामीणों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि चोर इतने बेखौफ थे कि उन्होंने ट्रांसफार्मर के जंपर काटकर पूरी डोरी ही गायब कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी की आहट पाकर चोर वहां से भाग खड़े हुए, जिसके कारण तेल से भरा हुआ आधा कुप्पा वहीं छूट गया और तेल अभी भी रिस रहा है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाली इस घटना से विभाग को हजारों का चूना लगा है और ग्रामीणों की पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है।""इस चोरी ने एक बार फिर पुलिस गश्त और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इन चोरों तक पहुँच पाएगा..?1
- कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद सीएमओ के मार्ग दर्शन में एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नगर में दुकानों के बाहर कचरा फैलाने वाले दुकानदारों पर की चालानी कार्यवाही काटे चालान मुंगावली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत एवं जिला कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देश पर एवं नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अरविंद कुशवाह की संयुक्त टीम द्वारा नगर में दुकानदारों द्वारा सड़क पर कचरा आदि फैलाने पर शुक्रवार को चालानी कार्यवाही की गई जिसमें नगर परिषद सेअड़ाई दरोगा संतोष पवार,कर्मचारी राशिद खान, नदीम खान एवं पुलिसबल आदि द्वारा दुकानदार जिसमें सब्जी विक्रेता फल विक्रेता चाट ठेला एवं चाय दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही की गई साथ ही नगर में सभी दुकानदारों को हिदायत भी दी गई कि कोई भी दुकानदार दुकानों के बाहर सड़क पर कचरा न फैंके अपनी अपनी दुकानों पर डस्टबिन का उपयोग करें एवं कचरा गाड़ी आने पर कचरा गाड़ी में ही कचरा डालें अन्यथा चालानी कार्रवाई प्रतिदिन नगर में जारी रहेगी।साथ ही पॉलीथिन का उपयोग न करने की दुकानदारों को हिदायत दी जो कि पूर्णतः प्रतिबंधित है। नगर परिषद द्वारा नगर में 3700 रुपए की चालानी कार्यवाही की। सीएमओ विनय कुमार भट्ट ने बताया कि स्वच्छता अभियान 2026 के अंतर्गत नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए यह कार्यवाही नगर में निरंतर जारी रहेगी।4
- गरीबों की भी हद पार होती हैशासन पसासन भी हद पार कर दिया जीतू मुंडे के खाते में आए 10 लख रुपए1
- ये सबक है उनको जो अथाह पानी में मौज मस्ती करते हैं जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल. (देखिए विस्तृत रिपोर्ट LNN- न्यूज़ पर.1
- टीकमगढ़ ब्यूरो : आबकारी विभाग की नाक के नीचे चल रहा अवैध वसूली का खेल, प्रिंट रेट से 70 रुपये महंगी बेची जा रही बीयर । जिले में शराब ठेकेदारों की मनमानी और आबकारी विभाग की चुप्पी अब आम जनता पर भारी पड़ने लगी है। ताज़ा मामला अनंतपुरा स्थित कंपोजिट शराब दुकान का है, जहाँ खुलेआम ओवर रेटिंग का खेल चल रहा है। अनंतपुरा की इस शराब दुकान पर किंगफिशर अल्ट्रा मैक्स (Kingfisher Ultra Maxx) बीयर, जिसकी अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) 250 रुपये निर्धारित है, उसे ग्राहकों को 300 से 320 रुपये के ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। यानी हर बोतल पर 50 से 70 रुपये की अतिरिक्त अवैध वसूली की जा रही है। स्थानीय सूत्रों और ग्राहकों के अनुसार, यह ओवर रेटिंग पिछले एक महीने से निरंतर जारी है। जब ग्राहक प्रिंट रेट पर बीयर देने की बात करते हैं, तो सेल्समैन अभद्र व्यवहार करते हैं। वीडियो साक्ष्यों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह निर्धारित मूल्य से कहीं अधिक राशि वसूली जा रही है। हैरानी की बात यह है कि शहर के नजदीकी क्षेत्र में होने के बावजूद आबकारी विभाग को इसकी भनक तक नहीं है। सूत्रों का कहना है कि यह पूरा खेल विभाग की मिलीभगत और कथित 'सांठगांठ' के बिना मुमकिन नहीं है। आखिर क्यों जिम्मेदार अधिकारी इस दुकान पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं? इस अवैध वसूली को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि शासन द्वारा तय रेट से ज्यादा पर शराब और बीयर बेची जा रही है, तो आबकारी विभाग का नियंत्रण कहाँ है? अब देखना यह होगा कि इस खबर के सामने आने के बाद जिला प्रशासन और आबकारी विभाग इन भ्रष्ट ठेकेदारों पर क्या कार्रवाई करता है या फिर यह लूट का खेल इसी तरह बदस्तूर जारी रहेगा। SP Tikamgarh पल पल की अपडेट टीकमगढ़ #tikamgarh #MP1
- टीकमगढ़ जिले के लिए लिधौरा में नाबालिक के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सभी को झकझोर कर दिया। सबसे बड़ा सवाल एफ आई आर दर्ज करने में देरी क्यों अब तीन आरोपीयों पर मामला दर्ज लेकिन परिवार का आरोप है कि दबाव बनाया जा रहा है पुलिस दोषियों पर कार्रवाई नहीं करने के परिजनों ने लगाया आरोप1