*सावित्री ठाकुर के निरंतर प्रयासों से आदिवासी अंचल में रेल कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार* *आजादी के बाद पहली बार धार के आदिवासी क्षेत्र में पहुंचेगी रेल,* *केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने टांडा रोड स्टेशन के ऐतिहासिक समारोह में किया आमंत्रित* *सावित्री ठाकुर के निरंतर प्रयासों से आदिवासी अंचल में रेल कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार* *आजादी के बाद पहली बार धार के आदिवासी क्षेत्र में पहुंचेगी रेल,* *केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने टांडा रोड स्टेशन के ऐतिहासिक समारोह में किया आमंत्रित* राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज। धार लोकसभा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण आने वाला है। आजादी के बाद पहली बार धार जिले के आदिवासी अंचल में रेल सुविधा पहुंचने जा रही है। छोटा उदयपुर–धार रेल परियोजना के अंतर्गत टांडा रोड रेलवे स्टेशन तक नई रेल लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर टांडा रोड रेलवे स्टेशन से बड़ोदरा (प्रतापनगर) के बीच नई ट्रेन सेवा प्रारंभ की जाएगी। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर जी को भेजे गए आमंत्रण पत्र में इस महत्वपूर्ण अवसर पर उनकी गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह किया गया है। पत्र में उल्लेख है कि 8 सितंबर 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी बड़ोदरा में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसी अवसर पर टांडा रोड स्टेशन से नई ट्रेन सेवा तथा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर चार मालगाड़ियों का शुभारंभ भी किया जाएगा। *श्रीमती सावित्री ठाकुर जी वर्ष 2014 में अपने प्रथम कार्यकाल में सांसद निर्वाचित होने के समय से ही धार लोकसभा क्षेत्र को रेल सुविधा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रही हैं। उन्होंने समय-समय पर केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय के समक्ष क्षेत्र की रेल संबंधी आवश्यकताओं को मजबूती से रखा और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए रेल कनेक्टिविटी को प्राथमिकता दिलाने का सतत प्रयास किया जाता रहा है।* आज उनके वर्षों के निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विकासोन्मुखी सोच का परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहा है। गंधवानी विधानसभा के टांडा रोड रेलवे स्टेशन तक रेल का पहुंचना केवल आवागमन का साधन उपलब्ध होना नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र में व्यापार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और औद्योगिक विकास के नए द्वार खोलने वाला ऐतिहासिक कदम है। इसके साथ ही बड़ोदरा–रतलाम 4-लेन रेल परियोजना को स्वीकृति तथा रेल, सड़क, परिवहन एवं राज्य सरकार की ₹35,000 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन एवं राष्ट्र को समर्पण से पश्चिमी मध्यप्रदेश और धार क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी , केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों का वर्षों पुराना रेल का सपना अब साकार हो रहा है। शीघ्र ही टांडा रोड रेलवे स्टेशन से धार नगर के रेलवे स्टेशन का कार्य भी पूर्ण होगा। यह उपलब्धि क्षेत्र के विकास के नए युग का शुभारंभ है।
*सावित्री ठाकुर के निरंतर प्रयासों से आदिवासी अंचल में रेल कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार* *आजादी के बाद पहली बार धार के आदिवासी क्षेत्र में पहुंचेगी रेल,* *केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने टांडा रोड स्टेशन के ऐतिहासिक समारोह में किया आमंत्रित* *सावित्री ठाकुर के निरंतर प्रयासों से आदिवासी अंचल में रेल कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार* *आजादी के बाद पहली बार धार के आदिवासी क्षेत्र में पहुंचेगी रेल,* *केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने टांडा रोड स्टेशन के ऐतिहासिक समारोह में किया आमंत्रित* राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज। धार लोकसभा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण आने वाला है। आजादी के बाद पहली बार धार जिले के आदिवासी अंचल में रेल सुविधा पहुंचने जा रही है। छोटा उदयपुर–धार रेल परियोजना के अंतर्गत टांडा रोड रेलवे स्टेशन तक नई रेल लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर टांडा रोड रेलवे स्टेशन से बड़ोदरा (प्रतापनगर) के बीच नई ट्रेन सेवा प्रारंभ की जाएगी। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना
प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर जी को भेजे गए आमंत्रण पत्र में इस महत्वपूर्ण अवसर पर उनकी गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह किया गया है। पत्र में उल्लेख है कि 8 सितंबर 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी बड़ोदरा में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसी अवसर पर टांडा रोड स्टेशन से नई ट्रेन सेवा तथा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर चार मालगाड़ियों का शुभारंभ भी किया जाएगा। *श्रीमती सावित्री ठाकुर जी वर्ष 2014 में अपने प्रथम कार्यकाल में सांसद निर्वाचित होने के समय से ही धार लोकसभा क्षेत्र को रेल सुविधा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रही हैं। उन्होंने समय-समय पर केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय के समक्ष क्षेत्र की रेल संबंधी आवश्यकताओं को मजबूती से रखा और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए रेल कनेक्टिविटी को प्राथमिकता दिलाने का सतत प्रयास किया जाता रहा है।* आज उनके वर्षों के निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विकासोन्मुखी सोच
का परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहा है। गंधवानी विधानसभा के टांडा रोड रेलवे स्टेशन तक रेल का पहुंचना केवल आवागमन का साधन उपलब्ध होना नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र में व्यापार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और औद्योगिक विकास के नए द्वार खोलने वाला ऐतिहासिक कदम है। इसके साथ ही बड़ोदरा–रतलाम 4-लेन रेल परियोजना को स्वीकृति तथा रेल, सड़क, परिवहन एवं राज्य सरकार की ₹35,000 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन एवं राष्ट्र को समर्पण से पश्चिमी मध्यप्रदेश और धार क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी , केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों का वर्षों पुराना रेल का सपना अब साकार हो रहा है। शीघ्र ही टांडा रोड रेलवे स्टेशन से धार नगर के रेलवे स्टेशन का कार्य भी पूर्ण होगा। यह उपलब्धि क्षेत्र के विकास के नए युग का शुभारंभ है।
- मिर्जापुर का 'साइड इफेक्ट': सिनेमा हॉल में ही शुरू हो गई गैंगवार, बेल्टों से चले वार का वीडियो वायरल मिर्जापुर' देखते-देखते थिएटर बना जंग का मैदानः लड़कों में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो वायरल सिनेमाघर में फिल्म 'मिर्जापुर' की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ लड़कों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बेल्ट, लात और घूंसे चलने लगे, जिससे पूरे थिएटर में अफरा-तफरी मच गई। पर्दे पर चल रहे क्राइम और ड्रामे से "मोटिवेशन" लेकर इस तरह रीयल लाइफ में आपस में भिड़ना और एक-दूसरे को बेरहमी से पीटना बेहद निंदनीय है। सोशल मीडिया पर इस मारपीट का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। न मिर्जापुर का 'साइड इफेक्ट': सिनेमा हॉल में ही शुरू हो गई गैंगवार, बेल्टों से चले वार का वीडियो वायरल मिर्जापुर' देखते-देखते थिएटर बना जंग का मैदानः लड़कों में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो वायरल सिनेमाघर में फिल्म 'मिर्जापुर' की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ लड़कों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बेल्ट, लात और घूंसे चलने लगे, जिससे पूरे थिएटर में अफरा-तफरी मच गई। पर्दे पर चल रहे क्राइम और ड्रामे से "मोटिवेशन" लेकर इस तरह रीयल लाइफ में आपस में भिड़ना और एक-दूसरे को बेरहमी से पीटना बेहद निंदनीय है। सोशल मीडिया पर इस मारपीट का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। न1
- DCP की कार का रौब? सड़क पर लहराती निकली गाड़ी, VIDEO वायरल इंदौर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक सफेद कार सड़क पर तेज रफ्तार में लहराते हुए निकलती नजर आ रही है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह इंदौर DCP की कार है। वीडियो सामने आने के बाद वाहन चलाने के तरीके को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में दिख रही कार और उससे जुड़े दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में यातायात नियमों के पालन को लेकर कार्रवाई की मांग उठ रही है।1
- इंदौर में आबकारी विभाग का बड़ा वार | 500 पेटी अवैध शराब से भरा आयशर पकड़ा | 50-55 लाख की शराब जब्त इंदौर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। देव नगर क्षेत्र में एक आयशर वाहन से करीब 500 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की कीमत करीब 50 से 55 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक आबकारी टीम को देव नगर में पंचमुखी हनुमान मंदिर से आरटीओ की ओर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध आयशर वाहन खड़ा मिला। तलाशी लेने पर वाहन से PARIIS ROSE PREMIUM WHISKEY 180 ML की करीब 500 पेटियां बरामद होने की बात सामने आई है। आबकारी विभाग ने वाहन और शराब को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। अधिकारियों के मुताबिक शराब की इतनी बड़ी खेप के पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वहीं आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- इंदौर में ब्राउन शुगर का एक आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार ब्राउन शुगर सप्लाई कर रहा आरोपी को किया गिरफ्तार इंदौर पुलिस में1
- दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी जी ने यह बात बताई बहुत अच्छा लगा1
- जन्माष्टमी की रात मार्केट में चोरों का धावा, कई दुकानों के शटर उचकाकर नकदी ले उड़े इंदौर। सराफा थाना क्षेत्र के निहालपुरा में जन्माष्टमी की रात चोरों ने एक मार्केट की कई दुकानों को निशाना बनाया। चोर शटर उचकाकर दुकानों में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। व्यापारियों का आरोप है कि घटना की सूचना लेकर थाने पहुंचने पर उनका आवेदन नहीं लिया गया और टीआई के आने के बाद आने को कहा गया। दो दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर अब व्यापारी आला अधिकारियों से शिकायत कर सीसीटीवी फुटेज सौंपकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- इंदौर के चंदन नगर इलाके में नगर निगम की गाड़ी की छुट्टी होने के कारण यह गाड़ी लेकर घूम रहे नगर निगम के कर्मचारी कचरा नहीं उठा रहे और बोल रहे कि हम राउंड पर है आम जनता के टैक्स से गलत इस्तेमाल कर रहे नगर निगम कचरा गाड़ी वालों के ऊपर कार्रवाई होना चाहिए इंदौर1
- शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का सम्मान हिंदुस्तान मेल की तरफ से2
- गुजरात पुलिस ने लिव इन पार्टनर काजल बेन की हत्या के आरोपी फैजल को 5 मिनट तक 100 से ज्यादा डंडे मारे। पुलिस, फैजल को क्राइम स्पॉट पर सीन री–क्रिएशन के लिए लाई थी1