सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर लालपुल ब्रिज मार्ग पर बिना अनुमति किए गए निर्माण को नगर निगम ने किया ध्वस्त सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर लालपुल ब्रिज मार्ग पर बिना अनुमति किए गए निर्माण को नगर निगम ने किया ध्वस्त उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि को अतिक्रमण और अवैध निर्माण से मुक्त रखने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को लालपुल ब्रिज मार्ग स्थित सिंहस्थ क्षेत्र में बिना अनुमति किए गए निर्माण को निगम की टीम ने पोकलेन और जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया। नगर निगम के अनुसार, लालपुल ब्रिज मार्ग स्थित माधवानंद आश्रम द्वारा सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि पर बिना सक्षम अनुमति निर्माण किया गया था। स्थल निरीक्षण और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद निगम की टीम ने दो पोकलेन मशीन और जेसीबी की सहायता से निर्माण हटाने की कार्रवाई की।
सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर लालपुल ब्रिज मार्ग पर बिना अनुमति किए गए निर्माण को नगर निगम ने किया ध्वस्त सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर लालपुल ब्रिज मार्ग पर बिना अनुमति किए गए निर्माण को नगर निगम ने किया ध्वस्त उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि को अतिक्रमण और अवैध निर्माण से मुक्त रखने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को लालपुल ब्रिज मार्ग स्थित सिंहस्थ क्षेत्र में बिना अनुमति किए गए निर्माण को निगम की टीम ने पोकलेन और जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया। नगर निगम के अनुसार, लालपुल ब्रिज मार्ग स्थित माधवानंद आश्रम द्वारा सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि पर बिना सक्षम अनुमति निर्माण किया गया था। स्थल निरीक्षण और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद निगम की टीम ने दो पोकलेन मशीन और जेसीबी की सहायता से निर्माण हटाने की कार्रवाई की।
- अवैध शराब बिक्री को लेकर महिलाओं का उग्र प्रदर्शन , शराब की दुकान से रोड पर फेंकी बोतलें डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश अवैध शराब बिक्री को लेकर महिलाओं का उग्र प्रदर्शन। अवैध शराब दुकान से शराब की बोतलें रोड पर फेंकी। महिलाएं बोली हमें नहीं चाहिए लाडली बहना योजना का पैसा हमें नहीं चाहिए हमें तो शराब बिकना बंद करवा दे सरकार। भितरवार - हरसी मार्ग ग्राम सिला पर लगाया जाम। शराब ठेकेदार द्वारा पुलिस के सहयोग से खुलेआम बेच रहा है अवैध शराब। भितरवार पुलिस मोके पर महिलाओ को समझाने के कर रही प्रयास।4
- एशिया कप विजेता कृष्णा शर्मा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब अम्बाह से बरवाई तक 3 घंटे चली भव्य स्वागत रैली, जगह-जगह पुष्पवर्षा 🇮🇳 चंबल की बेटी के स्वागत में युवाओं, महिलाओं व खेलप्रेमियों में दिखा जबरदस्त उत्साह बरवाई में मुख्य समारोह में 1000 से एशिया कप विजेता कृष्णा शर्मा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब अम्बाह से बरवाई तक 3 घंटे चली भव्य स्वागत रैली, जगह-जगह पुष्पवर्षा 🇮🇳 चंबल की बेटी के स्वागत में युवाओं, महिलाओं व खेलप्रेमियों में दिखा जबरदस्त उत्साह बरवाई में मुख्य समारोह में 1000 से अधिक लोगों ने किया भव्य स्वागत Anaadi TV MP/CGPRO Morena1
- बुढ़वा मंगल के पर्व में हनुमान मंदिर गुज्जा, ग्राम बलका पुरा पर रामचरितमानस पाठ के उपरान्त कन्या भोज भण्डारा, महान्त जगदीशदास का किया सम्मान अम्बाह । बुढ़वा मंगल पर रामचरितमानस पाठ के उपरांत किया गया कन्या भोज और भंडारा, ग्राम पंचायत थरा के मजरा बलकापुरा पर प्राचीन मंदिर नंगपुरा वाली माता गुज्जा से प्रसिद्ध है मंदिर के महंत जगदीशदास का हुआ सम्मान मंदिर परिसर की बाउंड्री वॉल और पेयजल के लिए कांग्रेस नेता ने कहा धर्म और लोगों के आस्था के लिए शासन प्रशासन से करूंगा अनुरोध महन्त को परेशानी होती है बाउंड्री वॉल न होने से साफ सफाई में भी समस्या रहती है, पहुंच मार्ग भी आज तक नहीं है परेशानी का सामना करना पड़ता है पहले इतनी समस्या नहीं होती थी पर अब आवारा गोवंश को रखाने को लेकर किसानों ने खेतों में वायर(तार) लगा दिए हैं तब से निकलने में भी परेशानी होने लगी थी और आज तक भी हो रही रस्ते में परेशानी2
- बुढ़वा मंगल पर रामचरितमानस के उपरांत किया गया कन्या भोज और भंडारा, मंदिर के महंत जगदीश दास का हुआ सम्मान मंदिर परिसर की बाउंड्री वॉल और पेयजल के लिए कांग्रेस नेता ने कहां धर्म को रास्ता के लिए शासन प्रशासन से करूंगाअनुरोध अंबाह । बुढ़वा मंगल पर रामचरितमानस के उपरांत किया गया कन्या भोज और भंडारा, ग्राम पंचायत थरा के मजरा बलकापुरा पर प्राचीन मंदिर नंगपुरा वाली माता गुज्जा से प्रसिद्ध है मंदिर के महंत जगदीश दास का हुआ सम्मान मंदिर परिसर की बाउंड्री वॉल और पेयजल के लिए कांग्रेस नेता ने कहां धर्म और लोगों के आस्था के लिए शासन प्रशासन से करूंगाअनुरोध1
- ब्रैकिग कैलारस -कैलारस नगर में श्री गणेश जी की मूर्तियों की झांकियां लगाई गई,जिसको आज श्री गणेश जी मूर्तियों का विसर्जन कैलारस के श्रद्धालुओं द्वारा कुंवारी नदी नैपरी पुल पर किया गया है1
- विधायक की सहभागिता और संकुआ धाम पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को प्रमुखता दी गई है। विधायक की सहभागिता और संकुआ धाम पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को प्रमुखता दी गई है। नंद-नंदन जू के डोलों का सनकुआं धाम पर हुआ परंपरागत स्नान ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच सिंध नदी में कराया स्नान, दो दर्जन से अधिक डोलों में विराजमान भगवान के श्रद्धालुओं ने किए दर्शन सेंवढ़ा। नंद-नंदन जू के डोल ग्यास के अवसर पर मंगलवार को सेंवढ़ा नगर में आस्था और परंपरा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नगर के विभिन्न मंदिरों में विराजमान भगवान बिहारी जी के डोल श्रद्धा और उल्लास के साथ परंपरागत रूप से सिंध नदी के सनकुआं धाम पहुंचे। यहां विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और आरती के बाद भगवान को सिंध नदी में परंपरागत स्नान कराया गया। इसके बाद सभी डोल गाजे-बाजे और जयकारों के साथ वापस अपने-अपने मंदिरों में पहुंचे और भगवान को पुन: विराजमान कराया गया। सुबह से ही नगर में डोलों को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। अलग-अलग मंदिरों से भगवान बिहारी जी को डोल में विराजमान कर श्रद्धालु संकुआ धाम के लिए रवाना हुए। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने डोल में विराजमान भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। दो दर्जन से अधिक डोल पहुंचे संकुआ धाम परंपरा के अनुसार सेंवढ़ा नगर के करीब दो दर्जन से अधिक डोल सनकुआं धाम पहुंचे। प्रत्येक डोल में भगवान बिहारी जी विराजमान थे। श्रद्धालुओं ने संकुआ पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और आरती एवं पूजन में सहभागिता की। इसके बाद विधि-विधान के साथ भगवान का सिंध नदी में परंपरागत स्नान कराया गया। सनकुआं धाम पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। भगवान के डोलों के पहुंचने के बाद पूरा संकुआ धाम जयकारों से गूंज उठा। दतिया विधायक ने भी निभाई परंपरा परंपरागत आयोजन में दतिया विधायक घनश्याम सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने अपने नंद-नंदन जू भगवान को डोल में विराजमान कराकर श्रद्धा के साथ सनकुआं धाम पहुंचाया। यहां सनत संदन सनातन सनत कुमार की तपोभूमि पर भगवान की आरती एवं पूजन किया गया। इसके बाद परंपरागत विधि से भगवान को सिंध नदी में स्नान कराया गया। पूजन और स्नान के बाद विधायक घनश्याम सिंह सहित श्रद्धालु डोल के साथ वापस नगर की ओर रवाना हुए। गाजे-बाजे और धार्मिक जयकारों के बीच डोलों को उनके संबंधित मंदिरों तक पहुंचाया गया, जहां विधि-विधान के साथ भगवान को पुन: विराजमान कराया गया। राजा-महाराजाओं के समय से चली आ रही परंपरा बताया जाता है कि नंद-नंदन जू की यह परंपरा सेंवढ़ा में राजशाही जमाने से चली आ रही है। परंपरा के अनुसार नंद-नंदन जू किले के अंदर विराजमान हैं, जबकि नगर के विभिन्न मंदिरों में भगवान बिहारी जी विराजमान हैं। विशेष अवसर पर डोलों के माध्यम से भगवान को सिंध नदी के संकुआ धाम ले जाकर स्नान कराने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। नगर के लोगों के लिए यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि पुरानी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर भी है। यही वजह रही कि आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने किए भगवान के दर्शन सनकुआं धाम पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने डोलों में विराजमान भगवान बिहारी जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती में शामिल होकर सुख-समृद्धि की कामना की। भगवान के दर्शन और परंपरागत स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने स्वयं को धन्य महसूस किया। आयोजन के दौरान संकुआ धाम पर धार्मिक वातावरण बना रहा। डोलों के वापस लौटने के बाद भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। पूरे आयोजन के दौरान नगर की वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा और आस्था का संगम देखने को मिला।1
- गोहद नगर में निकला फूलडोल ग्यारस का डोला, परिक्रमा के सभी मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना फूलडोल ग्यारस के अवसर पर मंगलवार को 7 बजे गोहद नगर में राधा-कृष्ण जी का डोला श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाला गया। इस दौरान दो पालकियों में भगवान को विराजमान कर श्रद्धालु उन्हें कंधों पर लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकले। इस दौरान परिक्रमा मार्ग में आने वाले सभी मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।1
- गिजौर्रा पुलिस को मिली बड़ी सफलता बुलेरो सवार 06 हथियारबंद आरोपियों को पकड़कर उनसे बड़ी मात्रा में अवैध हथियार व राउंड किए जप्त* डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश *ऑपरेशन ईगल के तहत थाना गिजोर्रा पुलिस की कार्यवाही* *वारदात की नियत से निकले बुलेरो सवार 06 हथियारबंद आरोपियों को पकड़कर उनसे बड़ी मात्रा में अवैध हथियार व राउंड किए जप्त* आरोपियों से 04 अवैध हथियार, 46 जिंदा रांउड तथा एक सफेद रंग की बोलेरो कार कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 11 लाख रूपये का किया जप्त।* बहन के यहां हुये झगडे में बदला लेने के लिए आरोपीगण अवैध हथियार लेकर जा रहे थे। ग्वालियर। 21.09.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान दिनांक 20.09.2026 को थाना गिजोर्रा पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग सफेद रंग की बोलेरो कार से अवैध हथियार लेकर कोई वारदात करने की नियत से डबरा से निकलकर थाना गिजोर्रा के सामने से कुछ समय पश्चात निकलने वाले हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा थाना प्रभारी गिजोर्रा व थाना प्रभारी पिछोर को कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिजोर्रा उप निरी. उपेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में थाना गिजोर्रा व पिछोर पुलिस की टीम को थाना गिजोर्रा के सामने रोड़ पर वाहन चेकिंग हेतु लगाया गया। कुछ समय पश्चात गिजोर्रा गांव तरफ से एक सफेद रंग की बोलेरो कार आती हुई दिखी जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रोक लिया गया। बोलेरो कार में कुल 06 संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए मिले। पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम (1) सतीश पुत्र छुन्नालाल बघेल उम्र 27 साल निवासी ग्राम रमतला का पुरा थाना मौ जिला भिण्ड, (2) रवि उर्फ रविशंकर यादव पुत्र जनवेद सिंह यादव उम्र 39 साल निवासी ग्राम मरसैनी थाना अतरेटा जिला दतिया, (3) फकीरे कुशवाह पुत्र नारायण कुशवाह उम्र 30 साल निवासी ग्राम लोकनपुर थाना डीपार जिला दतिया (4) अनिकेत यादव पुत्र गुलाव सिंह यादव उम्र 26 साल निवासी बडी मरसैनी थाना अटरेटा जिला दतिया (5) राजेश यादव पुत्र कैलाश यादव उम्र 25 साल निवासी लोकनपुर थाना डीपार जिला दतिया (6) विनोद यादव पुत्र सिरनाम यादव उम्र 30 साल निवासी लोकनपुर थाना डीपार जिला दतिया का होना बताया। पुलिस द्वारा बोलेरो कार की तलाशी लेने पर कार में ड्राइवर सीट के पीछे फ्लोर पर एक 12 बोर की सिंगल शोट एक नाली अबैध देशी निर्मित बन्दुक बिना नम्बर की, एक 315 बोर की सिंगल शोट एक नाली अबैध देशी निर्मित बन्दूक बिना नम्बर की, एक 315 बोर सिंगल शोट एक नाली अबैध देशी निर्मित बन्दूक बिना नम्बर की, एक 315 बोर का देशी कट्टा एव एक कारतूस का पट्टा (बिल्डोरिया) जिसमें 315 बोर के 21 जिन्दा राउण्ड लगे है व एक कारतूस का पट्टा (बिल्डोरिया) जिसमें 12 बोर के कुल 25 जिन्दा कारतूस रखे मिले। उक्त हथियारों के संबध में बोलेरो में सवार सभी संदेहियो से लायसेंस व बैध कागजात मांगे तो उन्होने कोई कागजात न होना बताया। पकड़े गये सभी संदेहियों से उक्त हथियारों के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उन्होने ग्राम खडौआ में संदेही राजेश यादव की बहन के यहां हुये झगडा में बदला लेने एवं अपराध करने की नियत से भारी मात्रा में उक्त अवैध आर्म्स लेकर ग्राम खडौआ जाना बताया। पकड़े गये संदिग्धों का उक्त कृत्य धारा 25 (1-बी) (ए) आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपियों के कब्जे से 315 बोर की दो बंदूक, 12 बोर की एक बंदूक, 315 बोर का एक देशी कट्टा, 315 बोर के बिल्डोरिया में लगे 21 जिंदा राउंड, 12 बोर के बिल्डोरिया में लगे 25 जिंदा राउंड तथा एक सफेद रंग की बोलेरो कार एमपी07-जेडपी-5812 को विधिवज जप्त किया गया। पकड़े गये सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गिजोर्रा में अप0क्र0-121/26 धारा 25 (1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपियों से अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। *जप्त अवैध हथियार:* 315 बोर की दो बंदूक, 12 बोर की एक बंदूक, 315 बोर का एक देशी कट्टा, 315 बोर के बिल्डोरिया में लगे 21 जिंदा राउंड, 12 बोर के बिल्डोरिया में लगे 25 जिंदा राउंड तथा एक सफेद रंग की बोलेरो कार एमपी07-जेडपी-5812 कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 11 लाख रूपये का जप्त किया गया।3
- ब्रैकिग कैलारस - श्रीवास समाज की झंडा प्रतियोगिता रैली आज कैलारस से बहरा माता मंदिर तक पहुंच रही है जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाग लिया वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनवारी लाल धाकड़ ने अपने समर्थकों के साथ पूरी रैली का स्वागत किया।1