logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया: उपायुक्त जनगणना के प्रथम चरण के लिये जिला स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ धर्मशाला, 10 मार्च : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण-मकान सूचीकरण और मकानों की गणना हेतु उपायुक्त कार्यालय कांगड़ा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण गत दिवस से शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उपायुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशीला व एक महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसमें तथ्यों का व्यवस्थित एवं प्रामाणिक संकलन किया जाता है।यदि आंकड़े अधूरे व त्रुटिपूर्ण होंगे तो विकास योजनाओं का लक्ष्य प्रभावित होगा । उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों से निर्धारित कार्यों को तय सीमा के अनुरूप पूर्ण करने का आग्रह किया तथा इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी उपस्थित अधिकारियों व प्रक्षिणार्थियों को शुभकामनाएं दी। हिमाचल प्रदेश राज्य में प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 12 मई, 2026 से 10 जून, 2026 तक संचालित किया जायेगा। प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय के अधिकारी सहायक निदेशक अनिल कुमार, आशीष रस्तोगी एवं राजेश कुमार द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की विभिन्न पहलुओं के साथ ही इसके कानूनी प्रावधानों से भी अवगत करवाया गया। जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। डिजिटल मोड में होने वाली जनगणना हेतु विशेष रूप से तैयार किये गए मोबाइल एप का विशेष प्रशिक्षण दिया गया तथा इसका प्रयोगात्मक अभ्यास करवाया गया।

7 hrs ago
user_HBK
HBK
its A Digital news website and web tv कांगड़ा, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
7 hrs ago
c502586a-e39e-4eca-974e-eee1e73a6134

जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया: उपायुक्त जनगणना के प्रथम चरण के लिये जिला स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ धर्मशाला, 10 मार्च : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण-मकान सूचीकरण और मकानों की गणना हेतु उपायुक्त कार्यालय कांगड़ा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण गत दिवस से शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उपायुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशीला व एक महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसमें तथ्यों का व्यवस्थित एवं प्रामाणिक संकलन किया जाता है।यदि आंकड़े अधूरे व त्रुटिपूर्ण होंगे तो विकास योजनाओं का लक्ष्य प्रभावित होगा । उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों से निर्धारित कार्यों को तय सीमा के अनुरूप पूर्ण करने

07e95058-0133-49e8-a428-7edf1733e295

का आग्रह किया तथा इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी उपस्थित अधिकारियों व प्रक्षिणार्थियों को शुभकामनाएं दी। हिमाचल प्रदेश राज्य में प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 12 मई, 2026 से 10 जून, 2026 तक संचालित किया जायेगा। प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय के अधिकारी सहायक निदेशक अनिल कुमार, आशीष रस्तोगी एवं राजेश कुमार द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की विभिन्न पहलुओं के साथ ही इसके कानूनी प्रावधानों से भी अवगत करवाया गया। जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। डिजिटल मोड में होने वाली जनगणना हेतु विशेष रूप से तैयार किये गए मोबाइल एप का विशेष प्रशिक्षण दिया गया तथा इसका प्रयोगात्मक अभ्यास करवाया गया।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • सुजानपुर उपमंडल सुजानपुर में भांग की फसल लहरा रही है और इस भांग का युवा वर्ग भरपूर आनंद उठा रहे हैं सुजानपुर में एक व्यक्ति खुले में सबके सामने भांग के पत्तों को हाथों में रगड़ता मलता हुआ कमरे में कैद हुआ है यहां हम आपको बता दें कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का अभियान चला है मुख्यमंत्री खुद युवा वर्ग से नशे से दूर रहने की अपील कर रहे हैं स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं रैलियां निकाली जा रहे हैं वही दूसरी और लहरा रही भांग प्रदेश में नशे को बढ़ावा दे रही है सुजानपुर शहर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि भांग उखाड़ो अभियान पूरे शहर में चलाया जाए और इस नशे की खेती का खात्मा किया जाए जो लोग यह कार्य कर रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाए
    1
    सुजानपुर
उपमंडल सुजानपुर में भांग की फसल लहरा रही है और इस भांग का युवा वर्ग भरपूर आनंद उठा रहे हैं सुजानपुर में एक व्यक्ति खुले में सबके सामने भांग के पत्तों को हाथों में रगड़ता मलता हुआ कमरे में कैद हुआ है  यहां हम आपको बता दें कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का अभियान चला है मुख्यमंत्री खुद युवा वर्ग से नशे से दूर रहने की अपील कर रहे हैं स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं रैलियां निकाली जा रहे हैं वही दूसरी और लहरा रही भांग प्रदेश में नशे को बढ़ावा दे रही है सुजानपुर शहर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि भांग उखाड़ो अभियान पूरे शहर में चलाया जाए और इस नशे की खेती का खात्मा किया जाए जो लोग यह कार्य कर रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाए
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by हमीरपुरी पत्रकार
    1
    Post by हमीरपुरी पत्रकार
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चंबा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में बीती रात मरीजों के मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती मरीजों के करीब 8 से 10 मोबाइल फोन रात के समय चोरी हो गए। घटना का पता चलते ही मरीजों और उनके परिजनों में चिंता और नाराज़गी का माहौल बन गया। प्रभावित लोगों का कहना है कि वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं, ऐसे में इस तरह की घटनाएं अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। मरीजों के परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और चोरी की इस घटना की जल्द जांच कर दोषियों को पकड़ा जाए। लोगों को उम्मीद है कि अस्पताल प्रशासन और पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करेंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और मरीज सुरक्षित माहौल में इलाज करवा सकें। बाइट स्थानीय निवासी। बाइट एम एस मेडिकल कॉलेज चंबा ।
    1
    चंबा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में बीती रात मरीजों के मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती मरीजों के करीब 8 से 10 मोबाइल फोन रात के समय चोरी हो गए।
घटना का पता चलते ही मरीजों और उनके परिजनों में चिंता और नाराज़गी का माहौल बन गया। प्रभावित लोगों का कहना है कि वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं, ऐसे में इस तरह की घटनाएं अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
मरीजों के परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और चोरी की इस घटना की जल्द जांच कर दोषियों को पकड़ा जाए।
लोगों को उम्मीद है कि अस्पताल प्रशासन और पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करेंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और मरीज सुरक्षित माहौल में इलाज करवा सकें।
बाइट स्थानीय निवासी।
बाइट एम एस मेडिकल कॉलेज चंबा ।
    user_Ajay Himachal News
    Ajay Himachal News
    चौराह, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हमीरपुर अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एनजीओ भवन परिसर में कल्याण विभाग के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2022 की मिस अर्थ इडिया वशिंका परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तो एडीसी अभिषेक गर्ग भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला मंडलों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी तो हिमाचली संस्कृति को संजेहने के लिए रंगारंग प्रस्तुतियों से संदेश भी दिया। वहीं नशा की बढ रही प्रवृति से बचने के लिए भी नुक्कड नाटकों के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया । मुख्यातिथि मिस अर्थ वंशिका परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते है कि उनकी वजह से महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास किया जा रहा है । उन्होने कहा कि सरकार केस ाथ मिलकर एंबेस्डर बन कर हिमाचल की संस्कृति को ग्लोबल स्तर पर उठाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि महिलाओं के चलाई जा रही विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कीमों को गलोबल स्तर पर ले जाने के लिए काम किया जाए इसके लिए सभी को मिलकर काम करना पडेगा। वंशिका परमार ने कहा कि एबेस्डर बनने के बाद हिमाचली संस्कृति और पुरानी धरोहरों को अर्तरष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि अर्तराष्ट्ररीय एनजीओ के साथ भी हिमाचल प्रदेश में निवेश करने के ेिलए काम किया जा रहा है और हिमाचली संस्कृति को बढावा देने के लिए काम किया जा रहा है ताकि अर्तराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान मिल सके। जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि हिमाचल टूरिज्म की ब्रांड एंबेडस्टर वंशिका परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की है और महिलाओं के उत्थान को लेकर सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विभागीय स्कीमों का भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि लोगों को लाभ मिल सके।
    2
    हमीरपुर
अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एनजीओ भवन परिसर में कल्याण विभाग के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2022 की मिस अर्थ इडिया वशिंका परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तो एडीसी अभिषेक गर्ग भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला मंडलों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी तो हिमाचली संस्कृति को संजेहने के लिए रंगारंग प्रस्तुतियों से संदेश भी दिया। वहीं नशा की बढ रही प्रवृति से बचने के लिए भी नुक्कड नाटकों के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया ।
मुख्यातिथि मिस अर्थ वंशिका परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते है कि उनकी वजह से महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास किया जा रहा है । उन्होने कहा कि सरकार केस ाथ मिलकर एंबेस्डर बन कर हिमाचल की संस्कृति को ग्लोबल स्तर पर उठाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि महिलाओं के चलाई जा रही विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कीमों को गलोबल स्तर पर ले जाने के लिए काम किया जाए इसके लिए सभी को मिलकर काम करना पडेगा।
वंशिका परमार ने कहा कि एबेस्डर बनने के बाद हिमाचली संस्कृति और पुरानी धरोहरों को अर्तरष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि अर्तराष्ट्ररीय एनजीओ के साथ भी हिमाचल प्रदेश में निवेश करने के ेिलए काम किया जा रहा है और हिमाचली संस्कृति को बढावा देने के लिए काम किया जा रहा है ताकि अर्तराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान मिल सके।
जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि हिमाचल टूरिज्म की ब्रांड एंबेडस्टर वंशिका परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की है और महिलाओं के उत्थान को लेकर सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विभागीय स्कीमों का भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि लोगों को लाभ मिल सके।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आज चंबा में मुस्लिम गुज्जर कल्याण सभा की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में सभा के सभी प्रतिनिधि व सदस्यों ने भाग लिया इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की डिजास्टर के अंतर्गत स्वीकृत हुए कार्यों को शुरू करवाने को लेकर भी चर्चा की गई सरकार द्वारा ग्रामीण स्रोतों में एपीएल परिवारों से ₹100 और बीपीएल परिवारों से प्रतिमा ₹25 यूजर्स चार्ज नहीं वसूला जाना चाहिए जिला चंबा में अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का कार्यालय खोला जाना चाहिए ताकि की अल्पसंख्यक लोगों को सुविधा मिल सके और एक मुद्दा स्मार्ट मीटर का भी रखा है जिससे कि लोग बिल्कुल खफा है स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जाना चाहिए इससे उपभोक्ताओं को काफी नुकसान होगा और हिमाचल प्रदेश सरकार से मुस्लिम गुजर कल्याण सभा चंबा द्वारा एक यह भी आग्रह किया गया है की गुजर कल्याण बोर्ड की बैठक का जल्द से जल्द आयोजन किया जाए इन सभी मुद्दों को लेकर बैठक में चर्चा की गई
    1
    आज चंबा में मुस्लिम गुज्जर  कल्याण सभा की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में सभा के सभी प्रतिनिधि व सदस्यों ने भाग लिया इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की डिजास्टर के अंतर्गत स्वीकृत हुए कार्यों को शुरू करवाने को लेकर भी चर्चा की गई 
सरकार द्वारा ग्रामीण स्रोतों में एपीएल परिवारों से ₹100 और बीपीएल परिवारों से प्रतिमा ₹25 यूजर्स  चार्ज नहीं वसूला जाना चाहिए 
जिला चंबा में अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का कार्यालय खोला जाना चाहिए ताकि की अल्पसंख्यक लोगों को सुविधा मिल सके 
और एक मुद्दा स्मार्ट मीटर का भी रखा है जिससे कि लोग बिल्कुल खफा है स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जाना चाहिए इससे उपभोक्ताओं को काफी नुकसान होगा 
और हिमाचल प्रदेश सरकार से मुस्लिम गुजर कल्याण सभा चंबा द्वारा एक यह भी आग्रह किया गया है की गुजर कल्याण बोर्ड की बैठक का जल्द से जल्द आयोजन किया जाए इन सभी मुद्दों को लेकर बैठक में चर्चा की गई
    user_Him Darishti
    Him Darishti
    चौराह, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सुक्खू के 13 मार्च के कुटलैहड़ के एक दिवसीय को लेकर तैयारियां हुईं तेज बंगाणा में विधायक विवेक शर्मा ने सभी अधिकारियों के साथ की बैठक, संबंधित अधिकारियों को आदेश बंगाणा, प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सिंह के 13 मार्च को प्रस्तावित एक दिवसीय कुटलैहड़ प्रवास को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा में उपमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) सोनू गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सिंह के कुटलैहड़ दौरे के दौरान उपमंडल बंगाणा के सभी विभागों की ओर से विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं और क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। विधायक विवेक शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर विभाग अपनी-अपनी योजनाओं, उपलब्धियों और चल रहे विकास कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करे, ताकि आम जनता को भी सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ और जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू के दौरे के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं के शिलान्यास भी प्रस्तावित हैं। इनमें लगभग 15 करोड़ रुपये की तर्कवाल पेयजल योजना प्रमुख है, जिससे क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर और स्थायी पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से बंगाणा नगर पंचायत के लिए प्रस्तावित दूसरे चरण की सीवरेज योजना का भी शिलान्यास किया जाएगा, जिससे नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि इन दोनों बड़ी योजनाओं के अलावा भी आधा दर्जन अन्य करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के शिलान्यास मुख्यमंत्री के हाथों करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी-अपनी परियोजनाओं से संबंधित पूरी जानकारी और प्रस्ताव समय पर तैयार रखें। बैठक में विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को भी उनके समक्ष रखा जाएगा। इनमें सड़कों के विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने, पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र में सब जज कोर्ट और डीएसपी हेडक्वार्टर की स्थापना जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि इन घोषणाओं के पूरा होने से कुटलैहड़ क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सुक्खू के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। कार्यक्रम स्थल, बिजली, पानी, सफाई, सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। बैठक में विधायक विवेक शर्मा ने कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी बंगाणा रोहित चौधरी को आदेश दिए कि मुख्यमंत्री सुखबिंदर सुक्खू के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सुक्खू का कुटलैहड़ दौरा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरे से जहां कई विकास योजनाओं को गति मिलेगी, वहीं क्षेत्र की लंबित मांगों को भी पूरा करवाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। यह रहे मौजूद इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल खंड बिकास अधिकारी के एल वर्मा रेंज ऑफिसर अंकुश आनंद खुरवाई रेंज ऑफिसर संदीप कुमार, एक्सिन लोकनिवि एक्सिन जल शक्ति हरभजन सिंह, वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ राजेश कुमार जंगा,कृषि अधिकारी सतपाल धीमान प्रदेश कांग्रेस सचिव देसराज मोदगिल कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,जिला पार्षद सत्या देवी दिनेश खत्री जेडी आर्य विपिन साजन सुदेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
    1
    राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सुक्खू के 13 मार्च के कुटलैहड़ के एक दिवसीय को लेकर तैयारियां हुईं तेज
बंगाणा में विधायक विवेक शर्मा ने सभी अधिकारियों के साथ की बैठक, संबंधित अधिकारियों को आदेश
बंगाणा, प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सिंह के 13 मार्च को प्रस्तावित एक दिवसीय कुटलैहड़ प्रवास को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा में उपमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) सोनू गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सिंह के कुटलैहड़ दौरे के दौरान उपमंडल बंगाणा के सभी विभागों की ओर से विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं और क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। विधायक विवेक शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर विभाग अपनी-अपनी योजनाओं, उपलब्धियों और चल रहे विकास कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करे, ताकि आम जनता को भी सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ और जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू के दौरे के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं के शिलान्यास भी प्रस्तावित हैं। इनमें लगभग 15 करोड़ रुपये की तर्कवाल पेयजल योजना प्रमुख है, जिससे क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर और स्थायी पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से बंगाणा नगर पंचायत के लिए प्रस्तावित दूसरे चरण की सीवरेज योजना का भी शिलान्यास किया जाएगा, जिससे नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि इन दोनों बड़ी योजनाओं के अलावा भी आधा दर्जन अन्य करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के शिलान्यास मुख्यमंत्री के हाथों करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी-अपनी परियोजनाओं से संबंधित पूरी जानकारी और प्रस्ताव समय पर तैयार रखें। बैठक में विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को भी उनके समक्ष रखा जाएगा। इनमें सड़कों के विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने, पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र में सब जज कोर्ट और डीएसपी हेडक्वार्टर की स्थापना जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि इन घोषणाओं के पूरा होने से कुटलैहड़ क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सुक्खू के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। कार्यक्रम स्थल, बिजली, पानी, सफाई, सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। बैठक में विधायक विवेक शर्मा ने कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी बंगाणा रोहित चौधरी को आदेश दिए कि मुख्यमंत्री सुखबिंदर सुक्खू के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सुक्खू का कुटलैहड़ दौरा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरे से जहां कई विकास योजनाओं को गति मिलेगी, वहीं क्षेत्र की लंबित मांगों को भी पूरा करवाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल खंड बिकास अधिकारी के एल वर्मा रेंज ऑफिसर अंकुश आनंद खुरवाई रेंज ऑफिसर संदीप कुमार, एक्सिन लोकनिवि एक्सिन जल शक्ति हरभजन सिंह, वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ राजेश कुमार जंगा,कृषि अधिकारी सतपाल धीमान  प्रदेश कांग्रेस सचिव देसराज मोदगिल कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,जिला पार्षद सत्या देवी दिनेश खत्री जेडी आर्य विपिन साजन सुदेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जोगिंदर नगर में बोले राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा- मुख्यमंत्री की सोच पर खरा उतरना मेरे लिये है बड़ा चैलेंज। अंकित कुमार, जोगिंदर नगर। राज्यसभा सांसद बनने के बाद आज जोगिंदर नगर पहुंचे अनुराग शर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। हारों से लदे सांसद अनुराग शर्मा को नारों के साथ सभा स्थल तक लाया गया, जहां कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने अनुराग शर्मा को शॉल-टोपी पहनाकर सम्मानित किया व उपस्थित जनता को भी संबोधित किया। उसके बाद राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैंने सपने में भी ये पद नहीं सोचा था, जो आज कांग्रेस पार्टी ने मुझे सौंपा है। अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच पर खरा उतरना मेरे लिये बहुत बडा चैंलेज है, जिसके लिये हर कार्यकर्ता व नेता का साथ जरूरी है। वहीं, उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं का भी धन्यवाद किया।
    1
    जोगिंदर नगर में बोले राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा- मुख्यमंत्री की सोच पर खरा उतरना मेरे लिये है बड़ा चैलेंज।
अंकित कुमार, जोगिंदर नगर।
राज्यसभा सांसद बनने के बाद आज जोगिंदर नगर पहुंचे अनुराग शर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। हारों से लदे सांसद अनुराग शर्मा को नारों के साथ सभा स्थल तक लाया गया, जहां कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने अनुराग शर्मा को शॉल-टोपी पहनाकर सम्मानित किया व उपस्थित जनता को भी संबोधित किया। उसके बाद राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैंने सपने में भी ये पद नहीं सोचा था, जो आज कांग्रेस पार्टी ने मुझे सौंपा है। अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच पर खरा उतरना मेरे लिये बहुत बडा चैंलेज है, जिसके लिये हर कार्यकर्ता व नेता का साथ जरूरी है। वहीं, उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं का भी धन्यवाद किया।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    Local News Reporter जोगिंदरनगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सुजानपुर : ठाकुर जगदेव चंद स्मारक राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में 10 मार्च 2026 को महिला शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर अकुला शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ विभा ठाकुर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉक्टर सुमन शर्मा के स्वागत संबोधन के साथ हुई ।मुख्य अतिथि डॉक्टर अकुला शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में अपने व्यक्तिगत संघर्ष और आत्मनिर्भरता के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने नारीत्व को ईश्वर की एक अनोखी देन बताया और नारी ने मेहनत और ज्ञान से स्वयं को उचित स्थान पर पहुंचा है। प्राचार्य डॉक्टर विभा ठाकुर ने महिला अधिकारों, समान अवसर और समानता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। अंत में सभी ने मिलकर महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया। डॉ जितेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि सहित सभी का कार्यक्रम में आने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ सपना राणा,प्रो बंदना सूद, प्रो राजीव कुमार, डॉ उमा देवी, प्रो निर्मला, प्रो उमा शर्मा, प्रो अंजू राणा, प्रो आशु महाजन, पुस्तकालय प्रभारी श्रीमती नीलम कुमारी ,श्रीमती संतोष कुमारी, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक श्रीमती विनीता राणा सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।
    1
    सुजानपुर :
ठाकुर जगदेव चंद स्मारक राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में 10 मार्च 2026 को महिला शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर अकुला शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ विभा ठाकुर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉक्टर सुमन शर्मा के स्वागत संबोधन के साथ हुई ।मुख्य अतिथि डॉक्टर अकुला शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में अपने व्यक्तिगत संघर्ष और आत्मनिर्भरता के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने नारीत्व को ईश्वर की एक अनोखी देन बताया और नारी ने मेहनत और ज्ञान से स्वयं को उचित स्थान पर पहुंचा है। प्राचार्य डॉक्टर विभा ठाकुर ने महिला अधिकारों, समान अवसर और समानता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। अंत में सभी ने मिलकर महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
डॉ जितेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि सहित सभी का कार्यक्रम में आने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ सपना राणा,प्रो बंदना सूद, प्रो राजीव कुमार, डॉ उमा देवी, प्रो निर्मला, प्रो उमा शर्मा, प्रो अंजू राणा, प्रो आशु महाजन, पुस्तकालय प्रभारी श्रीमती नीलम कुमारी ,श्रीमती संतोष कुमारी, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक श्रीमती विनीता राणा सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.