स्लग-खाकी पर सवाल, थानाध्यक्ष का युवक को पीटते वीडियो वायरल स्लग-खाकी पर सवाल, थानाध्यक्ष का युवक को पीटते वीडियो वायरल एंकर - उन्नाव से खबर है, यहां बिहार थाने में थानाध्यक्ष के द्वारा युवक के टॉर्चर का एक वीडियो सामने आया है । वायरल वीडियो ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं । सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में थानाध्यक्ष राहुल सिंह एक युवक के साथ मारपीट करते और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं । वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की पहले थानाध्यक्ष एक पुलिसकर्मी से पट्टा मांगते हैं और फिर युवक के पास जाकर हाथ आगे करने को कहते हैं, जब युवक हाथ आगे नहीं करता तो थानाध्यक्ष राहुल सिंह युवक के तमाचा मारते दिख रहे हैं, जिस पर युवक तेजी से चिल्लाता हुआ दिख रहा है । वहीं थानाध्यक्ष राहुल सिंह तेजी से हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं । वहीं वायरल वीडियो थाने के अंदर का बताया जा रहा है, जिस जगह पर युवक बैठा है उस के ऊपर दीवार पर संपत्ति विभाग का बोर्ड लगा हुआ दिखाई दे रहा है । वायरल हुए वीडियो में दरोगा बीरेंद्र सिंह यादव के साथ ही 2 पुलिसकर्मी भी खड़े नजर आ रहे हैं । मौके पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं । सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं । हालांकि इस घटना को लेकर अभी तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है ।

- शाहजहांपुर 13 अप्रैल। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बरेली मोड़ चल रहे चल रहे चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंता को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि चौड़ीकरण कार्य में आने वाले विद्युत पोलों को जल्द से जल्द शिफ्ट किया जाए। चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण पूर्ण कराकर बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड, लगने वाले ठेलों व्यवस्थित तरीके से लगवाया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार एवं अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।3
- Post by विवेक मिश्र1
- शाहजहांपुर :संस्कार बता देते हैं परवरिश कैसी है? यह कहावत तब चरितार्थ हो गई जब गुरुकुल सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय समर कैम्प का शुभारंभ करने पहुंची स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर एवं शासन द्वारा नामित मोहल्ला बिजलीपुरा की पार्षद श्रीमती अल्पना श्रीवास्तव जी ने संस्था मे प्रवेश करने से पूर्व चौखट के चरण स्पर्श किए। इसके बाद वे संस्था मे सम्मानपूर्वक अंदर आयी। आज़ के दौर में जहां लोगों को थोड़ा सी दौलत और शोहरत क्या मिल जाती है। उनमे अभिमान जाग जाता है लेकिन पार्षद महोदया मे अभिमान और दिखावा नाम की कोई चीज़ दिखाई नहीं दी। संस्था अध्यक्ष कुमार सागर ने बताया कि इससे पहले संस्था मे बहुत से जनप्रतिनिधि और अधिकारी आए लेकिन किसी ने भी विद्या के इस मंदिर के सामने अपना सिर नहीं झुकाया। पार्षद महोदया के इस महान कृत्य को देखकर वहां उपस्थित सभी लोग अचंभित रह गए और उनकी इस अटूट श्रद्धा और समर्पण को देखकर लोग उनकी सराहना कर रहे थे।1
- Post by Ravi Kumar Kaithwar1
- *प्रेस नोट - थाना सदर बाजार* *जनपद शाहजहाँपुर* *दिनांक-12.04.2026* *थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने में अभियुक्त का साथ देने वाली सहअभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार ।* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में चलाये जा रहे अपराध रोकथाम, मिशन शक्ति अभियान व गिरफ्तारी वाँछित अभियुक्त के क्रम में थाना सदर बाजार पुलिस टीम को बडी सफलता हासिल हुई । *संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 14.02.2026 को वादी मुकदमा की तहरीर बावत वादी की नाबालिग भांजी को प्रेमजाल के झांसे में लेकर शारीरिक शोषण कर गर्भवती करना, गर्भपात कराना तथा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं0 63/26 धारा 64(2)(m)/89 बीएनएस व 4(2) , 5l/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कराया था । घटना की सूचना तत्काल अधिकारीगण को दी गयी । उच्चाधिकारीगण द्वारा तत्काल घटना का शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित कर टीम का गठन किया गया, दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में मेघा चौधरी पत्नी मोहित कुमार निवासी मौहल्ला एमनजई जलालनगर थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर का नाम प्रकाश मे आया तथा धारा 61(2)/351(3) बीएनएस की वृद्धि की गयी। आज दिनांक 12.04.2026 को थाना सदर बाजार महिला पुलिस टीम को जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि आपके थाने पर पंजीकृत मु0अ0स0 63/26 धारा 64(2)(m)/89/61(2)/351(3) बीएनएस व 4(2) , 5l/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित सहअभियुक्ता मेघा आज घर पर मौजूद है । अगर जल्दी की जाये तो पकडी जा सकती है । उक्त सूचना पर महिला पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान सहअभियुक्ता के घर के बाहर मो0 एमनजई जलालनगर से एक महिला को पकड़ लिया । नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गयी तो महिला ने अपना नाम मेघा पत्नी मोहित सिंह उम्र करीब 27 वर्ष निवासी मौहल्ला जलालनगर थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर बताया, सहअभियुक्ता को कारण गिरफ्तारी बताते हुये समय करीब 14.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तारशुदा सहअभियुक्ता को बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरणः-* मेघा चौधरी पत्नी मोहित कुमार उम्र करीब 27 वर्ष निवासी मौहल्ला एमनजई जलालनगर थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर । *पंजीकृत अभियोग का विवरणः-* मु0अ0स0 63/26 धारा 64(2)(m)/89/61(2)/351(3) बीएनएस व 4(2) , 5l/6 पॉक्सो एक्ट । *गिरफ्तारी का दिनाँक,स्थान व समय–* दिनाँक 12.04.2026 को समय करीब 14.45 बजे, अभियुक्ता के घर के बाहर मो0 एमनजई जलालनगर, । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-* 1. म0उ0नि0 श्रीमती साक्षी चौधरी थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर 2. म0का0 शारदा 3. म0का0 कविता यादव4
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- ब्रेकिंग - चंदौली पुलिस ने 14.739 किलो अवैध गाँजा किया बरामद मौके से एक बाइक सहित दो गाँजा तश्करो को किया गिरफ्तार बरामद गाँजा की कीमत 04 लाख रुपये बतायी जा रही है तश्कर बिहार से सस्ते दामों में गाँजा खरीदकर, यूपी लाकर महँगे दामों में करते थे विक्री तश्कर गाँजा विक्री से मिले पैसे को आपस में करते थे बटवारा गिरफ्तार दोनो तश्कर कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं निवासी नौगढ़ पुलिस को मुखबिर की सूचना पर कौवाघाट पुल के समीप मिली कामयाबी बाईट - नामेंद्र कुमार, सीओ नौगढ़1
- Post by विवेक मिश्र1
- एडवोकेट रिंशू डागा से ख़ास बातचीत भीम आर्मी भारत एकता मिशन प्रदेश अध्यक्ष जी के जन्मदिन अवसर पर1