जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान के तहत जागरूकता रथ को जिलाधिकारी एवं बढ़िया पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झण्डी “जाँच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार” अभियान के तहत जागरूकता रथ को जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश के आलोक में जिले में संचालित “जाँच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार” अभियान के तहत जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री योगेंद्र कुमार ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ (एलईडी वाहन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को अभियान के उद्देश्यों एवं गैर-संचारी रोगों की समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक करेगा। ज्ञातव्य हो कि उक्त अभियान के तहत 01 सितंबर, 2026 से 30 नवंबर, 2026 तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, चिकित्सकीय परामर्श, दवा वितरण तथा आवश्यक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उच्च रक्तचाप, मधुमेह, तीन प्रकार के सामान्य कैंसर—मुंह, स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, हृदय रोग, नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) तथा क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) जैसी बीमारियों की समय पर पहचान करना, आवश्यक प्रबंधन एवं उपचार सुनिश्चित करना तथा इनसे होने वाली असामयिक मौतों में कमी लाना है। घर-घर होगी स्क्रीनिंग, उपलब्ध कराई जाएंगी निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं अभियान के दौरान लोगों को गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य जांच, परामर्श, दवा वितरण एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री मुकेश रंजन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) श्री पंकज कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री कुमार दीपक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान के तहत जागरूकता रथ को जिलाधिकारी एवं बढ़िया पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झण्डी “जाँच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार” अभियान के तहत जागरूकता रथ को जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश के आलोक में जिले में संचालित “जाँच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार” अभियान के तहत जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री योगेंद्र कुमार ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ (एलईडी वाहन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को अभियान के उद्देश्यों एवं गैर-संचारी रोगों की समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक करेगा। ज्ञातव्य हो कि उक्त अभियान के तहत 01 सितंबर, 2026 से 30 नवंबर, 2026 तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, चिकित्सकीय परामर्श, दवा वितरण
तथा आवश्यक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उच्च रक्तचाप, मधुमेह, तीन प्रकार के सामान्य कैंसर—मुंह, स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, हृदय रोग, नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) तथा क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) जैसी बीमारियों की समय पर पहचान करना, आवश्यक प्रबंधन एवं उपचार सुनिश्चित करना तथा इनसे होने वाली असामयिक मौतों में कमी लाना है। घर-घर होगी स्क्रीनिंग, उपलब्ध कराई जाएंगी निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं अभियान के दौरान लोगों को गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य जांच, परामर्श, दवा वितरण एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री मुकेश रंजन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) श्री पंकज कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री कुमार दीपक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
- मधुबनी शहर के चकदह से रांटी वाले रोड पर सड़क निर्माण कार्य शुरू बड़ी गाड़ियों को किया गया डायवर्ट, ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने दी जानकारी मधुबनी शहर के चकदह से रांटी वाले रोड पर सड़क निर्माण कार्य शुरू बड़ी गाड़ियों को किया गया डायवर्ट, ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने दी जानकारी1
- **तुमसे मिलना, तुमसे बातें करना… सब याद है मुझे। वो मुलाकातें, वो पल, वो मंज़र और वो शाम… आज भी सब याद है मुझे। वक्त गुजर गया, लेकिन कुछ यादें ऐसी होती हैं जो वक्त के साथ धुंधली नहीं होतीं, बल्कि दिल में और गहरी उतर जाती हैं। कुछ खूबसूरत लम्हे हमेशा हमारे साथ रहते हैं।** #Yaadein #PuraniYaadein #EmotionalReel #HeartTouching #HindiShayari HindiQuotes Mohabbat Pyar LoveQuotes SadQuotes Feelings Memories InstagramReels ReelsIndia ViralReels TrendingReels HindiReels ReelKaroFeelKaro1
- झंझारपुर DSP सुबोध कुमार सिन्हा का सभी थाना प्रभारी को कड़ी चेतावनी। आपको बताते चलें कि झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत DSP सुबोध कुमार सिन्हा ने सभी थान प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करें। आगे देखें वीडियो में।1
- आज BDO मनीगाछी को अपने साथ लेकर माउंबेहट के कृष्ण मंदिर के पास ग्रामीणों के बीच पहुंचा। कल मुखिया द्वारा की गई गलती के तत्काल समाधान के लिए कहा गया और 24 घंटे का समय दिया गया, ताकि पूजा के दौरान ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही, पूजा समाप्त होने के बाद इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की बात भी हुई। हमारी कोशिश यही है कि ग्रामीणों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो। हमारे स्तर से जो भी संभव होगा, हम पूरी कोशिश कर रहे हैं। 🙏 #Maunbehat #Manigachhi #Darbhanga #KrishnaMandir #GroundReport4
- बिहार के दरभंगा जिला के दरभंगा में जिस तरह से तालाब को भर कर वहां जमीन को कब्जा करना चाहते थे उन सभी पर चला बुलडोजर बिहार के दरभंगा जिला के पोखर बचाओ अभियान सरकार के नियम के अनुसार सिधौली पंचायत के मुखिया नागेश्वर दास ने भी एक दिवसीय धरना दिए देखी क्या कुछ कहते हैं और आपके आसपास कोई घटना दुर्घटना की जानकारी हो तो हमारे दिए गए नंबर पर जरूर संपर्क करें एवं भ्रष्टाचार खबर के लिए संपर्क करें खबरिया विज्ञापन के लिए संपर्क करें 75499079571
- मधुबनी के राजनगर सहसपुर में स्थित रामगुलाम इंस्टीट्यूट में सत्र 2026-27 का Blis ,Mlis,ECCE,MA,MSc,ANM,GNM जैसे कोर्सेज में एडमिशन शुरू, निर्देशक मिथुन कुमार पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी1
- पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ा: पटना सिटी के कई घाटों पर पहुंचा पानी, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट। पटना में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पटना सिटी में गंगा के बढ़ते पानी के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पटना सिटी प्रशासन, ASP और CO ने कंगन घाट से लेकर भद्र घाट तक के सभी संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया। भद्र घाट और महावीर घाट पर गंगा का पानी ऊपर चढ़ चुका है, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर इन घाटों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा नियमों का पालन कराने के लिए घाटों पर दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। स्थिति बिगड़ने पर इलाके में धारा 163 लागू करने की भी तैयारी है। राहत और बचाव के लिए SDRF की 10 नावें, 28 कर्मी और 6 गोताखोर अलर्ट मोड पर हैं, जबकि SSB की टीमों को भद्र घाट पर तैनात किया गया है। इसके अलावा फतुहा की कच्ची दरगाह से राघोपुर जाने वाली नावों के संचालन पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों से अपील की है कि वे जलस्तर बढ़ने के कारण घाटों पर न जाएं और पानी में नहाने या खेलने से बचें। वहीं, शहर के जलजमाव वाले वार्डों से पानी निकालने के लिए नगर निगम को पंप लगाने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।1
- बाँस से निर्माण सामग्री देखिये कैसे तरह तरह के सामान तैयार किये जाते है देश मे हमारे आपके लिए कितना उपयोगी है यह बांस ( बम्बू ) आपके यहाँ इसे क्या बोलते है कमेंट करें भारत1
- खजौली के चतरा गोबरौरा में गर्दन कटा अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, इलाके में सनसनी; मृतक की पहचान अब तक नहीं, पुलिस ने शुरू की गहन जांच1