दो वर्ष पहले रिटायर्ड हो गई सेविका, अब तक नहीं हुई बहाली सेविका की अनुपस्थिति में सहायिका चला रही आंगनबाड़ी केंद्र बगल के केंद्र की सेविका को मिला है प्रभार हाल बहादुरपुर पंचायत के भोला बिगहा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र बहादुरपुर द्वितीय का सहायिका बोली-सप्ताह में 3 दिन बहादुरपुर की सेविका चलाती है आंगनबाड़ी केंद्र रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन लगभग दो वर्ष पूर्व रजौली प्रखंड की एक आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका रिटायर्ड हो गई। बावजूद अब तक सेविका की बहाली नहीं हुई। बिना सेविका के ही सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं। सेविका का पद रिक्त रहने के बाद सहायिका सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र चला रही है। बगल के केंद्र की सेविका को केन्द्र का प्रभार मिला है। जिससे जैसे-तैसे बे पटरी होकर आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं। हाल रजौली प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत के भोला बिगहा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र बहादुरपुर द्वितीय का है। मीडियाकर्मियों द्वारा गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे आंगनबाड़ी केंद्रों की पड़ताल के दौरान भोला बिगहा आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका बबीता कुमारी ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले सेविका रिटायर्ड हो गई है। सेविका के रिटायर्ड होने के बाद सीडीपीओ के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र बहादुरपुर प्रथम की सेविका कौशल्या देवी को भोला बिगहा आंगनबाड़ी केंद्र का प्रभार दिया गया है। प्रभार वाली सेविका ही सप्ताह में 3 दिन केन्द्र चलाती है। आंगनबाड़ी केंद्र पर 15-20 बच्चे उपस्थित थे। बच्चों का पोषाहार बना हुआ था। सहायिका बबीता कुमारी द्वारा रसिया बनाई गई थी। 15 अप्रैल को टीएचआर का वितरण नहीं हुआ था। सहायिका ने बताया कि अभी टीएचआर का वितरण नहीं किया गया है। सेविका के द्वारा 17 अप्रैल गुरुवार को टीएचआर का वितरण किया जाएगा। गौरतलब है कि सेविका के रिटायर्ड हो जाने के बाद आंगनबाड़ी केंद्र पर टीएचआर अर्थात टेक होम राशन वितरण, पोषाहार वितरण समेत केंद्र पर संचालित सरकार की कई योजनाएं जैसे-तैसे बेपटरी होकर चल रही है और सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र के लाभार्थियों को भी सही तरीके से योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि विगत एक डेढ़ साल से सेविका के रिटायर्ड होने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों, गर्भवती महिलाओं, प्रसूति महिलाओं, किशोरी बालिकाओं समेत संबंधित लोगों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बस जैसे-तैसे आंगनबाड़ी केंद्र चल रही है। जब इस संदर्भ में सीडीपीओ सीता कुजूर से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो वह अपने सीडीपीओ कार्यालय में मौजूद नहीं थी। इसके बाद जब मोबाइल पर उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने मोबाइल रिसीव करना उचित नहीं समझा। जिससे यह प्रतीत होता है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में सीडीपीओ के द्वारा जानबूझकर लापरवाही की जा रही है। क्षेत्र के लोगों व गणमान्य लोगों का कहना है कि आईसीडीएस की वरीय अधिकारी डीपीओ आदि के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच नहीं करने के कारण केंद्रों की यह स्थिति बनी हुई है। साल-दो साल में कभी- कभार डीपीओ के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की जाती है जिसके कारण रजौली सीडीपीओ भी नियमित रूप से केंद्रों की जांच नहीं करती। जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों का यह हाल बना है।
दो वर्ष पहले रिटायर्ड हो गई सेविका, अब तक नहीं हुई बहाली सेविका की अनुपस्थिति में सहायिका चला रही आंगनबाड़ी केंद्र बगल के केंद्र की सेविका को मिला है प्रभार हाल बहादुरपुर पंचायत के भोला बिगहा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र बहादुरपुर द्वितीय का सहायिका बोली-सप्ताह में 3 दिन बहादुरपुर की सेविका चलाती है आंगनबाड़ी केंद्र रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन लगभग दो वर्ष पूर्व रजौली प्रखंड की एक आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका रिटायर्ड हो गई। बावजूद अब तक सेविका की बहाली नहीं हुई। बिना सेविका के ही सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं। सेविका का पद रिक्त रहने के बाद सहायिका सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र चला रही है। बगल के केंद्र की सेविका को केन्द्र का प्रभार मिला है। जिससे जैसे-तैसे बे पटरी होकर आंगनबाड़ी केंद्र चल
रहे हैं। हाल रजौली प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत के भोला बिगहा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र बहादुरपुर द्वितीय का है। मीडियाकर्मियों द्वारा गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे आंगनबाड़ी केंद्रों की पड़ताल के दौरान भोला बिगहा आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका बबीता कुमारी ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले सेविका रिटायर्ड हो गई है। सेविका के रिटायर्ड होने के बाद सीडीपीओ के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र बहादुरपुर प्रथम की सेविका कौशल्या देवी को भोला बिगहा आंगनबाड़ी केंद्र का प्रभार दिया गया है। प्रभार वाली सेविका ही सप्ताह में 3 दिन केन्द्र चलाती है। आंगनबाड़ी केंद्र पर 15-20 बच्चे उपस्थित थे। बच्चों का पोषाहार बना हुआ था। सहायिका बबीता कुमारी द्वारा रसिया बनाई गई थी। 15 अप्रैल को टीएचआर का वितरण नहीं हुआ था। सहायिका ने बताया कि अभी
टीएचआर का वितरण नहीं किया गया है। सेविका के द्वारा 17 अप्रैल गुरुवार को टीएचआर का वितरण किया जाएगा। गौरतलब है कि सेविका के रिटायर्ड हो जाने के बाद आंगनबाड़ी केंद्र पर टीएचआर अर्थात टेक होम राशन वितरण, पोषाहार वितरण समेत केंद्र पर संचालित सरकार की कई योजनाएं जैसे-तैसे बेपटरी होकर चल रही है और सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र के लाभार्थियों को भी सही तरीके से योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि विगत एक डेढ़ साल से सेविका के रिटायर्ड होने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों, गर्भवती महिलाओं, प्रसूति महिलाओं, किशोरी बालिकाओं समेत संबंधित लोगों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बस जैसे-तैसे आंगनबाड़ी केंद्र चल रही है। जब इस संदर्भ में सीडीपीओ
सीता कुजूर से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो वह अपने सीडीपीओ कार्यालय में मौजूद नहीं थी। इसके बाद जब मोबाइल पर उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने मोबाइल रिसीव करना उचित नहीं समझा। जिससे यह प्रतीत होता है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में सीडीपीओ के द्वारा जानबूझकर लापरवाही की जा रही है। क्षेत्र के लोगों व गणमान्य लोगों का कहना है कि आईसीडीएस की वरीय अधिकारी डीपीओ आदि के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच नहीं करने के कारण केंद्रों की यह स्थिति बनी हुई है। साल-दो साल में कभी- कभार डीपीओ के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की जाती है जिसके कारण रजौली सीडीपीओ भी नियमित रूप से केंद्रों की जांच नहीं करती। जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों का यह हाल बना है।
- नवादा जिला के गोबिंदपुर प्रखंड स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर गैस के लिए आधी रात में ही नंबर लगानी पार्टी है सुबह होते ही निराश जनक होना पड़ता है1
- Post by News Of Nawada1
- Post by Bipin kumar4
- डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न जगहों पर नाली की समस्याओं का जायजा शुक्रवार को 11 बजे लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित इंजीनियर से बात कर खामियों को जल्द सुधारने का निर्देश दिया। निरीक्षण में कई स्थानों पर गड़बड़ियां पाई गईं, जिन्हें ठीक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, उन्होंने शिवसागर तालाब पहुंचकर वहां की समस्याओं की भी जानकारी ली और जल्द समाधान को लेकर पहल करने की बात कही।1
- कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधीमाटी में चोरी की कोशिश करते दो बच्चों के साथ एक महिला पकड़ी गई, वहीं दिन गुरुवार को कोलटैक्स में गहने और एक हजार रुपए चोरी कांड से भी जुड़ाव का शक, जांच में जुटी पुलिस।1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के पीपचो-गरचांच के पास बस और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में गिरिडीह के डोरंडा लहरियाटांड निवासी 40 वर्षीय मो. निजामुद्दीन अंसारी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी महरूम निशा गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों शादी समारोह में जा रहे थे। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।1
- कोडरमा: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रवेश-निकास व्यवस्था, तैनात पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, आगंतुकों की जांच तथा बंदी पेशी की सुरक्षा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएसपी रतिभान सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर नजर रखने तथा बिना जांच किसी को भी प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर अति संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए यहां सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाना जरूरी है।1