यहाँ गौशाला की व्यवस्था देख भड़के बीडीओ। पढ़ें पूरी खबर..... नसीरपुर कुशहा गौशाला का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर लगाई फटकार मधुबन(मऊ):-फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के नसीरपुर कुशहा स्थित गौशाला में बुधवार को खंड विकास अधिकारी अनिल मौर्य ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विकासखंड फतेहपुर मंडाव अंतर्गत ग्राम पंचायत नसीरपुर कुशहा स्थित गौशाला में बुधवार को खंड विकास अधिकारी अनिल मौर्य ने अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला की साफ-सफाई, पशुओं के रख-रखाव, चारा-पानी की उपलब्धता, शेड की स्थिति एवं चिकित्सा सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर गंदगी और अव्यवस्था पाए जाने पर बीडीओ ने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि गौवंश को समय से पर्याप्त चारा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बीडीओ अनिल मौर्य ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि गौशाला में पशुओं की देखभाल में लापरवाही अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तत्काल सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप गौशालाओं का संचालन करने तथा निराश्रित गौवंश को सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही नियमित निगरानी और अभिलेखों के सही रख-रखाव के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान धनंजय यादव, पंचायत सचिव एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं ग्रामीणों ने भी गौशाला से जुड़ी समस्याएं अधिकारी के समक्ष रखीं। जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।भीषण गर्मी को देखते हुए बीडीओ ने गौशाला में पशुओं को लू से बचाने के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने शेड के आसपास गीले टाट लगाने, पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने और छायादार स्थान उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

- बिल्थरारोड उभाव कोतवाली में बुधवार को नवागत प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक ने कार्यभार ग्रहण किया। चार्ज संभालते ही उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की स्थिति, भौगोलिक जानकारी और संवेदनशील स्थानों की समीक्षा की। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए बीट पुलिसिंग मजबूत करने, लंबित मामलों के निस्तारण और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल पर भी जोर दिया।1
- पार्वती इंटर कॉलेज की छात्राओं को किया गया जागरूक मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत थाना प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एंटी रोमियो प्रभारी एवं साइबर क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव द्वारा दोहरीघाट कस्बा स्थित पार्वती इंटर कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, छेड़खानी, महिला उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनके सवालों का जवाब भी दिया और उन्हें कानून द्वारा दिए गए अधिकारों की जानकारी दी। साइबर क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, अज्ञात लिंक और सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है, इसलिए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें और अपने अभिभावकों को भी जानकारी दें। इस दौरान छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उप निरीक्षक सतेंद्र प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राएं अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सजग रहें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि छात्राओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास और जागरूकता बनी रहे। वहीं महिला कांस्टेबल प्रज्ञा शुक्ला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करने और किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न या साइबर अपराध की घटना होने पर बिना डर के तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रबंधक लाल बिहारी द्विवेदी विवेक तिवारी उप निरीक्षक सतेंद्र प्रजापति, महिला कांस्टेबल प्रज्ञा शुक्ला, दीपिका पटेल, ममता कुमारी, ज्योति गौतम सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।4
- Post by Sandy Catters4
- दिनांक 15.04.2026 की रात्रि में करीब 10.30 बजे जनपद देवरिया के थाना महुआडीह क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामपुर बनहर में दो सगे पट्टीदारों में आपसी कहासुनी में गाली-गलौज व मारपीट के दौरान एक 40 वर्षीय महिला रबिता देवी के सर पर चोट आ गयी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी । जिनको परिजनों द्वारा ईलाज हेतु मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया गया । जिसके सम्बन्ध में मृतका के बेटे की तहरीर पर थाना स्थानीय पर 03 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।1
- Post by Reporter1
- दिनांक 15.04.2026 की रात्रि में करीब 10.30 बजे जनपद देवरिया के थाना महुआडीह क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामपुर बनहर में दो सगे पट्टीदारों में आपसी कहासुनी में गाली-गलौज व मारपीट के दौरान एक 40 वर्षीय महिला रबिता देवी के सर पर चोट आ गयी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी । जिनको परिजनों द्वारा ईलाज हेतु मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया गया । जिसके सम्बन्ध में मृतका के बेटे की तहरीर पर थाना स्थानीय पर 03 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *...................क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी की बाइट*1
- दिनांक 15.04.2026 की रात्रि में करीब 10.30 बजे जनपद देवरिया के थाना महुआडीह क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामपुर बनहर में दो सगे पट्टीदारों में आपसी कहासुनी में गाली-गलौज व मारपीट के दौरान एक 40 वर्षीय महिला रबिता देवी के सर पर चोट आ गयी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी । जिनको परिजनों द्वारा ईलाज हेतु मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया गया । जिसके सम्बन्ध में मृतका के बेटे की तहरीर पर थाना स्थानीय पर 3 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की बाइट1
- संत कबीर आध्यात्मिक मिशन एंड चेरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट प्रधान कार्यालय सिसवा तरकुलवा देवरिया उत्तर प्रदेश 2744081
- देवरिया जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर बनहर गांव में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रिश्ते में भतीजे ने अपनी ही चाची पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उमेश विश्वकर्मा के परिवार का पट्टीदारों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और इसी दौरान उमेश के रिश्ते में लगने वाले भतीजे ने उनकी पत्नी रविता पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से रविता लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे रविता की बेटी अर्चना और बेटा शिव भी हमले में घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी और महुआडीह थानाध्यक्ष अमित कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपी की तलाश जारी है।4