महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी पार्वती इंटर कॉलेज की छात्राओं को किया गया जागरूक मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत थाना प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एंटी रोमियो प्रभारी एवं साइबर क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव द्वारा दोहरीघाट कस्बा स्थित पार्वती इंटर कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, छेड़खानी, महिला उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनके सवालों का जवाब भी दिया और उन्हें कानून द्वारा दिए गए अधिकारों की जानकारी दी। साइबर क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, अज्ञात लिंक और सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है, इसलिए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें और अपने अभिभावकों को भी जानकारी दें। इस दौरान छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उप निरीक्षक सतेंद्र प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राएं अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सजग रहें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि छात्राओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास और जागरूकता बनी रहे। वहीं महिला कांस्टेबल प्रज्ञा शुक्ला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करने और किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न या साइबर अपराध की घटना होने पर बिना डर के तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रबंधक लाल बिहारी द्विवेदी विवेक तिवारी उप निरीक्षक सतेंद्र प्रजापति, महिला कांस्टेबल प्रज्ञा शुक्ला, दीपिका पटेल, ममता कुमारी, ज्योति गौतम सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी पार्वती इंटर कॉलेज की छात्राओं को किया गया जागरूक मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत थाना प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एंटी रोमियो प्रभारी एवं साइबर क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव द्वारा दोहरीघाट कस्बा स्थित पार्वती इंटर कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, छेड़खानी, महिला उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में
विस्तार से बताया। छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनके सवालों का जवाब भी दिया और उन्हें कानून द्वारा दिए गए अधिकारों की जानकारी दी। साइबर क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, अज्ञात लिंक और सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है, इसलिए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने
पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें और अपने अभिभावकों को भी जानकारी दें। इस दौरान छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उप निरीक्षक सतेंद्र प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राएं अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सजग रहें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते
हैं, ताकि छात्राओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास और जागरूकता बनी रहे। वहीं महिला कांस्टेबल प्रज्ञा शुक्ला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करने और किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न या साइबर अपराध की घटना होने पर बिना डर के तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रबंधक लाल बिहारी द्विवेदी विवेक तिवारी उप निरीक्षक सतेंद्र प्रजापति, महिला कांस्टेबल प्रज्ञा शुक्ला, दीपिका पटेल, ममता कुमारी, ज्योति गौतम सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
- मऊ । शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन मऊ में साप्ताहिक शुक्रवार की परेड के अवसर पर परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान महोदय द्वारा उच्च कोटि का अनुशासन, वर्दी का टर्नआउट, शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ बनाए रखने के दृष्टिगत फोर्स को ब्रीफ करते हुए बताया कि सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहें। दंगा निंयत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखे। जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके । इस दौरान ड्रोन कैमरा, फॉरेन्सिक वैन, चारपहिया/दोपहिया पीआरवी वाहनों के साफ-सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट, फायर एक्सटिंग्विशर, एंटी राइट इक्विपमेंट आदि को चेक किया गया तथा पीआरवी कर्मियों को गंभीर व महिला संबंधित घटनाओं की सूचना पर मौके पर तत्काल पहुंचकर की जाने वाली प्राथमिक कार्यवाही, घटनास्थल को सुरक्षित करने हेतु क्राइम सीन किट का सही तरीके से प्रयोग करने व रिस्पॉन्स टाइम, जीपीएस परसेंटेज आदि में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं एवं परिसर की साफ सफाई इत्यादि का गहन निरीक्षण किया गया । महोदय ने परिसर की समग्र व्यवस्था, बैरक और अन्य सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया । इसी दौरान आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) के रिहर्सल का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन एवं समन्वय का मूल्यांकन करते हुए प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों को नियमितता, समयबद्धता और अनुशासन बनाए रखने की सीख दी। साथ ही कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्टता के साथ पुलिस सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्र, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना शीतला प्रसाद पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह व भारी संख्या में पुलिस अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।4
- Post by SONI DEVI1
- Post by Rahul chauhan1
- Post by Sandy Catters1
- उत्तरप्रदेश के बागपत में "मटरू" लंगूर भरी मीटिंग में DM अस्मिता लाल के पास पहुंच गया। 2015 बैच की IAS अस्मिता एनिमल लवर हैं। मटरू उनका पेट एनिमल है और DM कार्यालय परिसर में ही घूमता रहता है। ऐसे में बाकी अधिकारियों में अफरा तफ़री का माहौल हो गया था।1
- आजमगढ़ शहर के कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पुरानी जेल के सामने बंधा रोड पर एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 31 वर्षीय सुधाकर पाठक, पुत्र संजय पाठक, निवासी गुरुटोला मोहल्ला के रूप में हुई है। वह स्थानीय पत्रकार पदमाकर पाठक के छोटे भाई बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस, सिविल लाइन चौकी और रोडवेज चौकी की टीमें मौके पर पहुंचीं और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि शव की स्थिति खराब होने के कारण शुरुआती पहचान में कठिनाई हुई, लेकिन परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि घटना के समय सुधाकर की पत्नी पूजा ने फोन किया, जिसे किसी अनजान व्यक्ति ने उठाया और खुद को “बड़ादेव” बताया। बाद में पुरानी सब्जी मंडी के पास मोबाइल देने की बात कहकर फोन स्विच ऑफ कर दिया गया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है और मामले की सच्चाई सामने लाने का प्रयास जारी है।1
- बिल्थरारोड में महिला उत्पीड़न के एक मामले पर काली सेना के संस्थापक स्वामी आनंद स्वरूप महाराज सख्त नजर आए। वार्ड नंबर-5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम द्वारा जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और पीड़िता से संपर्क कराया। इसके बाद महाराज ने ट्विटर और पत्र के माध्यम से उच्च अधिकारियों व मुख्यमंत्री को पूरे मामले से अवगत कराते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की।1
- Post by RISHI RAI1