बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न आगर-मालवा, - जिला मुख्यालय आगर में श्रावण मास के चतुर्थ, सोमवार, 24 अगस्त को आयोजित की जा रही बाबा बैजनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी की तैयारियों के संबंध में बैठक बुधवार शाम को कलेक्टर सभाकक्ष आगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने की। बैठक में विधायक श्री माधव सिंह 'मधु' गहलोत, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भैरू सिंह चौहान, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र बोयत, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा, मंदिर पुजारी श्री मुकेश पुरी सहित झांकियों, अखाड़ों और सवारी में शामिल होने वाले आयोजकगण उपस्थित थे। बैठक के प्रारंभ में एसडीएम श्री मिलिंद ढोके ने शाही सवारी के निर्धारित रूट मार्ग की जानकारी दी। उन्होंने पालकी, झांकियों, अखाड़ों और बैंड आदि के क्रम एवं सवारी में शामिल होने के स्थानों की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी से निर्धारित मार्ग, क्रम एवं समय का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शाही सवारी में शामिल होने वाली सभी झांकियों को टोकन एवं फ्लेक्स बनाकर उपलब्ध करवाए जाएंगे। बैठक में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने कहा कि शाही सवारी के दिन शहर में निर्धारित मार्ग एवं स्थानों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध भी किए जाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को शाही सवारी के लिए निर्धारित रूट मार्ग पर आवश्यक व्यवस्था एवं प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की प्रवेश एवं दर्शन व्यवस्था, पार्किंग स्थल पर प्रवेश की व्यवस्था, रूट डायवर्जन एवं स्टॉपेज की व्यवस्था, वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था, सवारी मार्ग पर पेयजल, साफ-सफाई की व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही और समुचित प्रबंधन के निर्देश दिए गए। बैठक में विधायक श्री माधव सिंह 'मधु' गहलोत सहित प्रबंध समिति के सदस्य गणों एवं अन्य उपस्थित जनों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न आगर-मालवा, - जिला मुख्यालय आगर में श्रावण मास के चतुर्थ, सोमवार, 24 अगस्त को आयोजित की जा रही बाबा बैजनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी की तैयारियों के संबंध में बैठक बुधवार शाम को कलेक्टर सभाकक्ष आगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने की। बैठक में विधायक श्री माधव सिंह 'मधु' गहलोत, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भैरू सिंह चौहान, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र बोयत, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा, मंदिर पुजारी श्री मुकेश पुरी सहित झांकियों, अखाड़ों और सवारी में शामिल होने वाले आयोजकगण उपस्थित थे। बैठक के प्रारंभ में एसडीएम श्री मिलिंद ढोके ने शाही सवारी के निर्धारित रूट मार्ग की जानकारी दी। उन्होंने पालकी, झांकियों, अखाड़ों और बैंड आदि के क्रम एवं सवारी में शामिल होने के स्थानों की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी से निर्धारित मार्ग, क्रम एवं समय का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शाही सवारी में शामिल होने वाली सभी झांकियों को टोकन एवं फ्लेक्स बनाकर उपलब्ध करवाए जाएंगे। बैठक में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने कहा कि शाही सवारी के दिन शहर में निर्धारित मार्ग एवं स्थानों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध भी किए जाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को शाही सवारी के लिए निर्धारित रूट मार्ग पर आवश्यक व्यवस्था एवं प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की प्रवेश एवं दर्शन व्यवस्था, पार्किंग स्थल पर प्रवेश की व्यवस्था, रूट डायवर्जन एवं स्टॉपेज की व्यवस्था, वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था, सवारी मार्ग पर पेयजल, साफ-सफाई की व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही और समुचित प्रबंधन के निर्देश दिए गए। बैठक में विधायक श्री माधव सिंह 'मधु' गहलोत सहित प्रबंध समिति के सदस्य गणों एवं अन्य उपस्थित जनों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
- श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर से पंचदेहरिया महादेव के लिए निकली शिवशक्ति कांवड़-कलश यात्रा सुसनेर। श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं भगवान शिव के अभिषेक के बाद शिवशक्ति कांवड़ एवं कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ एवं कलश लेकर यात्रा में शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा पंचदेहरिया महादेव मंदिर के लिए रवाना हुई। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मुस्लिम समाजजनों ने भी कांवड़ एवं कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जिससे आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देखने को मिला।1
- बार फिर निक22अगस्त को एकलेगी शिव शक्ति कावड़ कलश यात्रा जो सुसनेर नगर के मन कामनेश्वर महादेव मंदिर से होकर पंच देहरिया महादेव मंदिर तक पहुंचे गी1
- मुस्लिम समाज ने किया कलश एवं कावड़ यात्रा का फूलों से स्वागत सुसनेर । शिव शक्ति कलश एवं कावड़ यात्रा बुधवार को कंठाल नदी किनारे मेला मैदान पर स्थित निल कंठेश्वर महादेव मंदिर से भारी संख्या में निकाली गई। जिसका शहरवासियों ने जगह जगह स्वागत किया गया। इसी कड़ी में शहर के मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा फुलों से कलश एवं कावड़ यात्रा का पालिका बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर इरशाद महोम्मद कुरैशी , आशिक हुसैन बोहरा , इरफान लाला मास्टर साहब, मसीउल्ला, सलाम भाई मंसुरी , मुख्तीयार खोकर , इस्माइल मंसुरी , नियामत ठाकुर , पूर्व सरपंच दौरान खान अमरकोट, भैय्यू मुस्तफा , आरिफ ठाकुर आदि मौजूद थे।1
- सुसनेर: शिवभक्ति में डूबा शहर: मनकामनेश्वर से पँचदेवलिया महादेव का जलाभिषेक करने निकाली कावड़-कलश यात्रा बुधवार की सुबह 11 बजे शिवशक्ति कावड़ व कलश यात्रा समिति के बैनर तले आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा! सिंचाई विभाग स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कावड़ और कलश यात्रा की शुरुआत हुई। यह यात्रा 10 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर प्राचीन पांडवकालीन पंचदेवलिया महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस यात्रा में पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, दिलीप सकलेचा और मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन सहित कई गणमान्य लोग और बच्चों ने कावड़ उठाई। वहीं, भारी संख्या में मातृशक्ति सिर पर आस्था के कलश लिए इस यात्रा का हिस्सा बनीं। आकर्षक झांकियों से सजी इस यात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच पुलिस बल भी पूरी मुस्तैदी से तैनात रहा।1
- शाजापुर की 1.70 लाख लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची ₹29.88 करोड़ की राशि शाजापुर - मैहर में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के रूप में प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में ₹2,148 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। इस अवसर पर प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में इस माह की ₹1,500 की राशि के साथ रक्षाबंधन के स्नेह स्वरूप ₹250 का शगुन भी भेजा गया। इस तरह प्रत्येक पात्र महिला के खाते में कुल ₹1,750 की राशि अंतरित की गई। इसी क्रम में शाजापुर जिले की कुल 1,70,756 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में ₹29.88 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर किया गया, जिसे बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों ने उत्साहपूर्वक देखा। रक्षाबंधन के अवसर पर अतिरिक्त ₹250 की राशि मिलने से लाड़ली बहनों में खुशी का माहौल रहा। महिलाओं ने मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया।1
- फूलों का तारों का गाते-गाते सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दिया गिफ्ट, 1500 के साथ मिला 250 रुपये का शगुन *'फूलों का तारों का...,' गाते-गाते सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दिया गिफ्ट, 1500 के साथ मिला 250 रुपये का शगुन*। *प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा देश* अंधेर नगरी समाचार संजय सोलंकी* भोपाल/मैहर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अगस्त को प्रेम के अलग ही रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने मैहर जिले में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहनों को विख्यात गाना 'फूलों का तारों का सबका कहना है..,' सुनाया और उनके खातों में 2148 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस तरह राज्य की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों को 1500 रुपये के साथ-साथ राखी का 250 रुपये का शगुन भी मिला। इस मौके पर मैहर की होनहार हॉकी खिलाड़ी अनन्या अवधिया और सुश्री उन्नति पांडे भी मौजूद थीं। इसके अलावा सीएम डॉ. मोहन यादव ने 256 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा भी की और हितग्राहियों को हितलाभ वितरिए किया। उन्होंने यहां कई विभागों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। दूसरी ओर, जनअभियान परिषद की सखियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विशाल राखी भेंट की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कई घोषणाएं भी कीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार हर महीने बहनों को लाड़ली बहना योजना की राशि प्रदान करती है। राखी त्योहार तो साल में एक बार आता है, लेकिन हम हर महीने इस उत्सव को मनाते हैं। आज लाड़ली बहनों के प्रेम को देखकर, उनकी संख्या देखकर आनंद आ रहा है। मैहर मां शारदा का अद्भुत स्थान है। बड़े लड़ैया महुआ वाले, जिनकी मार सही न जाए, एक को मारे दो मर जाए, तीसरा धौंस खाए मर जाए। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मां शारदा के अनन्य भक्त आला की अमरता की कहानी आज भी जीवंत है। जब तक आला दर्शन नहीं कर लेते, मां को भी आनंद नहीं आता। सनातन संस्कृति भी अपने आप में अद्भुत है। उन्होंने कहा कि हमारे तीज-त्योहारों की वजह से हमारे कुटुम्ब जीवित हैं। हमारी संस्कृति में पूरी वसुधा को परिवार माना गया है। हम अपने पेड़-पौधे-नदी-पहाड़, सबको परिवार का हिस्सा मानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश दुनिया के सामने सिर ऊंचा करके खड़ा है। पिछले साल आतंकवादियों ने माताओं-बहनों के सिंदूर पर हाथ डालने का प्रयास किया, उस वक्त हमारे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर मारने का रिकॉर्ड बनाया। हमारी सेना हर तरह से दुश्मन से निपटने में सक्षम है। *बहनों को दिया अतिरिक्त उपहार* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज मेरे दोनों हाथों में प्रेम का धागा है। मैं सौभाग्यशाली हूं। आज मैं मन में क्या महसूस कर रहा हूं, बताना मुश्किल है। मेरी सरकार और आपका जो संबंध है, वो अद्भुत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग दुर्भावना रखते हैं। हम जब भी लाड़ली बहनों को योजना की राशि ट्रांसफर करते हैं, तब कांग्रेसी हमें टोकते हैं। कांग्रेसी कहते हैं कि लाड़ली बहनों के खातों में पैसे मत डालो, ये शराब पी जाती हैं। कांग्रेसियों को डूब मरना चाहिए। सीएम डॉ. मोहन ने बहनों से अपील की, कि कांग्रेस की इस बात को गांठ बांधकर रखना। जिस दिन चुनाव आए, उस दिन कांग्रेस को बताना कि उसने क्या अपराध किया है। उनका हिसाब चुकता करना। लाड़ली बहनों का अपमान कोई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव के पहले जो वादा किया और अभी तक हम महीने आपके खातों में राशि आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एक बार जो वचन देती है, उसे निभाती है। आज मुझे वो गीत याद आ रहा है, 'फूलों का तारों का कहना है, सबका कहना है, एक हजार में मेरी बहना है....'। हमारी सरकार को 1.25 करोड़ बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है। आज हमारी सरकार ने नियमित राशि के अलावा 250 रुपये अतिरिक्त सावन के महीने का उपहार दिया है। *बहनें परिवार को बांधे रखती हैं* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से निवेदन किया कि ये राशि जब आपको मिले, तो अपने भाइयों को मिठाई खिलाना और टीका करना। मैं समझूंगा कि टीका मुझे लगा। मुझे आपका आशीर्वाद मिल गया। हमारी माताओं-बहनों में जो हिम्मत है, वो पुरुष में नहीं है। वे अपना परिवार छोड़कर अंजान परिवार को अपना भविष्य समर्पित कर देती हैं। उन्होंने कहा कि एक बार विश्व हिंदू परिषद का सम्मेलन विदेश में हुआ। उस समय मार्गरेट थ्रेचर वहां की प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने सम्मेलन में कहा कि भारत और लंदन में सबसे बड़ा अंतर कुटुम्ब परंपरा का है। आपके ऋषि-मुनियों ने परिवार की जो परंपरा खड़ी की है, इसकी धुरी माता है। माता अपने सारे बच्चों से जिस प्रकार प्रेम करती है, वह अद्भुत है। मां अपना पेट काटकर बच्चों की सारी मांग पूरी करती है। घर में भले कमाने वाला एक हो, लेकिन मां सबकी पूर्ति करती है। हमको खिलाते-खिलाते मां का पेट भर जाता है। यह संस्कृति केवल भारत में ही है। हमारी संस्कृति त्याग-परिवार की परंपरा को लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि हम लगातार विकास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 के बाद महाकाल लोक का लोकार्पण किया। उससे हमारा पूरा जिला बदल गया। हमने देव स्थान को धार्मिक स्थल बनाने का फैसला किया है। हमारी सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आय बढ़ाने का काम कर रही है। हमने फैसला किया है कि जो भी उद्योग बहनों को मौका देगा, वहां सरकार उसे प्रति बहन 5 हजार रुपये देगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के लिए स्लोगन है, सच्चा वादा पक्का काम-प्रेम से बोलो सीताराम। चित्रकूट में हमने 3 हजार करोड़ से ज्यादा के काम मंजूर किए हैं। अब मां मैहर के लोक के पहले फेज का भूमि-पूजन आज यहां हुआ है। कल कैबिनेट में हमने फैसला किया कि लाड़ली बहनों को आने वाले 5 साल तक राशि देंगे। बहनें इस राशि से सिलाई मशीन खरीदती हैं, ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। बहने इस राशि से परिवार की पूर्ति करती हैं। *कांग्रेस को लिया आड़े हाथ* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पहले नक्सलियों को खत्म किया, और अब नशा विरोधी अभियान चला रहे हैं। हमारी सरकार ने 19 धार्मिक शहरों में शराब की दुकानें बंद की हैं। भविष्य की पीढ़ियों को बचाने के लिए, हर तरह के नशे के खिलाफ लड़ने के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध है। परिवार के परिवार नशे की वजह से बर्बाद हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि आप बच्चों को पढ़ाओ-लिखाओ, बड़ा अधिकारी बनाओ, लेकिन नशे के मामले में उसे सावधान करो। उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि मां नर्मदा विंध्याचल पर्वत की तरह आ नहीं सकती है, उसे लाने के लिए नहर बनाई जा रही थी। जिस मशीन से नहर बन रही थी, वह कंपनी ही बंद हो गई। मशीनें खराब हो गईं। यह योजना बंद होने के कगार पर थी। लेकिन, हमने कहा कि खुशहाली के लिए इस इलाके में पानी आना जरूरी है। 2 हजार करोड़ की योजना 800 करोड़ से शुरू हुई। हमने कहा कि इसके लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि अब वो नहर पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र के हर गांव में नर्मदा का पानी पहुंचेगा। हमने फैसला किया कि किसानों को खाते पलटाने नहीं पड़ेंगे। इसके अलावा आने वाली फसल के समय सरकार दिन में बिजली देगी। जिन-जिन गरीबों के मकान रह गए हैं, उनका मकान बनेगा। मैहर में कलेक्टर सहित 16 बड़े पदों पर बहने हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अगर कांग्रेसी अनुचित आचरण नहीं करते, तो विधानसभा में भी बहनों के लिए 33 फीसदी का आरक्षण हो जाता। कांग्रेस को पता नहीं किस बात का डर है। अगर माताएं-बहनें लोकसभा-विधानसभा में आएंगी तो क्या गलत हो जाएगा। *सीएम ने की ये प्रमुख घोषणाएं* - मैहर में 25 करोड़ की लागत से आधुनिक स्टेडियम बनेगा। - लिलजी जलाशय का 50 करोड़ की लागत से नवीकरण किया जाएगा। - मैहर में बड़ा अस्पताल बनाया जाएगा। - मैहर में 5000 गौवंश क्षमता की बड़ी गौशाला बनेगी। - मैहर में आईटीआई संस्थान बनेगा, स्कूलों का उन्नय किया जाएगा। - आल्हा गायकों की समितियों को 25-25 हजार रुपए देने की घोषणा।1
- बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना रहे मौजूद* सत्यार्थ न्यूज मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश में आज 19 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय आगर में श्रावण मास के चतुर्थ, सोमवार, 24 अगस्त को आयोजित की जा रही1
- दतिया:हत्या के मामले में सड़क पर शव रखकर बैठे परिजनः किसान को गोली लगने की बात कर रहे परिजन; हत्या के आरोपी हैं फरार। दतिया:हत्या के मामले में सड़क पर शव रखकर बैठे परिजनः किसान को गोली लगने की बात कर रहे परिजन; हत्या के आरोपी हैं फरार। दतिया में दुरसड़ा थाना क्षेत्र के कुआखेड़ा गांव में 57 वर्षीय किसान कोमल पाल की हत्या के मामले में बुधवार शाम नया मोड़ आ गया। हत्या से नाराज परिजनों ने दतिया में सिविल लाइन रोड स्थित बुंदेला कॉलोनी तिराहे पर शव रखकर करीब 20 मिनट तक चक्काजाम किया। परिजनों का आरोप था कि किसान को कुल्हाड़ी से वार करने के साथ गोली भी मारी गई है लेकिन FIR में गोली का जिक्र नहीं किया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।1
- विश्व हिंदू परिषद, बंजरग दल के तत्वाधान मे शामगढ मे मशाल यात्रा निकाली गई,, अखंड भारत संकल्प दिवस के निमित्त भव्य मशाल यात्रा का आयोजन बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में किया गया , मशाल यात्रा से पहले उद्बोधन हुआ , यात्रा श्री शिव हनुमान मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर नगर की मुख्यमार्गों से निकली_ _लक्की बड़ोंलिया विभाग विधि प्रमुख बजरंग दल का उदबोधन हुआ , राधाकृष्ण महाराज, बालु सिंह पंवार प्रखंड अध्यक्ष, अनिल टेलर प्रखंड संयोजक, सुश्री कृष्णा चौहान मंचासीन रहें , समापन श्री शिव हनुमान मंदिर पर हुआ , बजरंगियों का यातायात सुगमता का विशेष प्रबंधन रहा_ _पीरूसिंह परिहार, रामसिंह पंवार, पंकज बाली, प्रवीण राजगुरु, सर्वेश त्रिवेदी, नवीन फरक्या , मृदुल मांदलिया , शेखर सोनी सहीत कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, साथीगणों ने सहभागिता की , विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प सहकार स्वागत सत्कार किया गया_1