logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना रहे मौजूद* सत्यार्थ न्यूज मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश में आज 19 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय आगर में श्रावण मास के चतुर्थ, सोमवार, 24 अगस्त को आयोजित की जा रही

14 hrs ago
user_Manoj Kumar
Manoj Kumar
Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना रहे मौजूद* सत्यार्थ न्यूज मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश में आज 19 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय आगर में श्रावण मास के चतुर्थ, सोमवार, 24 अगस्त को आयोजित की जा रही

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना रहे मौजूद* सत्यार्थ न्यूज मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश में आज 19 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय आगर में श्रावण मास के चतुर्थ, सोमवार, 24 अगस्त को आयोजित की जा रही
    1
    बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना रहे मौजूद* 


सत्यार्थ न्यूज मनोज कुमार माली 

 जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश में 	   आज 19 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय आगर में श्रावण मास के चतुर्थ, सोमवार, 24 अगस्त को आयोजित की जा रही
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मुस्लिम समाज ने किया कलश एवं कावड़ यात्रा का फूलों से स्वागत  सुसनेर । शिव शक्ति कलश एवं कावड़ यात्रा बुधवार को कंठाल नदी किनारे मेला मैदान पर स्थित निल कंठेश्वर महादेव मंदिर से भारी संख्या में निकाली गई। जिसका शहरवासियों ने जगह जगह स्वागत किया गया। इसी कड़ी में शहर के मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा फुलों से कलश एवं कावड़ यात्रा का पालिका  बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर इरशाद महोम्मद कुरैशी , आशिक हुसैन बोहरा , इरफान लाला मास्टर साहब, मसीउल्ला, सलाम भाई  मंसुरी , मुख्तीयार खोकर , इस्माइल मंसुरी , नियामत ठाकुर , पूर्व सरपंच दौरान खान अमरकोट, भैय्यू मुस्तफा , आरिफ ठाकुर आदि मौजूद थे।
    1
    मुस्लिम समाज ने किया कलश एवं कावड़ यात्रा का फूलों से स्वागत 
सुसनेर । शिव शक्ति कलश एवं कावड़ यात्रा बुधवार को कंठाल नदी किनारे मेला मैदान पर स्थित निल कंठेश्वर महादेव मंदिर से भारी संख्या में निकाली गई। जिसका शहरवासियों ने जगह जगह स्वागत किया गया। इसी कड़ी में शहर के मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा फुलों से कलश एवं कावड़ यात्रा का पालिका  बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर इरशाद महोम्मद कुरैशी , आशिक हुसैन बोहरा , इरफान लाला मास्टर साहब, मसीउल्ला, सलाम भाई  मंसुरी , मुख्तीयार खोकर , इस्माइल मंसुरी , नियामत ठाकुर , पूर्व सरपंच दौरान खान अमरकोट, भैय्यू मुस्तफा , आरिफ ठाकुर आदि मौजूद थे।
    user_युनुस खान
    युनुस खान
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • UCC के विरोध में मुस्लिम समाज मुखर, विधेयक को बताया समानता के सिद्धांत के विपरीत आगर मालवा - मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक, 2026 को लेकर आगर मालवा में मुस्लिम समाज की महिलाओं, युवतियों और प्रबुद्धजनों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर विधेयक पर पुनर्विचार की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि प्रस्तावित समान नागरिक संहिता के कुछ प्रावधान धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को प्रभावित करते हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि भारत की विविधता में एकता इसकी प्रमुख विशेषता है और संविधान प्रत्येक नागरिक को अपने धर्म का पालन करने तथा धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षण देने का अधिकार देता है। समाज की ओर से दावा किया गया कि विधेयक में व्यक्तिगत कानूनों, विवाह, निकाह, मेहर, इद्दत और वसीयत जैसे विषयों से जुड़े प्रावधानों में बदलाव का असर संबंधित समुदायों की धार्मिक परंपराओं पर पड़ सकता है। सामाजिक कार्यकर्ता शबनम मुल्तानी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 29 के तहत नागरिकों को समानता, धार्मिक स्वतंत्रता तथा अपनी विशिष्ट संस्कृति के संरक्षण का अधिकार प्राप्त है। समाजजनों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित विधेयक में अनुसूचित जनजाति (ST) आबादी को छूट दिए जाने तथा कुछ धार्मिक समुदायों से संबंधित प्रावधानों में अंतर रखने से समानता के सिद्धांत पर भी सवाल खड़े होते हैं। मुस्लिम समाज की महिलाओं और युवतियों सहित प्रबुद्धजनों ने राष्ट्रपति से मांग की कि विधेयक को जल्दबाजी में लागू करने के बजाय सभी प्रभावित पक्षों, कानून विशेषज्ञों और संबंधित समुदायों के साथ व्यापक चर्चा की जाए। शहर काजी वसिउद्दीन कहा कि नागरिकों के मौलिक अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता की संवैधानिक गारंटी को ध्यान में रखते हुए विधेयक पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। समाज की ओर से यह भी मांग रखी गई कि यदि किसी समुदाय को उसके व्यक्तिगत कानूनों में परिवर्तन से प्रभावित किया जा रहा है तो उस पर व्यापक सहमति बनाई जाए और सभी वर्गों की भावनाओं एवं संवैधानिक अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए।
    2
    UCC के विरोध में मुस्लिम समाज मुखर, विधेयक को बताया समानता के सिद्धांत के विपरीत
आगर मालवा  - मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक, 2026 को लेकर आगर मालवा में मुस्लिम समाज की महिलाओं, युवतियों और प्रबुद्धजनों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर विधेयक पर पुनर्विचार की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि प्रस्तावित समान नागरिक संहिता के कुछ प्रावधान धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को प्रभावित करते हैं।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि भारत की विविधता में एकता इसकी प्रमुख विशेषता है और संविधान प्रत्येक नागरिक को अपने धर्म का पालन करने तथा धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षण देने का अधिकार देता है। समाज की ओर से दावा किया गया कि विधेयक में व्यक्तिगत कानूनों, विवाह, निकाह, मेहर, इद्दत और वसीयत जैसे विषयों से जुड़े प्रावधानों में बदलाव का असर संबंधित समुदायों की धार्मिक परंपराओं पर पड़ सकता है।
सामाजिक कार्यकर्ता शबनम मुल्तानी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 29 के तहत नागरिकों को समानता, धार्मिक स्वतंत्रता तथा अपनी विशिष्ट संस्कृति के संरक्षण का अधिकार प्राप्त है। समाजजनों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित विधेयक में अनुसूचित जनजाति (ST) आबादी को छूट दिए जाने तथा कुछ धार्मिक समुदायों से संबंधित प्रावधानों में अंतर रखने से समानता के सिद्धांत पर भी सवाल खड़े होते हैं।
मुस्लिम समाज की महिलाओं और युवतियों सहित प्रबुद्धजनों ने राष्ट्रपति से मांग की कि विधेयक को जल्दबाजी में लागू करने के बजाय सभी प्रभावित पक्षों, कानून विशेषज्ञों और संबंधित समुदायों के साथ व्यापक चर्चा की जाए। शहर काजी वसिउद्दीन कहा  कि नागरिकों के मौलिक अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता की संवैधानिक गारंटी को ध्यान में रखते हुए विधेयक पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
समाज की ओर से यह भी मांग रखी गई कि यदि किसी समुदाय को उसके व्यक्तिगत कानूनों में परिवर्तन से प्रभावित किया जा रहा है तो उस पर व्यापक सहमति बनाई जाए और सभी वर्गों की भावनाओं एवं संवैधानिक अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए।
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बड़ोद 19 अगस्त निजी खर्च से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के समीप बनेगा शनि मंदिर बड़ौद (आगर ) विकासखंड बड़ौद के ग्राम बड़नगर में गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के समीप करीब पांच लाख रुपये की निजी लागत से शनि मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण दीपक सिंह द्वारा कराए जा रहे मंदिर निर्माण का शुभारंभ बुधवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण की सफलता तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत ने ग्रामीण की धार्मिक भावना की सराहना करते हुए निजी खर्च से मंदिर निर्माण की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का निर्माण समाज में आस्था और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देता है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे। कार्यक्रम में दिलीप सिंह सोलंकी, भाजपा जिला मंत्री, युवा मोर्चा के सुरेश आंजना, इकलेरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
    4
    बड़ोद 19 अगस्त 
निजी खर्च से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के समीप बनेगा शनि मंदिर
बड़ौद (आगर ) विकासखंड बड़ौद के ग्राम बड़नगर में गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के समीप करीब पांच लाख रुपये की निजी लागत से शनि मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण दीपक सिंह द्वारा कराए जा रहे मंदिर निर्माण का शुभारंभ बुधवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण की सफलता तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत ने ग्रामीण की धार्मिक भावना की सराहना करते हुए निजी खर्च से मंदिर निर्माण की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का निर्माण समाज में आस्था और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देता है।
ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे। कार्यक्रम में दिलीप सिंह सोलंकी, भाजपा जिला मंत्री, युवा मोर्चा के सुरेश आंजना, इकलेरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • श्री देवनारायण भगवान की शोभायात्रा का रायपुर नगर सहित कई जगह हुआ भव्य स्वागत। रायपुर क्षेत्र के देव डूंगरी सोयली में 111 अखंड ज्योत महायज्ञ के निमित्त टी श्री देवनारायण भगवान की शोभायात्रा रायपुर सुंदरलाल जी की धर्मशाला से शुरू होकर रायपुर के विभिन्न मार्गो से निकलती हुई सोयली स्थित देवनारायण मंदिर पर संपन्न हुई। सोयली निवासी सूरत राम गुर्जर ने बताया कि रायपुर नगर में और श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर चौराहे पर देव भक्तों के द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
    1
    श्री देवनारायण भगवान की शोभायात्रा का रायपुर नगर सहित कई जगह हुआ भव्य स्वागत। 
रायपुर क्षेत्र के देव डूंगरी सोयली में 111 अखंड ज्योत महायज्ञ के निमित्त टी श्री देवनारायण भगवान की शोभायात्रा रायपुर सुंदरलाल जी की धर्मशाला से शुरू होकर रायपुर के विभिन्न मार्गो से निकलती हुई सोयली स्थित देवनारायण मंदिर पर संपन्न हुई।
सोयली निवासी सूरत राम गुर्जर ने बताया कि रायपुर नगर में और श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर चौराहे पर देव भक्तों के द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    Farmer रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • दतिया:हत्या के मामले में सड़क पर शव रखकर बैठे परिजनः किसान को गोली लगने की बात कर रहे परिजन; हत्या के आरोपी हैं फरार। दतिया:हत्या के मामले में सड़क पर शव रखकर बैठे परिजनः किसान को गोली लगने की बात कर रहे परिजन; हत्या के आरोपी हैं फरार। दतिया में दुरसड़ा थाना क्षेत्र के कुआखेड़ा गांव में 57 वर्षीय किसान कोमल पाल की हत्या के मामले में बुधवार शाम नया मोड़ आ गया। हत्या से नाराज परिजनों ने दतिया में सिविल लाइन रोड स्थित बुंदेला कॉलोनी तिराहे पर शव रखकर करीब 20 मिनट तक चक्काजाम किया। परिजनों का आरोप था कि किसान को कुल्हाड़ी से वार करने के साथ गोली भी मारी गई है लेकिन FIR में गोली का जिक्र नहीं किया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
    1
    दतिया:हत्या के मामले में सड़क पर शव रखकर बैठे परिजनः किसान को गोली लगने की बात कर रहे परिजन; हत्या के आरोपी हैं फरार।
दतिया:हत्या के मामले में सड़क पर शव रखकर बैठे परिजनः किसान को गोली लगने की बात कर रहे परिजन; हत्या के आरोपी हैं फरार।
दतिया में दुरसड़ा थाना क्षेत्र के कुआखेड़ा गांव में 57 वर्षीय किसान कोमल पाल की हत्या के मामले में बुधवार शाम नया मोड़ आ गया।
हत्या से नाराज परिजनों ने दतिया में सिविल लाइन रोड स्थित बुंदेला कॉलोनी तिराहे पर शव रखकर करीब 20 मिनट तक चक्काजाम किया।
परिजनों का आरोप था कि किसान को कुल्हाड़ी से वार करने के साथ गोली भी मारी गई है लेकिन FIR में गोली का जिक्र नहीं किया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *शिव शक्ति कावड़ एवं कलश यात्रा का हुआ नगर में लोगो द्वारा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत* सुसनेर नगर में आज सुबह शिव शक्ति कलश यात्रा मनकामेश्वर से पंच देहरिया तक 10 किलोमीटर कावड़ एवं कलश यात्रा निकाली गई जिसमें पुष्पद नरसली के संचालक दिनेश दय्या के द्वारा पुष्प वर्षा के साथ ही कई अन्य सामग्री भी कावड़ एवं कलश यात्रा की महिलाओं को वितरण की गई उक्त जानकारी राहुल दय्या नरेंद्र दय्या के द्वारा दी गई में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से
    1
    *शिव शक्ति कावड़ एवं कलश यात्रा का हुआ नगर में लोगो द्वारा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत*

सुसनेर नगर में आज सुबह शिव शक्ति कलश यात्रा

 मनकामेश्वर से पंच देहरिया तक 10 किलोमीटर 

 कावड़ एवं कलश यात्रा निकाली गई जिसमें पुष्पद 

 नरसली के संचालक दिनेश दय्या के द्वारा पुष्प वर्षा 

 के साथ ही कई अन्य सामग्री भी कावड़ एवं कलश 

 यात्रा की महिलाओं को वितरण की गई उक्त 

 जानकारी राहुल दय्या नरेंद्र दय्या के द्वारा दी गई 

में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • विश्व हिंदू परिषद, बंजरग दल के तत्वाधान मे शामगढ मे मशाल यात्रा निकाली गई,, अखंड भारत संकल्प दिवस के निमित्त भव्य मशाल यात्रा का आयोजन बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में किया गया , मशाल यात्रा से पहले उद्बोधन हुआ , यात्रा श्री शिव हनुमान मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर नगर की मुख्यमार्गों से निकली_ _लक्की बड़ोंलिया विभाग विधि प्रमुख बजरंग दल का उदबोधन हुआ , राधाकृष्ण महाराज, बालु सिंह पंवार प्रखंड अध्यक्ष, अनिल टेलर प्रखंड संयोजक, सुश्री कृष्णा चौहान मंचासीन रहें , समापन श्री शिव हनुमान मंदिर पर हुआ , बजरंगियों का यातायात सुगमता का विशेष प्रबंधन रहा_ _पीरूसिंह परिहार, रामसिंह पंवार, पंकज बाली, प्रवीण राजगुरु, सर्वेश त्रिवेदी, नवीन फरक्या , मृदुल मांदलिया , शेखर सोनी सहीत कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, साथीगणों ने सहभागिता की , विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प सहकार स्वागत सत्कार किया गया_
    1
    विश्व हिंदू परिषद, बंजरग दल के तत्वाधान मे 
शामगढ मे मशाल यात्रा निकाली गई,,
अखंड भारत संकल्प दिवस के निमित्त भव्य मशाल यात्रा का आयोजन बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में किया गया , मशाल यात्रा से पहले उद्बोधन हुआ , यात्रा श्री शिव हनुमान मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर नगर की मुख्यमार्गों से निकली_
_लक्की बड़ोंलिया विभाग विधि प्रमुख बजरंग दल का उदबोधन हुआ , राधाकृष्ण महाराज, बालु सिंह पंवार प्रखंड अध्यक्ष, अनिल टेलर प्रखंड संयोजक, सुश्री कृष्णा चौहान मंचासीन रहें , समापन श्री शिव हनुमान मंदिर पर हुआ , बजरंगियों का यातायात सुगमता का विशेष प्रबंधन रहा_
_पीरूसिंह परिहार, रामसिंह पंवार, पंकज बाली, प्रवीण राजगुरु, सर्वेश त्रिवेदी, नवीन फरक्या , मृदुल मांदलिया , शेखर सोनी सहीत कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, साथीगणों ने सहभागिता की , विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प सहकार स्वागत सत्कार किया गया_
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाजापुर की 1.70 लाख लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची ₹29.88 करोड़ की राशि शाजापुर - मैहर में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के रूप में प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में ₹2,148 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। इस अवसर पर प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में इस माह की ₹1,500 की राशि के साथ रक्षाबंधन के स्नेह स्वरूप ₹250 का शगुन भी भेजा गया। इस तरह प्रत्येक पात्र महिला के खाते में कुल ₹1,750 की राशि अंतरित की गई। इसी क्रम में शाजापुर जिले की कुल 1,70,756 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में ₹29.88 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर किया गया, जिसे बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों ने उत्साहपूर्वक देखा। रक्षाबंधन के अवसर पर अतिरिक्त ₹250 की राशि मिलने से लाड़ली बहनों में खुशी का माहौल रहा। महिलाओं ने मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया।
    1
    शाजापुर की 1.70 लाख लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची ₹29.88 करोड़ की राशि
शाजापुर - मैहर में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के रूप में प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में ₹2,148 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया।
इस अवसर पर प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में इस माह की ₹1,500 की राशि के साथ रक्षाबंधन के स्नेह स्वरूप ₹250 का शगुन भी भेजा गया। इस तरह प्रत्येक पात्र महिला के खाते में कुल ₹1,750 की राशि अंतरित की गई।
इसी क्रम में शाजापुर जिले की कुल 1,70,756 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में ₹29.88 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर किया गया, जिसे बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों ने उत्साहपूर्वक देखा।
रक्षाबंधन के अवसर पर अतिरिक्त ₹250 की राशि मिलने से लाड़ली बहनों में खुशी का माहौल रहा। महिलाओं ने मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.