logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़ोद 19 अगस्त निजी खर्च से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के समीप बनेगा शनि मंदिर बड़ौद (आगर ) विकासखंड बड़ौद के ग्राम बड़नगर में गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के समीप करीब पांच लाख रुपये की निजी लागत से शनि मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण दीपक सिंह द्वारा कराए जा रहे मंदिर निर्माण का शुभारंभ बुधवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण की सफलता तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत ने ग्रामीण की धार्मिक भावना की सराहना करते हुए निजी खर्च से मंदिर निर्माण की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का निर्माण समाज में आस्था और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देता है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे। कार्यक्रम में दिलीप सिंह सोलंकी, भाजपा जिला मंत्री, युवा मोर्चा के सुरेश आंजना, इकलेरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

18 hrs ago
user_पिंटू बैरागी
पिंटू बैरागी
बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
18 hrs ago
c8cc5ab2-540a-4a1f-8902-db8da2d50909

बड़ोद 19 अगस्त निजी खर्च से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के समीप बनेगा शनि मंदिर बड़ौद (आगर ) विकासखंड बड़ौद के ग्राम बड़नगर में गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के समीप करीब पांच लाख रुपये की निजी लागत से शनि मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण दीपक सिंह द्वारा

845817be-e4f7-484c-a70d-76e00f38f90d

कराए जा रहे मंदिर निर्माण का शुभारंभ बुधवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण की सफलता तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि

98080436-4266-44a5-a56c-bcb1b59a5d28

की कामना की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत ने ग्रामीण की धार्मिक भावना की सराहना करते हुए निजी खर्च से मंदिर निर्माण की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का निर्माण समाज में आस्था और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देता है। ग्रामीणों ने

बताया कि मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे। कार्यक्रम में दिलीप सिंह सोलंकी, भाजपा जिला मंत्री, युवा मोर्चा के सुरेश आंजना, इकलेरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर से पंचदेहरिया महादेव के लिए निकली शिवशक्ति कांवड़-कलश यात्रा सुसनेर। श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं भगवान शिव के अभिषेक के बाद शिवशक्ति कांवड़ एवं कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ एवं कलश लेकर यात्रा में शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा पंचदेहरिया महादेव मंदिर के लिए रवाना हुई। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मुस्लिम समाजजनों ने भी कांवड़ एवं कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जिससे आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
    1
    श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर से पंचदेहरिया महादेव के लिए निकली शिवशक्ति कांवड़-कलश यात्रा
सुसनेर। श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं भगवान शिव के अभिषेक के बाद शिवशक्ति कांवड़ एवं कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ एवं कलश लेकर यात्रा में शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा पंचदेहरिया महादेव मंदिर के लिए रवाना हुई। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।
यात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मुस्लिम समाजजनों ने भी कांवड़ एवं कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जिससे आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बार फिर निक22अगस्त को एकलेगी शिव शक्ति कावड़ कलश यात्रा जो सुसनेर नगर के मन कामनेश्वर महादेव मंदिर से होकर पंच देहरिया महादेव मंदिर तक पहुंचे गी
    1
    बार फिर निक22अगस्त को एकलेगी शिव शक्ति कावड़ कलश यात्रा जो सुसनेर नगर के मन कामनेश्वर महादेव मंदिर से होकर पंच देहरिया महादेव मंदिर तक पहुंचे गी
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मुस्लिम समाज ने किया कलश एवं कावड़ यात्रा का फूलों से स्वागत  सुसनेर । शिव शक्ति कलश एवं कावड़ यात्रा बुधवार को कंठाल नदी किनारे मेला मैदान पर स्थित निल कंठेश्वर महादेव मंदिर से भारी संख्या में निकाली गई। जिसका शहरवासियों ने जगह जगह स्वागत किया गया। इसी कड़ी में शहर के मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा फुलों से कलश एवं कावड़ यात्रा का पालिका  बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर इरशाद महोम्मद कुरैशी , आशिक हुसैन बोहरा , इरफान लाला मास्टर साहब, मसीउल्ला, सलाम भाई  मंसुरी , मुख्तीयार खोकर , इस्माइल मंसुरी , नियामत ठाकुर , पूर्व सरपंच दौरान खान अमरकोट, भैय्यू मुस्तफा , आरिफ ठाकुर आदि मौजूद थे।
    1
    मुस्लिम समाज ने किया कलश एवं कावड़ यात्रा का फूलों से स्वागत 
सुसनेर । शिव शक्ति कलश एवं कावड़ यात्रा बुधवार को कंठाल नदी किनारे मेला मैदान पर स्थित निल कंठेश्वर महादेव मंदिर से भारी संख्या में निकाली गई। जिसका शहरवासियों ने जगह जगह स्वागत किया गया। इसी कड़ी में शहर के मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा फुलों से कलश एवं कावड़ यात्रा का पालिका  बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर इरशाद महोम्मद कुरैशी , आशिक हुसैन बोहरा , इरफान लाला मास्टर साहब, मसीउल्ला, सलाम भाई  मंसुरी , मुख्तीयार खोकर , इस्माइल मंसुरी , नियामत ठाकुर , पूर्व सरपंच दौरान खान अमरकोट, भैय्यू मुस्तफा , आरिफ ठाकुर आदि मौजूद थे।
    user_युनुस खान
    युनुस खान
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सुसनेर: शिवभक्ति में डूबा शहर: मनकामनेश्वर से पँचदेवलिया महादेव का जलाभिषेक करने निकाली कावड़-कलश यात्रा बुधवार की सुबह 11 बजे शिवशक्ति कावड़ व कलश यात्रा समिति के बैनर तले आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा! सिंचाई विभाग स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कावड़ और कलश यात्रा की शुरुआत हुई। यह यात्रा 10 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर प्राचीन पांडवकालीन पंचदेवलिया महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस यात्रा में पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, दिलीप सकलेचा और मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन सहित कई गणमान्य लोग और बच्चों ने कावड़ उठाई। वहीं, भारी संख्या में मातृशक्ति सिर पर आस्था के कलश लिए इस यात्रा का हिस्सा बनीं। आकर्षक झांकियों से सजी इस यात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच पुलिस बल भी पूरी मुस्तैदी से तैनात रहा।
    1
    सुसनेर: शिवभक्ति में डूबा शहर: मनकामनेश्वर से पँचदेवलिया महादेव का जलाभिषेक करने निकाली कावड़-कलश यात्रा
बुधवार की सुबह 11 बजे शिवशक्ति कावड़ व कलश यात्रा समिति के बैनर तले आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा! सिंचाई विभाग स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कावड़ और कलश यात्रा की शुरुआत हुई। यह यात्रा 10 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर प्राचीन पांडवकालीन पंचदेवलिया महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस यात्रा में पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, दिलीप सकलेचा और मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन सहित कई गणमान्य लोग और बच्चों ने कावड़ उठाई। वहीं, भारी संख्या में मातृशक्ति सिर पर आस्था के कलश लिए इस यात्रा का हिस्सा बनीं। आकर्षक झांकियों से सजी इस यात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच पुलिस बल भी पूरी मुस्तैदी से तैनात रहा।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • विश्व हिंदू परिषद, बंजरग दल के तत्वाधान मे शामगढ मे मशाल यात्रा निकाली गई,, अखंड भारत संकल्प दिवस के निमित्त भव्य मशाल यात्रा का आयोजन बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में किया गया , मशाल यात्रा से पहले उद्बोधन हुआ , यात्रा श्री शिव हनुमान मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर नगर की मुख्यमार्गों से निकली_ _लक्की बड़ोंलिया विभाग विधि प्रमुख बजरंग दल का उदबोधन हुआ , राधाकृष्ण महाराज, बालु सिंह पंवार प्रखंड अध्यक्ष, अनिल टेलर प्रखंड संयोजक, सुश्री कृष्णा चौहान मंचासीन रहें , समापन श्री शिव हनुमान मंदिर पर हुआ , बजरंगियों का यातायात सुगमता का विशेष प्रबंधन रहा_ _पीरूसिंह परिहार, रामसिंह पंवार, पंकज बाली, प्रवीण राजगुरु, सर्वेश त्रिवेदी, नवीन फरक्या , मृदुल मांदलिया , शेखर सोनी सहीत कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, साथीगणों ने सहभागिता की , विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प सहकार स्वागत सत्कार किया गया_
    1
    विश्व हिंदू परिषद, बंजरग दल के तत्वाधान मे 
शामगढ मे मशाल यात्रा निकाली गई,,
अखंड भारत संकल्प दिवस के निमित्त भव्य मशाल यात्रा का आयोजन बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में किया गया , मशाल यात्रा से पहले उद्बोधन हुआ , यात्रा श्री शिव हनुमान मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर नगर की मुख्यमार्गों से निकली_
_लक्की बड़ोंलिया विभाग विधि प्रमुख बजरंग दल का उदबोधन हुआ , राधाकृष्ण महाराज, बालु सिंह पंवार प्रखंड अध्यक्ष, अनिल टेलर प्रखंड संयोजक, सुश्री कृष्णा चौहान मंचासीन रहें , समापन श्री शिव हनुमान मंदिर पर हुआ , बजरंगियों का यातायात सुगमता का विशेष प्रबंधन रहा_
_पीरूसिंह परिहार, रामसिंह पंवार, पंकज बाली, प्रवीण राजगुरु, सर्वेश त्रिवेदी, नवीन फरक्या , मृदुल मांदलिया , शेखर सोनी सहीत कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, साथीगणों ने सहभागिता की , विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प सहकार स्वागत सत्कार किया गया_
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    40 min ago
  • दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से चेन्नई में मुलाकात की।
    1
    दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से चेन्नई में मुलाकात की।
    user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना रहे मौजूद* सत्यार्थ न्यूज मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश में आज 19 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय आगर में श्रावण मास के चतुर्थ, सोमवार, 24 अगस्त को आयोजित की जा रही
    1
    बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना रहे मौजूद* 


सत्यार्थ न्यूज मनोज कुमार माली 

 जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश में 	   आज 19 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय आगर में श्रावण मास के चतुर्थ, सोमवार, 24 अगस्त को आयोजित की जा रही
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की कृष्णानगर अदालत ने लगातार समन पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की कृष्णानगर अदालत ने लगातार समन की अनदेखी करने पर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है।
    1
    पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की कृष्णानगर अदालत ने लगातार समन 
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की कृष्णानगर अदालत ने लगातार समन की अनदेखी करने पर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है।
    user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शामगढ़ दाल मिल कालोनी में दिनदहाड़े 5:30 बजे दो अज्ञात लोगों द्वारा घर के बाहर खड़ी मोटर सायकल चुराने की कोशिश, मगर मोटर सायंकाल का लाक नहीं टूटा। शामगढ़ नगर में दाल मिल कॉलोनी में बाइक चोरी का मामला सामने आया है जिसमें बाइक चोरी करने आया व्यक्ति द्वारा बाइक की लाक तोड़ने की कोशिश की लाक नहीं टूटने पर व्यक्ति फरार हो गया इसके साथ एक व्यक्ति और बाइक लेकर खड़ा रहा..
    1
    शामगढ़ 
दाल मिल कालोनी में दिनदहाड़े 5:30 बजे दो अज्ञात लोगों द्वारा घर के बाहर खड़ी मोटर सायकल चुराने की कोशिश, मगर मोटर सायंकाल का लाक नहीं टूटा।
शामगढ़ नगर में दाल मिल कॉलोनी में बाइक चोरी का मामला सामने आया है जिसमें बाइक चोरी करने आया व्यक्ति द्वारा बाइक की लाक तोड़ने की कोशिश की लाक नहीं टूटने पर व्यक्ति फरार हो गया इसके साथ एक व्यक्ति और बाइक लेकर खड़ा रहा..
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.