Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री देवनारायण भगवान की शोभायात्रा का रायपुर नगर सहित कई जगह हुआ भव्य स्वागत। रायपुर क्षेत्र के देव डूंगरी सोयली में 111 अखंड ज्योत महायज्ञ के निमित्त टी श्री देवनारायण भगवान की शोभायात्रा रायपुर सुंदरलाल जी की धर्मशाला से शुरू होकर रायपुर के विभिन्न मार्गो से निकलती हुई सोयली स्थित देवनारायण मंदिर पर संपन्न हुई। सोयली निवासी सूरत राम गुर्जर ने बताया कि रायपुर नगर में और श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर चौराहे पर देव भक्तों के द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
Mukesh Mehar
श्री देवनारायण भगवान की शोभायात्रा का रायपुर नगर सहित कई जगह हुआ भव्य स्वागत। रायपुर क्षेत्र के देव डूंगरी सोयली में 111 अखंड ज्योत महायज्ञ के निमित्त टी श्री देवनारायण भगवान की शोभायात्रा रायपुर सुंदरलाल जी की धर्मशाला से शुरू होकर रायपुर के विभिन्न मार्गो से निकलती हुई सोयली स्थित देवनारायण मंदिर पर संपन्न हुई। सोयली निवासी सूरत राम गुर्जर ने बताया कि रायपुर नगर में और श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर चौराहे पर देव भक्तों के द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- श्री देवनारायण भगवान की शोभायात्रा का रायपुर नगर सहित कई जगह हुआ भव्य स्वागत। रायपुर क्षेत्र के देव डूंगरी सोयली में 111 अखंड ज्योत महायज्ञ के निमित्त टी श्री देवनारायण भगवान की शोभायात्रा रायपुर सुंदरलाल जी की धर्मशाला से शुरू होकर रायपुर के विभिन्न मार्गो से निकलती हुई सोयली स्थित देवनारायण मंदिर पर संपन्न हुई। सोयली निवासी सूरत राम गुर्जर ने बताया कि रायपुर नगर में और श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर चौराहे पर देव भक्तों के द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।1
- नगरीय निकाय चुनाव सम्पन्न कराने के लिए कार्यक्रम जारी, आदर्श आचार संहिता लागू झालावाड़। राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य में नगरीय निकाय के चुनाव सम्पन्न कराने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के तहत जिले में चुनाव दो चरणों में सम्पन्न कराए जाएंगे। इसके साथ ही नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि आयोग ने नगरीय निकाय आम चुनाव के लिए चरणवार कार्यक्रम जारी किया गया है। सदस्य पदों के लिए निर्वाचन की अधिसूचना 27 अगस्त (गुरुवार) को जारी होगी। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त (सोमवार) निर्धारित की है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितम्बर (मंगलवार) को होगी तथा अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितम्बर (गुरुवार) दोपहर 3 बजे तक रहेगी। चुनाव चिन्हों का आवंटन 4 सितम्बर (शुक्रवार) को किया जाएगा। दो चरणों में होगा मतदान सदस्य पदों के लिए प्रथम चरण का मतदान 9 सितम्बर (बुधवार) तथा द्वितीय चरण का मतदान 11 सितम्बर (शुक्रवार) को होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित किया है। सभी निकायों की मतगणना 14 सितम्बर (सोमवार) को होगी। झालावाड़ जिले में दो चरणों में होंगे नगरीय निकाय चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चरणवार कार्यक्रम के अनुसार झालावाड़ जिले के सभी 8 नगरीय निकायों के दो चरणों में चुनाव सम्पन्न होंगे। जिले के 240 वार्डों के लिए मतदान कराया जाएगा। प्रथम चरण में चार नगरीय निकायों तथा द्वितीय चरण में चार नगरीय निकायों में मतदान होगा। प्रथम चरण में 9 सितम्बर को मतदान प्रथम चरण में नगर परिषद झालावाड़ के 45 वार्ड, नगर पालिका झालरापाटन के 35 वार्ड, नगर पालिका भवानीमंडी के 40 वार्ड तथा नगर पालिका डग के 20 वार्ड में मतदान होगा। इस प्रकार प्रथम चरण में जिले के कुल 140 वार्डों में मतदान कराया जाएगा। द्वितीय चरण में 11 सितम्बर को मतदान द्वितीय चरण में नगर पालिका खानपुर के 25 वार्ड, नगर पालिका अकलेरा के 35 वार्ड, नगर पालिका मनोहरथाना के 20 वार्ड तथा नगर पालिका पिड़ावा के 20 वार्ड में मतदान होगा। इस प्रकार द्वितीय चरण में जिले के कुल 100 वार्डों में मतदान कराया जाएगा। झालावाड़ जिले में 1.66 लाख से अधिक ड्राफ्ट मतदाता झालावाड़ जिले के नगरीय निकायों से संबंधित उपलब्ध ड्राफ्ट मतदाता आंकड़ों के अनुसार जिले के 8 नगरीय निकायों में कुल 240 वार्ड और 245 मतदान केंद्र हैं। इन निकायों में कुल 1,66,426 ड्राफ्ट मतदाता दर्ज हैं। इनमें 83,990 पुरुष, 82,429 महिला तथा 7 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। निकायवार स्थिति के अनुसार डग में 20 वार्ड एवं 20 मतदान केंद्रों पर 11,191, झालरापाटन में 35 वार्ड एवं 35 मतदान केंद्रों पर 29,362, खानपुर में 25 वार्ड एवं 25 मतदान केंद्रों पर 12,892, मनोहरथाना में 20 वार्ड एवं 20 मतदान केंद्रों पर 8,452, अकलेरा में 35 वार्ड एवं 35 मतदान केंद्रों पर 16,408, भवानीमंडी में 40 वार्ड एवं 40 मतदान केंद्रों पर 32,603, झालावाड़ में 45 वार्ड एवं 50 मतदान केंद्रों पर 45,665 तथा पिड़ावा में 20 वार्ड एवं 20 मतदान केंद्रों पर 9,853 ड्राफ्ट मतदाता दर्ज हैं। अध्यक्ष पद के लिए 15 सितम्बर से निर्वाचन प्रक्रिया नगरीय निकायों के अध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन की लोक सूचना 15 सितम्बर 2026 (मंगलवार) को जारी होगी। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 सितम्बर (बुधवार), नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 सितम्बर (गुरुवार) तथा अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितम्बर (शुक्रवार) दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। इसके बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितम्बर (सोमवार) को होगा। मतदान का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा तथा मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी। उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन 22 सितम्बर को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन 22 सितम्बर (मंगलवार) को होगा। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बैठक का प्रारम्भ प्रातः 10 बजे होगा। नामांकन पत्रों का प्रस्तुतीकरण प्रातः 11 बजे तक, नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से तथा अभ्यर्थिता वापसी अपराह्न 2 बजे तक होगी। आवश्यकता होने पर मतदान अपराह्न 2.30 बजे से सायं 5 बजे तक कराया जाएगा तथा मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात होगी।1
- शिक्षकों की कमी से नाराज विद्यार्थियों ने स्कूल में लगाया ताला, 29 अगस्त तक व्यवस्था सुधारने का आश्वासन । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपल्दा में शिक्षकों की कमी को लेकर विद्यार्थियों और ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। लंबे समय से शिक्षकों के कई पद विज्ञान संकाय शुरू होने के रिक्त होने और पढ़ाई प्रभावित बावजूद रसायन विज्ञान, होने से नाराज विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञान और गणित विद्यालय के मुख्य द्वार पर जैसे महत्वपूर्ण विषयों के ताला लगा दिया और विरोध व्याख्याताओं के पदों की प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्वीकृति नहीं होने से भी विद्यार्थियों और ग्रामीणों का परेशानी बनी हुई है। विद्यालय कहना है कि विद्यालय में लंबे में तालाबंदी की सूचना मिलने समय से कई महत्वपूर्ण पद पर खैराबाद ब्लॉक शिक्षा रिक्त हैं। वहीं चार दिन पहले ही विभाग के अधिकारी मौके पर विद्यालय में आए अंग्रेजी पहुंचे। एसीबीईओ ओमप्रकाश शिक्षक का भी तबादला कर राठौड़, एसीबीईओ दिया गया। अंग्रेजी के वरिष्ठ शिवनारायण धाकड़, लोकेश अध्यापक, हिंदी के अध्यापक शर्मा सहित अधिकारियों ने एवं व्याख्याता सहित अन्य पद विद्यार्थियों और ग्रामीणों से रिक्त होने से विद्यार्थियों की बातचीत कर उनकी समस्याएं पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सुनीं और समझाइश की। अधिकारियों ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को 29 अगस्त तक विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ और छात्र-छात्राएं अपने-अपने कक्षा-कक्षों में लौट गए। ग्रामीणों ने रिक्त पदों को जल्द भरने और विज्ञान संकाय के आवश्यक पदों की स्वीकृति देने की मांग की है। विद्यार्थियों और ग्रामीणों का कहना है कि यदि तय समय तक शिक्षकों की व्यवस्था नहीं हुई तो आंदोलन को दोबारा तेज किया जाएगा।2
- सुसनेर: मगरिया जोड़ से युवक का अपहरण, देर रात थाने के बाहर जुटे परिजन, केस दर्ज उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाइवे स्थित 8 वा मिल पर भंडारे के पास मगरिया जोड़ से एलकारसिह नामक युवक का दिनदहाड़े अपरहण किये जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि मगरिया के ही कुछ लोगो ने एकलाकर सिंह के साथ मारपीट की और उसे काली गाड़ी में बैठाकर ले गए। बुधवार की देर रात परिजन सोयत रोड स्थित थाने पहुंचे। यहा परिजनों ने एलकारसिह के भाई मोतीसिंह की शिकायत पर अपहरण करने वाले 2 नामजद तथा 2 अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।1
- लाडली बहनों के खातों में 2148 करोड़ रुपए अंतरित , 256 करोड रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया मुख्यमंत्री ने1
- नाली विवाद में 60-70 लोगों ने किया हमला, 16 घायल लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से मारपीट का आरोप, महिलाओं समेत 5 के सिर में चोट रामगंजमंडी। रामगंजमंडी क्षेत्र के थालियाबल्डी गांव में मकान के सामने से निकल रही नाली को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद दूसरे पक्ष के करीब 60 से 70 लोगों ने पहले पक्ष के लोगों पर अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडों, लोहे के पाइप सहित अन्य सामान से की गई मारपीट में पहले पक्ष के 16 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही रामगंजमंडी थाना पुलिस सहित खैराबाद चौकी के पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और हिंसक झगड़े को शांत कराया। इसके बाद पहले पक्ष के घायल लोगों को उपचार के लिए रामगंजमंडी जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। कई घायलों का उपचार जारी है। पहले पक्ष के 16 लोग घायल, 5 के सिर पर चोट चिकित्सक डॉ. जसवंत के अनुसार पहले पक्ष के कुल 16 लोग घायल हुए हैं। इनमें 5 लोगों के सिर पर चोटें आई हैं, जबकि 11 लोगों के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें लगी हैं। सिर पर गंभीर चोट आने वालों में गोरधन, बहादुर बंजारा और बबलू शामिल हैं। वहीं रामसिंह और पिंटू के सिर पर मामूली चोट बताई गई है। अन्य 11 घायलों के हाथ, पैर और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आई हैं। कुछ घायलों को अंदरूनी चोटें भी बताई गई हैं। मारपीट में पहले पक्ष की महिलाएं भी घायल हुई हैं। उनके शरीर पर भी लाठी-डंडों से चोट के निशान बताए गए हैं। घायलों के सिर, हाथ, पैर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष के 60-70 लोगों पर हमला करने का आरोप पहले पक्ष के लोगों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के करीब 60 से 70 लोगों ने एकजुट होकर उन पर हमला किया। आरोप के मुताबिक दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों, लोहे के पाइप सहित अन्य सामान से पहले पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की, जिसमें 16 लोग घायल हुए। हमला करने वालों में राम सिंह बंजारा, जीतमल, राजू, तूफान, शैतान, मांगीलाल और बबलू सहित करीब 60 से 70 लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि हमले में दूसरे पक्ष की महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना के बाद पहले पक्ष के घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस की ओर से मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।4
- मदनपुरा रोड़ स्थित नारंगी बगीचे में एक व्यक्ति ने कि आत्महत्या कि अज्ञात कारणों के चलते उठाया आत्मघाती कदम रामगंजमंडी। कोटा जिले के चेचट थाना क्षेत्र के मदनपुरा में बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मदनपुरा रोड स्थित नारंगी बगीचे में खेत पर हुई। मृतक की पहचान कालूलाल मेहर निवासी मोतीपुरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कालूलाल मेहर नारंगी बगीचे में स्थित खेत पर था। इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मामले की सूचना चेचट पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर चेचट पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को कब्जे में लिया। पुलिस शव को लेकर चेचट अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।4
- मदनपुरा रोड स्थित नारंगी बगीचे में व्यक्ति ने की आत्महत्या अज्ञात कारणों के चलते किसान ने उठाया आत्मघाती कदम, सूचना पर मौके पर पहुंची चेचट पुलिस चेचट। कोटा जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र के चेचट में बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मदनपुरा रोड स्थित नारंगी बगीचे में खेत पर हुई। मृतक की पहचान कालूलाल मेहर निवासी मोतीपुरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कालूलाल मेहर नारंगी बगीचे में स्थित खेत पर था। इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मामले की सूचना चेचट पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर चेचट पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को कब्जे में लिया। पुलिस शव को लेकर चेचट अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।1