Shuru
Apke Nagar Ki App…
#kashyapconstryction#bestelivation#likeand#follome#qwality
Sohan Kashyap
#kashyapconstryction#bestelivation#likeand#follome#qwality
More news from Kurukshetra and nearby areas
- Post by Sohan Kashyap1
- यमुनानगर में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ आरंभ। कथा स्थल:- रंजीत गार्डन, संसौली रोड, यमुनानगर1
- pilibhit Jagdish Kumar naam se1
- भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर भगवान परशुराम सेना द्वारा यमुनानगर मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आये हुए कई वक्ताओ ने भगवान परशुराम जी के जीवन के बारे मे बताया।बोर सभी कार्यकर्ताओ ने मिलजुल कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।1
- उचाना में आल इंडिया खाद-बीज एसोसिएशन की ओर से बंद के आह्वान का असर देखने को मिला। उचाना एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का पूर्ण समर्थन किया है । सभी ने राष्ट्रीयस्तर पर बंद के आह्वान पर अपनी एकजुटता दिखाई। सुरेंद्र गर्ग ने बताया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर आज पूरे हरियाणा में खाद बीज की सभी दुकानें बंद हैं ।हरियाणा के सभी दुकानदारों ने ऑल इंडिया एसोसिएशन का समर्थन किया है । इसका सबसे बड़ा कारण है खाद के साथ टैगिंग करना व सैंपल होने के बाद प्रथम पार्टी डीलर को मनाना ।हालांकि कानून के अनुसार जो प्रथम पार्टी है डिस्ट्रीब्यूटर होता है जो सामान को पैक करके डीलर को भेजता है लेकिन हमेशा प्रथम पार्टी डीलर को ही बनाया जाता है । आज हरियाणा सहित पूरे भारत में बंद का आह्वान किया गया है आज पूरे दिन .खाद बीज की सभी दुकानें बंद रही1
- 12,000 से ज्यादा वक्फ संपत्तियां कैंसिल, अब क्या करे? सुनिए1
- सहारनपुर में DPRO कार्यालय पर हंगामा, सुहेलदेव पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष को मारा थप्पड़ सहारनपुर के DPRO (जिला पंचायत राज अधिकारी) कार्यालय में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने अपने ही जिला अध्यक्ष के साथ विवाद करते हुए उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जानकारी के अनुसार, किसी आंतरिक विवाद को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति कुछ समय तक तनावपूर्ण बनी रही प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए जिला अध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी जताई और इसी दौरान विवाद बढ़ गया। घटना के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, अभी तक प्रशासन या संबंधित पार्टी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं और वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- घोघडिय़ा गांव में जिम का उद्घाटन करने के बाद पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा नेता रामचंद्र जांगड़ा संदीप आर्य के निवास पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया। हिसार पुलिस दुष्यंत चौटाला के बीच चल रहे मामले पर भाजपा नेता ने कहा कि दुष्यंत चौटाला का हिसार पुलिस वाला मामला है ये कोई विषय गंभीर नहीं है। ये अपना प्रचार ज्यादा करवा रहे है। इस प्रकरण में उनके साथ कोई बदमीजी नहीं हुई है ना ही कोई गाड़ी के साथ कुछ हुआ है। ये खुद का प्रचार ज्यादा करवा रहे है। हिसार में छात्र महापंचायत को लेकर खाप, पंचायतों को निमंत्रण दिए जाने पर रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि पंचायतों का आदर करता हूूॅ लेकिन मैं कितने ही ऐसे लोगों को भी जानता हूूॅ जिनको लोग घर में नहीं जानते और वो अपने आप में सर्व खाप का प्रधान खुद को बताते है। गांव में अगर उनके बारे में किसी को पूछते है तो गांव वाले कहते है वो उसे जानते नहीं। पता नहीं कितनी पंचायतें आज बनी हुई है। पहले पंचायतों की बहुत गरिमा होती थी उनके निर्णयों को माना जाता था। निर्णय भी गंभीरता, निष्पक्षता से करते थे। इन चीजों में खाप-पंचायतों को जाना राजनीतिकरण करना ये कोई शोभा नहीं देता, क्योंकि खाप पंचायत सामाजिक तंत्र से बनी होती है सामाजिक विषयों को संभाल कर वो सुलझाती है। जो भी समाधान वो करती है। ये राजनीति अखाड़ा सामाजिक पंचायतों को नहीं बनाना चाहिए। रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि अभय चौटाला की पार्टी के अब की बार दो विधायक बने है अगली बार वो भी नहीं बनेंगे। इनका समय समाप्त हो चुका है। कांग्रेस, भूपेंद्र सिंह हुड्डा का अपना विषय है वो अलग है भाजपा का उस विचाधारा से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा कभी पर्दे के पीछे की राजनीति नहीं करती स्पष्ट राजनीति करती है। बृजेंद्र सिंह द्वारा निकाली जाने वाली सदभाव यात्रा पर बोलते हुए रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि चौ. बीरेंद्र सिंह के परिवार में तीन व्यक्ति है। बीरेंद्र सिंह को केंद्रीय मंत्री बनाया, उनकी पत्नी को विधायक बनाया, उनके बेटे को सांसद बनाया। भाजपा ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी क्योंकि इनका इतिहास सर छोटूराम के साथ जुड़ा है उनके नाती है ये, ऐसे परिवार को सम्मान देने में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें कोई भी अपनी पार्टी स्तर पर रख सकता है। वहां अपनी बात कह सकते है। जो यात्रा वो निकाल रहे है उसका एजेंडा क्या है। आज कांग्रेस भी उस एजेंडा का समर्थन नहीं कर रही है भाजपा को तो छोड़ कर जा चुके है। सदभाव हरियाणा के खून में है।1