logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हजारीबाग में दीवार ढहने से मिला पूर्वजों का खजाना, चांदी के सिक्कों से भरा घड़ा देख लोग हैरान टाटीझरिया प्रखंड के अमनारी गांव में गुरुवार को एक पुरानी मिट्टी की दीवार ढहने के बाद ऐसा नजारा सामने आया, जिसने पूरे इलाके में कौतूहल पैदा कर दिया। लगातार हो रही बारिश के कारण जब संयुक्त परिवार के पुराने मकान की दीवार भरभराकर गिरी और मलबा हटाया जाने लगा, तभी दीवार के भीतर चुनवाकर रखा गया मिट्टी का एक बड़ा गगरा (घड़ा) नीचे गिरकर टूट गया।गगरा टूटते ही उसके अंदर रखे चांदी के सिक्के आंगन में चारों ओर बिखर गए। घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार अमनारी निवासी रामचंद्र महतो, सुरेश महतो, संतोष प्रसाद (पिता-बढ़न महतो), बुधन महतो, बालेश्वर महतो तथा नंदु महतो (पिता-बैजु महतो) का यह संयुक्त मिट्टी का मकान काफी पुराना है।लगातार बारिश के कारण मकान की एक दीवार अचानक ढह गई। जब परिवार के लोग मलबा हटाने लगे तो दीवार के भीतर छिपाकर रखा गया मिट्टी का गगरा नीचे गिरा और टूट गया। इसके साथ ही उसमें रखे चांदी के सिक्के बाहर निकलकर बिखर गए। घटना के बाद पूरे गांव में इसकी चर्चा शुरू हो गई। कुछ ही देर में यह खबर आसपास के दर्जनों गांवों तक पहुंच गई और लोगों की भीड़ उक्त घर पर उमड़ पड़ी। हर कोई दीवार के भीतर वर्षों से सुरक्षित रखे गए चांदी के सिक्कों को देखने के लिए उत्सुक नजर आया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने सिक्कों या गगरे को नहीं छुआ है। समाचार लिखे जाने तक मलबा और सिक्के उसी स्थिति में पड़े थे, जिस स्थिति में दीवार गिरने के बाद मिले थे। परिवार के लोग भी पूरे घटनाक्रम को लेकर आश्चर्यचकित हैं।ग्रामीणों का मानना है कि यह गगरा उनके पूर्वजों द्वारा कई दशक पहले दीवार के भीतर सुरक्षित रखवाया गया होगा। पुराने समय में बैंकिंग व्यवस्था नहीं होने और चोरी-डकैती की घटनाओं के डर से लोग अपनी बहुमूल्य संपत्ति, चांदी के सिक्के और आभूषण मिट्टी के बर्तनों में रखकर घर की दीवारों या जमीन के भीतर छिपा दिया करते थे। माना जा रहा है कि यह गगरा भी उसी परंपरा का हिस्सा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सिक्के कितने पुराने हैं और उनकी संख्या कितनी है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कई लोग इसे पूर्वजों की धरोहर बता रहे हैं, तो कुछ इसे ऐतिहासिक महत्व की खोज मान रहे हैं। फिलहाल अमनारी गांव में यह घटना लोगों के बीच आकर्षण और चर्चा का विषय बनी हुई है।

10 hrs ago
user_Abhay Kumar Singh
Abhay Kumar Singh
पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • 🩺 ओकनी में स्वास्थ्य जांच की नई सुविधा, ‘जीवन जांच घर’ का हुआ शुभारंभ 🏥 डॉ. निहारिका कांत ने किया उद्घाटन; 26 वर्षों के अनुभव के साथ मो. समीर की नई पहल, कम खर्च में जांच और होम सैंपल की सुविधा का दावा 📍 हजारीबाग | शहर के ओकनी क्षेत्र में सदर अस्पताल के सामने, डॉल्फिनो रेस्टोरेंट के समीप ‘जीवन जांच घर’ का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. निहारिका कांत, महिला चिकित्सक एवं सर्जन, ने फीता काटकर जांच घर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों, समाजसेवियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 🔬 कम खर्च में आधुनिक जांच की सुविधा देने की पहल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी, शांति समिति सदस्य एवं झारखंड आंदोलनकारी फहीम उद्दीन अहमद उर्फ संजर मलिक ने कहा कि जीवन जांच घर में कम खर्च में आधुनिक जांच और होम सैंपल की सुविधा उपलब्ध कराया जाना स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक अच्छी पहल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे स्थानीय लोगों और जरूरतमंद मरीजों को जांच कराने में सुविधा मिलेगी। 👨‍🔬 26 वर्षों के अनुभव के साथ नई शुरुआत जीवन जांच घर के संचालक मो. समीर ने बताया कि उन्हें जांच घर के संचालन का करीब 26 वर्षों का अनुभव है। उनके साथ लैब टेक्नीशियन मो. आदिल और मो. महताब जांच संबंधी सेवाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। मो. समीर ने कहा कि उनका प्रयास लोगों को बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ मरीजों को सुविधाजनक सेवा देना है। 🎁 तीन दिन शुगर जांच मुफ्त, सात दिनों तक 30% छूट उद्घाटन के अवसर पर मरीजों के लिए विशेष सुविधा की भी घोषणा की गई है। 🩸 3 दिनों तक: शुगर जांच मुफ्त 🔬 7 दिनों तक: सभी प्रकार की जांच पर 30% छूट 🏠 विशेष सुविधा: होम सैंपल की सुविधा 📍 स्थान: सदर अस्पताल के सामने, डॉल्फिनो रेस्टोरेंट के समीप, ओकनी 👥 उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल कार्यक्रम में सदर अस्पताल के लैब इंचार्ज मनोज कुमार, तबरेज खान, सरवर खान, शोभा देवी, मो. सलमान, रजिया सुल्ताना, शिक्षक फिरोज खान, सालेहा प्रवीन, तलत खानम, मनोहर लाल, गुलनार बेगम, विजेता यादव, मिथिलेश कुमार, परमजीत, सतीश, रीतलाल, संदीप कुमार, सय्येदा परवीन, आबदा खातून और मो. आहिल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने जीवन जांच घर के संचालक और पूरी टीम को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। 📌 एक नजर में ‘जीवन जांच घर’ 🏥 नाम: जीवन जांच घर 👨‍🔬 संचालक: मो. समीर ⏳ अनुभव: करीब 26 वर्ष 🔬 लैब टेक्नीशियन: मो. आदिल एवं मो. महताब 📍 पता: सदर अस्पताल के सामने, डॉल्फिनो रेस्टोरेंट के समीप, ओकनी, हजारीबाग 📞 संपर्क: 8210517594
    1
    🩺 ओकनी में स्वास्थ्य जांच की नई सुविधा, ‘जीवन जांच घर’ का हुआ शुभारंभ

🏥 डॉ. निहारिका कांत ने किया उद्घाटन; 26 वर्षों के अनुभव के साथ मो. समीर की नई पहल, कम खर्च में जांच और होम सैंपल की सुविधा का दावा
📍 हजारीबाग | शहर के ओकनी क्षेत्र में सदर अस्पताल के सामने, डॉल्फिनो रेस्टोरेंट के समीप ‘जीवन जांच घर’ का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. निहारिका कांत, महिला चिकित्सक एवं सर्जन, ने फीता काटकर जांच घर का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों, समाजसेवियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
🔬 कम खर्च में आधुनिक जांच की सुविधा देने की पहल
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी, शांति समिति सदस्य एवं झारखंड आंदोलनकारी फहीम उद्दीन अहमद उर्फ संजर मलिक ने कहा कि जीवन जांच घर में कम खर्च में आधुनिक जांच और होम सैंपल की सुविधा उपलब्ध कराया जाना स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक अच्छी पहल है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे स्थानीय लोगों और जरूरतमंद मरीजों को जांच कराने में सुविधा मिलेगी।
👨‍🔬 26 वर्षों के अनुभव के साथ नई शुरुआत
जीवन जांच घर के संचालक मो. समीर ने बताया कि उन्हें जांच घर के संचालन का करीब 26 वर्षों का अनुभव है। उनके साथ लैब टेक्नीशियन मो. आदिल और मो. महताब जांच संबंधी सेवाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मो. समीर ने कहा कि उनका प्रयास लोगों को बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ मरीजों को सुविधाजनक सेवा देना है।
🎁 तीन दिन शुगर जांच मुफ्त, सात दिनों तक 30% छूट
उद्घाटन के अवसर पर मरीजों के लिए विशेष सुविधा की भी घोषणा की गई है।
🩸 3 दिनों तक: शुगर जांच मुफ्त
🔬 7 दिनों तक: सभी प्रकार की जांच पर 30% छूट
🏠 विशेष सुविधा: होम सैंपल की सुविधा
📍 स्थान: सदर अस्पताल के सामने, डॉल्फिनो रेस्टोरेंट के समीप, ओकनी
👥 उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल
कार्यक्रम में सदर अस्पताल के लैब इंचार्ज मनोज कुमार, तबरेज खान, सरवर खान, शोभा देवी, मो. सलमान, रजिया सुल्ताना, शिक्षक फिरोज खान, सालेहा प्रवीन, तलत खानम, मनोहर लाल, गुलनार बेगम, विजेता यादव, मिथिलेश कुमार, परमजीत, सतीश, रीतलाल, संदीप कुमार, सय्येदा परवीन, आबदा खातून और मो. आहिल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
उपस्थित लोगों ने जीवन जांच घर के संचालक और पूरी टीम को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
📌 एक नजर में ‘जीवन जांच घर’
🏥 नाम: जीवन जांच घर
👨‍🔬 संचालक: मो. समीर
⏳ अनुभव: करीब 26 वर्ष
🔬 लैब टेक्नीशियन: मो. आदिल एवं मो. महताब
📍 पता: सदर अस्पताल के सामने, डॉल्फिनो रेस्टोरेंट के समीप, ओकनी, हजारीबाग
📞 संपर्क: 8210517594
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    16 hrs ago
  • चतरा मयूरहंड प्रखंड का फुलांग पंचायत का बलिया गांव में बच्चे स्कूल जाने में कठिनाइयों का सामना कर रहें हैं नन्हे बच्चे
    1
    चतरा मयूरहंड प्रखंड का फुलांग पंचायत का बलिया गांव में बच्चे स्कूल जाने में कठिनाइयों का सामना कर रहें हैं नन्हे बच्चे
    user_Om Singh
    Om Singh
    मयूर हैंड, चतरा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • घर में मिला लाखों रुपए का चांदी का सिक्का बरसात के मौसम में. खपड़ा वाले मकान की
    1
    घर में मिला लाखों रुपए का चांदी का सिक्का बरसात के मौसम में. खपड़ा वाले मकान की
    user_Dharmendra  Rathor
    Dharmendra Rathor
    रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    2 hrs ago
  • रांची में छात्र मार्च के दौरान आइसा अध्यक्ष पर स्याही फेंकी रांची में छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंके जाने से हंगामा मच गया। घटना के बाद पुलिस ने स्याही फेंकने वाले युवक अमरनाथ पांडेय को हिरासत में ले लिया। आरोपी हजारीबाग का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी ने नेहा बोरा पर देशविरोधी गतिविधियों और एक विशेष विचारधारा का समर्थन करने का आरोप लगाया। वहीं, नेहा बोरा ने घटना के लिए भाजपा और आरएसएस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ऐसी हरकतों से वे डरने वाली नहीं हैं।
    1
    रांची में छात्र मार्च के दौरान आइसा अध्यक्ष पर स्याही फेंकी
रांची में छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंके जाने से हंगामा मच गया। घटना के बाद पुलिस ने स्याही फेंकने वाले युवक अमरनाथ पांडेय को हिरासत में ले लिया। आरोपी हजारीबाग का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी ने नेहा बोरा पर देशविरोधी गतिविधियों और एक विशेष विचारधारा का समर्थन करने का आरोप लगाया। वहीं, नेहा बोरा ने घटना के लिए भाजपा और आरएसएस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ऐसी हरकतों से वे डरने वाली नहीं हैं।
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    2 hrs ago
  • कोडरमा कॉलेजों के स्थानांतरण प्रस्ताव के विरोध में अभाविप का तीन दिवसीय धरना शुरू  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोडरमा जिला ने कोडरमा के महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से अलग कर सर जे. सी. बोस विश्वविद्यालय से संबद्ध करने के प्रस्ताव तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार से जे. जे. कॉलेज परिसर में तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू शुक्रवार को 12 बजे से किया।अभाविप नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय बदलने से विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक और शैक्षणिक बोझ पड़ेगा। साथ ही, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। परिषद ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कोडरमा कॉलेजों के स्थानांतरण प्रस्ताव के विरोध में अभाविप का तीन दिवसीय धरना शुरू अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोडरमा जिला ने कोडरमा के महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से अलग कर सर जे. सी. बोस विश्वविद्यालय से संबद्ध करने के प्रस्ताव तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार से जे. जे. कॉलेज परिसर में तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू शुक्रवार को 12 बजे से किया।अभाविप नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय बदलने से विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक और शैक्षणिक बोझ पड़ेगा। साथ ही, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। परिषद ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    3
    कोडरमा कॉलेजों के स्थानांतरण प्रस्ताव के विरोध में अभाविप का तीन दिवसीय धरना शुरू

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोडरमा जिला ने कोडरमा के महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से अलग कर सर जे. सी. बोस विश्वविद्यालय से संबद्ध करने के प्रस्ताव तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार से जे. जे. कॉलेज परिसर में तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू शुक्रवार को 12 बजे से किया।अभाविप नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय बदलने से विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक और शैक्षणिक बोझ पड़ेगा। साथ ही, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। परिषद ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    user_झारखंड news
    झारखंड news
    Court reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • स्लग: 8 व 9 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष मतदाता शिविर, नए मतदाता अवश्य कराएं पंजीकरण कोडरमा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि शनिवार एवं रविवार (8 एवं 9 अगस्त 2026) को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष मतदाता शिविर का लाभ उठाएं। शिविर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। उपायुक्त ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 की अर्हता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र भारतीय नागरिक फॉर्म-6 एवं आवश्यक घोषणा पत्र भरकर अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन अथवा स्थानांतरण की आवश्यकता है, वे भी निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचें तथा आवश्यकता होने पर विशेष शिविर में पहुंचकर नाम जोड़ने, संशोधन एवं स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करें। जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए विशेष कैंप में भाग लेकर मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करने की अपील की है। स्लग: 8 व 9 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष मतदाता शिविर, नए मतदाता अवश्य कराएं पंजीकरण कोडरमा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि शनिवार एवं रविवार (8 एवं 9 अगस्त 2026) को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष मतदाता शिविर का लाभ उठाएं। शिविर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। उपायुक्त ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 की अर्हता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र भारतीय नागरिक फॉर्म-6 एवं आवश्यक घोषणा पत्र भरकर अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन अथवा स्थानांतरण की आवश्यकता है, वे भी निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचें तथा आवश्यकता होने पर विशेष शिविर में पहुंचकर नाम जोड़ने, संशोधन एवं स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करें। जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए विशेष कैंप में भाग लेकर मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
    1
    स्लग: 8 व 9 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष मतदाता शिविर, नए मतदाता अवश्य कराएं पंजीकरण

कोडरमा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि शनिवार एवं रविवार (8 एवं 9 अगस्त 2026) को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष मतदाता शिविर का लाभ उठाएं। शिविर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है।

उपायुक्त ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 की अर्हता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र भारतीय नागरिक फॉर्म-6 एवं आवश्यक घोषणा पत्र भरकर अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन अथवा स्थानांतरण की आवश्यकता है, वे भी निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचें तथा आवश्यकता होने पर विशेष शिविर में पहुंचकर नाम जोड़ने, संशोधन एवं स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करें।

जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए विशेष कैंप में भाग लेकर मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • चंदवारा स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में ‘10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान–2026’ के तहत नैतिक मूल्यों एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में ‘10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान–2026’ के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सहयोग से नैतिक मूल्य, ध्यान एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को 12 बजे से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास करना, सकारात्मक जीवन दृष्टि विकसित करना तथा नशे एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना था।कार्यक्रम का शुभारंभ स्टूडेंट्स सर्विस सेल के सहायक व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षक सुमित कुमार सिंह के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने सभा में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात ब्रह्माकुमारी जूली दीदी ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को 'नशा मुक्ति प्रतिज्ञा' दिलाई, जिसमें सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। चंदवारा स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में ‘10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान–2026’ के तहत नैतिक मूल्यों एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में ‘10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान–2026’ के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सहयोग से नैतिक मूल्य, ध्यान एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को 12 बजे से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास करना, सकारात्मक जीवन दृष्टि विकसित करना तथा नशे एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना था।कार्यक्रम का शुभारंभ स्टूडेंट्स सर्विस सेल के सहायक व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षक सुमित कुमार सिंह के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने सभा में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात ब्रह्माकुमारी जूली दीदी ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को 'नशा मुक्ति प्रतिज्ञा' दिलाई, जिसमें सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।
    1
    चंदवारा स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में ‘10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान–2026’ के तहत नैतिक मूल्यों एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में ‘10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान–2026’ के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सहयोग से नैतिक मूल्य, ध्यान एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को 12 बजे से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास करना, सकारात्मक जीवन दृष्टि विकसित करना तथा नशे एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना था।कार्यक्रम का शुभारंभ स्टूडेंट्स सर्विस सेल के सहायक व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षक सुमित कुमार सिंह के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने सभा में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात ब्रह्माकुमारी जूली दीदी ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को 'नशा मुक्ति प्रतिज्ञा' दिलाई, जिसमें सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

  • स्लग: धनबाद के छाताबाद में भीषण भू-धंसान, करीब दर्जन भर घर जमींदोज, इलाके में दहशत धनबाद। धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद में शुक्रवार को एक बार फिर भीषण भू-धंसान की घटना सामने आई। अचानक जमीन धंसने से करीब दर्जन भर घर क्षतिग्रस्त होकर जमींदोज हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भू-धंसान के दौरान तेज आवाज के साथ जमीन धंसने लगी, जिससे कई मकान देखते ही देखते धराशायी हो गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में भी दहशत का माहौल है। एहतियात के तौर पर कई परिवारों ने अपने घर खाली कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छाताबाद क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाएं लगातार होती रही हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। लोगों ने प्रशासन, बीसीसीएल और संबंधित विभागों से प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत, सुरक्षित पुनर्वास और क्षेत्र में भू-धंसान रोकने के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक योजना लागू करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुट गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र की निगरानी की जा रही है तथा लोगों से जोखिम वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की गई है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने कोयलांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सुरक्षा और पुनर्वास व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्लग: धनबाद के छाताबाद में भीषण भू-धंसान, करीब दर्जन भर घर जमींदोज, इलाके में दहशत धनबाद। धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद में शुक्रवार को एक बार फिर भीषण भू-धंसान की घटना सामने आई। अचानक जमीन धंसने से करीब दर्जन भर घर क्षतिग्रस्त होकर जमींदोज हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भू-धंसान के दौरान तेज आवाज के साथ जमीन धंसने लगी, जिससे कई मकान देखते ही देखते धराशायी हो गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में भी दहशत का माहौल है। एहतियात के तौर पर कई परिवारों ने अपने घर खाली कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छाताबाद क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाएं लगातार होती रही हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। लोगों ने प्रशासन, बीसीसीएल और संबंधित विभागों से प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत, सुरक्षित पुनर्वास और क्षेत्र में भू-धंसान रोकने के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक योजना लागू करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुट गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र की निगरानी की जा रही है तथा लोगों से जोखिम वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की गई है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने कोयलांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सुरक्षा और पुनर्वास व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    2
    स्लग: धनबाद के छाताबाद में भीषण भू-धंसान, करीब दर्जन भर घर जमींदोज, इलाके में दहशत

धनबाद। धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद में शुक्रवार को एक बार फिर भीषण भू-धंसान की घटना सामने आई। अचानक जमीन धंसने से करीब दर्जन भर घर क्षतिग्रस्त होकर जमींदोज हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भू-धंसान के दौरान तेज आवाज के साथ जमीन धंसने लगी, जिससे कई मकान देखते ही देखते धराशायी हो गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में भी दहशत का माहौल है। एहतियात के तौर पर कई परिवारों ने अपने घर खाली कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि छाताबाद क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाएं लगातार होती रही हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। लोगों ने प्रशासन, बीसीसीएल और संबंधित विभागों से प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत, सुरक्षित पुनर्वास और क्षेत्र में भू-धंसान रोकने के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक योजना लागू करने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुट गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र की निगरानी की जा रही है तथा लोगों से जोखिम वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की गई है।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने कोयलांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सुरक्षा और पुनर्वास व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.