महदनीय मोड़ पर फ्रिज लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बचे चालक प्रतापपुर–कौरा मुख्य मार्ग पर सिद्की के आगे महदनीय मोड़ के पास गुरुवार देर रात एक फ्रिज लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में कंटेनर चालक गंभीर चोट आई है।, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार कंटेनर महाराष्ट्र के पुणे से असम के गुवाहाटी की ओर जा रहा था। रात करीब डेढ़ बजे महदनीय मोड़ के पास तीखा मोड़ होने के कारण कंटेनर चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कंटेनर सड़क किनारे पलट गया। घायल चालक की पहचान गजानंद के रूप में हुई है, जो कंटेनर का मालिक भी बताया जा रहा है। चालक गजानंद ने बताया कि वह मैप के सहारे गुवाहाटी जा रहे थे, इसी दौरान रास्ता बदलकर इस मार्ग पर आ गए। महदनीय मोड़ पर तीखा घुमाव होने के कारण कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इस बीच रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात लोगों ने कंटेनर में लदे कुछ फ्रिज चोरी कर लिए। बाद में पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए चोरी गए सामान की तलाश भी की।
महदनीय मोड़ पर फ्रिज लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बचे चालक प्रतापपुर–कौरा मुख्य मार्ग पर सिद्की के आगे महदनीय मोड़ के पास गुरुवार देर रात एक फ्रिज लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में कंटेनर चालक गंभीर चोट आई है।, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार कंटेनर महाराष्ट्र के पुणे से असम के गुवाहाटी की ओर जा रहा था। रात करीब डेढ़ बजे महदनीय मोड़ के पास तीखा मोड़ होने के कारण कंटेनर चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कंटेनर सड़क किनारे पलट गया। घायल चालक की पहचान गजानंद के रूप में हुई है, जो कंटेनर का मालिक भी बताया जा रहा है। चालक गजानंद ने बताया कि वह मैप के सहारे गुवाहाटी जा रहे थे, इसी दौरान रास्ता बदलकर इस मार्ग पर आ गए। महदनीय मोड़ पर तीखा घुमाव होने के कारण कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इस बीच रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात लोगों ने कंटेनर में लदे कुछ फ्रिज चोरी कर लिए। बाद में पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए चोरी गए सामान की तलाश भी की।
- Post by Vikram Dewang1
- गया जिले के शेरघाटी थाना परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटकर महिला दिवस को उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में केके कंपटीटिव क्लासेज के संस्थापक कुंदन कुमार के नेतृत्व में कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने थाना में महिला पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी ने महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने महिला पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर एसआई रूपा कुमारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से महिलाओं के सम्मान और समान अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस कार्यक्रम में शेरघाटी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार, एसआई शिव शंकर शाह, रितेश कुमार, रविराज कुमार, प्रियंका कुमारी, अर्चना कुमारी, सबनम कुमारी, सतीश कुमार भारती, शिक्षक गौरव सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और इस पहल की सराहना की। आप देख रहे थे शेरघाटी से Shuru Apps के लिए कौसर अलम की रिपोर्ट ।1
- जल महोत्सव के तहत पांकी प्रखंड कार्यालय में विश्व प्लंबर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्लंबरों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और किट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, जल सहिया और प्रखंड के सभी प्लंबर उपस्थित रहे। 💧 #WorldPlumbersDay #JalMahotsav #JalJeevanMission #HarGharJal #Panki #Palamu #Jharkhand #WaterForAll #RuralDevelopment #WaterManagement1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- रफीगंज थाना क्षेत्र के सैफगंज गांव में 48 वर्षीय सगुनी सिंह लापता हो गए हैं। उनके पुत्र अंकुर कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उनके पिता 6 मार्च की संध्या करीब 6 बजे दवा लेने के लिए घर से निकले थे। अंकुर कुमार ने कहा कि पिता को गांव के लोग अंतिम बार उसी दिन गांव में देखें थे, उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला है। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने सगुनी सिंह को देखा है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- प्रतापपुर प्रखंड के हुमाजांग पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की जांच के लिए बुधवार को लगभाग 2 बजे जिला स्तरीय टीम पहुंची। टीम ने पंचायत के भौराज, विलासपुर, नवरत्नपुर तथा हुमाजांग गांव में बने डोभा और तालाब योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। जांच टीम का नेतृत्व जिला उपविकास आयुक्त अमरेंद्र सिन्हा कर रहे थे। जांच के दौरान टीम ने डोभा व तालाब की लंबाई, चौड़ाई और गहराई का मापन किया तथा वहां कार्यरत मजदूरों से भी कार्य से संबंधित जानकारी ली। हालांकि कई स्थानों पर मजदूर और मेठ मौके पर मौजूद नहीं मिले, जिससे टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। इस संबंध में जिला उपविकास आयुक्त अमरेंद्र सिन्हा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर हुमाजांग पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित डोभा व तालाब योजनाओं की जांच की गई है। प्रारंभिक जांच में कई योजनाओं में अनियमितता के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश योजनाओं में जेसीबी मशीन से कार्य कराए जाने की बात सामने आई है, जबकि मनरेगा में मशीनों के उपयोग की अनुमति नहीं है। साथ ही मजदूरों की पहचान और उनकी उपस्थिति को लेकर भी संदेह की स्थिति पाई गई। उन्होंने कहा कि जांच से संबंधित पूरी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कांग्रेस नेता द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पर पैसे लेने के लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक जांच में पैसे के लेन-देन का कोई प्रमाण नहीं मिला है। बिना साक्ष्य के कोई भी आरोप लगा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर अन्य पंचायतों में भी मनरेगा योजनाओं की जांच की जाएगी। जांच टीम में अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम और कार्यपालक अभियंता यूएन मेहता सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। मौके पर बीडीओ, पंचायत सेवक, जेई और रोजगार सेवक भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस युवा नेता मोतीलाल पासवान ने मनरेगा योजनाओं और पेंशन में कथित घूसखोरी का आरोप लगाते हुए प्रतापपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी का पुतला दहन किया था। इसी मामले को लेकर हुमाजांग पंचायत की योजनाओं की जांच कराई जा रही है।1
- गया जिले के इमामगंज में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। इमामगंज स्थित RPS किड्स गैलेक्सी स्कूल का भव्य उद्घाटन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गया के SSP सुशील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर स्कूल का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में आसपास के क्षेत्र के कई समाजसेवी, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस नए स्कूल की पहल की सराहना की और बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की। इस मौके पर SSP सुशील कुमार ने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य अच्छी शिक्षा और सही मार्गदर्शन से ही संभव है। उन्होंने कहा कि ऐसे आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्कूल बच्चों को बेहतर माहौल प्रदान करते हैं, जिससे उनका अच्छा विकास हो सके। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि RPS किड्स गैलेक्सी स्कूल में बच्चों को आधुनिक शिक्षा, बेहतर अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ पढ़ाई कराई जाएगी, ताकि वे भविष्य में एक अच्छे नागरिक बन सकें। उद्घाटन समारोह के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। इमामगंज क्षेत्र में खुले इस नए स्कूल से अब स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा का एक शानदार अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आप देख रहे थे SHURU APPS के लिए शेरघाटी इमामगंज से कौसर अलम की रिपोर्ट1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1