शेरघाटी थाना परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित ! 👇🏻 गया जिले के शेरघाटी थाना परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटकर महिला दिवस को उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में केके कंपटीटिव क्लासेज के संस्थापक कुंदन कुमार के नेतृत्व में कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने थाना में महिला पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी ने महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने महिला पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर एसआई रूपा कुमारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से महिलाओं के सम्मान और समान अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस कार्यक्रम में शेरघाटी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार, एसआई शिव शंकर शाह, रितेश कुमार, रविराज कुमार, प्रियंका कुमारी, अर्चना कुमारी, सबनम कुमारी, सतीश कुमार भारती, शिक्षक गौरव सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और इस पहल की सराहना की। आप देख रहे थे शेरघाटी से Shuru Apps के लिए कौसर अलम की रिपोर्ट ।

- मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित शशिकांत कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 24 फरवरी 2026 को वह अपने घर पर था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे लात-घूंसों और डंडे से पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद परिजनों की मदद से उसका इलाज कराया गया। पीड़ित ने रफीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- gao telyadhi complete 5yaars kar rahe hai koi bhi service mil raha hai1
- औरंगाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती तान्या पटेल के द्वारा 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर यातायात एवं परिवहन पदाधिकारी विभाग के साथ अपने प्रकोष्ठ में एक बैठक किया गया। सचिव श्रीमती तान्या पटेल द्वारा परिवहन विभाग से बैठक करने के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभा सदन में जिला के सभी संवाददाताओं के साथ प्रेस वार्ता की गयी। प्रेस वार्ता में सचिव द्वारा संवाददाताओं को जानकारी उपलब्ध कराया गया कि चालान से सम्बन्धित लम्बित वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण हेतु अलग से बेंच बनेगा और जो सुलहनीय यातायात से सम्बन्धित मामलें का आफ लाईन या आॅन लाईन चालान जमा करना चाहतें हैं उन्हें इसके लिए परिवहन व्हिकिल से सम्बन्धित निबन्धित मोबाईल नम्बर लाना होगा। सचिव द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में चालान माफी का कोई प्रावधान नहीं है। जिला परिवहन द्वारा लगाये गये जुर्माना में अगर कोई त्रुटियाॅं हो या गलत तरीके से चालान काटा गया हो तो उसे ठीक कराने का एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा और त्रुटियों से सम्बन्धित आवेदन लिखने में पारा विधिक स्वयं सेवक द्वारा सहयोग किया जायेगा जिसमें परिवहन विभाग से सम्बन्धित पदाधिकारी को अधिकृत एवं प्रतिनियुक्त करते हुए मामलें से सम्बन्धित बेंच पर उपस्थित रहकर राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन उक्त से सम्बन्धित मामलें के निस्तारण त्रुटि सुधार, आॅफ लाईन, आॅन लाई जुर्माना जमा करने हेतु आये वादकारियों को अपेक्षित सहयोग एवं उनके दावों पर औचित्यपूर्ण दावों पर विचार किया जायेगा। बाईट सचिव श्रीमती तान्या पटेल1
- Post by Sandeep Singh1
- Post by Vikram Dewang1
- गया जिले के इमामगंज में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। इमामगंज स्थित RPS किड्स गैलेक्सी स्कूल का भव्य उद्घाटन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गया के SSP सुशील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर स्कूल का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में आसपास के क्षेत्र के कई समाजसेवी, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस नए स्कूल की पहल की सराहना की और बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की। इस मौके पर SSP सुशील कुमार ने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य अच्छी शिक्षा और सही मार्गदर्शन से ही संभव है। उन्होंने कहा कि ऐसे आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्कूल बच्चों को बेहतर माहौल प्रदान करते हैं, जिससे उनका अच्छा विकास हो सके। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि RPS किड्स गैलेक्सी स्कूल में बच्चों को आधुनिक शिक्षा, बेहतर अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ पढ़ाई कराई जाएगी, ताकि वे भविष्य में एक अच्छे नागरिक बन सकें। उद्घाटन समारोह के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। इमामगंज क्षेत्र में खुले इस नए स्कूल से अब स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा का एक शानदार अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आप देख रहे थे SHURU APPS के लिए शेरघाटी इमामगंज से कौसर अलम की रिपोर्ट1
- Post by Vikram Dewang1
- गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में अतिक्रमण हटाने की विवाद में हुए झगड़े में घायल व्यक्ति की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान गोपालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र चंद्रवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के ही लक्ष्मण चंद्रवंशी का अतिक्रमण के चलते मकान पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी। इसी कार्रवाई से नाखुश लक्ष्मण चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी, अरुण चंद्रवंशी, किशोरी चंद्रवंशी सहित दर्जनों लोगों ने बीते शनिवार को धर्मेंद्र चंद्रवंशी व उसकी पत्नी चंद्रवती देवी को जिम्मेवार बताते हुए लाठी डंडे व रड से पीट-पीट कर था अधमरा कर दिया था। जिसे गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी रेफर किया गया था। लेकिन वहां से भी धर्मेन्द्र की स्थिति गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच में रेफर किया गया था जहां उसकी देर रात मौत हो गई। बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे जैसे ही शव गोपालपुर गांव पहुँचा की पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं मृतक के पांच छोटे छोटे बच्चे हैं, जिसमें पुत्री रौशनी 13 वर्ष, रेशमी 10 वर्ष व शिवानी 8 वर्ष जबकि पुत्र सन्नी कुमार 6 वर्ष व मनीष कुमार 4 वर्ष शामिल हैं। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में 24 लोगों नामजद आरोपी बनाया गया है। जिनमें पवन चंद्रवंशी, किशोर चंद्रवंशी व अरुण चंद्रवंशी को मारपीट के दिन ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शेष बच्चे हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।1