Shuru
Apke Nagar Ki App…
road pe nali ka pani bhara rahta hai or school ke bache aam janta ko jane me kafi pareshani karni padti hai nagar nigam ke taraf se bhi koi karwayi nahi ho rahi hai
Sandeep Singh
road pe nali ka pani bhara rahta hai or school ke bache aam janta ko jane me kafi pareshani karni padti hai nagar nigam ke taraf se bhi koi karwayi nahi ho rahi hai
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Sandeep Singh1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- मेहनत रंग लाई: मंत्री विजय कुमार सिन्हा का सख्त आदेश, ड्राइवरों के लिए बड़ी खुशखबरी!1
- परैया +2 उच्च विद्यालय में संस्थापक स्व. तपस्वी सिंह की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई/ परैया। परैया +2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को विद्यालय के संस्थापक स्व. तपस्वी सिंह की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य जिरगाम अली ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. तपस्वी सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में स्व. तपस्वी सिंह के परिजनों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उनके दामाद डॉ. विनोद कुमार, संतोष तिवारी, पुत्री डॉ. वीणा शर्मा, भतीजा अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, नाती राहुल कुमार उर्फ गुड्डू, हिमांशु कुमार, सुधांशु कुमार, रोहित कुमार, पौत्र दीपक कुमार, देवेंद्र कुमार, पूर्व सरपंच अजमतगंज ब्रजेश कुमार भदानी, परैया खुर्द पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश शर्मा, चंदेश्वर मांझी, पुरुषोत्तम कुमार उर्फ चौवे तथा बिनोद सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने स्व. तपस्वी सिंह के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान बनाने वाली दो महिला विभूतियों को नंदवंशी चेतना मंच ने दिया नारी शक्ति सम्मान वजीरगंज (गया): विश्व महिला दिवस के अवसर पर नंदवंशी चेतना मंच के द्वारा वजीरगंज प्रखंड के कई महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा | इसी कड़ी में शिक्षा और राजनीति क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली दो महिला विभूतियों को नारी शक्ति सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया,जिसमें जिला पार्षद सदस्या सह डॉ पिंकी कुमारी और आवासीय नवोदित विद्यालय की प्राचार्या बबीता कुमारी शामिल हैं। डॉ पिंकी कुमारी को उनके सामाजिक कार्यों और जिला पार्षद के रूप में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जबकि बबीता कुमारी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। नंदवंशी चेतना मंच के सदस्यों ने दोनों महिला विभूतियों को गुलाब का पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मंच संयोजक शैलेन्द्र नंदवंशी भी मौजूद थे |1
- तीरा गांव में हावा यादव का आतंक जारी गांव के दो वृद्ध लोगों को मारपीट कर किया घायल हुलास गंज थाना क्षेत्र के तीरा गांव में उमेश यादव उर्फ हावा यादव का आतंक पुरे चरम पर है।इस बार गांव के दो अस्सी वर्षीय वृद्ध राम प्रसाद यादव एवं बलेशर यादव उसके ज़ुल्म के शिकार हुए।बलेसर यादव आंख से दिव्यांग है।इस संबंध में हुलास गंज थाना में दोनो पीड़ितों द्वारा आवेदन दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उमेश यादव उर्फ हावा यादव पर दर्जनों मामले हुलास गंज थाना में दर्ज है।एक पखवाडा पुर्व गांव में आयोजित यज्ञ में शराब पीकर उत्पात मचाने को लेकर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।जेल से आने के बाद फिर से उत्पात मचाना शुरू कर दिया गया।1
- आमस:- मगध विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग से श्रीमति शैलजा शालिनी को 25 फरवरी को Ph.D की उपाधि से सम्मानित किया गया । उनका शोध "कोडरमा जिला के सामाजिक - आर्थिक विकास में आधुनिक कृषि की भूमिका: भौगोलिक दृष्टि से एक अध्ययन" पर केंद्रित था, जिसमें उन्होंने कोडरमा जिले के सामाजिक और आर्थिक विकास में आधुनिक कृषि की भूमिका का विस्तृत विश्लेषण किया। प्रोफ़ेसर बासुदेव प्रसाद के मार्गदर्शन में उन्होंने यह शोध पूरा किया, जो उनकी मेहनत और समर्पण का फल है। यह उपलब्धि न केवल श्रीमति शैलजा शालिनी के लिए बल्कि उनके परिवार और सहयोगियों के लिए भी एक बड़ा सम्मान है। उनके पति नीरज कुमार राय आमस प्रखण्ड में बीडीओ के पद पर कार्यरत हैं,उन्होंने भी उनकी इस सफलता पर बधाई दी है। आमस बीडीओ एवं बुद्धजीवियों ने भी श्रीमति शैलजा शालिनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस सफलता से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।1
- Post by हेमन्त कुमार सिंह1